*दारोगा के उत्पीड़न के विरोध में कंधई समेत चार बाजार बंद, व्यापारी कार्रवाई की मांग पर अड़े* पट्टी/कंधई। कंधई थाना क्षेत्र में होली के दिन हुई कथित पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कंधई बाजार समेत आसपास के कई बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने दारोगा द्वारा व्यापारी के उत्पीड़न के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए न्याय की मांग की। जानकारी के अनुसार कंधई बाजार, कोहंडौर बाजार, दीवानगंज बाजार और किशुनगंज बाजार के व्यापारियों ने एकजुट होकर बाजार बंद रखा। व्यापारियों का कहना है कि होली के दिन मस्जिद की बाउंड्री पर पानी और रंग की कुछ छींटे पड़ जाने को लेकर थाने में तैनात दारोगा ने एक व्यापारी को बेरहमी से पीट दिया था, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। मामला बढ़ने पर पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए दारोगा असलम और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि केवल लाइन हाजिर करना पर्याप्त नहीं है। वे संबंधित दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपित दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाजार बंद रहने से पूरे क्षेत्र में दिनभर व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित
*दारोगा के उत्पीड़न के विरोध में कंधई समेत चार बाजार बंद, व्यापारी कार्रवाई की मांग पर अड़े* पट्टी/कंधई। कंधई थाना क्षेत्र में होली के दिन हुई कथित पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बुधवार को कंधई बाजार समेत आसपास के कई बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने दारोगा द्वारा व्यापारी के उत्पीड़न के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए न्याय की मांग की। जानकारी के अनुसार कंधई बाजार, कोहंडौर बाजार, दीवानगंज बाजार और किशुनगंज
बाजार के व्यापारियों ने एकजुट होकर बाजार बंद रखा। व्यापारियों का कहना है कि होली के दिन मस्जिद की बाउंड्री पर पानी और रंग की कुछ छींटे पड़ जाने को लेकर थाने में तैनात दारोगा ने एक व्यापारी को बेरहमी से पीट दिया था, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। मामला बढ़ने पर पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए दारोगा असलम और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर
दिया है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि केवल लाइन हाजिर करना पर्याप्त नहीं है। वे संबंधित दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपित दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाजार बंद रहने से पूरे क्षेत्र में दिनभर व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित
- पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित संई कॉम्प्लेक्समें आयोजित कार्यक्रम में एसपी द्वारा बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए, जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने क्या कुछ कहा देखें।1
- ● चित्रकूट – जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला मरीज से डॉक्टर और स्टाफ द्वारा अभद्रता का आरोप, महिला ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो स्टाफ ने नाराज होकर उसे धक्का देकर अस्पताल से बाहर निकाल दिया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है1
- fyu9p1
- प्रतापगढ़ कंधई थाना प्रकरण को लेकर व्यापारियों का बड़ा फैसला कंधई थाना क्षेत्र में व्यापारियों के साथ हुई कथित मारपीट और उत्पीड़न के विरोध में 11 मार्च को कंधई, कोहंडौर, रखहा, मदाफरपुर, दीवानगंज, ताला व किशुनगंज बाजार के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी व्यापारी न्याय की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों का विश्वास बना रहे। सभी व्यापारी भाईयों से निवेदन है कि 11 मार्च को बाजार बंद कर इस विरोध में अपनी सहभागिता दें। #Pratapgarh #Kandhai #1
- अमेठी के सरवनपुर ग्राम सभा स्थित गायत्री नगर मोहल्ले में पिछले करीब छह माह से नालियों की सफाई न होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियां गंदगी से भर चुकी हैं और कई जगह पूरी तरह चोक हो गई हैं, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नालियों से लगातार बदबू आ रही है और आसपास गंदा पानी जमा होने लगा है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह गांधी ने बताया कि लगभग छह महीने से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। कुसुम शर्मा ने कहा कि गंदगी के कारण मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। वहीं प्रमोद मिश्र ने नाली से उठ रही दुर्गंध को बड़ी समस्या बताया। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई कराने की मांग की है।1
- Post by Ram Kumar yadav1
- Post by Rakesh Rawat1
- थाना दिलीपपुर व स्वॉट टीम द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता से हत्या के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त सद्दाम को गिरफ्तार किया गया, हत्या की घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कहा देखें।1