logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*DRCC, बुधौल में ‘सोलर लोन मेला’ का आयोजन, डीएम ने किया निरीक्षण* बिजली उपभोक्ताओं के छत पर लगेंगे सोलर पैनल *DRCC, बुधौल में ‘सोलर लोन मेला’ का आयोजन, डीएम ने किया निरीक्षण* जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार दिनांक 15 अप्रैल 2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC), बुधौल, नवादा में ‘सोलर लोन मेला’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी स्वयं उपस्थित होकर मेले का निरीक्षण किया तथा विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने मेले में उपस्थित वेंडर्स एवं आम नागरिकों से सोलर लोन से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने लाभुकों से योजना की प्रक्रिया, बैंकिंग सुविधा, तकनीकी सहयोग एवं आवेदन में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मेले में प्रमुख बैंकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, बिहार दक्षिण ग्रामीण बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवेदनों की जांच कर आवश्यक त्रुटियों का सुधार किया गया एवं ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को गति दी गई। जिला पदाधिकारी ने मेले में लगाए गए 03 किलोवाट के सोलर प्लांट का भी निरीक्षण किया तथा उसके कार्य-प्रणाली, लागत एवं लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित नागरिकों एवं वेंडर्स से अपील की कि वे सौर ऊर्जा को अपनाकर न केवल अपने बिजली खर्च में कमी लाएं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, नवादा श्री अनिल कुमार भारती ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु इस मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में लंबित एवं तकनीकी कारणों से रद्द किए गए ऋण आवेदनों में सुधार कर उन्हें शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। मेले में बड़ी संख्या में इच्छुक उपभोक्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित लाभुकों को सोलर प्लांट स्थापना, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा सौर ऊर्जा प्रणाली के लाभ एवं उपयोगिता के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा सोलर संयंत्र स्थापना हेतु सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिसके तहत 1 किलोवाट पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000 तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक पर ₹78,000 की सहायता दी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, सौर संयंत्र की लागत 3 से 4 वर्षों में वसूल हो जाती है तथा इसके पश्चात लगभग 25 वर्षों तक उपभोक्ताओं को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा का लाभ प्राप्त होता है। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक योग्य लाभुकों को योजना से जोड़ा जाए तथा लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ें। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।

12 hrs ago
user_अभिषेक कुमार पत्रकार
अभिषेक कुमार पत्रकार
Local News Reporter मेसकौर, नवादा, बिहार•
12 hrs ago
07a39322-9fd8-4196-9108-13a826946469

More news from Wazirganj and nearby areas
  • गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल केंद्रीय कारा कराने हेतु केंद्रीय कारा के उत्तरी गेट पर अनशन कार्यक्रम गया केंद्रीय कारा का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांति वीर योद्धा शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर करवाने हेतु वर्षो से की जा रही मांग को बिहार सरकार द्वारा अभी तक अनसुनी करने के खिलाफ गया जिला के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र - नौजवानों के आह्वान पर शहीद बैकुंठ शुल्क विचार मंच के बैनर तले 10 मई 2026 से केंद्रीय कारा के उत्तरी गेट पर शांतिपूर्ण अनशन देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शहीद बैकुंठ शुक्ल विचार मंच से जुड़े कॉंग्रेस नेता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, रंजीत कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद, वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, सुधीर कुमार, राधे कांत शर्मा, टिंकू गिरी, आदि ने कहा कि गया, मगध एवं बिहार के लोगों के लगातार मांग के बाद भी महान क्रांति वीर बैकुंठ शुक्ल जिन्होंने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के फांसी की सजा में मुखबिरी एवं इकबालिया गवाह देने वाला बेतीया निवासी फनीनद्र नाथ घोष को मौत की नींद सुलाने के जुल्म में उन्हें ब्रिटिश हुकूमत ने 14 मई 1934 को गया केंद्रीय कारा में फांसी की सजा देने का काम किया था। नेताओं ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में खुदी राम बोस को फांसी की सजा होने के कारण उसका नाम शहीद खुदी राम बोस केंद्रीय कारा है, तो भागलपुर केंद्रीय कारा में जुबा सहनी को फांसी की सजा होने के कारण इसका नाम शहीद जुबा सहनी केंद्रीय कारा है, परंतु गया केंद्रीय कारा में बैकुंठ शुक्ल की फांसी की सजा मिलने के 92 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुल्क केंद्रीय कारा नहीं हुआ है, जिससे राज्य की जनमानस में काफी आक्रोश है। नेताओं ने कहा विगत 30 वर्षों से लगातार प्रति वर्ष बैकुंठ शुक्ल के शहादत दिवस 14 मई को शहीद बैकुंठ शुक्ल विचार मंच के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित कर राज्य सरकार को विस्तृत ज्ञापन भेज कर गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल केंद्रीय कारा करने, इनके नाम पर गया गांधी मैदान के दक्षिण _ पूर्व में बने द्वार का जीर्णोद्धार करने, इनके नाम पर गया के चाणक्यपुरी में बने पार्क में इनकी आदम कद प्रतिमा लगाने की मांग लगातार करने के बाद भी राज्य सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंग रहा है, । नेताओं ने कहा कि इस बार भी अब 14 मई आने में एक माह की देरी है, परंतु अभी तक जिला एवं जेल प्रशासन द्वारा कई बार केंद्रीय कारा गया का नामकरण शहीद बैकुंठ शुल्क करने की अनुशंसा एवं सरकार को सभी प्रकार की जानकारी भेजे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी मायूसी है, इसलिए बैकुंठ शुक्ल विचार मंच से जुड़े सभी लोगों ने यह फैसला लिया कि 10 मई 2026 से लगातार अनशन का कार्यक्रम आयोजित कर राज्य सरकार के कुंभकर्णी निद्रा को तोड़वाने तथा जब तक गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल नहीं होता तब तक अनशन जारी रहेगा। ,भवदीय विजय कुमार मिट्ठू
    1
    गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल केंद्रीय कारा कराने हेतु  केंद्रीय कारा के उत्तरी गेट पर अनशन कार्यक्रम 
गया केंद्रीय कारा का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांति वीर योद्धा शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर करवाने हेतु वर्षो से की जा रही मांग को बिहार सरकार द्वारा अभी तक अनसुनी करने के खिलाफ गया जिला के सभी राजनीतिक दलों,  सामाजिक संगठनों, छात्र - नौजवानों के आह्वान पर शहीद बैकुंठ शुल्क विचार मंच के बैनर तले 10 मई 2026 से केंद्रीय कारा के उत्तरी गेट  पर शांतिपूर्ण अनशन देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
शहीद बैकुंठ शुक्ल विचार मंच से जुड़े कॉंग्रेस नेता विजय कुमार मिट्ठू,  पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, रंजीत कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद, वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह,  विपिन  बिहारी सिन्हा, सुधीर कुमार, राधे कांत  शर्मा, टिंकू गिरी, आदि ने कहा कि गया, मगध एवं बिहार के लोगों के लगातार मांग के बाद भी महान क्रांति वीर बैकुंठ शुक्ल जिन्होंने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के फांसी की सजा में मुखबिरी एवं इकबालिया गवाह देने वाला बेतीया निवासी फनीनद्र नाथ घोष को मौत की नींद सुलाने के जुल्म में उन्हें ब्रिटिश हुकूमत ने 14 मई 1934 को गया केंद्रीय कारा में फांसी की सजा देने का काम किया था। 
नेताओं ने कहा कि बिहार के मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में खुदी राम बोस को फांसी की सजा होने के कारण उसका नाम शहीद खुदी राम बोस केंद्रीय कारा है,  तो भागलपुर केंद्रीय कारा में जुबा सहनी को फांसी की सजा होने के कारण इसका नाम शहीद जुबा सहनी केंद्रीय कारा है,  परंतु गया केंद्रीय कारा में बैकुंठ शुक्ल की फांसी की सजा मिलने के 92 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुल्क केंद्रीय कारा नहीं हुआ है,  जिससे राज्य की जनमानस में काफी आक्रोश है। 
नेताओं ने कहा विगत 30 वर्षों से लगातार प्रति वर्ष बैकुंठ शुक्ल के शहादत दिवस 14 मई को शहीद बैकुंठ शुक्ल विचार मंच के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित कर राज्य सरकार को विस्तृत ज्ञापन भेज कर गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल केंद्रीय कारा करने, इनके नाम पर गया गांधी मैदान के दक्षिण _ पूर्व में बने द्वार का जीर्णोद्धार करने,  इनके नाम पर गया के चाणक्यपुरी में बने पार्क में इनकी आदम कद प्रतिमा लगाने की मांग लगातार करने के बाद भी राज्य सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंग रहा है, ।
नेताओं ने कहा कि इस बार भी अब 14 मई आने में एक माह की देरी है, परंतु अभी तक जिला एवं जेल प्रशासन द्वारा कई बार केंद्रीय कारा गया का नामकरण शहीद बैकुंठ शुल्क करने की अनुशंसा एवं सरकार को सभी प्रकार की जानकारी भेजे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी मायूसी है,  इसलिए बैकुंठ शुक्ल विचार मंच से जुड़े सभी लोगों ने यह फैसला लिया कि 10 मई 2026 से लगातार अनशन का कार्यक्रम आयोजित कर राज्य सरकार के कुंभकर्णी निद्रा को तोड़वाने तथा  जब तक गया केंद्रीय कारा का नामकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल नहीं होता तब तक अनशन जारी रहेगा। 
,भवदीय 
विजय कुमार मिट्ठू
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    5 hrs ago
  • Podcast show Talk With Saddam के आज़ ख़ास मेहमान बने जनाब शमीम मंसूरी उर्फ़ कल्लू कबाड़ी जी, जानिए उनकी संघर्ष भरी ज़िन्दगी की कहानी ख़ुद उनकी ज़ुबानी।
    1
    Podcast show Talk With Saddam के आज़ ख़ास मेहमान बने जनाब शमीम मंसूरी उर्फ़ कल्लू कबाड़ी जी, जानिए उनकी संघर्ष भरी ज़िन्दगी की कहानी ख़ुद उनकी ज़ुबानी।
    user_Tws News
    Tws News
    Advertising Photographer हिसुआ, नवादा, बिहार•
    19 hrs ago
  • कन्हैया कुमार ‘बादल’ ने शिक्षा, स्वास्थ्य और हिसुआ अनुमंडल को लेकर धरना-प्रदर्शन का किया ऐलान हिसुआ/नवादा — सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया कुमार ‘बादल’ ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर बड़ा कदम उठाने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त कमियों तथा हिसुआ को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर जल्द ही धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कन्हैया कुमार ‘बादल’ ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हिसुआ को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो जनसमर्थन के साथ बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
    1
    कन्हैया कुमार ‘बादल’ ने शिक्षा, स्वास्थ्य और हिसुआ अनुमंडल को लेकर धरना-प्रदर्शन का किया ऐलान
हिसुआ/नवादा — सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया कुमार ‘बादल’ ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर बड़ा कदम उठाने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त कमियों तथा हिसुआ को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर जल्द ही धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
कन्हैया कुमार ‘बादल’ ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हिसुआ को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो जनसमर्थन के साथ बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    39 min ago
  • CBSE 10वीं बोर्ड का परिणाम आया #नवादा में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं का जलवा...!
    4
    CBSE 10वीं बोर्ड का परिणाम आया #नवादा में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं का जलवा...!
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    3 hrs ago
  • झुमरी तिलैया के इंदरवा बस्ती के रहने वाले 28 वर्षीय गोलू सिन्हा की संदेहास्पद स्थिति में मिली शव को लेकर पूरा परिवार में मातम का माहौल । युवक का जल्द होने वाला था शादी।
    1
    झुमरी तिलैया के इंदरवा बस्ती के रहने वाले 28 वर्षीय गोलू सिन्हा की संदेहास्पद स्थिति में मिली शव को लेकर पूरा परिवार में मातम का माहौल । युवक का जल्द होने वाला था शादी।
    user_PRAVEEN NIRANJAN
    PRAVEEN NIRANJAN
    Central Government Office कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    7 min ago
  • लखनऊ विकास नगर
    1
    लखनऊ विकास नगर
    user_Singer Ravi Tiger
    Singer Ravi Tiger
    Artist राजगीर, नालंदा, बिहार•
    29 min ago
  • संकट की घड़ी में गाय बनी सहारा, हर कोई हुआ हैरान.......
    1
    संकट की घड़ी में गाय बनी सहारा, हर कोई हुआ हैरान.......
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • बिहार में अबतक 24मुख्यमंत्री #कौन कितने दिनों के लिए बने CM #दिलचस्प है कहानी...!
    1
    बिहार में अबतक 24मुख्यमंत्री #कौन कितने दिनों के लिए बने CM #दिलचस्प है कहानी...!
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.