Shuru
Apke Nagar Ki App…
झुमरी तिलैया के इंदरवा बस्ती के रहने वाले 28 वर्षीय गोलू सिन्हा की संदेहास्पद स्थिति में मिली शव को लेकर पूरा परिवार में मातम का माहौल । युवक का जल्द होने वाला था शादी।
PRAVEEN NIRANJAN
झुमरी तिलैया के इंदरवा बस्ती के रहने वाले 28 वर्षीय गोलू सिन्हा की संदेहास्पद स्थिति में मिली शव को लेकर पूरा परिवार में मातम का माहौल । युवक का जल्द होने वाला था शादी।
More news from झारखंड and nearby areas
- झुमरी तिलैया के इंदरवा बस्ती के रहने वाले 28 वर्षीय गोलू सिन्हा की संदेहास्पद स्थिति में मिली शव को लेकर पूरा परिवार में मातम का माहौल । युवक का जल्द होने वाला था शादी।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- Post by Update news 241
- ककोलत मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से जख्मी, दो की हालत नाजुक, गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के ककोलत जलप्रपात जाने वाले मार्ग पर पथरा मोड़ के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल किशोर की पहचान माधोपुर गांव निवासी मोहम्मद मनौव्वर के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैज, मोहम्मद मुस्तकीम के 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद साहिल और मोहम्मद शाकिब आलम के 16 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शहंशाह के रूप में किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनो किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर ककोलत जलप्रपात स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहा एक ट्रैक्टर जैसे ही पथरा गांव के मोड़ के पास अचानक गांव की ओर मुड़ा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों किशोर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी घायलों के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं और बच्चों की स्थिति को लेकर चिंतित हैं।1
- नवादा में स्कॉर्पियो सवार पर हमला, 4 लाख की लूट का लगाया आरोप, नवादा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां मारपीट, तोड़फोड़ और लूट की घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित हर्षित कुमार, पिता नन्दलाल सिंह, निवासी रजौली थाना रजौली, जिला नवादा ने नवादा मुफस्सिल थाना में दिए आवेदन में बताया कि दिनांक 16 अप्रैल 2026 को वे अपने चचेरे पिता के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी (BR 21 8055) से नवादा कोर्ट आए थे। करीब 10:30 बजे कोर्ट का कार्य समाप्त कर लौटने के दौरान चंपकोल/मंदिर के पास पीछे से बाइक सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और हमला कर दिया। आरोप है कि अमित कुमार, उत्पल कुमार. गौतम कुमार,धनराज कुमार, सुरजभान ऊरफ भान. समेत 8-10 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और गाड़ी के शीशे व अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने गाड़ी में रखा बैग भी छीन लिया, जिसमें करीब चार लाख रुपये थे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में भी उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपने मित्र दीपक कुमार के साथ रजौली हाट का टेंडर लिया था, जिसके एवज में आरोपियों द्वारा एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर घात लगाकर हमला और लूटपाट की गई। घटना के बाद जाते-जाते आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।3
- Post by Om Singh1
- झुमरी तिलैया के इंदरवा बस्ती के रहने वाले 28 वर्षीय गोलू सिन्हा की संदेहास्पद स्थिति में मिली शव को लेकर पूरा परिवार में मातम का माहौल । युवक का जल्द होने वाला था शादी।1
- कोडरमा: थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल टैक्स के समीप एक बार फिर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां किराए में रहने वाली एक महिला के घर में उसकी उपस्थिति में चोर घर में घुस कर उनके जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता पूजा कुमारी पति बालमुकुंद कुमार ने बताया कि वह उक्त मकान में किराएदार के रूप में रह रही हैं। मंगलवार की शाम वे अपने गांव एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गई हुई थी। वहीं बुधवार की सुबह वे वापस कोडरमा स्थित उक्त मकान पहुंची और अपने सारे जेवरात को एक बैग में डालकर अपने कमरे में खूंटी में टांग कर स्नान करने चली गई। इसके पश्चात जब वह स्नान करके वापस आईं और अपने छोटे बेटे जो विद्यालय से आया था, उसे लेने के लिए घर से बाहर सड़क पर आई और बेटे को लेकर अपने कमरे में चली गई। इसके बाद शाम करीब 6:00 बजे जब वे उक्त बैक को अलमीरा में रखने के लिए जाने लगीं तो देखा की बैग खूंटी से गायब था। इसके पश्चात उन्होंने उनके ठीक बगल के कमरे में किराए में रह रहे अपने भाई तथा भाभी से पूछताछ की तो उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके पश्चात वह अपने बच्चों से इसके संबंध में पूछताछ करने लगी। जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो वह इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी। इसके पश्चात कोडरमा पुलिस के जवान उक्त घर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। उन्होंने बताया कि उनके बैग में करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने के जेवरात (मंगलसूत्र, कान की बाली और सोने के कंगन) रखे हुए थे। साथ ही पर्स में दो हजार रुपये नगद भी रखे हुए थे। इधर जब उन्होंने इस बात की सूचना आज पड़ोस में दी तो पता चला कि उनके घर के ठीक पीछे रहने वाले अनिल सिंह ने मकान में भी चोरों ने धावा बोला था। अनिल सिंह की भाभी ने बताया कि बुधवार दोपहर वे अपने कमरे में सोई हुई थीं। इसी बीच अचानक से कुछ आवाज़ सुनकर वे उठीं और मुख्य दरवाजे के समीप पहुंची तो देखा कि वहाँ एक महिला करीब 10-12 साल की एक बच्ची के साथ उनके दरवाजे पर खड़ी थी। इनको देखते ही वे भाग गईं। इधर उन्होंने देखा कि उनके देवर का कमरा खुला हुआ था और उक्त कमरे के अलमीरा का ड्रावर खुला था, जिसमें रखा 1 हजार रुपया गयं था। उन्होंने बताया कि अगर उनकी नींद नहीं खुलती तो और भी समान व नगद पैसों की चोरी हो सकती थी। इन दोनों घरों में हुई चोरी की घटना को लेकर लोगों को आशंका है कि उक्त महिला और बच्ची द्वारा ही घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं मोहल्ले के कई लोगों ने उक्त महिला और बच्चों को मोहल्ले में घूमते हुए देखने की बात कही है। इधर चोर के इस प्रकार बेखौफ घरों में घुस जाने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। महिलाएं घर में कुंडी लगाकर रह रही हैं और बाहर निकलने से घबरा रही हैं।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1