Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिग बॉस फेम एजाज खान सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि एक फैन द्वारा ली गई उनकी मजेदार चुटकी और बातचीत का इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो है। वीडियो में एजाज खान किसी गंभीर मुद्दे पर बात कर रहे थे, तभी एक प्रशंसक बीच में आकर उन्हें लगातार टोकने लगा और कहा कि वह उन्हें वायरल कर रहा है। इस पर एजाज खान ने उसे डांटते हुए शांत रहने को कहा। इसके बाद फैन ने चुप होने के बजाय एजाज खान को राजनीति में आने की सलाह दे डाली। फैन ने उनसे कहा, "आप बनो ना एजुकेशन मिनिस्टर (शिक्षा मंत्री)!" इस पर एजाज खान ने कहा, "मैं नहीं बन सकता... क्योंकि उसके लिए अलग पढ़ाई लगती है।" इस जवाब पर फैन ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, "तो पढ़ो ना!" दोनों के बीच हुआ यह मजेदार वाकया अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Ashish shukla
बिग बॉस फेम एजाज खान सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि एक फैन द्वारा ली गई उनकी मजेदार चुटकी और बातचीत का इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो है। वीडियो में एजाज खान किसी गंभीर मुद्दे पर बात कर रहे थे, तभी एक प्रशंसक बीच में आकर उन्हें लगातार टोकने लगा और कहा कि वह उन्हें वायरल कर रहा है। इस पर एजाज खान ने उसे डांटते हुए शांत रहने को कहा। इसके बाद फैन ने चुप होने के बजाय एजाज खान को राजनीति में आने की सलाह दे डाली। फैन ने उनसे कहा, "आप बनो ना एजुकेशन मिनिस्टर (शिक्षा मंत्री)!" इस पर एजाज खान ने कहा, "मैं नहीं बन सकता... क्योंकि उसके लिए अलग पढ़ाई लगती है।" इस जवाब पर फैन ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, "तो पढ़ो ना!" दोनों के बीच हुआ यह मजेदार वाकया अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिग बॉस फेम एजाज खान सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि एक फैन द्वारा ली गई उनकी मजेदार चुटकी और बातचीत का इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो है। वीडियो में एजाज खान किसी गंभीर मुद्दे पर बात कर रहे थे, तभी एक प्रशंसक बीच में आकर उन्हें लगातार टोकने लगा और कहा कि वह उन्हें वायरल कर रहा है। इस पर एजाज खान ने उसे डांटते हुए शांत रहने को कहा। इसके बाद फैन ने चुप होने के बजाय एजाज खान को राजनीति में आने की सलाह दे डाली। फैन ने उनसे कहा, "आप बनो ना एजुकेशन मिनिस्टर (शिक्षा मंत्री)!" इस पर एजाज खान ने कहा, "मैं नहीं बन सकता... क्योंकि उसके लिए अलग पढ़ाई लगती है।" इस जवाब पर फैन ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा, "तो पढ़ो ना!" दोनों के बीच हुआ यह मजेदार वाकया अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बीच बड़ौनी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राधेलाल बघेल ने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पर सीधा हमला बोला। राधेलाल बघेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये वही प्रत्याशी हैं, जिनके कहने पर उनके छोटे भाई और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने इंदरगढ़ और सेवढ़ा में लूट मचाई थी, जो किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब दतिया इनके निशाने पर है। इस जन संवाद कार्यक्रम में भरतपुर (राजस्थान) की सांसद और दतिया की सह चुनाव प्रभारी संजना जाटव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने जनता से संवाद किया और आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार रखे। साथ ही दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने की जनता से अपील की।1
- दतिया के भांडेर नगर में विधायक फूल सिंह बरैया की पहल पर तीन प्रमुख स्थानों—दतिया रोड, बस स्टैंड और राजमाता चौराहे पर लाखों रुपये की लागत से आधुनिक यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण कराया गया है। लंबे समय से इन स्थानों पर यात्रियों को खुले में ही बसों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब नए प्रतीक्षालय बनने से लोगों को बैठने और मौसम की मार से सुरक्षित रहने की सुविधा मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य का स्वागत करते हुए इसे जनसुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। रविवार शाम 06 बजे विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधाओं को बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य निरंतर किए जाएंगे।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के तहत रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बसई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित इस जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि दतिया में कमल का खिलना तय है। इस जनसभा को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की अपनी ही पार्टी में कोई पूछ-परख नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में डकैतों और अपहरण का आतंक था, जबकि भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने मेडिकल कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी और ग्रामीण विकास के कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल लाड़ली बहना योजना तक सीमित न रहकर महिलाओं को "लखपति दीदी" बनाना है। साथ ही "वीबी-जी राम जी योजना" को गांवों के लिए वरदान बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे ग्राम पंचायतों को बड़े पैमाने पर विकास के लिए धन मिलेगा। अंत में उन्होंने जनता से 30 जुलाई को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक आमसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में पैसे बांटकर लोकतंत्र को प्रभावित करने की तैयारी कर रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि दतियावासियों के सामने लोकतंत्र खरीदने के लिए भाजपा का अहंकार अब लालच के रूप में आएगा और जनता को लूट का हिसाब लेते हुए केवल कांग्रेस को ही वोट देना है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पटवारी के इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।1
- दतिया में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन के दौरान मौजूद सभी लोगों ने एक साथ मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले स्थित गोंदन थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदन में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रमोद यादव (30) पुत्र मुन्ना यादव निवासी ग्राम गोंदन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी छोटू उर्फ करिअप्पा यादव ने आम रास्ते पर उनका रास्ता रोक लिया। आरोप के अनुसार, आरोपी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और हाथापाई कर मारपीट की। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने थाने में रिपोर्ट की तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। घटना के बाद पीड़ित ने गोंदन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार शाम 04 बजे पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को दतिया पहुंचे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देर रात उन्होंने शहर के एक होटल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में भाग लिया, जहाँ व्यापारियों ने पुष्पमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, व्यापार हितैषी नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और बेहतर कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद संध्या राय, विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।1
- Post by Bhitarwar - Karera Rd1