मोहम्मद रजा खान का 18वर्षीय भारतीय बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 11 अप्रैल से 4 मई तक इंदौर में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों से प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण_ शाहपुरा भीलवाड़ा के लाल मोहम्मद रज़ा खान आगामी 11 अप्रैल से अंडर 18 फ़िबा एशिया कप 2026 के साबा क्वालीफायर टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भारतीय बास्केटबॉल टीम के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, जहां उनको अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे तत्पश्चात भारतीय टीम का चयन होकर साबा क्वालीफायर कप के लिए टीम श्रीलंका जाएगी। गौरतलब है कि मोहम्मद रज़ा खान जैसलमेर बास्केटबॉल एकेडमी राजस्थान में प्रशिक्षक राकेश विश्नोई से विगत 3वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, इस प्रशिक्षण के दौरान गत वर्ष मोहम्मद रज़ा खान अंडर 16 साउथ एशियन बास्केटबॉल क्वालीफायर टूर्नामेंट मालदीव्स में उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे तथा भारतीय टीम को गोल्ड मेडल जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की इसके बाद फ़िबा एशिया कप 2025 मंगोलिया में भारतीय बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया और खेलो इंडिया, यूथ नेशनल गेम्स समेत कई राष्ट्रीय स्पर्धाओं में राजस्थान बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व और कप्तानी करते हुए कई मेडल राजस्थान टीम के नाम किए, मोहम्मद रज़ा खान का इस प्रशिक्षण शिविर में चयन होने पर सम्पूर्ण राजस्थान के खेल प्रेमी, उनके माता-पिता, प्रशिक्षक, परिवार, शिक्षकगण, साथी खिलाड़ी, मित्रगण, कायमखानी समाज और समस्त शाहपुरावासी अत्यधिक उत्साहित हैं और सभी उनके अंडर 18 भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयन के पश्चात उनकी प्रतिभा के अनुकूल उत्कृष्टतम प्रदर्शन की कामना करते हैं, साबा क्वालीफायर टूर्नामेंट अतिशीघ्र श्रीलंका में आयोजित होना है और अंडर 18 फ़िबा एशिया कप यथासंभव बहरीन में आयोजित होगा।
मोहम्मद रजा खान का 18वर्षीय भारतीय बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 11 अप्रैल से 4 मई तक इंदौर में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों से प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण_ शाहपुरा भीलवाड़ा के लाल मोहम्मद रज़ा खान आगामी 11 अप्रैल से अंडर 18 फ़िबा एशिया कप 2026 के साबा क्वालीफायर टूर्नामेंट में भाग लेने वाली भारतीय बास्केटबॉल टीम के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, जहां उनको अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे तत्पश्चात भारतीय टीम का चयन होकर साबा क्वालीफायर कप के लिए टीम श्रीलंका जाएगी। गौरतलब है कि मोहम्मद रज़ा खान जैसलमेर बास्केटबॉल एकेडमी राजस्थान में प्रशिक्षक राकेश विश्नोई से विगत 3वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, इस प्रशिक्षण के दौरान गत वर्ष मोहम्मद रज़ा खान अंडर 16 साउथ एशियन बास्केटबॉल क्वालीफायर टूर्नामेंट मालदीव्स में उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे तथा भारतीय टीम को गोल्ड मेडल जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की इसके बाद फ़िबा एशिया कप 2025 मंगोलिया में भारतीय बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया और खेलो इंडिया, यूथ नेशनल गेम्स समेत कई राष्ट्रीय स्पर्धाओं में राजस्थान बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व और कप्तानी करते हुए कई मेडल राजस्थान टीम के नाम किए, मोहम्मद रज़ा खान का इस प्रशिक्षण शिविर में चयन होने पर सम्पूर्ण राजस्थान के खेल प्रेमी, उनके माता-पिता, प्रशिक्षक, परिवार, शिक्षकगण, साथी खिलाड़ी, मित्रगण, कायमखानी समाज और समस्त शाहपुरावासी अत्यधिक उत्साहित हैं और सभी उनके अंडर 18 भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयन के पश्चात उनकी प्रतिभा के अनुकूल उत्कृष्टतम प्रदर्शन की कामना करते हैं, साबा क्वालीफायर टूर्नामेंट अतिशीघ्र श्रीलंका में आयोजित होना है और अंडर 18 फ़िबा एशिया कप यथासंभव बहरीन में आयोजित होगा।
- *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर जन जागरूकता शिविर का आयोजन* *केकड़ी 02अप्रैल (पवन राठी )* *विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।* *इस वर्ष की थीम “ऑटिज़्म और मानवता – हर जीवन मूल्यवान है” रही। इस विषय ने यह संदेश दिया कि मानवता के आंगन में हर बच्चा, चाहे वह किसी भी चुनौती से जूझ रहा हो, समान सम्मान और अवसर का अधिकारी है।* *इस शिविर में विद्यालय के 200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।* *शिविर के चिकित्सा प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग डॉ. अंशुल चाहर ने सत्र की शुरुआत करते हुए द्वारा किया गया ऑटिज़्म के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसके अंतर्गत बच्चों में सामाजिक व्यवहार और व्यवहारिक पैटर्न में बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों एवं पहचान के तरीकों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही बताया की अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि शुरुआती अवस्था में ही लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बच्चों को बेहतर सहयोग, विशेष प्रशिक्षण एवं समुचित चिकित्सा प्रदान की जा सकती है।* *इसके पश्चात प्रैक्टिस ऑफ़ मेडिसिन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. साक्षी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऑटिज़्म से प्रभावित व्यक्तियों को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए, बल्कि उन्हें समझते हुए उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखना चाहिए। उन्होंने समाज की जिम्मेदारी पर जोर देते हुए ऑटिज़्म एवं होम्योपैथी की भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।* *कार्यक्रम के अंत में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केकड़ी के प्राचार्य श्री गोपाल लाल रेगर ने उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।* *शिविर के सफल संचालन में प्रथम पारी प्रभारी श्री विनोद जैन किया एवं विद्यालय परिवार के द्वितीय पारी प्रभारी राजेंद्र जैन, व्याख्याता रमेश दसानिया, गुलाब मेघवंशी, परिचय पाण्डेय, वेणु सेन, जुगल जाखल, देवेन्द्र धंधोलिया सुरेश चौधरी आदि सभी विद्यालय परिवार के सदस्यों का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य गोपाल लाल रैगर ने बताया कि हमें जागरूक रहना चाहिए एवं अपने आस पास के रहने वाले लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया एवं अतिथियों का आभार व्यक्त्त किया।* *वहीं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होमियोपैथी, केकड़ी के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऑटिज़्म जैसे विषयों पर समय-समय पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में यह संदेश पहुंचे कि हर बच्चा विशेष है और उसे समान अवसर एवं सम्मान मिलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य विनोद जैन ने किया।*1
- Hanuman Mandir Bhajan Sandhya ka program Rakha gaya hai1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- नसीराबाद में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 501 आसनों पर गूंजा सामूहिक सुंदरकांड पाठ1
- Post by Lucky sukhwal1
- चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया क्षेत्र में प्रस्तावित फर्टिलाइज़र प्लांट को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जनसुनवाई के बाद अब ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहा है। हनुमान जयंती के दिन सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन और कंपनी के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से पर्यावरण, पानी और स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ेगा, जबकि कंपनी इसे विकास और रोजगार का माध्यम बता रही है। 👉 क्या यह विकास बनाम पर्यावरण की लड़ाई है? 👉 क्या प्रशासन करेगा हस्तक्षेप? पूरी रिपोर्ट देखें इस वीडियो में। #Chittorgarh #RajasthanNews #Protest #FertilizerPlant #HanumanJayanti #Environment #GroundReport #rajasthannews #IndiaNews #VillagersProtest #Pollution #SaveEnvironment #LocalNews #HindiNews #AlertNationNews #BreakingNews1
- सेंदड़ा (ब्यावर) हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या, भक्तों ने झूमकर किया भक्ति रस का आनंद हर वर्ष की भाति इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव चैत्र सुदी पूर्णिमा दिनांक 02/04/2026 वार गुरुवार को हनुमान जी घाटी मेघड़दा भव्य भजन संध्या आयोजन रखा गया दोपहर को पूजा अर्चना तथा चोला चढ़ाकर शाम को ध्वाजारोहण कर महाआरती के साथ भव्य भजन संध्या की शुरुआत गणपति वंदना के साथ भजन गायक रवि राजस्थानी द्वारा की गई इस अवसर पर भजन गायक रवि राजस्थानी, चंदू भाई मारवाड़ी , राकेश वैष्णव,तथा अन्य भजन गायक अपने सुंदर भजनो प्रस्तुति दी तथा भक्तों ने भाव विभोर नृत्य किया इस अवसर पर बालाजी युवा मित्र मण्डल मेघड़दा अध्यक्ष डूंगर राम दामेर ने बताया समस्त ग्राम वासी व बालाजी युवा मित्र मण्डल उपाध्यक्ष अर्जुनलाल भाटी, उपसरपंच संपत लाल सैनी प्रचार प्रसार मंत्री, सुरेन्द्र जाटोलिया कोषाध्यक्ष श्री अशोक चौहान, संयोजक धर्माराम तंवर, चंदप्रकाश जांगिड़, पत्रकार मोहन लाल जाटोलिया,जगदीश नायक, दीनाराम जाटोलिया, दामोदर भाटी, पेमाराम भाटी चंदन भाटी, सरपंच श्री कालूराम तंवर,पारस जाटोलिया,अशोक चौहान, जयपाल तंवर , गौतम भाटी, लोकेश तंवर, राहुल तंवर, दिनेश भाटी , ओमप्रकाश सोनी,नोरत गुर्जर किशोर तंवर, प्रितम तंवर,सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन सहयोग किया सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया ।3
- *विहिप बजरंग दल एवं भाग्योदेश्वर महादेव समिति ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश* *केकड़ी 2 अप्रैल (पवन राठी )* *विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, केकड़ी नगर के तत्वावधान में श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन अजमेर रोड स्थित श्री भाग्यदेश्वर महादेव मंदिर समिति के साथ बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया ।भाग्योदय नगर स्थित भाग्योदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।* *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री गोविंद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मंदिर समिति अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय रहे, जबकि चांदमल जैन जिला उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ओंकार मंत्र एवं विजय महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।* *मुख्य वक्ता के रूप में गोविंद शर्मा ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों एवं नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्यपरायणता और आदर्शों की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने श्रीराम के वनवास, पिता की आज्ञा पालन एवं सत्यनिष्ठा के प्रसंगों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज के समय में भी उनके आदर्श समाज को सही दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर शास्त्र और शस्त्र दोनों के संतुलन की बात कही तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।* *नगर मंत्री मुकेश शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता, एकता और संस्कारों का प्रसार करना है। इस अवसर पर जागेश्वर प्रसाद शर्मा ने अपने उद्बोधन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की वर्तमान समय में आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।* *कार्यक्रम में रामअवतार चौधरी जिला गौरक्षा प्रमुख, चंद्रप्रकाश* *विजयवर्गीय (नगर अध्यक्ष), मुकेश शर्मा एडवोकेट(नगर मंत्री), जगेश्वर प्रसाद शर्मा,मन्दिर मठ प्रमुख, मदन गोपाल चौधरी, महावीर सिंह भाटी, राजेंद्र फतेहपुरिया, देवेंद्र सिंह जी (प्रखंड अध्यक्ष), सुमित सेन (नगर सुरक्षा प्रमुख), ताराचंद जी नामा, सत्संग प्रमुख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।* *मंदिर समिति की ओर से संरक्षक शिवपाल सिंह शक्तावत, अध्यक्ष महावीर विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष कैलाश मीणा, कोषाध्यक्ष रामराज जांगिड़, सचिव रामधन प्रजापत, मीडिया प्रभारी दिनेश वैष्णव, वरिष्ठ सदस्य मूलसिंह, बाबूलाल जांगिड़ सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं मातृशक्ति पार्वती महिला मंडल से हेमलता जांगिड़, सुशीला जांगिड़, शंभू सेन, मंजेश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।* *पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और संगठनात्मक एकता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। अंत में सभी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।*4