Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिनांक 15.04.2026 को बराही जंगल में वन्यजीव का शिकार करने वाले अभियुक्त के साथ पुलिस मुठभेड़ में घायल होने पर गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक pilibhitpolice की बाइट दिनांक 15.04.2026 को बराही जंगल में वन्यजीव का शिकार करने वाले अभियुक्त के साथ पुलिस मुठभेड़ में घायल होने पर गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक pilibhitpolice की बाइट
Sanjiv Kumar
दिनांक 15.04.2026 को बराही जंगल में वन्यजीव का शिकार करने वाले अभियुक्त के साथ पुलिस मुठभेड़ में घायल होने पर गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक pilibhitpolice की बाइट दिनांक 15.04.2026 को बराही जंगल में वन्यजीव का शिकार करने वाले अभियुक्त के साथ पुलिस मुठभेड़ में घायल होने पर गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक pilibhitpolice की बाइट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरखेड़ा में पहुंची ज्योति कलश यात्रा की पूजा अर्चना कर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भॊजवल जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल जी ने श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत बरखेड़ा। शांतिकुंज हरिद्वार से प्रारंभ हुई परमवंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में ज्योति कलश यात्रा इन दिनों पूरे भारत में भक्ति, जागरूकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर भ्रमण कर रही है। लगभग 108 रथों के माध्यम से संचालित यह दिव्य यात्रा 26 मई 2026 तक देश के विभिन्न प्रांतों में पहुंचकर जन-जन को आत्मनिर्भर बनने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा भारत को अखंड और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। यात्रा के दौरान गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचकर लोगों में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और संस्कारों का प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज यह पवित्र ज्योति कलश यात्रा बरखेड़ा नगर में पहुंची, जहां नगरवासियों में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी एवं ममता भोजवाल जी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के साथ चल रहे संतों एवं भक्तों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनके लिए भोजन एवं जलपान की उत्कृष्ट व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह ज्योति कलश यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज को जागृत करने का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लोगों में आत्मनिर्भरता, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। उन्होंने सभी नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक अभियानों से जुड़कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान नगर के शांति परिवार से जुड़े प्रमुख लोगों में जगदीश भोजवाल, भगवानदास, लालता प्रसाद, श्रीराम आचार्य, दीपचंद महाराज, प्रदीप सक्सेना, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यात्रा का स्वागत किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के आगमन से पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश के दर्शन कर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। यह यात्रा समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।4
- पीलीभीतः चलती कार में बंदर की 'मस्ती', राहगीरों के लिए बना आकर्षण का केंद्र पीलीभीतः चलती कार में बंदर की 'मस्ती', राहगीरों के लिए बना आकर्षण का केंद्र पीलीभीत। उत्तर प्रदेश का पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) न केवल अपने बाघों के लिए, बल्कि वन्यजीवों की अनोखी अठखेलियों के लिए भी मशहूर है। ताज़ा मामला पीलीभीत के मशहूर माला जंगल रेंज से सामने आया है, जहाँ एक बंदर की हरकतों ने पर्यटकों और राहगीरों का दिल जीत लिया। चलती कार और 'नटखट' मेहमान आमतौर पर वन्यजीव इंसानी हलचल से दूर भागते हैं, लेकिन माला जंगल की सड़क से गुजर रही एक कार के अंदर एक बंदर बड़े ही बिंदास अंदाज़ में नज़र आया। वह कार की सीटों पर उछल-कूद कर बाहर के नज़ारे देख रहा था। बंदर को इस तरह इंसानों के बीच सहज और उत्साहित होकर 'सवारी' करते देख1
- Post by Prashant mishra1
- सीओ के निर्देश पर जहानाबाद पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा, जांच तेज पीलीभीत। जनपद के थाना जहानाबाद क्षेत्र के मीरपुर गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई सीओ सदर नताशा गोयल के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार गृहस्वामी नरेंद्र गंगवार परिवार सहित ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान चोर छत की टीन हटाकर घर में घुस गए और अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने व कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिनांक 22 अप्रैल 2026 को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया। पुलिस के अनुसार साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में पूर्व में हुई घटनाओं को भी ध्यान में रखते हुए गश्त और सतर्कता बढ़ा दी गई है। ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई सीओ सदर नताशा गोयल के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार गृहस्वामी नरेंद्र गंगवार परिवार सहित ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान चोर छत की टीन हटाकर घर में घुस गए और अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने व कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिनांक 22 अप्रैल 2026 को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया। पुलिस के अनुसार साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा शीघ्र ही घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में पूर्व में हुई घटनाओं को भी ध्यान में रखते हुए गश्त और सतर्कता बढ़ा दी गई है।2
- पीलीभीत गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे पर पिपरिया नवदिया के समीप डीसीएम और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। इस हादसे में कार खाईं में पलट गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई।1
- 1M 👁️ 50K 💬 20K 💾 10K ✈️ like comment save share ➡️ Like ♡ and ♡ ➡️ Story #lipstick #shadowsense #senegencedistributor #mysenelook #lipsensedistributor beauty lipstickaddict lipsticklover lipgloss lipstik sen1
- बाइक सवार के अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर उपचार के दौरान मौत। भुता। बरेली बीसलपुर मार्ग पर मंगलवार देर शाम लगभग 10:00 बजे शिक्षामित्र बाइक से अपने घर ग्राम गोपालपुर जाते समय अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से बरेली अस्पताल भेजा। हालत ज्यादा खराब होने के कारण दिल्ली अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान आज बुधवार शाम शिक्षामित्र 45 वर्षीय की मृत्यु हो गई है। भाई नरेश गंगवार ने बताया कि बरेली बीसलपुर मार्ग पर मंगलवार देर शाम लगभग 10:00 बजे योगेंद्र पाल 45 वर्षीय भुता से बाइक से अपने गांव गोपालपुर जा रहे थे।उसी समय रास्ते में ग्राम खरदाह के आगे राघोपुर मोड़ के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भुता पुलिस ने एंबुलेंस से तत्काल बरेली अस्पताल भेजा। जहां उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण दिल्ली अस्पताल रेफर किया गया। आज बुधवार देर शाम लगभग 5:00 बजे उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। अचानक हुई मौत से घर परिवार में भारी कोहराम मचा है। मृतक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। मृतक के एक बेटा 17 वर्षीय लव व पत्नी है। अचानक हुई मौत से घर परिवार में भारी कोहराम मच गया है। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।1
- जनपद के चयनित 06 परीक्षा केंद्रों पर होगी उ0प्र0 होमगार्ड्स एनरोलमेंट लिखित परीक्षा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उ0प्र0 होमगार्ड्स लिखित एनरोलमेंट-2025 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाऐं परखी। पीलीभीत सूचना विभाग 23 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने उ0प्र0 होमगार्ड्स लिखित एनरोलमेंट-2025 परीक्षा को सकुशल व निर्विघन ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज ड्रमण्ड राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इण्टर कालेज, एस0एन0इंटर कालेज, उपाधि महाविद्यालय व राजकीय पाॅलिटेक्निक कालेज के परीक्षा केन्द्र रूमों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उ0प्र0 होमगार्ड्स लिखित एनरोलमेंट-2025 परीक्षा दिनांक 25,26 व 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जायेगी। उ0प्र0 होमगागार्ड्स लिखित एनरोलमेंट-2025 परीक्षा हेतु जनपद में 06 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जायेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर विद्युत व्यवस्था, पेयजल, पंखा, शौचालय, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी कमियां हो उन्हें समय से ठीक करा लिया जाय ताकि परीक्षा बेहतर ढंग से कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी सहित विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।4