Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा की 2.05 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार देगी मुफ्त गैस सिलेंडर की सौगात! 💰 दो मुफ्त सिलेंडरों पर खर्च होंगे 26.65 करोड़ रुपये! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 75 जनपदों की उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में भेजी सब्सिडी। बांदा में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने 10 महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और जिलाधिकारी अमित आसेरी भी रहे मौजूद। 📢 क्या उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत? 👍 पोस्ट को लाइक करें। 📲 ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 🔔 ऐसी ही खबरों के लिए पेज फॉलो करें।
भारतसूत्र Live TV
बांदा की 2.05 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार देगी मुफ्त गैस सिलेंडर की सौगात! 💰 दो मुफ्त सिलेंडरों पर खर्च होंगे 26.65 करोड़ रुपये! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 75 जनपदों की उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में भेजी सब्सिडी। बांदा में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने 10 महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और जिलाधिकारी अमित आसेरी भी रहे मौजूद। 📢 क्या उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत? 👍 पोस्ट को लाइक करें। 📲 ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 🔔 ऐसी ही खबरों के लिए पेज फॉलो करें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा की 2.05 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार देगी मुफ्त गैस सिलेंडर की सौगात! 💰 दो मुफ्त सिलेंडरों पर खर्च होंगे 26.65 करोड़ रुपये! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 75 जनपदों की उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में भेजी सब्सिडी। बांदा में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने 10 महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और जिलाधिकारी अमित आसेरी भी रहे मौजूद। 📢 क्या उज्ज्वला योजना से गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत? 👍 पोस्ट को लाइक करें। 📲 ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 🔔 ऐसी ही खबरों के लिए पेज फॉलो करें।1
- 🚀 धरती से इतना दूर पहुंच गया इंसान का बनाया अंतरिक्ष यान! NASA का Voyager 1 बनाने जा रहा है इतिहास, अब संदेश भेजने और जवाब पाने में लगेंगे पूरे 2 दिन | अंतरिक्ष की सबसे बड़ी खबर सामने आने वाला है, जो इंसान की वैज्ञानिक उपलब्धियों को नई ऊंचाई देगा। NASA का Voyager 1 अंतरिक्ष यान 18 नवंबर 2026 को धरती से लगभग 16.09 अरब मील यानी 25.9 अरब किलोमीटर दूर पहुंचने वाला है। यह दूरी एक प्रकाश-दिन के बराबर होगी। साल 1977 में लॉन्च किया गया यह अंतरिक्ष यान आज भी अपनी ऐतिहासिक यात्रा जारी रखे हुए है। यह हमारे सौरमंडल की बाहरी सीमा से आगे इंटरस्टेलर स्पेस में सफर कर रहा है। इसकी सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब यह एक प्रकाश-दिन की दूरी पार करेगा, तब धरती से भेजा गया रेडियो संदेश वहां पहुंचने में लगभग 24 घंटे लेगा और उसका जवाब वापस आने में भी करीब 24 घंटे लगेंगे। यानी एक सवाल पूछने और जवाब पाने में पूरे 48 घंटे! यह सिर्फ एक अंतरिक्ष यान की यात्रा नहीं, बल्कि इंसान की जिज्ञासा और विज्ञान की अद्भुत उपलब्धि का प्रतीक है। स्रोत: NASA / Jet Propulsion Laboratory1
- धोबिया तालाब पहुंचीं छात्राएं, जल संरक्षण के महत्व से हुईं रूबरू; ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित धोबिया तालाब पहुंचीं छात्राएं, जल संरक्षण के महत्व से हुईं रूबरू; ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पहाड़ी (चित्रकूट)। ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह (01 से 07 नवंबर 2026) के तहत लघु सिंचाई विभाग चित्रकूट की ओर से पहाड़ी विकासखंड स्थित स्वर्गीय रघुवीर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार मिश्र एवं सहायक अभियंता चूड़ामणि देव मिश्रा के निर्देशन में अवर अभियंता राजेंद्र कुमार दुबे ने छात्राओं को जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल और भूजल स्तर बढ़ाने के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पहाड़ी कस्बा स्थित धोबिया तालाब का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। यहां उन्हें तालाबों के संरक्षण और गहरीकरण से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। अवर अभियंता राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा तालाबों का गहरीकरण कराया जाता है, जिससे वर्षा जल का संचयन और भूजल पुनर्भरण बढ़ता है। इससे आसपास के कुओं और हैंडपंपों के जलस्तर में सुधार होने के साथ किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में भी मदद मिलती है। भूजल स्तर बढ़ने से पेयजल स्रोतों को भी लाभ पहुंचता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण केवल सरकार या किसी विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बालिकाओं से अपने घरों और गांवों में पानी की बर्बादी रोकने तथा लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में छात्राओं को संदेश दिया गया कि वर्षा जल संचयन, तालाबों का संरक्षण और पानी का सीमित उपयोग अपनाकर भविष्य में जल संकट को कम किया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।2
- बांदा में टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की, इलाके में मचा हड़कंप बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र में बाईपास पुल के पास स्थित एक टावर पर नाबालिग लड़की के चढ़ने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नाबालिग लड़की टावर पर क्यों चढ़ी? इसके पीछे क्या वजह और मकसद है? क्या वह किसी समस्या, पारिवारिक विवाद या अन्य परेशानी से जूझ रही है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं।फिलहाल लड़की के टावर पर चढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस की प्राथमिकता उसे सुरक्षित नीचे उतारना और उसके बाद परिजनों की मौजूदगी में कारण जानना है। घटना को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जुटने की आशंका है।पुलिस की आधिकारिक जानकारी मिलने तक लड़की के टावर पर चढ़ने के मकसद को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।1
- 🔴 बड़ा खुलासा: चित्रकूट में पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र को सरेआम जान से मारने और अपहरण की धमकी! शादी समारोह में आरोपी का तांडव, कोतवाली में FIR के आदेश! चित्रकूट के कर्वी अंतर्गत पुरानी बाजार स्थित जामा मस्जिद ग्राउंड में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र को सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और अपहरण कराने की खुली धमकी दी गई। पूर्व सांसद द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट और प्रभारी निरीक्षक कर्वी को दी गई लिखित तहरीर के अनुसार, माफी कर्वी निवासी राजेश पांडेय पुत्र स्व. बद्रीप्रसाद पांडेय ने मौके पर पहुंचकर सरेआम आतंक फैलाया और धमकी दी। आरोप है कि चित्रकूट इंटर कॉलेज की जमीन पर डबल रजिस्ट्री कराने का मुकदमा कॉलेज जीत चुका है, जिसकी रंजिश के चलते आरोपी लगातार कॉलेज के अध्यक्ष (पूर्व सांसद) और प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान पर दबाव बना रहा है और धमका रहा है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और अवैध जुए के अड्डे संचालित करता है। यह पूरी घटना पूर्व सांसद के सुरक्षा गनर अमित दीक्षित सहित अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के सामने घटी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाल कर्वी ने तत्काल अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दे दिए हैं। ⚠️ बड़ा सवाल: जब एक पूर्व सांसद तक सार्वजनिक समारोह में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या? क्या चित्रकूट पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई कर दबंगई पर लगाम लगाएगी? 📌 सच्ची, बेबाक और निर्भीक पत्रकारिता के लिए 'अभय TV' को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें।2
- बांदा के तिंदवारा गांव में आयोजित दंगल महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम। बांदा के तिंदवारा गांव में आयोजित दंगल महिला पहलवानों ने दिखाया दमखम।1
- बाँदा: पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी लेकर फरार हुआ पॉस्को एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कचहरी परिसर के पास से पुलिस ने दबोचा यूपी: बाँदा जनपद के थाना बिसण्डा क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित और हाल ही में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ शातिर अभियुक्त आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त को कचहरी रोड के पास से धर दबोचा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर फरार होते समय साथ ले गई सरकारी हथकड़ी भी बरामद कर ली है। पूरा मामला थाना बिसण्डा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में अभियुक्त मलखान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम महोखर थाना कोतवाली देहात के खिलाफ मु0अ0स0- 172/26 (धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन 01 नवंबर 2026 को वह थाना बिसण्डा परिसर में पुलिस अभिरक्षा और निगरानी के दौरान सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया था। इस गंभीर लापरवाही और घटना के बाद थाना बिसण्डा में अभियुक्त के खिलाफ एक और नया मामला (मु0अं0सं0- 479/26 धारा 261/262 बीएनएस) दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बांदा ने अभियुक्त की तुरंत गिरफ्तारी के लिए कई विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमें लगातार सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए फरार अभियुक्त की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान 04 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि अभियुक्त बांदा कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर के आसपास किसी न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना बिसंडा और कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कचहरी रोड के पास से अभियुक्त मलखान को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर थाना कोतवाली देहात के ग्राम बरगहनी से फरार होते वक्त साथ ले गई हथकड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में चन्द्र प्रकाश तिवारी (थानाध्यक्ष बिसण्डा) वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश कुमार त्रिपाठी, हे0काँ0 प्रदीप कुमार, काँ0 जितेन्द्र कुमार, काँ0 लक्ष्मण यादव, काँ0 अजय पासी, काँ0 विकास यादव। *बाइट- शिवराज (ASP बाँदा)2
- बाँदा: 13 वर्षीय लापता मासूम का शव केन नदी में मिला, पुलिस नाहकमे में हड़कंप कार्यवाही जारी यूपी: बांदा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से लापता हुए 13 वर्षीय मासूम बालक का शव बुधवार को केन नदी से बरामद हुआ है। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 02 नवंबर 2026 को कोतवाली नगर पुलिस को 13 वर्षीय बालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और बालक की तलाश के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया। तलाश के दौरान आज 04 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि बालक का शव केन नदी में बहता हुआ देखा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नदी से बाहर निकाला और शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचित किया। क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह ने बताया कि बालक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और पुलिस हर पहलू से मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। *बाइट- सौरभ सिंह (क्षेत्राधिकारी नगर)1