जलभराव की मिली शिकायत एसडीएम ने नाली खुदवाकर कराई जल निकासी, ग्रामीणों को मिली राहत मऊ (चित्रकूट)। मऊ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरौंधा के मजरा महादेव का पुरवा में बारिश के पानी से हुए जलभराव की समस्या का उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराया। लंबे समय से रास्ते में पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते से निकलते समय कई बार बच्चे और राहगीर फिसलकर गिर चुके थे। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम राम ऋषि रमन ने मौके का निरीक्षण किया। स्थिति को देखते हुए उन्होंने ग्राम प्रधान पहलवान राजपूत को तत्काल बुलाकर जेसीबी मंगाने के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी की मदद से कई घंटे तक अभियान चलाकर जल निकासी के लिए नाली की खुदाई कराई गई। रास्ते में पानी रोकने वाले अतिक्रमण को भी हटवाया गया। एसडीएम की मौजूदगी में दोनों ओर नालियों की खुदाई कर जल निकासी का रास्ता तैयार कराया गया। इसके बाद रास्ते पर जमा बारिश का पानी तेजी से निकलने लगा और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समस्या की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होने से उन्हें काफी राहत मिली है। मौके पर मऊ थाना पुलिस, लेखपाल, ग्राम प्रधान पहलवान राजपूत, समाजसेवी सुशील पांडेय उर्फ बड़का पांडेय सहित ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की सक्रियता से समस्या का मौके पर ही समाधान हुआ।
जलभराव की मिली शिकायत एसडीएम ने नाली खुदवाकर कराई जल निकासी, ग्रामीणों को मिली राहत मऊ (चित्रकूट)। मऊ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरौंधा के मजरा महादेव का पुरवा में बारिश के पानी से हुए जलभराव की समस्या का उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराया। लंबे समय से रास्ते में पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, रास्ते से निकलते समय कई बार बच्चे और राहगीर फिसलकर गिर चुके थे। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम राम ऋषि रमन ने मौके का निरीक्षण किया। स्थिति को देखते हुए उन्होंने ग्राम प्रधान पहलवान राजपूत को तत्काल बुलाकर जेसीबी मंगाने के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी की मदद से कई घंटे तक अभियान चलाकर जल निकासी के लिए नाली की खुदाई कराई गई। रास्ते में पानी रोकने वाले अतिक्रमण को भी हटवाया गया। एसडीएम की मौजूदगी में दोनों ओर नालियों की खुदाई कर जल निकासी का रास्ता तैयार कराया गया। इसके बाद रास्ते पर जमा बारिश का पानी तेजी से निकलने लगा और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समस्या की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होने से उन्हें काफी राहत मिली है। मौके पर मऊ थाना पुलिस, लेखपाल, ग्राम प्रधान पहलवान राजपूत, समाजसेवी सुशील पांडेय उर्फ बड़का पांडेय सहित ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की सक्रियता से समस्या का मौके पर ही समाधान हुआ।
- 🚨 चित्रकूट ब्रेकिंग | सीएचसी पहाड़ी में बनेगा ‘मुलायम सिंह यादव नेताजी हाल’ 🚨 चित्रकूट ब्रेकिंग | सीएचसी पहाड़ी में बनेगा ‘मुलायम सिंह यादव नेताजी हाल’ मरीजों के परिजनों को मिलेगी ठहरने की सुविधा, ₹16.62 लाख की विधायक निधि से होगा निर्माण चित्रकूट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहाड़ी में मरीजों के परिजनों के लिए ‘श्रद्धेय श्री मुलायम सिंह यादव नेताजी हाल’ का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार, 15 सितंबर को सदर विधायक अनिल प्रधान ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक निधि योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित इस भवन पर ₹16.62 लाख खर्च किए जाएंगे। भवन बनने से दूरदराज से इलाज कराने आने वाले मरीजों के परिजनों को ठहरने की सुविधा मिलेगी और उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास के दौरान अवर अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता अभिनंदन गंगवार और सीएचसी अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।2
- बांदा में छह प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच ने उठाई आवाज, डीएम को सौंपा ज्ञापन बांदा, 15 सितंबर 2026। जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सद्भावना सेवा मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। मंच ने जनहित से जुड़ी छह प्रमुख समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। ज्ञापन में सबसे पहले राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजमार्गों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया गया। मंच का कहना है कि सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और राहगीरों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंच ने सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। दूसरे मुद्दे के रूप में जिला चिकित्सालय बांदा एवं रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों द्वारा कथित रूप से निजी प्रैक्टिस किए जाने की शिकायत उठाई गई। मंच ने इस मामले की जांच कराने तथा लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग की। तीसरे मुद्दे में बांदा-तिंदवारी मार्ग स्थित सेंट मेरी स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर स्कूल बसों एवं छात्र वाहनों की पार्किंग का मामला उठाया गया। मंच के अनुसार, मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे तत्काल बंद कराने की मांग की गई। चौथे मुद्दे में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती का मामला उठाते हुए मंच ने कहा कि बरसात के मौसम में भी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी और उमस के बीच निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की गई। पांचवें मुद्दे में मंडी समिति तिंदवारी रोड के दोनों ओर फुटकर सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकानें लगाए जाने से मुख्य मार्ग बाधित होने की बात कही गई। मंच ने संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए मंडी परिसर में नए चबूतरे और टीन शेड बनाकर सब्जी विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की। छठे मुद्दे में सरकारी शराब की दुकानों के आसपास खुले में शराब पीने वालों की समस्या उठाई गई। मंच का कहना है कि दुकानों के आसपास शराब पीने के बाद प्लास्टिक एवं कांच की बोतलों का कचरा जमा रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। मंच ने शराब दुकानों के बाहर सार्वजनिक रूप से शराब पीने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला, राजकुमार गुप्ता ‘राजू’, दयाराम गुप्ता, जमुना प्रसाद गुप्ता, वृंदावन वैश्य, मनीष गुप्ता अमित, उर्मिला वर्मा, आर.के. समुद्र, बबलू श्रीवास, शाहिद बेग चांद, मोहम्मद यूसुफ मंसूरी, पीयूष आनंद, देवेंद्र मिश्रा, अंकित खंगार नोखे, सोनू गुप्ता, राकेश सिंह, राज गुप्ता, दीपक गुप्ता, सौरभ लक्षकार, हर्षित द्विवेदी, बबलू विश्वकर्मा, अजय सविता, अमित नामदेव, अर्जुन अनुरागी, नरेश गुप्ता, नेतराम वर्मा, रईस खान सहित अधिवक्ता सत्येंद्र यादव, अधिवक्ता राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विक्रम आर्यन, शकील राईन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सद्भावना सेवा मंच ने प्रशासन से सभी मांगों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की है।1
- यमुना नदी में युवती ने लगाई छलांग पुलिस व एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू पर जुटी, सी ओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने डी जानकारी2
- बांदा में कचरे से कमाई! | नारियल के Waste से बन रहे 6 Products | Banda News 2026 बांदा में नारियल के कचरे को बेकार समझने के बजाय उससे उपयोगी उत्पाद तैयार करने की पहल सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक नारियल के कचरे से छह अलग-अलग उत्पाद बनाए जा रहे हैं। यह पहल कचरे के बेहतर इस्तेमाल और स्थानीय स्तर पर रोजगार व कमाई के नए अवसरों से जुड़ी है।1
- लगातार बारिश और हवा तूफान के चलते सैकड़ो एकड़ मक्के की खड़ी फसल बर्बाद.... IND241
- #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि रुपये और शराब नहीं देने पर युवक को थप्पड़ों से पीटा और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है #Kaushambi #KaushambiNews #कौशाम्बी #Karari #करारी #Jamdaua #मारपीट #ViralVideo #ViralNews #CrimeNews #UPPolice #PoliceAction #BreakingNews #HindiNews #UttarPradesh #KaushambiPolice1
- दो बाइको की टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल किया रेफर1
- *सेमरिया के मनकहरी पाठकन टोला में सड़क न होने से बदहाल ग्रामीण मरीज को खाट पर लादकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने को मजबूर* *सरपंच से लेकर विधायक तक की अनदेखी से बढ़ा असंतोष ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई पक्की सड़क बनवाने की गुहार* *♦️रीवा : सेमरिया समाचार* रीवा जिले के सेमरिया विधानसभा क्षेत्र एवं जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मनकहरी के पाठकन टोला में बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।आजादी के दशकों बाद भी इस बस्ती के रहवासी पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। वर्तमान समय में बस्तीवासियों को लगभग 1 किलोमीटर लंबेमें कीचड़ से सराबोर पगडंडी रास्ते से गुजरने को मजबही होना पड़ रहा है।बारिश के मौसम में यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है जिससे ग्रामीणों का जीवन पूरी तरह-तरह से थम सा जाता है।सड़क न होने का खमियाजा आज एक बार फिर ग्रामीणों को भुगतना पड़ा जब बस्ती के एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई।एम्बुलेंस या किसी वाहन के घर तक न पहुंच पाने के कारण भारतीय सर्व सेवा संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय निवासी राजा चौबे ने संगठन के अन्य सदस्यों और बस्ती के लोगों की मदद से बुजुर्ग को खाट में लिटाया और अपने कंधों पर उठाकर लगभग एक किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों और स्थानीय विकास की पोल खोलकर रख दी है। *जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश* भारतीय सर्व सेवा संगठन के पदाधिकारी राजा चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार स्थानीय सरपंच से गुहार लगाई गई।हालांकि हर बार सरपंच द्वारा यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि संबंधित इंजीनियर तकनीकी स्वीकृति बनाकर नहीं दे रहाा है।पंचायत स्तर पर सुनवाई न होने के बाद ग्रामीण अपनी फरियाद लेकर स्थानीय विधायक अभय मिश्रा के पास भी पहुंचे थे।राजा चौबे का आरोप है कि मुलाकात के दौरान विधायक का व्यवहार ग्रामीणों के प्रति अत्यंत असंतोषजनक और अमर्यादित रहा।उन्होंने बताया कि विधायक का रवैया ऐसा था कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है जिससे ग्रामीणों को भारी निराशा हाथ लगी।बरसात के सीजन में पाठकन टोला के निवासी पूरी तरह से अपनी बस्ती में कैद होकर रह जाते हैं।न तो कोई वाहन वहां आ जा सकता है और न ही पैदल चलना संभव हो पाता है।आपातकालीन स्थिति में मरीजों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो रही है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए राजा चौबे एवं समस्त बस्तीवासियों ने रीवा कलेक्टर से विनम्र निवेदन किया है कि मामले को तत्काल संज्ञान में लिया जाए और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक विभागीय कार्रवाई शुरू कराई जाए ताकि इस आधुनिक युग में भी पक्की सड़क से वंचित ग्रामीणों को राहत मिल सके। उमेश पाठक ✍️1
- कौशाम्बी: करारी में शराब के पैसे न देने पर युवक से मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र में दबंगों का कहर।शराब और पैसे न देने पर बाइक सवार युवक अफ़सर अली को सड़क पर बेरहमी से पीटा, रुपये भी छीने। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार..!!1