logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालसोट: खेल मैदान में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने काम रोंका, किया वीडियो वायरल उपखंड के रामगढ़ पचवारा खेल मैदान में घटिया सामग्री लगाने को लेकर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने चल रहे काम को रोका एवं वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटिया निर्माण कार्य की पोल खुल गई। - वीडियो में देखें कितना घटिया काम हो रहा है..

3 hrs ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
Lalsot, Dausa•
3 hrs ago

लालसोट: खेल मैदान में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने काम रोंका, किया वीडियो वायरल उपखंड के रामगढ़ पचवारा खेल मैदान में घटिया सामग्री लगाने को लेकर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने चल रहे काम को रोका एवं वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटिया निर्माण कार्य की पोल खुल गई। - वीडियो में देखें कितना घटिया काम हो रहा है..

More news from राजस्थान and nearby areas
  • महाकाली माता मंदिर लालसोट में अपरूप कुआं निकला मंदिर के अंदर अद्भुत दृश्य है
    1
    महाकाली माता मंदिर लालसोट में अपरूप कुआं निकला मंदिर के अंदर अद्भुत दृश्य है
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • हिंडौन शहर मे लेपर्ड का मूवमेंट,भायलापुरा मे दो लेपर्ड शहर की घनी आबादी क्षेत्र मे दिनदहाडे लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों मे दहशत, रामद्वारा इलाके मे बताया जारहा लेपर्ड का मूवमेंट सहमे लोग घरों से निकलकर सड़को पर कई दरवाज़े बंद करके घरों मे हुए कैद सड़को पर आवाजाही हुई कम एसडीएम हेमराज गुर्जर ने वन विभाग के अधिकारियो को दी सूचना वनकर्मियों सहित हिंडौन के सदर,नई मंडी,कोतवाली सहित कई थानों के थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात आसपास सड़को पर लोगों की उमड़ रही भीड़, डरे सहमे लोग
    1
    हिंडौन शहर मे लेपर्ड का मूवमेंट,भायलापुरा मे दो लेपर्ड शहर की घनी आबादी क्षेत्र मे दिनदहाडे लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों मे दहशत, 
रामद्वारा इलाके मे बताया जारहा लेपर्ड का मूवमेंट सहमे लोग घरों से निकलकर सड़को पर 
कई दरवाज़े बंद करके घरों मे हुए कैद 
सड़को पर आवाजाही हुई कम एसडीएम हेमराज गुर्जर ने वन विभाग के अधिकारियो को दी सूचना 
वनकर्मियों सहित हिंडौन के सदर,नई मंडी,कोतवाली सहित कई थानों के थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात 
आसपास सड़को पर लोगों की उमड़ रही भीड़, डरे सहमे लोग
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | गंगापुर सिटी यूजीसी बिल के विरोध में 1 मार्च को विशाल आमसभा, तैयारी बैठक संपन्न गंगापुर सिटी में यूजीसी बिल के विरोध में 1 मार्च को आयोजित होने वाली विशाल आमसभा को लेकर स्वर्ण समाज की महत्वपूर्ण बैठक पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम जी के मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में आमसभा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों से 1 मार्च को आमसभा में पधारने का आग्रह किया। बैठक में गोविंद बरनाला, चंद्रप्रकाश, हेमेंद्र बोहरा, राजेंद्र सिंह नरूका, महेश पाल सिंह यादव, रिंकू सिंह जादौन, वेद प्रकाश मंगल, सीताराम गुप्ता, राधा मोहन गोयल, राम अवतार ढोला, शैलेंद्र शर्मा, हरिओम भगत, बाबूलाल व्याख्याता, दिलीप तिवारी, सतीश, वेद प्रकाश गुप्ता, महेंद्र गर्ग, दिनेश पारित, अवधेश शर्मा, मोहित दुबे, विकास शुक्ला सहित दर्जनों सर्वण समिति सदस्य उपस्थित रहे। आमसभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं तथा आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1 मार्च को पुरानी अनाज मंडी मैदान में प्रस्तावित इस आमसभा को लेकर समाज में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | गंगापुर सिटी
यूजीसी बिल के विरोध में 1 मार्च को विशाल आमसभा, तैयारी बैठक संपन्न
गंगापुर सिटी में यूजीसी बिल के विरोध में 1 मार्च को आयोजित होने वाली विशाल आमसभा को लेकर स्वर्ण समाज की महत्वपूर्ण बैठक पुरानी अनाज मंडी स्थित सीताराम जी के मंदिर में संपन्न हुई।
बैठक में आमसभा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों से 1 मार्च को आमसभा में पधारने का आग्रह किया।
बैठक में गोविंद बरनाला, चंद्रप्रकाश, हेमेंद्र बोहरा, राजेंद्र सिंह नरूका, महेश पाल सिंह यादव, रिंकू सिंह जादौन, वेद प्रकाश मंगल, सीताराम गुप्ता, राधा मोहन गोयल, राम अवतार ढोला, शैलेंद्र शर्मा, हरिओम भगत, बाबूलाल व्याख्याता, दिलीप तिवारी, सतीश, वेद प्रकाश गुप्ता, महेंद्र गर्ग, दिनेश पारित, अवधेश शर्मा, मोहित दुबे, विकास शुक्ला सहित दर्जनों सर्वण समिति सदस्य उपस्थित रहे।
आमसभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं तथा आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
1 मार्च को पुरानी अनाज मंडी मैदान में प्रस्तावित इस आमसभा को लेकर समाज में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    4 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। बरनाला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांचोली अंतर्गत टिगरियां गांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर टिगरियां निवासी मीठालाल पुत्र श्रीलाल सांगला के चार छप्परपोश मकान जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी। परिवार और ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक लपटें तेज हवा के कारण फैल गईं और देखते ही देखते पूरा ढांचा धू-धू कर जल उठा। छप्परपोश में रखा घरेलू सामान, पशुओं का चारा, अनाज सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। ग्रामीणों ने बताया कि आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आगजनी से परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासक चरतलाल मीणा, पटवारी अरविंद कुमार तथा बाटोदा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगजनी की रिपोर्ट तैयार की और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    2
    गंगापुर सिटी।
बरनाला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांचोली अंतर्गत टिगरियां गांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर टिगरियां निवासी मीठालाल पुत्र श्रीलाल सांगला के चार छप्परपोश मकान जलकर राख हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अज्ञात कारणों से लगी। परिवार और ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक लपटें तेज हवा के कारण फैल गईं और देखते ही देखते पूरा ढांचा धू-धू कर जल उठा। छप्परपोश में रखा घरेलू सामान, पशुओं का चारा, अनाज सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं।
ग्रामीणों ने बताया कि आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आगजनी से परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासक चरतलाल मीणा, पटवारी अरविंद कुमार तथा बाटोदा पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगजनी की रिपोर्ट तैयार की और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • 3 दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का हुआ समापन दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में 436 दिव्यांग लाभान्वित बस्सी क्षेत्र स्थित कोटखावदा क्षेत्र के महादेवपुरा कामधेनु गौशाला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के तत्वावधान में कामधेनु गौशाला महादेवपुरा में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में 436 दिव्यांगों के चेहरों पर मुस्कान लौटी। शिविर प्रभारी रामराय शर्मा ने जानकारी दी कि इस तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में 48 ट्राई साइकिल, 16 व्हील चेयर,100 छड़ी, 225 श्रवण यंत्र,10 कृत्रिम पैर,7 कृत्रिम हाथ, 10 स्मार्ट कैन एवं 20 बैसाखी सहित कुल 436 दिव्यांगों को उपकरण वितरण किए गए। गौशाला के संस्थापक सदस्य शिव शंकर प्रजापति ने बताया कि इस गौशाला के तत्वावधान में गौ सेवा के साथ-साथ प्रतिवर्ष चार आई कैम्प एवं एक दिव्यांग सहायता शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में यह शिविर आयोजित किया गया है। शिविर का वित्तीय भार इस गौशाला पर नहीं पड़े इसी के मद्देनजर शिविर आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं भामाशाह समाजसेवी शंकर लाल शर्मा पाटन के द्वारा की गई है।समारोह का शुभारंभ गाय माता के पूजन के साथ किया गया।भामाशाह जोहरी शंकर लाल शर्मा पाटन ने शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन एक बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। इस गौशाला द्वारा गौ सेवा के साथ-साथ दिव्यांग एवं नेत्रहीनों की सेवा करना सराहनीय है। पाटन ने गौशाला में स्थित पक्षी घर, पक्षी रेस्टोरेंट, हेरीटेज म्यूजियम, दिव्य तीर्थों के जल की प्रदर्शनी, पक्षी भंडारा, ग्रह नक्षत्र वाटिका, औषध वाटिका आदि प्रकल्पों की भी भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान बजरंगलाल बोहरा, गुरुकुल स्कूल के निदेशक भानु कुमार शर्मा, महादेवपुरा के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा, गोवर्धन सेवा समिति से चेतन शर्मा, समता आन्दोलन से रमाकांत शर्मा, योगेंद्र कुमार, रवि मुदगल, योगेश कुमार, सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद जैन, गौशाला के कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, मंत्री लक्ष्मीनारायण बैरवा, बजरंग लाल बैरवा, राम गोपाल राणा सहित सैकड़ो दिव्यांग उपस्थित रहे। इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महादेवपुरा के स्काउट्स ने शिविर अवधि में अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर भामाशाह समाजसेवी शंकर लाल शर्मा पाटन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर सभी दिव्यागजनों का भी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान आए हुए सभी दिव्यांग जनो द्वारा सभी का हार्दिक अभिनंदन प्रकट किए
    4
    3 दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग  उपकरण वितरण शिविर का हुआ समापन 
दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में 436 दिव्यांग लाभान्वित 
बस्सी क्षेत्र स्थित कोटखावदा क्षेत्र के महादेवपुरा कामधेनु गौशाला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के तत्वावधान में कामधेनु गौशाला महादेवपुरा में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में 436 दिव्यांगों के चेहरों पर मुस्कान लौटी।
शिविर प्रभारी रामराय शर्मा ने जानकारी दी कि इस तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में 48 ट्राई साइकिल, 16 व्हील चेयर,100 छड़ी, 225 श्रवण यंत्र,10 कृत्रिम पैर,7 कृत्रिम हाथ, 10 स्मार्ट कैन एवं 20 बैसाखी सहित कुल 436 दिव्यांगों को उपकरण वितरण किए गए।
गौशाला के संस्थापक सदस्य शिव शंकर प्रजापति ने बताया कि इस गौशाला के तत्वावधान में गौ सेवा के साथ-साथ प्रतिवर्ष चार आई कैम्प एवं एक दिव्यांग सहायता शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में यह शिविर आयोजित किया गया है। शिविर का वित्तीय भार इस गौशाला पर नहीं पड़े इसी के मद्देनजर शिविर आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं भामाशाह समाजसेवी शंकर लाल शर्मा पाटन के द्वारा की गई है।समारोह का शुभारंभ गाय माता के पूजन के साथ किया गया।भामाशाह जोहरी शंकर लाल शर्मा पाटन ने शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन एक बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। इस गौशाला द्वारा गौ सेवा के साथ-साथ दिव्यांग एवं नेत्रहीनों की सेवा करना सराहनीय है। पाटन ने गौशाला में स्थित पक्षी घर, पक्षी रेस्टोरेंट, हेरीटेज म्यूजियम, दिव्य तीर्थों के जल की प्रदर्शनी, पक्षी भंडारा, ग्रह नक्षत्र वाटिका, औषध वाटिका आदि प्रकल्पों की भी भूरि भूरि  प्रशंसा की।             इस अवसर पर पूर्व प्रधान बजरंगलाल बोहरा, गुरुकुल स्कूल के निदेशक भानु कुमार शर्मा, महादेवपुरा के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा, गोवर्धन सेवा समिति से चेतन शर्मा, समता आन्दोलन से रमाकांत शर्मा, योगेंद्र कुमार, रवि मुदगल, योगेश कुमार, सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद जैन, गौशाला के कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, मंत्री लक्ष्मीनारायण बैरवा, बजरंग लाल बैरवा, राम गोपाल राणा सहित सैकड़ो दिव्यांग उपस्थित रहे। इस मौके पर मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महादेवपुरा के स्काउट्स ने शिविर अवधि में अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर भामाशाह समाजसेवी शंकर लाल शर्मा पाटन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया  इस मौके पर सभी दिव्यागजनों का भी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान आए हुए सभी दिव्यांग जनो द्वारा सभी का हार्दिक अभिनंदन प्रकट किए
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • जयपुर : केजरीवाल की आँखों में आँसू आ गये , बोले झूठे केस में फसाया गया , बदनाम करने की कोशिश की गई अब माननीय कोर्ट द्वारा हमें ईमानदार बताते हुए बरी किया गया , यह बोलते हुए केजरीवाल मीडिया के सामने ही रो पड़े
    1
    जयपुर : केजरीवाल की आँखों में आँसू आ गये , बोले झूठे केस में फसाया गया , बदनाम करने की कोशिश की गई अब माननीय कोर्ट द्वारा हमें ईमानदार बताते हुए बरी किया गया , यह बोलते हुए केजरीवाल मीडिया के सामने ही रो पड़े
    user_Neha Chaturvedi
    Neha Chaturvedi
    Local News Reporter Aandhi, Jaipur•
    1 hr ago
  • 100 साल पुरानी कुई, पुनः भरवाई गई शहर के प्रसिद्ध महाकाली मंदिर के मुख्य हॉल में मरम्मत कार्य के दौरान करीब 100 वर्ष पुरानी कुई मिली, जिससे क्षेत्र में उत्सुकता फैल गई। हालांकि, सुरक्षा कारणों और आसपास पहले से मौजूद बोरिंग को देखते हुए नगर परिषद आयुक्त ने कुई को पानी व रेत से पुनः भरवा दिया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और घटना को लेकर शहर में चर्चाएं जारी हैं।
    3
    100 साल पुरानी कुई, पुनः भरवाई गई
शहर के प्रसिद्ध  महाकाली मंदिर के मुख्य हॉल में मरम्मत कार्य के दौरान करीब 100 वर्ष पुरानी कुई मिली, जिससे क्षेत्र में उत्सुकता फैल गई।
हालांकि, सुरक्षा कारणों और आसपास पहले से मौजूद बोरिंग को देखते हुए नगर परिषद आयुक्त ने कुई को पानी व रेत से पुनः भरवा दिया।
मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और घटना को लेकर शहर में चर्चाएं जारी हैं।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    23 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में कल सुबह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक व गंभीर रूप से घायल, युवक को जीआरपी थाना पुलिस ने पहुंचाया जिला चिकित्सालय जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद जयपुर किया रेफर, युवक गौरव कुमार गुप्ता बताया गया, जो सुबह घूमते हुए घर से निकाला उसके बाद परिजनों को पड़ोसी ने सूचना दी की मैं ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया है परिजन अस्पताल पहुंचे जहां से उसे जयपुर के लिए उपचार के लिए ले गए।
    1
    गंगापुर सिटी में कल सुबह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक व गंभीर रूप से घायल, युवक को जीआरपी थाना पुलिस ने पहुंचाया जिला चिकित्सालय जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद जयपुर किया रेफर, युवक गौरव कुमार गुप्ता बताया गया, जो सुबह घूमते हुए घर से निकाला उसके बाद परिजनों को पड़ोसी ने सूचना दी की मैं ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया है परिजन अस्पताल पहुंचे जहां से उसे जयपुर के लिए उपचार के लिए ले गए।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • प्रदेश में विभिन्न मांगों को लेकर निजी बस संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। हड़ताल के चलते निजी बसों के पहिए पूरी तरह थम गए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस संचालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बस संचालकों ने आरोप लगाया है कि आए दिन परिवहन विभाग द्वारा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने फिटनेस के नाम पर बार-बार कार्रवाई, चालान और कागजी कार्रवाई में उलझाने का आरोप लगाया है। संचालकों का कहना है कि चालान की कार्रवाई से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। हड़ताल कर रहे संचालकों ने नई बॉडी नियमावली में संशोधन की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि वर्तमान नियम व्यावहारिक नहीं हैं और छोटे बस मालिकों के लिए इन्हें लागू करना कठिन है। इसके साथ ही टेंपरेरी परमिट में संशोधन की मांग को भी प्रमुखता से रखा गया है। निजी बसों के बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर आने-जाने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां लोग घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और परिवहन विभाग पर जल्द समाधान निकालने का दबाव बढ़ता जा रहा है। यात्रियों को उम्मीद है कि सरकार और बस संचालकों के बीच वार्ता के जरिए जल्द ही कोई रास्ता निकलेगा, ताकि आवागमन व्यवस्था फिर से सुचारू हो सके।
    1
    प्रदेश में विभिन्न मांगों को लेकर निजी बस संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। हड़ताल के चलते निजी बसों के पहिए पूरी तरह थम गए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस संचालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
बस संचालकों ने आरोप लगाया है कि आए दिन परिवहन विभाग द्वारा उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने फिटनेस के नाम पर बार-बार कार्रवाई, चालान और कागजी कार्रवाई में उलझाने का आरोप लगाया है। संचालकों का कहना है कि चालान की कार्रवाई से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हड़ताल कर रहे संचालकों ने नई बॉडी नियमावली में संशोधन की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि वर्तमान नियम व्यावहारिक नहीं हैं और छोटे बस मालिकों के लिए इन्हें लागू करना कठिन है। इसके साथ ही टेंपरेरी परमिट में संशोधन की मांग को भी प्रमुखता से रखा गया है।
निजी बसों के बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर आने-जाने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां लोग घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन और परिवहन विभाग पर जल्द समाधान निकालने का दबाव बढ़ता जा रहा है। यात्रियों को उम्मीद है कि सरकार और बस संचालकों के बीच वार्ता के जरिए जल्द ही कोई रास्ता निकलेगा, ताकि आवागमन व्यवस्था फिर से सुचारू हो सके।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.