सास को लेकर फरार हुआ दामाद, बांरा जिले के समरानियां क्षेत्र की घटना समरानियां (बारां) - रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक अजीबोगरीब मामला राजस्थान के बारां जिले से सामने आया है। केलवाडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक दामाद अपनी ही सगी सास को भगा ले गया। दो दिन पुराने इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और सामाजिक स्तर पर इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी दामाद पिछले कुछ समय से अपने ससुराल में रह रहा था जो पूरे परिवार के साथ किसी काम से बाहर रह रहे थे दो दिन पहले वह अचानक अपनी सास के साथ लापता हो गया। शुरुआत में परिजनों ने सोचा कि शायद वे किसी काम से बाहर गए होंगे, लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों का सुराग नहीं मिला और उनके मोबाइल बंद आने लगे, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। खोजबीन करने पर पता चला कि दामाद और सास के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे दोनों पूर्व नियोजित योजना के तहत घर से फरार हो गए हैं। इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक तरफ जहां बेटी का घर उजड़ गया है, वहीं ससुर और अन्य परिजनों के सामने सामाजिक प्रतिष्ठा का संकट खड़ा हो गया है।
सास को लेकर फरार हुआ दामाद, बांरा जिले के समरानियां क्षेत्र की घटना समरानियां (बारां) - रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला एक अजीबोगरीब मामला राजस्थान के बारां जिले से सामने आया है। केलवाडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक दामाद अपनी ही सगी सास को भगा ले गया। दो दिन पुराने इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और सामाजिक स्तर पर इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी दामाद पिछले कुछ समय से अपने ससुराल में रह रहा था जो पूरे परिवार के साथ किसी काम से बाहर रह रहे थे दो दिन पहले वह अचानक अपनी सास के साथ लापता हो गया। शुरुआत में परिजनों ने सोचा कि शायद वे किसी काम से बाहर गए होंगे, लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी दोनों का सुराग नहीं मिला और उनके मोबाइल बंद आने लगे, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। खोजबीन करने पर पता चला कि दामाद और सास के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे दोनों पूर्व नियोजित योजना के तहत घर से फरार हो गए हैं। इस घटना ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक तरफ जहां बेटी का घर उजड़ गया है, वहीं ससुर और अन्य परिजनों के सामने सामाजिक प्रतिष्ठा का संकट खड़ा हो गया है।
- आज का मनुष्य कितना स्वार्थी हो चुका है।1
- Post by Shivkumar Jogi1
- रायपुर तहसील क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसान इन दिनों प्याज की फसल तैयार करने में जुटे हुए हैं। अनुकूल मौसम और किसानों की कड़ी मेहनत के चलते फसल अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार हो रही है, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय किसानों के अनुसार प्याज की खेती लगभग 5 से 6 महीने में तैयार होती है। नवंबर माह में नर्सरी तैयार की जाती है और जनवरी के प्रथम सप्ताह में रोपाई की जाती है। इसके बाद नियमित देखभाल और करीब छह बार सिंचाई के बाद फसल तैयार होने की स्थिति में पहुंचती है। किसानों का कहना है कि इस बार एक बीघा जमीन में लगभग 60 से 70 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की उम्मीद है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। अच्छी पैदावार से किसानों को मुनाफे की उम्मीद है, लेकिन बाजार भाव को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है। खेजरपुर निवासी धापू बाई दांगी का कहना है कि हर साल मेहनत के बावजूद उचित दाम नहीं मिलने से निराशा हाथ लगती है। इस बार फसल अच्छी है और मौसम ने भी साथ दिया है, इसलिए किसानों को अच्छे भाव मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि वे दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करते हैं, लेकिन कभी रोग, कभी प्राकृतिक आपदा और कभी बाजार में कम दाम मिलने के कारण नुकसान उठाना पड़ता है। यदि समय पर अच्छे भाव मिल जाएं तो किसान तुरंत फसल बेचने को तैयार रहते हैं, अन्यथा भंडारण कर बेहतर कीमत का इंतजार करना पड़ता है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि प्याज के लिए स्थिर बाजार व्यवस्था और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।2
- मोड़क क्षेत्र के सहरावदा में रविवार सुबह एक शादी समारोह के दोरान गैस सिलेंडर में आग लग गई सिलेंडर जैसे बफका तो आनन-फानन में लोगों में अफरातफरी मच गई, सूचना मिलते हीं मोड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गैस सिलेंडर भट्टी को टेंट से निकाल गैस सिलेंडर को वहां से दूर सहरावदा बिड में लें गए जहां उस पर मिट्टी और पानी कि मदद से आग पर काबू पाया जा सका,तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस लीं1
- रामगंजमंडी नगर पालिका के सामने सफाईकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था में समान कार्य विभाजन नहीं होने, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और प्रशासनिक अनदेखी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि सफाई कार्य के प्रभारी द्वारा दिखावटी अभियान चलाकर अधिकारियों और आमजन को गुमराह किया जा रहा है, जबकि वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि करीब एक साल से 28 सूत्रीय मांग पत्र लंबित है, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी प्रमुख मांगों में प्लेसमेंट प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती, सफाई कार्य का समान बंटवारा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर भुगतान, वरिष्ठता सूची का प्रकाशन, जमादार पदों पर पदोन्नति, आवासीय भूखंड आवंटन सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा कर्मचारियों ने महिला सफाईकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।1
- Post by Shyam pokra1
- शाकिर खान रामगंजमंडी मारुति नगर वार्ड नंबर 4 राज नगर में स्थित कुएं की जल्दी ही सफाई होगी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल ने बताया कि पिछले दिनों को एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री मदन जी दिलावर को वहां की महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुएं की बाउंड्री टूटी होने की ओर कुआं गंदगी से भरा होने से संबंधित समस्याएं बताई थी इस पर श्री दिलावर ने कुएं का मौका निरीक्षण किया और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल को सफाई करवा कर कुएं की बाउंड्री वॉल कराकर कुएं का ढक्कन करवाने के निर्देश दिए आज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अकलेश मेड़तवाल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अभियंता हिमांशु अग्रवाल ने पार्षद वीरेंद्र सिंह भाजपा नगर महामंत्री विशाल जैन भाजपा कार्यकर्ता दिलीप पाटीदार विजय मीणा निखिल सुमन विजय प्रजापत के साथ कुएं का मौका देखा और जल्दी ही कुएं की सफाई करवा कर कुएं के चारों ओर बाउंड्री करवाने का आश्वासन दिया । बाउंड्री होने के बाद कुएं का ढकान भी होगा ताकि कोई भी व्यक्ति कुएं में कचरा नहीं डाले कुएं की सफाई होने से आने वाले गर्मी के दिनों में पानी की समस्या से निजात मिलेगी और पानी की किल्लत से भी राहत मिलेगी।1
- *बारां में 24 अप्रैल को मनाया जाएगा पंचायती राज दिवस, चुनाव कराने की उठेगी मांग।* छबड़ा:(बारां)राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस द्वारा 24 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालयों पर पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें कांग्रेस के नए-पुराने पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम मतदाता भाग लेंगे। जिला प्रवक्ता शंकर लाल नागर एवं जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सेन ने बताया कि जिला अध्यक्ष मीणा की सहमति से जिलेभर के सभी कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बारां पहुंचने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में जागरूकता बढ़ाना और पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे तथा राज्य सरकार से पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव शीघ्र कराने की मांग करेंगे। साथ ही, इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों की एक जूम मीटिंग भी आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि एवं समय शीघ्र ही जिला अध्यक्ष की सहमति से तय कर लिंक ग्रुफ में साझा किया जाएगा। पंचायती राज दिवस के इस आयोजन को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और इसे सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।2