logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आवास योजना का सर्वे न होने से नाराज नगर के लोगो ने निकाला विशाल जुलूस सौपा मुख्यमंत्री के नाम नायव तहसीलदार को ज्ञापन लंबे समय से योजना की प्रगति ठप 1500 से अधिक आवेदन कर्ता अधर में लटके (देवरीकलाँ) -देवरी नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का सर्वे कार्य लंबे समय बाद भी आरंभ न होने से नाराज आवेदकों ने मुख्य मार्ग से होकर जुलूस निकाला एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन में सैकड़ों नागरिक शामिल हुए जिसमें अधिकांश महिला आवेदक शामिल थी। देवरी नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डाे में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का सर्वे कार्य आरंभ न होने के कारण नागरिकों में भारी नाराजगी व्याप्त है। आवेदकों द्वारा विगत 1 वर्ष पूर्व ऑनलाइन फार्म जमा कराये जाने के बाद भी उन्हे योजना का लाभ नही मिल सका है। निकाय में लगभग 1500 आवेदकों द्वारा योजना अंतर्गत आवेदन किया गया है परंतु सर्वे कार्य के आभाव के चलते योजना की प्रगति ठप बनी हुई है। मामले को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन की अगुवाई में सैकड़ों आवेदकों ने नगरपालिका चौराहे से होकर कचहरी परिसर तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण में नगर के 1500 से अधिक आवाहीन आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा कराये गये थे, परंतु राजनैतिक गुटबाजी के चलते जानबूझकर योजना में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश की अन्य नगरपालिकाओं में योजना के दूसरे चरण के हितग्राहियों को प्रथम किस्त का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है, परंतु देवरी नगरीय क्षेत्र में योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिम्मेदार लापरवाह बने हुए है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्थानीय प्रशासन नगरपालिका में गुटबाजी बनाये रखने हेतु प्रत्यनशील है जो योजना की मंशा एवं क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करता है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्थानीय अधिकारी शासन प्रशासन को गुमराह करने के लिए चोरी छिपे सर्वे सूची तैयार कर खानापूर्ति कर रहे है जिसमें व्यापक भृष्टाचार की आशंका बनी हुई है। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर के सभी 15 वार्डाे में योजना का सर्वे कार्य आरंभ कराकर आवासहीनों के खातों में राशि डाली जाये।

2 hrs ago
user_कृष्णकांत नगाइच
कृष्णकांत नगाइच
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

आवास योजना का सर्वे न होने से नाराज नगर के लोगो ने निकाला विशाल जुलूस सौपा मुख्यमंत्री के नाम नायव तहसीलदार को ज्ञापन लंबे समय से योजना की प्रगति ठप 1500 से अधिक आवेदन कर्ता अधर में लटके (देवरीकलाँ) -देवरी नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का सर्वे कार्य लंबे समय बाद भी आरंभ न होने से नाराज आवेदकों ने मुख्य मार्ग से होकर जुलूस निकाला एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन में सैकड़ों नागरिक शामिल हुए जिसमें अधिकांश महिला आवेदक शामिल थी। देवरी नगरपालिका क्षेत्र के

विभिन्न वार्डाे में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का सर्वे कार्य आरंभ न होने के कारण नागरिकों में भारी नाराजगी व्याप्त है। आवेदकों द्वारा विगत 1 वर्ष पूर्व ऑनलाइन फार्म जमा कराये जाने के बाद भी उन्हे योजना का लाभ नही मिल सका है। निकाय में लगभग 1500 आवेदकों द्वारा योजना अंतर्गत आवेदन किया गया है परंतु सर्वे कार्य के आभाव के चलते योजना की प्रगति ठप बनी हुई है। मामले को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन की अगुवाई में सैकड़ों आवेदकों ने नगरपालिका चौराहे से होकर कचहरी परिसर तक जुलूस निकालकर

नारेबाजी की एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण में नगर के 1500 से अधिक आवाहीन आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा कराये गये थे, परंतु राजनैतिक गुटबाजी के चलते जानबूझकर योजना में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश की अन्य नगरपालिकाओं में योजना के दूसरे चरण के हितग्राहियों को प्रथम किस्त का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है, परंतु देवरी नगरीय क्षेत्र में योजना के

क्रियान्वयन को लेकर जिम्मेदार लापरवाह बने हुए है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्थानीय प्रशासन नगरपालिका में गुटबाजी बनाये रखने हेतु प्रत्यनशील है जो योजना की मंशा एवं क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करता है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्थानीय अधिकारी शासन प्रशासन को गुमराह करने के लिए चोरी छिपे सर्वे सूची तैयार कर खानापूर्ति कर रहे है जिसमें व्यापक भृष्टाचार की आशंका बनी हुई है। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर के सभी 15 वार्डाे में योजना का सर्वे कार्य आरंभ कराकर आवासहीनों के खातों में राशि डाली जाये।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बरगी डेम हादसे के मृतकों को बीना में श्रद्धांजलि, अंबेडकर व गांधी तिराहे पर मोमबत्ती जलाकर किया नमन बीना में बरगी डेम पर हुई दुखद घटना में मृत लोगों की आत्मशांति के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अंबेडकर तिराहे पर बीएसपी विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं गांधी तिराहे पर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष प्रमोद राय के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को नमन किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश पंजाबी, प्रमोद राय (ब्लॉक सेवा दल अध्यक्ष), पी.पी. नायक (पूर्व संगठन मंत्री), नरेंद्र ठाकुर, सतीश तिवारी, आर.के. राज, ओमपी लारोट, जननू लाल राय, विमला अहिरवार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं बीएसपी की ओर से दशरथ कुमार अहिरवार, उधम सिंह, उमराव दाऊ, तुलसी राम, रामसेवक अहिरवार एवं कीरत सेन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    1
    लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
बरगी डेम हादसे के मृतकों को बीना में श्रद्धांजलि, अंबेडकर व गांधी तिराहे पर मोमबत्ती जलाकर किया नमन
बीना में बरगी डेम पर हुई दुखद घटना में मृत लोगों की आत्मशांति के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अंबेडकर तिराहे पर बीएसपी विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं गांधी तिराहे पर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष प्रमोद राय के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को नमन किया गया।
इस दौरान ओमप्रकाश पंजाबी, प्रमोद राय (ब्लॉक सेवा दल अध्यक्ष), पी.पी. नायक (पूर्व संगठन मंत्री), नरेंद्र ठाकुर, सतीश तिवारी, आर.के. राज, ओमपी लारोट, जननू लाल राय, विमला अहिरवार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं बीएसपी की ओर से दशरथ कुमार अहिरवार, उधम सिंह, उमराव दाऊ, तुलसी राम, रामसेवक अहिरवार एवं कीरत सेन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अशोकनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर द्वारा मृतिका गन्तोबाई पुत्री रामचरण आदिवासी के शव परीक्षण उपरांत शव वाहन उपलब्ध न कराने पर कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये संस्था प्रभारी डॉ वाय एस तोमर एवं डॉ राज सिंह राजपूत पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव आयुक्त महोदय ग्वालियर को प्रेषित किया गया है। साथ ही आर एस पैकरें संगणक जो तत्समय कार्यालय में उपस्थित थे, को कलेक्टर द्वारा निलंबित किया गया। धर्मेन्द्र बाल्मिक वार्डवाय को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला अशोकनगर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। शवगृह केयर टेकर बबलू पुत्र बंशीलाल बाल्मिकी (आउटसोर्स) को उक्त कार्यप्रभार से हटाने हेतु एजेंसी को सूचित किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 02 मई 2026 रात्रि 8:30 बजे मृतिका गन्तोबाई पुत्री रामचरण आदिवासी का शव हेड कांस्टेवल पुष्पराज यादव प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बहादुरपुर लेकर आये थे। उस समय प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में डॉ राजसिंह राजपूत ड्यूटी पर तैनात थे। रात्रि का समय होने से मृतिका गन्तोबाई का शव प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बहादुरपुर के परिसर में स्थित शवग्रह में रखवा दिया।03 मई 2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे श्री रामदयाल नंदा ए.एस.आई थाना बहादुरपुर शव परीक्षण के लिये आवेदन लेकर उपस्थित हुये। मृतिका का शव परीक्षण पैनल से कराने का आवेदन में उल्लेख किये जाने से डॉ. अनुजा सिंघई सिविल अस्पताल मुंगावली को सूचित किया गया जिसके वाद वह लगभग 11:30 बजे उपस्थित हुई। डॉ. अनुजा सिघंई और डॉ. राजसिंह राजपूत के पैनल द्वारा मृतिका का शव परीक्षण किया गया जो दोपहर लगभग 12:30 बजे पूर्ण हुआ। शव परीक्षण के वाद मृतिका का शव श्री कृष्णपाल रघुवंशी हेड कांस्टेबल को ड्यूटी डॉ.राजसिंह राजपूत द्वारा परिजनो को सोपने हेतु लगभग दोपहर 12:45 बजे सुपूर्द किया गया। डॉ. राजसिंह राजपूत के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बहादुरपुर पर शव वाहन नही है। परिजनो द्वारा शव वाहन की कोई मांग नहीं की गई। स्वंय के स्तर पर परिजनो से शव वाहन की आवश्यकता के बारे में कोई पूछताछ नहीं की गई। बी.एम.ओ मुंगावली या सी.एम.एच.ओ अशोकनगर से शव वाहन उपलब्ध कराने हेतु कोई संपर्क नहीं किया गया। मृतिका का शव दोपहर लगभग 1:21 बजे आदित्य त्रिवेदी निवासी बहादुरपुर की कार एम.पी. 67 सी3180 से मृतिका का शव उसके गृह ग्राम खैरोदा चक्क ग्राम पंचायत काछी बरखेडा के लिये रवाना किया गया। जांच में पाया गया कि घासीराम आदिवासी मोबाईल नंबर 9343850229, आदित्य त्रिवेदी निवासी बहादुरपुर के मोबाईल नंबर 9806374056 पर वाहन उपलब्ध कराने हेतु संपर्क किया गया। आदित्य त्रिवेदी द्वारा थाना प्रभारी बहादुरपुर, तहसीलदार बहादुरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर प्रभारी को सूचित न करते हुये स्वंय का वाहन उपलब्ध करवाया गया। जबकि मौके पर उपस्थित संस्थागत सफाईकर्मी बबलू द्वारा शव वाहन के लिये इंतजार करने के लिये सूचित करने के बावजूद भी स्वंय के वाहन से शव को निवास तक पहुंचाया गया। घटनाक्रम के अध्ययन से राज्य शासन के शव वाहन उपलब्ध कराये जाने संबधित मानक प्रोटोकॉल पत्र क्रमांक/एनएचएम/आरटीएस/2025/2480 भोपाल दिनांक 29.07.2025 का पालन नही किया जाना पाया गया। स्पष्ट रूप से संस्था प्रभारी और तत्समय उपस्थित कर्मचारियो की लापरवाही परिलक्षित होती है।
    2
    अशोकनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर द्वारा मृतिका गन्तोबाई पुत्री रामचरण आदिवासी के शव परीक्षण उपरांत शव वाहन उपलब्ध न कराने पर कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये संस्था प्रभारी डॉ वाय एस तोमर एवं डॉ राज सिंह राजपूत पर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव आयुक्त महोदय ग्वालियर को प्रेषित किया गया है। साथ ही आर एस पैकरें संगणक जो तत्समय कार्यालय में उपस्थित थे, को कलेक्टर द्वारा निलंबित किया गया। धर्मेन्द्र बाल्मिक वार्डवाय को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला अशोकनगर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। शवगृह केयर टेकर बबलू पुत्र बंशीलाल बाल्मिकी (आउटसोर्स) को उक्त कार्यप्रभार से हटाने हेतु एजेंसी को सूचित किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 02 मई 2026 रात्रि 8:30 बजे मृतिका गन्तोबाई पुत्री रामचरण आदिवासी का शव हेड कांस्टेवल पुष्पराज यादव प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बहादुरपुर लेकर आये थे। उस समय प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में डॉ राजसिंह राजपूत ड्यूटी पर तैनात थे। रात्रि का समय होने से मृतिका गन्तोबाई का शव प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बहादुरपुर के परिसर में स्थित शवग्रह में रखवा दिया।03 मई 2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे श्री रामदयाल नंदा ए.एस.आई थाना बहादुरपुर शव परीक्षण के लिये आवेदन लेकर उपस्थित हुये।
मृतिका का शव परीक्षण पैनल से कराने का आवेदन में उल्लेख किये जाने से डॉ. अनुजा सिंघई सिविल अस्पताल मुंगावली को सूचित किया गया जिसके वाद वह लगभग 11:30 बजे उपस्थित हुई। डॉ. अनुजा सिघंई और डॉ. राजसिंह राजपूत के पैनल द्वारा मृतिका का शव  परीक्षण किया गया जो दोपहर लगभग 12:30 बजे पूर्ण हुआ।
शव परीक्षण के वाद मृतिका का शव श्री कृष्णपाल रघुवंशी हेड कांस्टेबल को ड्यूटी डॉ.राजसिंह राजपूत द्वारा परिजनो को सोपने हेतु लगभग दोपहर 12:45 बजे सुपूर्द किया गया। डॉ. राजसिंह राजपूत के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बहादुरपुर पर शव वाहन नही है। परिजनो द्वारा शव वाहन की कोई मांग नहीं की गई। स्वंय के स्तर पर परिजनो से शव वाहन की आवश्यकता के बारे में कोई पूछताछ नहीं की गई। बी.एम.ओ मुंगावली या सी.एम.एच.ओ अशोकनगर से शव वाहन उपलब्ध कराने हेतु कोई संपर्क नहीं किया गया।
मृतिका का शव दोपहर लगभग 1:21 बजे आदित्य त्रिवेदी निवासी बहादुरपुर की कार एम.पी. 67 सी3180 से मृतिका का शव उसके गृह ग्राम खैरोदा चक्क ग्राम पंचायत काछी बरखेडा के लिये रवाना किया गया। जांच में पाया गया कि घासीराम आदिवासी मोबाईल नंबर 9343850229, आदित्य त्रिवेदी निवासी बहादुरपुर के मोबाईल नंबर 9806374056 पर वाहन उपलब्ध कराने हेतु संपर्क किया गया। आदित्य त्रिवेदी द्वारा थाना प्रभारी बहादुरपुर, तहसीलदार बहादुरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर प्रभारी को सूचित न करते हुये स्वंय का वाहन उपलब्ध करवाया गया। जबकि मौके पर उपस्थित संस्थागत सफाईकर्मी बबलू द्वारा शव वाहन के लिये इंतजार करने के लिये सूचित करने के बावजूद भी स्वंय के वाहन से शव को निवास तक पहुंचाया गया। घटनाक्रम के अध्ययन से राज्य शासन के शव वाहन उपलब्ध कराये जाने संबधित मानक प्रोटोकॉल पत्र क्रमांक/एनएचएम/आरटीएस/2025/2480 भोपाल दिनांक 29.07.2025 का पालन नही किया जाना पाया गया। स्पष्ट रूप से संस्था प्रभारी और तत्समय उपस्थित कर्मचारियो की लापरवाही परिलक्षित होती है।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    5 hrs ago
  • पाली में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बारिश ने बढ़ाई चिंता पाली। क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ बादलों की तेज गर्जना और बीच-बीच में हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आसमान में लगातार चमकती बिजली और झोंकों के साथ गिरती बारिश से हालात बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह विवाह समारोहों के लिए लगाए गए पंडाल हिलने लगे, कई स्थानों पर सजावट अस्त-व्यस्त हो गई। खुले स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। मौसम के और खराब होने की स्थिति में ऐसे आयोजनों पर खतरा बढ़ सकता है। वहीं, तेज आंधी और बिजली कड़कने के चलते कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे में समय बिताना पड़ा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा, तो जनजीवन के साथ-साथ आयोजनों और यातायात पर भी असर पड़ सकता है। प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जरूरत है।
    1
    पाली में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बारिश ने बढ़ाई चिंता
पाली। क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ बादलों की तेज गर्जना और बीच-बीच में हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आसमान में लगातार चमकती बिजली और झोंकों के साथ गिरती बारिश से हालात बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
तेज हवाओं के कारण जगह-जगह विवाह समारोहों के लिए लगाए गए पंडाल हिलने लगे, कई स्थानों पर सजावट अस्त-व्यस्त हो गई। खुले स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। मौसम के और खराब होने की स्थिति में ऐसे आयोजनों पर खतरा बढ़ सकता है।
वहीं, तेज आंधी और बिजली कड़कने के चलते कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे में समय बिताना पड़ा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा, तो जनजीवन के साथ-साथ आयोजनों और यातायात पर भी असर पड़ सकता है। प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जरूरत है।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • NEET (UG) 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न — परीक्षा केंद्रों पर पुलिस एवं यातायात व्यवस्था रही चाक-चौबंद विदिशा। दिनांक 03.05.2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई। जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्र— PM Shri Kendriya Vidyalaya Vidisha, Rajmata Vijayaraje Scindia Girls College, Excellence School Vidisha एवं थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत SATI College—पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। सभी केंद्रों पर सघन चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल सतत मुस्तैद रहा। विशेष रूप से SATI कॉलेज केंद्र पर यातायात पुलिस द्वारा सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हुई। महिला अभ्यर्थियों की जांच हेतु महिला पुलिस स्टाफ की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई। विदिशा पुलिस द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई, जिससे परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण प्राप्त हुआ।
    2
    NEET (UG) 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न — परीक्षा केंद्रों पर पुलिस एवं यातायात व्यवस्था रही चाक-चौबंद
विदिशा। दिनांक 03.05.2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्र— PM Shri Kendriya Vidyalaya Vidisha, Rajmata Vijayaraje Scindia Girls College, Excellence School Vidisha एवं थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत SATI College—पर थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। सभी केंद्रों पर सघन चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल सतत मुस्तैद रहा।
विशेष रूप से SATI कॉलेज केंद्र पर यातायात पुलिस द्वारा सुचारू ट्रैफिक प्रबंधन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हुई। महिला अभ्यर्थियों की जांच हेतु महिला पुलिस स्टाफ की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
विदिशा पुलिस द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई, जिससे परीक्षार्थियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण प्राप्त हुआ।
    user_Sanjeev Soni
    Sanjeev Soni
    Court reporter ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    17 min ago
  • Ramkrishn Yadav
    1
    Ramkrishn Yadav
    user_RAMKRISHN YADAV Karaiya
    RAMKRISHN YADAV Karaiya
    अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by एसएन पटेल पत्रकार
    1
    Post by एसएन पटेल पत्रकार
    user_एसएन पटेल पत्रकार
    एसएन पटेल पत्रकार
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *बंगाल,असम और पांडिचेरी की जीत पर सागर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशीयां* सागर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर सागर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर तीनों राज्यों में मिली प्रचंड जीत की बधाई दी गई। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाईं। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह परिणाम उन ताकतों के लिए करारा जवाब है, जो वर्षों से जनता की भावनाओं और विश्वास के साथ खिलवाड़ करती रही हैं। यह जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व, उनकी नीतियों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता पर जनता की मुहर है। बंगाल के साथ-साथ असम और पांडिचेरी की जनता ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उसे भय, भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की सरकार चाहिए। यह जीत भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर करोड़ों देशवासियों के अटूट भरोसे का प्रतीक है। *विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि* पश्चिम बंगाल के जो परिणाम आए हैं, वे अपेक्षा के अनुरूप हैं। पश्चिम बंगाल की जनता पिछले लंबे समय से कुशासन के चक्र में फंसी हुई थी। ममता बनर्जी के शासन में बंगाल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। लेकिन अब पश्चिम बंगाल की जनता ने राष्ट्रभक्तों की सरकार को चुना है। हमें विश्वास है कि हम पुनः बंगाल को भारत के अभिन्न अंग के रूप में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित कर पाएंगे। बंगाल में अब कुशासन का अंत हुआ है। वहां की सरकार जो ममता विहीन हो गई थी,अब वहां ममत्व वाली सरकार आएगी।बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ इतिहास रचा है, जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई। *जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि* भारतीय जनता पार्टी की सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व पर आज पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने पूर्ण विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक बहुमत प्रदान किया है। यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक जीत हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के साथ-साथ लाखों कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने जिस प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य किया है, वही इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। यह विजय हमारे संगठन के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों, उनके राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम तथा पांडिचेरी के सभी मतदाताओं का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर विकास और विश्वास की राजनीति को अपना समर्थन दिया। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि जनता के इस विश्वास पर खरा उतरते हुए हम सेवा, समर्पण और विकास के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे। महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    *बंगाल,असम और पांडिचेरी की जीत पर सागर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशीयां*
सागर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर सागर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर तीनों राज्यों में मिली प्रचंड जीत की बधाई दी गई। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाईं। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह परिणाम उन ताकतों के लिए करारा जवाब है, जो वर्षों से जनता की भावनाओं और विश्वास के साथ खिलवाड़ करती रही हैं। यह जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व, उनकी नीतियों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता पर जनता की मुहर है। बंगाल के साथ-साथ असम और पांडिचेरी की जनता ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उसे भय, भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की सरकार चाहिए।
यह जीत भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर करोड़ों देशवासियों के अटूट भरोसे का प्रतीक है।
*विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि* पश्चिम बंगाल के जो परिणाम आए हैं, वे अपेक्षा के अनुरूप हैं। पश्चिम बंगाल की जनता पिछले लंबे समय से कुशासन के चक्र में फंसी हुई थी। ममता बनर्जी के शासन में बंगाल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। लेकिन अब पश्चिम बंगाल की जनता ने राष्ट्रभक्तों की सरकार को चुना है। हमें विश्वास है कि हम पुनः बंगाल को भारत के अभिन्न अंग के रूप में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित कर पाएंगे। बंगाल में अब कुशासन का अंत हुआ है। वहां की सरकार जो ममता विहीन हो गई थी,अब वहां ममत्व वाली सरकार आएगी।बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ इतिहास रचा है, जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई।
*जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि* भारतीय जनता पार्टी की सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व पर आज पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने पूर्ण विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक बहुमत प्रदान किया है। यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है।
यह ऐतिहासिक जीत हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के साथ-साथ लाखों कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने जिस प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य किया है, वही इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। यह विजय हमारे संगठन के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों, उनके राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम तथा पांडिचेरी के सभी मतदाताओं का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर विकास और विश्वास की राजनीति को अपना समर्थन दिया। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि जनता के इस विश्वास पर खरा उतरते हुए हम सेवा, समर्पण और विकास के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे।
महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के पास तेज रफ्तार टवेरा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। वहीं, 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews
    1
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के पास तेज रफ्तार टवेरा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
@Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें 
इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। वहीं, 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
#हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अगर आप “बंगाल की जीत” की बात कर रहे हैं, तो जश्न का अंदाज़ भी बंगाल जैसा रंगीन हो सकता है—ढाक की थाप, मिठाइयों की खुशबू, और लोगों का उत्साह। West Bengal में जीत का जश्न अक्सर संगीत, नाच, और साथ मिलकर खुशी बाँटने से जुड़ा होता है। जश्न की बात कुछ ऐसे भी हो सकती है: “ये सिर्फ जीत नहीं, मेहनत, भरोसे और एकजुटता का नतीजा है। आज जश्न बनता है!”
    4
    अगर आप “बंगाल की जीत” की बात कर रहे हैं, तो जश्न का अंदाज़ भी बंगाल जैसा रंगीन हो सकता है—ढाक की थाप, मिठाइयों की खुशबू, और लोगों का उत्साह। West Bengal में जीत का जश्न अक्सर संगीत, नाच, और साथ मिलकर खुशी बाँटने से जुड़ा होता है।
जश्न की बात कुछ ऐसे भी हो सकती है:
“ये सिर्फ जीत नहीं, मेहनत, भरोसे और एकजुटता का नतीजा है। आज जश्न बनता है!”
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    City Star सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.