logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंगाल से सागर तक गूंजा विजय का उत्साह भाजपा की प्रचंड जीत पर पं. दीनदयाल चौक पर मनाया गया जीत का जश्न* *बंगाल,असम और पांडिचेरी की जीत पर सागर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशीयां* सागर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर सागर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर तीनों राज्यों में मिली प्रचंड जीत की बधाई दी गई। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाईं। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह परिणाम उन ताकतों के लिए करारा जवाब है, जो वर्षों से जनता की भावनाओं और विश्वास के साथ खिलवाड़ करती रही हैं। यह जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व, उनकी नीतियों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता पर जनता की मुहर है। बंगाल के साथ-साथ असम और पांडिचेरी की जनता ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उसे भय, भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की सरकार चाहिए। यह जीत भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर करोड़ों देशवासियों के अटूट भरोसे का प्रतीक है। *विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि* पश्चिम बंगाल के जो परिणाम आए हैं, वे अपेक्षा के अनुरूप हैं। पश्चिम बंगाल की जनता पिछले लंबे समय से कुशासन के चक्र में फंसी हुई थी। ममता बनर्जी के शासन में बंगाल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। लेकिन अब पश्चिम बंगाल की जनता ने राष्ट्रभक्तों की सरकार को चुना है। हमें विश्वास है कि हम पुनः बंगाल को भारत के अभिन्न अंग के रूप में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित कर पाएंगे। बंगाल में अब कुशासन का अंत हुआ है। वहां की सरकार जो ममता विहीन हो गई थी,अब वहां ममत्व वाली सरकार आएगी।बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ इतिहास रचा है, जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई। *जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि* भारतीय जनता पार्टी की सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व पर आज पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने पूर्ण विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक बहुमत प्रदान किया है। यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक जीत हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के साथ-साथ लाखों कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने जिस प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य किया है, वही इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। यह विजय हमारे संगठन के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों, उनके राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम तथा पांडिचेरी के सभी मतदाताओं का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर विकास और विश्वास की राजनीति को अपना समर्थन दिया। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि जनता के इस विश्वास पर खरा उतरते हुए हम सेवा, समर्पण और विकास के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे। महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_कृष्णकांत नगाइच
कृष्णकांत नगाइच
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

बंगाल से सागर तक गूंजा विजय का उत्साह भाजपा की प्रचंड जीत पर पं. दीनदयाल चौक पर मनाया गया जीत का जश्न* *बंगाल,असम और पांडिचेरी की जीत पर सागर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशीयां* सागर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर सागर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर तीनों राज्यों में मिली प्रचंड जीत की बधाई दी गई। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाईं। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मीडिया

से चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह परिणाम उन ताकतों के लिए करारा जवाब है, जो वर्षों से जनता की भावनाओं और विश्वास के साथ खिलवाड़ करती रही हैं। यह जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व, उनकी नीतियों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता पर जनता की मुहर है। बंगाल के साथ-साथ असम और पांडिचेरी की जनता ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उसे भय, भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की सरकार चाहिए। यह जीत भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर करोड़ों देशवासियों के अटूट भरोसे का प्रतीक है। *विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि* पश्चिम बंगाल के जो परिणाम आए हैं, वे अपेक्षा के अनुरूप हैं। पश्चिम बंगाल की जनता पिछले लंबे समय से कुशासन के चक्र में फंसी हुई थी। ममता बनर्जी के शासन में बंगाल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। लेकिन

अब पश्चिम बंगाल की जनता ने राष्ट्रभक्तों की सरकार को चुना है। हमें विश्वास है कि हम पुनः बंगाल को भारत के अभिन्न अंग के रूप में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित कर पाएंगे। बंगाल में अब कुशासन का अंत हुआ है। वहां की सरकार जो ममता विहीन हो गई थी,अब वहां ममत्व वाली सरकार आएगी।बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ इतिहास रचा है, जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई। *जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि* भारतीय जनता पार्टी की सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व पर आज पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने पूर्ण विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक बहुमत प्रदान किया है। यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक जीत हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के साथ-साथ लाखों कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने जिस प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य किया है, वही

इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। यह विजय हमारे संगठन के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों, उनके राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम तथा पांडिचेरी के सभी मतदाताओं का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर विकास और विश्वास की राजनीति को अपना समर्थन दिया। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि जनता के इस विश्वास पर खरा उतरते हुए हम सेवा, समर्पण और विकास के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे। महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ​सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मकरोनिया थाना क्षेत्र स्थित सेवा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 2 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने के गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ​पेट दर्द की शिकायत पर हुई थी भर्ती ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रहली की रहने वाली 25 वर्षीय विद्या राय को पेट में हल्के दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे इलाज के लिए सागर के सेवा हॉस्पिटल लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल आने के बाद विद्या की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर उपचार शुरू नहीं किया। परिजनों का दावा है कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता, तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। ​अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात ​मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे पुलिस बल ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। ​डॉक्टर का अजीबोगरीब दावा: 'गुटखा फंसने से हुई मौत' ​वहीं, इस पूरे मामले पर अस्पताल की डॉक्टर निधि मिश्रा ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने लापरवाही के आरोपों को सिरे से नकारते हुए एक चौंकाने वाला दावा किया है। डॉक्टर का कहना है कि महिला को गुटखा खाने की लत थी और इलाज के दौरान गले में गुटखा फंस जाने के कारण उसका दम घुट गया, जिससे उसकी मृत्यु हुई। ​तीन मासूमों के सिर से उठा माँ का साया ​इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गई है, जिनकी उम्र महज 1 साल, 2 साल और 5 साल है। मां की मौत के बाद बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ​जांच में जुटी पुलिस ​पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    4
    ​सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मकरोनिया थाना क्षेत्र स्थित सेवा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 2 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने के गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ​पेट दर्द की शिकायत पर हुई थी भर्ती ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रहली की रहने वाली 25 वर्षीय विद्या राय को पेट में हल्के दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे इलाज के लिए सागर के सेवा हॉस्पिटल लेकर आए थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल आने के बाद विद्या की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर उपचार शुरू नहीं किया। परिजनों का दावा है कि यदि समय रहते इलाज मिल जाता, तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। ​अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात ​मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल परिसर में नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे पुलिस बल ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। ​डॉक्टर का अजीबोगरीब दावा: 'गुटखा फंसने से हुई मौत' ​वहीं, इस पूरे मामले पर अस्पताल की डॉक्टर निधि मिश्रा ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने लापरवाही के आरोपों को सिरे से नकारते हुए एक चौंकाने वाला दावा किया है। डॉक्टर का कहना है कि महिला को गुटखा खाने की लत थी और इलाज के दौरान गले में गुटखा फंस जाने के कारण उसका दम घुट गया, जिससे उसकी मृत्यु हुई। ​तीन मासूमों के सिर से उठा माँ का साया ​इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। मृतका अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गई है, जिनकी उम्र महज 1 साल, 2 साल और 5 साल है। मां की मौत के बाद बच्चों और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ​जांच में जुटी पुलिस ​पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • भाजपा जिला अध्यक्ष का दौरा पत्रकारों से चर्चा कर किया सम्मान बीना ,:-आज सागर भजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी अपने संगठनआत्मक दौरे पर बीना आये और खिमलासा मंडल भानगढ़ मंडल बीना ग्रामीण मंडल व नगर मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की ओर दिशा निर्देश दिए और शासन की हितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पुहंचे यह पदाधिकारियो से चर्चा के दौरान कहीं, आज विश्व पत्रकारिता दिवस पर नगर के पत्रकारों से पत्रकार र्बीटू राजपूत के निवास पर चर्चा की ओर सगठन में कैसे हो सुधार पर भी चर्चा की। प्रशासनिक व्यवस्था पूर्णता ठप्प। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राज कुमार पाराशर ने पूछा कि वर्तमान में प्रशासन व्यवस्था बीना में पूर्णता ठप्प पड़ी हुई है नगर में चोरियों की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है किंतु एक भी चोरी का आज तक पता नहीं किया जा सका। किसान हो रहे है परेशान कोई सुनने वाला नहीं जब उनसे पूछा कि आज किसान सबसे ज्यादा परेशान है हर चीज के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है यहां तक की बारदाने की कमी के चलते एक-एक हफ्ते इंतजार करना पड़ रहा तब जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि यह कार्य जनप्रतिनिधियों का है तब पत्रकारों ने कहा कि संगठन सेतु का काम करता है यहां तो पूर्णतः सभी व्यवस्थाएं ठप्प पड़ी हुई है उन्होंने बड़ी सहजता से इस बात को टाल दिया। उपरांत सभी पत्रकारो का शाल श्रीफल से सम्मान किया इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष व शहडोल सम्भागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्यय , भाजपा जिला पदाधिकारी भूपेंद्र नामदेव व सम्भागीय मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार मौजूद रहे वहिं नगर के वरिष्ठ पत्रकार्र संतोष दुबे ,राजकुमार पाराशर राकेश सेन पुष्पेंद्र सिंह ,ल लक्ष्मण राजपूत, राजेंद्र गौतम का शाल श्रीफल से सम्मान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नें किया और शुभकामनाएं दी ।
    1
    भाजपा जिला अध्यक्ष का दौरा पत्रकारों से चर्चा कर किया सम्मान
बीना ,:-आज सागर भजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी अपने संगठनआत्मक  दौरे पर बीना आये और खिमलासा मंडल भानगढ़ मंडल बीना ग्रामीण मंडल व नगर मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की ओर दिशा निर्देश दिए और शासन की हितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पुहंचे यह पदाधिकारियो से चर्चा के दौरान कहीं, आज विश्व पत्रकारिता दिवस पर नगर के पत्रकारों से पत्रकार र्बीटू राजपूत के निवास पर चर्चा की ओर सगठन में कैसे हो सुधार पर भी चर्चा की। 
प्रशासनिक व्यवस्था पूर्णता ठप्प।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष राज कुमार पाराशर ने पूछा कि वर्तमान में प्रशासन व्यवस्था बीना में पूर्णता ठप्प पड़ी हुई है नगर में चोरियों की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है किंतु एक भी चोरी का आज तक पता नहीं किया जा सका। 
किसान हो रहे है परेशान कोई सुनने वाला नहीं
जब उनसे पूछा कि आज किसान सबसे ज्यादा परेशान है हर चीज के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है यहां तक की बारदाने की कमी के चलते एक-एक हफ्ते इंतजार करना पड़ रहा तब जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि यह कार्य जनप्रतिनिधियों का है तब पत्रकारों ने कहा कि संगठन सेतु का काम करता है यहां तो पूर्णतः सभी व्यवस्थाएं ठप्प पड़ी हुई है उन्होंने बड़ी सहजता से इस बात को टाल दिया।
उपरांत सभी पत्रकारो का शाल  श्रीफल से सम्मान किया इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष व शहडोल सम्भागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्यय , भाजपा जिला पदाधिकारी भूपेंद्र नामदेव व सम्भागीय मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार मौजूद रहे वहिं नगर के वरिष्ठ पत्रकार्र संतोष दुबे ,राजकुमार पाराशर राकेश सेन पुष्पेंद्र सिंह ,ल लक्ष्मण राजपूत, राजेंद्र गौतम का शाल श्रीफल से सम्मान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नें किया और शुभकामनाएं दी ।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by बिजय चोहन
    1
    Post by बिजय चोहन
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार लक्ष्मण सिंह राजपूत का सम्मान, अंबेडकर तिराहे पर हुआ भव्य स्वागत विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस सम्मान समारोह विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीना के अंबेडकर तिराहे पर बीएसपी विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पत्रकार लक्ष्मण सिंह राजपूत का फूलमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती बताया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दशरथ कुमार अहिरवार, उधम सिंह, उमराव दाऊ, तुलसी राम, रामसेवक अहिरवार एवं कीरत सेन सहित अन्य साथी मौजूद रहे। सभी ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
    1
    लोकल न्यूज बीना
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत
बीना में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार लक्ष्मण सिंह राजपूत का सम्मान, अंबेडकर तिराहे पर हुआ भव्य स्वागत
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस सम्मान समारोह
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीना के अंबेडकर तिराहे पर बीएसपी विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पत्रकार लक्ष्मण सिंह राजपूत का फूलमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती बताया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दशरथ कुमार अहिरवार, उधम सिंह, उमराव दाऊ, तुलसी राम, रामसेवक अहिरवार एवं कीरत सेन सहित अन्य साथी मौजूद रहे। सभी ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • विश्व पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने नगर के पत्रकारों से संवाद किया। पत्रकार बीटू राजपूत के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन में सुधार और संवाद को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
    1
    विश्व पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने नगर के पत्रकारों से संवाद किया। पत्रकार बीटू राजपूत के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन में सुधार और संवाद को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चार दिवसीय सार्वजनिक हजरत चाँदशाह बाबा का उर्स का शानदार कव्वालियों के साथ हुआ समापन मुंगावली। 1 मई से 4 में तक नगर मुंगावली में हजरत चाँद शाह बाबा की दरगाह पर सार्वजनिक उर्स मुबारक का आयोजन किया जाता है जिसमें 1 मई को मगरिब के बाद चादर चढ़ाई गई तो वहीं रात्रि में शानदार मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमें ऑल इंडिया के मशहूर शायरों ने शानदार शायरियों और गजलों से रात भर समा बांदा जिसका नगर वासियों ने लुत्फ लिया। इसके बाद 2 मई को कव्वाल ओवैस जाहिद नाज मुंबई और रफीक आफताब साबरी रामपुर के बीच शानदार कव्वालियों का मुकाबला हुआ। इसी के साथ 3 मई को हाजी मुराद आतिश कर्नाटक कव्वाल एवं मोहतरमा परवीन सुल्ताना मुंबई के बीच शानदार कव्वालियों का मुकाबला रात भर चला जिसका नगर वासियों ने लुत्फ लिया। किसी के साथ चार दिवसीय सार्वजनिक उर्स मुबारक का समापन किया गया। तो वही नगर परिषद ग्राउंड में लगे मेले का आयोजन लगभग 6,7 दिन तक रहेगा।
    4
    चार दिवसीय सार्वजनिक हजरत चाँदशाह बाबा का उर्स का शानदार कव्वालियों के साथ हुआ समापन
मुंगावली। 1 मई से 4 में तक नगर मुंगावली में हजरत चाँद शाह बाबा की दरगाह पर सार्वजनिक उर्स मुबारक का आयोजन किया जाता है जिसमें 1 मई को मगरिब के बाद चादर चढ़ाई गई तो वहीं रात्रि में शानदार मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमें ऑल इंडिया के मशहूर शायरों ने शानदार शायरियों और गजलों से रात भर समा बांदा जिसका नगर वासियों ने लुत्फ लिया।
इसके बाद 2 मई को कव्वाल ओवैस जाहिद नाज मुंबई और रफीक आफताब साबरी रामपुर के बीच शानदार कव्वालियों का मुकाबला हुआ।
इसी के साथ 3 मई को हाजी मुराद आतिश कर्नाटक कव्वाल एवं मोहतरमा परवीन सुल्ताना मुंबई के बीच शानदार कव्वालियों का मुकाबला रात भर चला जिसका नगर वासियों ने लुत्फ लिया। किसी के साथ चार दिवसीय सार्वजनिक उर्स मुबारक का समापन किया गया। 
तो वही नगर परिषद ग्राउंड में लगे मेले का आयोजन लगभग 6,7 दिन तक रहेगा।
    user_ADJ,Alim Dyer Journalist
    ADJ,Alim Dyer Journalist
    Reporter Mungaoli•
    4 hrs ago
  • Post by Ravendar Lodhi
    3
    Post by Ravendar Lodhi
    user_Ravendar Lodhi
    Ravendar Lodhi
    मालथोन, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लंबे समय से योजना की प्रगति ठप 1500 से अधिक आवेदन कर्ता अधर में लटके (देवरीकलाँ) -देवरी नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का सर्वे कार्य लंबे समय बाद भी आरंभ न होने से नाराज आवेदकों ने मुख्य मार्ग से होकर जुलूस निकाला एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन में सैकड़ों नागरिक शामिल हुए जिसमें अधिकांश महिला आवेदक शामिल थी। देवरी नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डाे में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का सर्वे कार्य आरंभ न होने के कारण नागरिकों में भारी नाराजगी व्याप्त है। आवेदकों द्वारा विगत 1 वर्ष पूर्व ऑनलाइन फार्म जमा कराये जाने के बाद भी उन्हे योजना का लाभ नही मिल सका है। निकाय में लगभग 1500 आवेदकों द्वारा योजना अंतर्गत आवेदन किया गया है परंतु सर्वे कार्य के आभाव के चलते योजना की प्रगति ठप बनी हुई है। मामले को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन की अगुवाई में सैकड़ों आवेदकों ने नगरपालिका चौराहे से होकर कचहरी परिसर तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण में नगर के 1500 से अधिक आवाहीन आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा कराये गये थे, परंतु राजनैतिक गुटबाजी के चलते जानबूझकर योजना में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश की अन्य नगरपालिकाओं में योजना के दूसरे चरण के हितग्राहियों को प्रथम किस्त का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है, परंतु देवरी नगरीय क्षेत्र में योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिम्मेदार लापरवाह बने हुए है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्थानीय प्रशासन नगरपालिका में गुटबाजी बनाये रखने हेतु प्रत्यनशील है जो योजना की मंशा एवं क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करता है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्थानीय अधिकारी शासन प्रशासन को गुमराह करने के लिए चोरी छिपे सर्वे सूची तैयार कर खानापूर्ति कर रहे है जिसमें व्यापक भृष्टाचार की आशंका बनी हुई है। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर के सभी 15 वार्डाे में योजना का सर्वे कार्य आरंभ कराकर आवासहीनों के खातों में राशि डाली जाये।
    4
    लंबे समय से योजना की प्रगति ठप 1500 से अधिक आवेदन कर्ता अधर में लटके 
(देवरीकलाँ) -देवरी नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का सर्वे कार्य लंबे समय बाद भी आरंभ न होने से नाराज आवेदकों ने मुख्य मार्ग से होकर जुलूस निकाला एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन में सैकड़ों नागरिक शामिल हुए जिसमें अधिकांश महिला आवेदक शामिल थी।
देवरी नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डाे में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का सर्वे कार्य आरंभ न होने के कारण नागरिकों में भारी नाराजगी व्याप्त है। आवेदकों द्वारा विगत 1 वर्ष पूर्व ऑनलाइन फार्म जमा कराये जाने के बाद भी उन्हे योजना का लाभ नही मिल सका है। निकाय में लगभग 1500 आवेदकों  द्वारा योजना अंतर्गत आवेदन किया गया है परंतु सर्वे कार्य के आभाव के चलते योजना की प्रगति ठप बनी हुई है। मामले को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन की अगुवाई में सैकड़ों आवेदकों ने नगरपालिका चौराहे से होकर कचहरी परिसर तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण में नगर के 1500 से अधिक आवाहीन आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा कराये गये थे, परंतु राजनैतिक गुटबाजी के चलते जानबूझकर योजना में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश की अन्य नगरपालिकाओं में योजना के दूसरे चरण के हितग्राहियों को प्रथम किस्त का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है, परंतु देवरी नगरीय क्षेत्र में योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिम्मेदार लापरवाह बने हुए है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्थानीय प्रशासन नगरपालिका में गुटबाजी बनाये रखने हेतु प्रत्यनशील है जो योजना की मंशा एवं क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करता है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्थानीय अधिकारी शासन प्रशासन को गुमराह करने के लिए चोरी छिपे सर्वे सूची तैयार कर खानापूर्ति कर रहे है जिसमें व्यापक भृष्टाचार की आशंका बनी हुई है। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर के सभी 15 वार्डाे में योजना का सर्वे कार्य आरंभ कराकर आवासहीनों के खातों में राशि डाली जाये।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.