Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ravendar Lodhi
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Ravendar Lodhi3
- Post by बिजय चोहन1
- सागर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का उत्साह मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया है। 'मातेश्वरी' निवास पर मनाया गया विजय उत्सव मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने सागर स्थित निजी निवास 'मातेश्वरी' पर भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पूरा माहौल 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। झालमुड़ी खिलाकर बांटी खुशियां उत्सव के दौरान एक खास आकर्षण बंगाली संस्कृति की झलक रही। मंत्री श्री राजपूत ने कार्यकर्ताओं और जनता के साथ पारंपरिक बंगाली व्यंजन 'झालमुड़ी' साझा कर जीत की खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मार्ग चुनते हुए सुशासन और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की हार: गोविंद सिंह राजपूत प्रेस को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा, "यह जनादेश स्पष्ट करता है कि देश की जनता अब तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति से ऊपर उठकर पारदर्शिता और प्रगति की राह पर आगे बढ़ना चाहती है। केंद्र सरकार की गरीब कल्याण, किसान हित और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का असर अब देश के हर कोने में दिख रहा है।" कार्यकर्ताओं का जताया आभार उन्होंने इस जीत का श्रेय संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।4
- ग्राम बमोरी बहादुर सिंह महरौनी ललितपुर के अंतर्गत खीरका मोहल्ला की नालियों में कोई साफ सफाई नहीं हुई और ना ही कोई नाल वगैरा सुधर जा रहे हैं ग्रामीण अच्छी तरह से परेशान है तकरीबन 90 से 110 दिनों के आसपास नल खराब है जो की ग्रामीणों ने प्रधान से एवं जितने भी मेंबर हैं सभी से बोला है पर किसी ने कुछ नहीं जवाब दिया सभी का कहना है कि हमारे ऊपर कोई भी सरकारी दबाव नहीं बन सकता2
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार लक्ष्मण सिंह राजपूत का सम्मान, अंबेडकर तिराहे पर हुआ भव्य स्वागत विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस सम्मान समारोह विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीना के अंबेडकर तिराहे पर बीएसपी विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पत्रकार लक्ष्मण सिंह राजपूत का फूलमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती बताया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दशरथ कुमार अहिरवार, उधम सिंह, उमराव दाऊ, तुलसी राम, रामसेवक अहिरवार एवं कीरत सेन सहित अन्य साथी मौजूद रहे। सभी ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।1
- विश्व पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने नगर के पत्रकारों से संवाद किया। पत्रकार बीटू राजपूत के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन में सुधार और संवाद को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-27) पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के पास तेज रफ्तार टवेरा कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। वहीं, 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews1
- स्थान --खुरई महाकाली मंदिर में हुई चोरी खुरई शहर के बीचों बीच खुरई का प्रमुख स्थल पठार जो की एक चौराहा भी है और दिन-रात यहां पर लोगों की चहल-पहल रहती है यहां पर स्थित प्रमुख महाकाली मंदिर की चोरी हो गई चोर दान पेटी तोड़कर लगभग 1 लाख रुपया निकाल कर ले गया महाकाली मंदिर समिति के सचिव देशराज यादव ने बताया कि आज मुझे सुबह 5:00 बजे मंदिर के पुजारी का फोन आया की मंदिर में चोरी हो गई है मैं वहां पहुंचा तो देखा कि किसी ने वहां की लगे हुए सीसीटीवी कैमरे बंद करके मंदिर की लाइट बंद कर के मंदिर में रखी हुई कांच की दान पेटी तोड़कर लगभग एक लाख रुपए कोई अज्ञात चोर चोरी कर कर ले गया है मैंने एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय दुबे जी ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और FIR दर्ज करवाई खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि महाकाली मंदिर में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और शीघ्र ही चोर को पकड़ लिया जाएगा4