Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान स्थान --खुरई महाकाली मंदिर में हुई चोरी खुरई शहर के बीचों बीच खुरई का प्रमुख स्थल पठार जो की एक चौराहा भी है और दिन-रात
बिजय चोहन
लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान स्थान --खुरई महाकाली मंदिर में हुई चोरी खुरई शहर के बीचों बीच खुरई का प्रमुख स्थल पठार जो की एक चौराहा भी है और दिन-रात
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लंबे समय से योजना की प्रगति ठप 1500 से अधिक आवेदन कर्ता अधर में लटके (देवरीकलाँ) -देवरी नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का सर्वे कार्य लंबे समय बाद भी आरंभ न होने से नाराज आवेदकों ने मुख्य मार्ग से होकर जुलूस निकाला एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन में सैकड़ों नागरिक शामिल हुए जिसमें अधिकांश महिला आवेदक शामिल थी। देवरी नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डाे में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का सर्वे कार्य आरंभ न होने के कारण नागरिकों में भारी नाराजगी व्याप्त है। आवेदकों द्वारा विगत 1 वर्ष पूर्व ऑनलाइन फार्म जमा कराये जाने के बाद भी उन्हे योजना का लाभ नही मिल सका है। निकाय में लगभग 1500 आवेदकों द्वारा योजना अंतर्गत आवेदन किया गया है परंतु सर्वे कार्य के आभाव के चलते योजना की प्रगति ठप बनी हुई है। मामले को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन की अगुवाई में सैकड़ों आवेदकों ने नगरपालिका चौराहे से होकर कचहरी परिसर तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की एवं मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम देवरी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण में नगर के 1500 से अधिक आवाहीन आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन जमा कराये गये थे, परंतु राजनैतिक गुटबाजी के चलते जानबूझकर योजना में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश की अन्य नगरपालिकाओं में योजना के दूसरे चरण के हितग्राहियों को प्रथम किस्त का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है, परंतु देवरी नगरीय क्षेत्र में योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिम्मेदार लापरवाह बने हुए है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्थानीय प्रशासन नगरपालिका में गुटबाजी बनाये रखने हेतु प्रत्यनशील है जो योजना की मंशा एवं क्रियान्वयन पर सवाल खड़े करता है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्थानीय अधिकारी शासन प्रशासन को गुमराह करने के लिए चोरी छिपे सर्वे सूची तैयार कर खानापूर्ति कर रहे है जिसमें व्यापक भृष्टाचार की आशंका बनी हुई है। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर के सभी 15 वार्डाे में योजना का सर्वे कार्य आरंभ कराकर आवासहीनों के खातों में राशि डाली जाये।4
- Post by बिजय चोहन1
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार लक्ष्मण सिंह राजपूत का सम्मान, अंबेडकर तिराहे पर हुआ भव्य स्वागत विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस सम्मान समारोह विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीना के अंबेडकर तिराहे पर बीएसपी विधानसभा अध्यक्ष दशरथ कुमार अहिरवार के नेतृत्व में पत्रकार लक्ष्मण सिंह राजपूत का फूलमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती बताया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दशरथ कुमार अहिरवार, उधम सिंह, उमराव दाऊ, तुलसी राम, रामसेवक अहिरवार एवं कीरत सेन सहित अन्य साथी मौजूद रहे। सभी ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।1
- विश्व पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने नगर के पत्रकारों से संवाद किया। पत्रकार बीटू राजपूत के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन में सुधार और संवाद को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।1
- चार दिवसीय सार्वजनिक हजरत चाँदशाह बाबा का उर्स का शानदार कव्वालियों के साथ हुआ समापन मुंगावली। 1 मई से 4 में तक नगर मुंगावली में हजरत चाँद शाह बाबा की दरगाह पर सार्वजनिक उर्स मुबारक का आयोजन किया जाता है जिसमें 1 मई को मगरिब के बाद चादर चढ़ाई गई तो वहीं रात्रि में शानदार मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमें ऑल इंडिया के मशहूर शायरों ने शानदार शायरियों और गजलों से रात भर समा बांदा जिसका नगर वासियों ने लुत्फ लिया। इसके बाद 2 मई को कव्वाल ओवैस जाहिद नाज मुंबई और रफीक आफताब साबरी रामपुर के बीच शानदार कव्वालियों का मुकाबला हुआ। इसी के साथ 3 मई को हाजी मुराद आतिश कर्नाटक कव्वाल एवं मोहतरमा परवीन सुल्ताना मुंबई के बीच शानदार कव्वालियों का मुकाबला रात भर चला जिसका नगर वासियों ने लुत्फ लिया। किसी के साथ चार दिवसीय सार्वजनिक उर्स मुबारक का समापन किया गया। तो वही नगर परिषद ग्राउंड में लगे मेले का आयोजन लगभग 6,7 दिन तक रहेगा।4
- Post by Ravendar Lodhi3
- पाली में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बारिश ने बढ़ाई चिंता पाली। क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ बादलों की तेज गर्जना और बीच-बीच में हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आसमान में लगातार चमकती बिजली और झोंकों के साथ गिरती बारिश से हालात बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह विवाह समारोहों के लिए लगाए गए पंडाल हिलने लगे, कई स्थानों पर सजावट अस्त-व्यस्त हो गई। खुले स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। मौसम के और खराब होने की स्थिति में ऐसे आयोजनों पर खतरा बढ़ सकता है। वहीं, तेज आंधी और बिजली कड़कने के चलते कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे में समय बिताना पड़ा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा, तो जनजीवन के साथ-साथ आयोजनों और यातायात पर भी असर पड़ सकता है। प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जरूरत है।1
- *बंगाल,असम और पांडिचेरी की जीत पर सागर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशीयां* सागर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर सागर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर तीनों राज्यों में मिली प्रचंड जीत की बधाई दी गई। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर जीत की खुशियां मनाईं। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और पारदर्शिता के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। यह परिणाम उन ताकतों के लिए करारा जवाब है, जो वर्षों से जनता की भावनाओं और विश्वास के साथ खिलवाड़ करती रही हैं। यह जनादेश माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल नेतृत्व, उनकी नीतियों और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता पर जनता की मुहर है। बंगाल के साथ-साथ असम और पांडिचेरी की जनता ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उसे भय, भ्रष्टाचार और अहंकार की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की सरकार चाहिए। यह जीत भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व पर करोड़ों देशवासियों के अटूट भरोसे का प्रतीक है। *विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि* पश्चिम बंगाल के जो परिणाम आए हैं, वे अपेक्षा के अनुरूप हैं। पश्चिम बंगाल की जनता पिछले लंबे समय से कुशासन के चक्र में फंसी हुई थी। ममता बनर्जी के शासन में बंगाल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। लेकिन अब पश्चिम बंगाल की जनता ने राष्ट्रभक्तों की सरकार को चुना है। हमें विश्वास है कि हम पुनः बंगाल को भारत के अभिन्न अंग के रूप में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित कर पाएंगे। बंगाल में अब कुशासन का अंत हुआ है। वहां की सरकार जो ममता विहीन हो गई थी,अब वहां ममत्व वाली सरकार आएगी।बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ इतिहास रचा है, जिसके लिए सभी को हार्दिक बधाई। *जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि* भारतीय जनता पार्टी की सुशासन एवं जनकल्याणकारी नीतियों तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व पर आज पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने पूर्ण विश्वास जताते हुए ऐतिहासिक बहुमत प्रदान किया है। यह जनादेश केवल एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति के प्रति जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक जीत हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के साथ-साथ लाखों कार्यकर्ताओं के दिन-रात के अथक परिश्रम, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने जिस प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य किया है, वही इस सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। यह विजय हमारे संगठन के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों, उनके राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह उनके सपनों के भारत को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम तथा पांडिचेरी के सभी मतदाताओं का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर विकास और विश्वास की राजनीति को अपना समर्थन दिया। हम सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि जनता के इस विश्वास पर खरा उतरते हुए हम सेवा, समर्पण और विकास के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे। महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4