सड़क दुर्घटना में महिला हुई घायल, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन बुधवार की सुबह रजौली थाना क्षेत्र के छपरा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क पर घायल अवस्था में गिरे पड़े महिला को स्थानीय लोगों ने देखा। इसके बाद लोगों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। सूचना देने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर घायल पड़े महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया। जहां अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घायल महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। बेहतर इलाज के लिए इसे सदर अस्पताल नवादा रेफर किया जा रहा है। हालांकि इस बीच विक्षिप्त महिला के परिजन को सड़क दुर्घटना की सूचना हो गई। जिसके बाद विक्षिप्त महिला के परिजन अनुमंडलीय अस्पताल रजौली पहुंचे और इलाज के लिए अपने साथ ले गए। विक्षिप्त घायल महिला रजौली थाना क्षेत्र के कुम्हरुआ गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पिछले कुछ महीनो से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

- गया–रजौली मार्ग SH-70 पर मुरली बाजार के पास अभी-अभी एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बलेनो कार बराती से लौट रही थी, तभी चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कार पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर एक घर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर झूलने लगा और करकट से बना घर का छप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है क्योंकि घटना के करीब दो घंटे बीत जाने के बावजूद परनदाबर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। #News Of Nawada #Sirdala News #Parnadabar News1
- नए एसपी का सख्त संदेश: अपराधियों की अब खैर नहीं, तस्करी और अवैध वसूली के खिलाफ चलेगा कड़ा अभियान1
- कोडरमा। जिले के डोमचांच नगर क्षेत्र स्थित टैक्सी स्टैंड में अव्यवस्थित यातायात के कारण एक एंबुलेंस लंबी देर तक जाम में फंसी रही, जिससे मरीज की हालत गंभीर होने की आशंका बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। घटना ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था और आपात सेवाओं की सुचारु आवाजाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरोह धराया, जीआरपी ने दो महिला समेत तीन को पकड़ा कोडरमा जीआरपी ने ट्रेन में छिनतई और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये लोग ट्रेन में चढ़कर पहले यात्रियों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही मोबाइल व सामान उड़ा लेते थे। संदेह के आधार पर पकड़े जाने के बाद पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- 10 रुपये की. झालमुरी खाते दिखे प्रधानमंत्री, वीडियो वायरल संजय वर्मा " सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री एक साधारण भेलपुरी की दुकान पर पहुंचकर मात्र 10 रुपये की झालमुरी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री बेहद सादगी के साथ आम लोगों के बीच खड़े होकर झालमुरी खाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट जाती है और कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद करते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे प्रधानमंत्री की सादगी और आम जनता से जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक नजरिए से भी देख रहे हैं। खासकर पश्चिम बंगाल की राजनीति के संदर्भ में इस वीडियो को जोड़ते हुए चर्चा हो रही है कि इस तरह की छवि का आगामी समय में असर पड़ सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई बार सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पुराने, संपादित या भ्रामक भी हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच करना आवश्यक है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के दृश्य आम जनता के बीच नेताओं की छवि को प्रभावित करते हैं। सादगी और आम लोगों के बीच उपस्थिति लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन इसका वास्तविक राजनीतिक प्रभाव कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है। फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।1
- झुमरी तिलिया शहर के रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के समीप किसी विवाद को लेकर फोटो चालक ने यात्री को मारकर बुरी तरह से किया घायल दोनों को पुलिस ले गई थाने। #viralpost2025 #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews1
- Post by News Of Nawada1