इटावा में 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ युवक गिरफ्तार इटावा में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना लवेदी पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 जिंदा कारतूस 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस 12 बोर और एक अवैध तलवार बरामद की है। वहीं, मौके से एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 14/15 सितंबर 2026 की रात लवेदी पुलिस चंद्रपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लवेदी में शराब ठेके के आगे एक नीली बलेनो कार में एक व्यक्ति अवैध कारतूस और तलवार लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया, पुत्र स्वर्गीय विमलेश तिवारी, निवासी ग्राम एवं थाना लवेदी, इटावा, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में थाना लवेदी पर मु0अ0सं0 37/2026, धारा 3/4/5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद बलेनो कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ अवैध हथियारों के स्रोत की भी जांच कर रही है।
इटावा में 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ युवक गिरफ्तार इटावा में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना लवेदी पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 जिंदा कारतूस 315 बोर, 10 जिंदा कारतूस 12 बोर और एक अवैध तलवार बरामद की है। वहीं, मौके से एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 14/15 सितंबर 2026 की रात लवेदी पुलिस चंद्रपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लवेदी में शराब ठेके के आगे एक नीली बलेनो कार में एक व्यक्ति अवैध कारतूस और तलवार लेकर बैठा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया, पुत्र स्वर्गीय विमलेश तिवारी, निवासी ग्राम एवं थाना लवेदी, इटावा, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में थाना लवेदी पर मु0अ0सं0 37/2026, धारा 3/4/5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद बलेनो कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के साथ अवैध हथियारों के स्रोत की भी जांच कर रही है।
- Rk न्यूज़ पीरज़ादा तौकी़र निजा़मी पूर्व AIMIM नेता मध्यप्रदेश ने औवेसी साहब aimim राष्ट्रीय अध्यक्ष भोपाल आगमन पर पूछे कुछ बड़ा सवाल क्या औवेसी साहब भोपाल की अपनी सभा में देगें इन सवालों के जवाब1
- *गणेश चतुर्थी पर नीलकंठ महादेव मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब* इटावा शहर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर में भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर नीलकंठ मित्र मंडल की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलकंठ मित्र मंडल के सदस्य दीपक श्रीवास्तव, जतिन यादव एडवोकेट, रजत यादव,ओम् कान्त गुप्ता, इशू, सुमित प्रताप सिंह, कन्हैया यादव, विजय यादव, सूर्यांश सक्सेना, मयंक कुमार, हिमांशू तिवारी, राजा बाबू, आनंद, महेन्द्र, विक्की, पिंटू सोनी, मनू वर्मा, आकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो. 74171970644
- इटावा रुपए के लेनदेन पर दुकानदार ने तानी रिवाल्वर वीडियो हुआ वायरल *इटावा- रुपये के लेनदेन पर दुकानदार ने तानी रिवॉल्वर…* *युवकों पर रिवॉल्वर तानने का वीडियो वायरल, रुपये मांगने दुकान पहुंचे युवकों से हुआ विवाद, 2024 बेकवर क्षेत्र में हुई लूट मामले में नाम निकलवाने के लिए रुपये वापस मांगने पर हुआ विवाद, दुकानदार पर डेढ़ लाख रुपये लेने का है गंभीर आरोप, ब्लेड वाले तार लगाकर 2024 में सब्जी व्यापारी से की थी लूट, पुलिस ने आरोपियों को लूट मामले में भेजा था जेल, 8 महीने बाद जमानत पर छूटकर आने पर विवाद, दुकानदार से पैसे वापस मांगने पर हुआ विवाद, रिवॉल्वर तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, थाना बसरेहर क्षेत्र का बताया जा रहा मामला…!!*1
- जसवंतनगर तहसील में अधिवक्ताओं ने मनाया काला दिवस, 15 सितंबर 2000 के लाठीचार्ज की घटना को याद कर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, न्याय की मांग दोहराई जसवंतनगर मॉडल तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने काला दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर 15 सितंबर 2000 को इटावा में हुई लाठीचार्ज की घटना को याद किया और घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 15 सितंबर 2000 को इटावा में जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन इटावा के अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता रणवीर सिंह सेंगर एवं उनके परिजनों की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान तत्कालीन एडीएम पी.के. पांडे के कार्यकाल में जिला प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर कथित रूप से बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर काला दिवस मनाते हैं और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराते हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह दिवस उन्हें उस घटना की याद दिलाता है और न्याय एवं अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। इस दौरान जसवंतनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, सचिव आलोक रतन, कोषाध्यक्ष रवि यादव, महामंत्री सौरभ चौहान, पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामाधार, पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह, पूर्व सचिव सोमिल सक्सेना, राजीव यादव, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र बाबू, महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।1
- लूट/चोरी की घटना कारित करने की फिराक में घूम रहे अन्तर्जनपदीय गैंग के 06 सदस्यों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, *कब्जे से 04 अवैध तमंचे, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01 बैगन-आर कार की गई बरामद ।* *अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा श्री अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर सुश्री आयुषी सिंह के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही ।* *गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-* जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 14/15.09.2026 की रात्रि को थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान 01 वैगनआर कार आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रोककर चैक किया गया तो उसमें से 04 अवैध तमंचे,10 अदद जिन्दा कारतूस, 02 चाकू, 08 मोबाइल एवं 01बैगन-आर कार बरामद हुये एवं 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग विभिन्न जनपदों कानपुर नगर, फिरोजाबाद, कन्नौज, हमीरपुर, फतेहपुर आदि में घूम-घूमकर लूट/चोरी की घटनाओं को कारित करते हैं एवं 01 बरामद मोबाइल के सम्बन्ध में बताया कि यह मोबाइल हम लोगों ने मिलकर थाना जसवन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत एक दिन पूर्व एक ट्रक वाले से लूटा था। *उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 265/2026धारा 313/317(3)बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तार अभियुक्तगण-* 1. दीपक गौतम पुत्र शिवपाल, निवासी जहांगीराबाद, थाना घाटमपुर, कानपुर नगर, उम्र करीब 29 वर्ष। 2. मोहित तिवारी पुत्र राजेश तिवारी, निवासी पहाड़पुर, थाना रसूलाबाद, कानपुर देहात, उम्र करीब 17 वर्ष। 3. अनुज शंखवार उर्फ बन्टा पुत्र रमेश चन्द्र, निवासी ग्राम शुक्सोरा, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात। 4. शिवम यादव पुत्र राकेश, निवासी ग्राम रामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात। 5. पंकज गौतम पुत्र राजू गौतम, निवासी धनीरामपुर, थाना रूरा, कानपुर देहात। 6. धीरेन्द्र पुत्र शिवकुमार, निवासी अम्बेडकर नगर, थाना रूरा, कानपुर देहात। *पंजीकृत अभियोगः-* 1. मु0अ0सं0 265/2026 धारा 313/317(3) बीएनएस व धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवंतनगर जनपद इटावा । *आपराधिक इतिहास-* *अभियुक्त दीपक गौतम* 1. मु0अ0सं0 46/24, धारा 394/411/504/506 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट, थाना औंग, जिला फतेहपुर। 2. मु0अ0सं0 31/25, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना औंग, जिला फतेहपुर। 3. मु0अ0सं0 19/24, धारा 411/417/420 भादवि, थाना बकेवर, जिला फतेहपुर। 4. मु0अ0सं0 57/24, धारा 379/411 भादवि, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 5. मु0अ0सं0 147/24, धारा 304 बीएनएस, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 6. मु0अ0सं0 195/24, धारा 309(4) बीएनएस, थाना कल्यानपुर, जिला फतेहपुर। 7. मु0अ0सं0 73/24, धारा 379/411 भादवि, थाना मलवां, जिला फतेहपुर। 8. मु0अ0सं0 47/25, धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 9. मु0अ0सं0 166/25, धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 10. मु0अ0सं0 322/24, धारा 123/309(4) बीएनएस व आईटी एक्ट 66(डी), थाना सेन पश्चिम पारा, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 11. मु0अ0सं0 16/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जिला हमीरपुर। *अभियुक्त मोहित तिवारी* 1. मु0अ0सं0 0009/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर। 2. मु0अ0सं0 0304/25, धारा 106(1)/281 बीएनएस, थाना कोतवाली, जिला फतेहपुर। 3. मु0अ0सं0 0068/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना मलवां, जिला फतेहपुर। *अभियुक्त अनुज शंखवार उर्फ बन्टा* 1. मु0अ0सं0 104/25, धारा 305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 2. मु0अ0सं0 174/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 3. मु0अ0सं0 102/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना सचेंडी, कमिश्नरेट कानपुर नगर। 4. मु0अ0सं0 90/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। 5. मु0अ0सं0 204/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। 6. मु0अ0सं0 309/25, धारा 112(2)/305(ए)/317(2)/317(4)/317(5)/331(4)/61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात। *बरामदगीः-* 1. 04 अवैध तमंचे 315 बोर 2. 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर 3. 01 बैगन-आर कार । 4. 02 चाकू 5. 08 मोबाइल *पुलिस टीमः-* उ0नि0 कमल भाटी थानाध्यक्ष जसवंतनगर, उ0नि0 श्री यशवीर सिंह तोमर , उ0नि0 श्री ललित किशोर चतुर्वेदी, उ0नि0 श्री शुभम वर्मा, उ0नि0 श्री कोमल चौधरी, हे0का0 दीपेन्द्र सिंह का0 विकास यादव, का0 विमल कुमार, का0 संजय कुमार, का0 आयुष सचान ।1
- लवेदी 60 अवैध कारतूस और तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार लवेदी/इटावा: जनपद के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लवेदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर के 50 अवैध जिंदा कारतूस, 12 बोर के 10 जिंदा कारतूस और एक अवैध तलवार बरामद की है। बरामदगी के दौरान एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, 14/15 सितंबर की रात थाना लवेदी पुलिस चंद्रपुरा नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लवेदी में शराब ठेके के आगे एक नीली बलेनो कार में एक व्यक्ति अवैध कारतूस और तलवार लेकर बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ व तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में कारतूस और तलवार बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी उर्फ कन्हैया (32) पुत्र स्वर्गीय विमलेश तिवारी, निवासी ग्राम व थाना लवेदी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में थाना लवेदी पर मु0अ0सं0 37/2026, धारा 3/4/5/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद बलेनो कार को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। कार्रवाई एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन के नेतृत्व में थानाध्यक्ष गौरव कुमार, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह समेत पुलिस टीम ने की।2
- 17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी में विधि-विधान से विराजे गणपति हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना करीब 90 वर्ष पुरानी गणेश उत्सव की परंपरा आज भी जारी स्वामी आत्मानंद जी के सानिध्य में हुआ था शुभारंभ* भगवान गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध प्राचीन सिद्धपीठ टिक्सी मंदिर के नीचे कालीबाड़ी मंदिर परिसर में बुधवार दोपहर भगवान गणेश जी की प्रतिमा विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष और भजनों से गूंज उठा। बताया जाता है कि जनपद इटावा में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर गणेश उत्सव मनाने की परंपरा करीब 90 वर्ष पूर्व कालीबाड़ी मंदिर से शुरू हुई थी। उस समय कालीबाड़ी मंदिर के पूज्य महंत स्वामी श्री 1008 आत्मानंद जी महाराज के सानिध्य में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित किए जाने का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद यह परंपरा धीरे-धीरे लोगों की आस्था का हिस्सा बनती चली गई। गणेश उत्सव का आयोजन महाराष्ट्र में विशेष रूप से बड़े स्तर पर किया जाता रहा है। इसी धार्मिक परंपरा ने धीरे-धीरे देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक रूप लिया और आज सनातन धर्मावलंबियों के बीच गणेश उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति का प्रमुख पर्व बन चुका है। इटावा जनपद में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर दस दिनों तक पूजा-अर्चना करते हैं। कालीबाड़ी मंदिर से शुरू हुई इस परंपरा के तहत गणपति बप्पा के भजनों और जयघोष के बीच दस दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके बाद अनंत चतुर्दशी के पर्व पर विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। कालीबाड़ी मंदिर के पूज्य महंत स्वामी श्री 1008 आत्मानंद जी महाराज 27 सितंबर 2002 को ब्रह्मलीन हुए थे। उनके द्वारा शुरू की गई गणेश उत्सव की इस परंपरा को उनके शिष्य महंत स्वामी श्री 1008 सुबोधानंद जी महाराज द्वारा निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उनके सानिध्य में प्रत्येक वर्ष कालीबाड़ी मंदिर में गणेश उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। टिक्सी मंदिर एवं कालीबाड़ी मंदिर करीब पांच सौ वर्ष पुराने सिद्ध मंदिर बताए जाते हैं। दोनों ही मंदिर लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक विश्वास के प्रमुख केंद्र रहे हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.74171970644