logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद सीतापुर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सेमरी में पेयजल योजना का किया जलार्पण *जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सेमरी पेयजल योजना का किया जलार्पण, ग्रामीणों को मिला शुद्ध जल का तोहफा* सीतापुर / उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड रामपुर मथुरा के सेमरी गांव में आज जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पहुंचकर सेमरी पेयजल योजना का विधिवत जलार्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और कार्यक्रम में उत्साह व जनसहभागिता देखने को मिला। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर ग्रामीण परिवार तक नल से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। योजना के तहत 01 नलकूप, 01 पम्प हाउस, 01 शिरोपरि जलाशय, लगभग 10.93 किलोमीटर पाइपलाइन और 520 घरों में जल कनेक्शन के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। अपने संबोधन में उन्होंने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जल अमूल्य संसाधन है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विधान परिषद सदस्य पवन कुमार सिंह चौहान ने योजना में सोलर सिस्टम, स्काडा तकनीक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे नवाचारों की सराहना की, वहीं महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या ने मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में चल रही योजनाओं के लिए सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि घर-घर पानी पहुंचने से महिलाओं और बच्चों को राहत मिलेगी, समय की बचत होगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी। कार्यक्रम के दौरान सभी ने जल संरक्षण और योजनाओं के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

3 hrs ago
user_Rashid Khan Chand  journalist
Rashid Khan Chand journalist
Electronic Store सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
52afea39-76ef-459d-aacd-a3f6d0f10d19

जनपद सीतापुर जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सेमरी में पेयजल योजना का किया जलार्पण *जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सेमरी पेयजल योजना का किया जलार्पण, ग्रामीणों को मिला शुद्ध जल का तोहफा* सीतापुर / उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड रामपुर मथुरा के सेमरी गांव में आज जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पहुंचकर सेमरी पेयजल योजना का विधिवत जलार्पण किया। इस दौरान

b0e7e8f3-9e42-4634-9803-744b56721eaa

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और कार्यक्रम में उत्साह व जनसहभागिता देखने को मिला। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर ग्रामीण परिवार तक नल से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। योजना के तहत 01 नलकूप, 01 पम्प हाउस, 01 शिरोपरि जलाशय, लगभग 10.93 किलोमीटर पाइपलाइन और 520 घरों में जल कनेक्शन के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित

06273053-4048-43cb-be0f-3706c24753e5

की जा रही है। अपने संबोधन में उन्होंने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि जल अमूल्य संसाधन है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विधान परिषद सदस्य पवन कुमार सिंह चौहान ने योजना में सोलर सिस्टम, स्काडा तकनीक, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे नवाचारों की सराहना की, वहीं महमूदाबाद

ab96f4f2-c714-4433-bea7-9dcd950fd2b8

विधायक आशा मौर्या ने मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में चल रही योजनाओं के लिए सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि घर-घर पानी पहुंचने से महिलाओं और बच्चों को राहत मिलेगी, समय की बचत होगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी। कार्यक्रम के दौरान सभी ने जल संरक्षण और योजनाओं के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संसद में संजय सिंह का जोरदार भाषण! सरकार पर लगाए बड़े आरोप
    1
    संसद में संजय सिंह का जोरदार भाषण! सरकार पर लगाए बड़े आरोप
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पूर्वी नेपाल में हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। सिराहा जिले में झड़प के दौरान एक युवक की मौत के बाद भारत से सटे जनकपुर, सिराहा और सप्तरी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दो गुटों के बीच हुई हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि संपत्ति को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।Golbazar, Siraha, Nepal
    1
    पूर्वी नेपाल में हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। सिराहा जिले में झड़प के दौरान एक युवक की मौत के बाद भारत से सटे जनकपुर, सिराहा और सप्तरी जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दो गुटों के बीच हुई हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि संपत्ति को भी नुकसान पहुंचने की खबर है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।Golbazar, Siraha, Nepal
    user_F M S उत्तर प्रदेश ✊
    F M S उत्तर प्रदेश ✊
    Mitauli, Lakhimpur Kheri•
    11 hrs ago
  • मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ सिधौली के मऊ पंचायत भवन में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर। संवाददाता,,नरेश गुप्ता मऊ अटरिया सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को सिधौली विकासखंड के ग्राम पंचायत मऊ स्थित पंचायत भवन में पद्मावती संकुल स्तरीय समिति (संघ) के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा समूहों को मजबूत बनाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मिशन प्रबंधन इकाई सिधौली की टीम, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा। "नारी का करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान" तथा "समूह से समृद्धि की ओर" के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    2
    मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ
मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ
सिधौली के मऊ पंचायत भवन में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर।
संवाददाता,,नरेश गुप्ता 
मऊ अटरिया सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को सिधौली विकासखंड के ग्राम पंचायत मऊ स्थित पंचायत भवन में पद्मावती संकुल स्तरीय समिति (संघ) के कार्यालय का शुभारंभ किया गया।
कार्यालय का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा समूहों को मजबूत बनाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मिशन प्रबंधन इकाई सिधौली की टीम, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।
"नारी का करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान" तथा "समूह से समृद्धि की ओर" के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • महमूदाबाद के सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
    1
    महमूदाबाद के सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अटरिया,ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद किसान को नहीं मिली खाद, धरावा सहकारी समिति पर कालाबाजारी का आरोप; मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद किसान को नहीं मिली खाद, धरावा सहकारी समिति पर कालाबाजारी का आरोप; मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर। जनपद के सिधौली तहसील अंतर्गत अटरिया थाना क्षेत्र में किसानों को खाद वितरण में कथित अनियमितता और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। बेडसापुर गांव निवासी किसान मुंशीलाल पुत्र मिठाई लाल ने सहकारी समिति धरावा पर उनके हिस्से की डीएपी एवं यूरिया खाद को फर्जी तरीके से रिसीव दिखाकर कालाबाजारी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान के अनुसार उसने शासन की ऑनलाइन व्यवस्था के तहत डीएपी एवं यूरिया खाद प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग कराई थी। बुकिंग की पुष्टि होने के बाद वह सहकारी समिति धरावा पहुंचा। लंबी कतार में घंटों इंतजार करने के बाद जब उसका नंबर आया तो बायोमेट्रिक सत्यापन सफल हो गया, लेकिन समिति कर्मचारियों ने यह कहकर खाद देने से इनकार कर दिया कि उसका पंजीकरण निरस्त हो गया है और दोबारा आवेदन करना होगा। किसान ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है, इसलिए समिति कर्मचारियों की बात पर भरोसा कर वापस लौट गया। बाद में जब वह सहज जन सेवा केंद्र पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके नाम पर बुक की गई खाद पहले ही सिस्टम में "रिसीव" दर्शाई जा चुकी है। ऐसे में अब उसे खाद नहीं मिल सकती और अगली शिफ्ट में दोबारा आवेदन करना होगा। पीड़ित का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से उसकी फसल प्रभावित होने की आशंका है। उसने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उसे उसका अधिकार दिलाने की मांग की है। स्थानीय किसानों का आरोप है कि खाद वितरण में गड़बड़ी और कालाबाजारी की शिकायतें कोई नई बात नहीं हैं। उनका कहना है कि कई किसान इसी प्रकार की समस्याओं का सामना कर चुके हैं। किसानों का आरोप है कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बावजूद कुछ लोग तकनीकी खामियों और किसानों की अनभिज्ञता का फायदा उठाकर खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि सरकार ने किसानों को पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन बुकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू की है। यदि किसान के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। अब निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। (नोट: सहकारी समिति पर लगाए गए आरोप किसान की शिकायत पर आधारित हैं। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।)
    1
    अटरिया,ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद किसान को नहीं मिली खाद, धरावा सहकारी समिति पर कालाबाजारी का आरोप; मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत
ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद किसान को नहीं मिली खाद, धरावा सहकारी समिति पर कालाबाजारी का आरोप; मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
अटरिया सीतापुर। जनपद के सिधौली तहसील अंतर्गत अटरिया थाना क्षेत्र में किसानों को खाद वितरण में कथित अनियमितता और कालाबाजारी का मामला सामने आया है। बेडसापुर गांव निवासी किसान मुंशीलाल पुत्र मिठाई लाल ने सहकारी समिति धरावा पर उनके हिस्से की डीएपी एवं यूरिया खाद को फर्जी तरीके से रिसीव दिखाकर कालाबाजारी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित किसान के अनुसार उसने शासन की ऑनलाइन व्यवस्था के तहत डीएपी एवं यूरिया खाद प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग कराई थी। बुकिंग की पुष्टि होने के बाद वह सहकारी समिति धरावा पहुंचा। लंबी कतार में घंटों इंतजार करने के बाद जब उसका नंबर आया तो बायोमेट्रिक सत्यापन सफल हो गया, लेकिन समिति कर्मचारियों ने यह कहकर खाद देने से इनकार कर दिया कि उसका पंजीकरण निरस्त हो गया है और दोबारा आवेदन करना होगा।
किसान ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है, इसलिए समिति कर्मचारियों की बात पर भरोसा कर वापस लौट गया। बाद में जब वह सहज जन सेवा केंद्र पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके नाम पर बुक की गई खाद पहले ही सिस्टम में "रिसीव" दर्शाई जा चुकी है। ऐसे में अब उसे खाद नहीं मिल सकती और अगली शिफ्ट में दोबारा आवेदन करना होगा।
पीड़ित का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से उसकी फसल प्रभावित होने की आशंका है। उसने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उसे उसका अधिकार दिलाने की मांग की है।
स्थानीय किसानों का आरोप है कि खाद वितरण में गड़बड़ी और कालाबाजारी की शिकायतें कोई नई बात नहीं हैं। उनका कहना है कि कई किसान इसी प्रकार की समस्याओं का सामना कर चुके हैं। किसानों का आरोप है कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बावजूद कुछ लोग तकनीकी खामियों और किसानों की अनभिज्ञता का फायदा उठाकर खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सरकार ने किसानों को पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन बुकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू की है। यदि किसान के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
अब निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
(नोट: सहकारी समिति पर लगाए गए आरोप किसान की शिकायत पर आधारित हैं। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।)
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक घायल; पुलिस ने कई को हिरासत में लिया सीतापुर (उत्तर प्रदेश) महोलीकोतवाली क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़/मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
    1
    पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक घायल; पुलिस ने कई को हिरासत में लिया
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) महोलीकोतवाली क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़/मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
    user_Ram Krishna bajpai
    Ram Krishna bajpai
    पत्रकार Sitapur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.