भरत मंदिर में चोरी, भगवान श्रीराम समेत पांचों भाइयों के चांदी के मुकुट ले उड़े चोर चित्रकूट। भगवान श्रीराम की कर्मभूमि चित्रकूट से आस्था को झकझोर देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध भरत मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, मंदिर में स्थापित भगवान श्रीराम, माता सीता, भरत जी, लक्ष्मण जी और शत्रुघ्न जी की प्रतिमाओं पर सजे चांदी के मुकुट बीती रात चोरी हो गए। घटना का पता उस समय चला जब सुबह पुजारी मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर के कपाट खोलते ही मुकुट गायब देख हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद भरतकूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिसके चलते चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 34 बच्चों के यौन शोषण और पोर्न वीडियो बेचने वाले पति-पत्नी को फांसी की सजा उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक बेहद जघन्य मामले में सिंचाई विभाग के निलंबित जूनियर इंजीनियर रामभवन और उनकी पत्नी दुर्गावती ने 2010 से 2020 तक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 33-34 नाबालिग बच्चों (मुख्यतः लड़कों, उम्र 3 से 18 वर्ष) का यौन शोषण किया। बच्चों को वीडियो गेम, पैसे और उपहारों का लालच देकर फंसाया जाता था, फिर उनके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर डार्क वेब के जरिए 47 देशों में बेचे जाते थे। सीबीआई ने 31 अक्टूबर 2020 को FIR दर्ज कर जांच की, जिसमें डिजिटल सबूत, मेडिकल रिपोर्ट्स और पीड़ितों के बयानों ने अपराध साबित किया। बांदा की विशेष POCSO कोर्ट ने 20 फरवरी 2026 को दोनों को "दुर्लभ से दुर्लभतम" मामले में मृत्युदंड सुनाया, जिसमें "मरते दम तक फांसी के फंदे पर लटकाए रखने" का आदेश दिया गया। कोर्ट ने प्रत्येक पीड़ित बच्चे को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और आरोपी के घर से बरामद नकदी पीड़ितों में बांटने का निर्देश दिया। POCSO एक्ट, IPC और IT एक्ट के तहत दोषी ठहराए गए2
- चित्रकूट। भगवान श्रीराम की कर्मभूमि चित्रकूट से आस्था को झकझोर देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध भरत मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए देवी-देवताओं के चांदी के मुकुट चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार, मंदिर में स्थापित भगवान श्रीराम, माता सीता, भरत जी, लक्ष्मण जी और शत्रुघ्न जी की प्रतिमाओं पर सजे चांदी के मुकुट बीती रात चोरी हो गए। घटना का पता उस समय चला जब सुबह पुजारी मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर के कपाट खोलते ही मुकुट गायब देख हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद भरतकूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के बाद स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिसके चलते चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।1
- Post by ओम प्रकाश पत्रकार1
- *होली व रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न थाना कोखराज* *कौशांबी संदेश* कौशांबी। जनपद के थाना कोखराज परिसर में होली एवं रमजान पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी चन्द्र भूषण मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।बैठक में होली के दौरान रंग खेलने को लेकर आवश्यक सावधानियों एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की गई। वहीं रमजान माह में नमाज एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।1
- कौशाम्बी पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, बोले सरकार बनाने के लिए सभी लोग वोट करिए,कहा जल्द माता शीतला का दर्शन करने आऊंगा, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अचानक कौशाम्बी के देवीगंज पहुंचे,अखिलेश यादव लखनऊ से कार द्वारा फतेहपुर जनपद के अफ़ोई में पूर्व विधायक शफीर के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे,देवीगंज में अखिलेश यादव के पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS1
- न्यूज1
- *होली व रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न थाना कोखराज* *कौशांबी संदेश* कौशांबी। जनपद के थाना कोखराज परिसर में होली एवं रमजान पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी चन्द्र भूषण मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।बैठक में होली के दौरान रंग खेलने को लेकर आवश्यक सावधानियों एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की गई। वहीं रमजान माह में नमाज एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।1
- चित्रकूट। मानिकपुर के काली घाटी में सड़क हादसे में उप निरीक्षक गफूर खान की मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हादसा या कुछ और की उलझन भी है।पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इस मामले में मौके पर पहुंचे sp अरुण सिंह का बयान का वीडियो जारी हुआ।1