logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरदोई:- में गंगा-रामगंगा उफनाईं,30 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा,184 हेक्टेयर फसल जलमग्न# हरदोई:- में गंगा-रामगंगा उफनाईं,30 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा,184 हेक्टेयर फसल जलमग्न# #हरदोई: में गंगा और रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर ने जिले के कटरी और कटियारी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है।गंगा का पानी बिलग्राम तहसील क्षेत्र के करीब दस गांवों के खेतों तक पहुंच गया है।इससे लगभग 184 हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई है। कई संपर्क मार्गों और सड़कों पर पानी चलने से ग्रामीणों की आवाजाही भी प्रभावित होने लगी है# #बैराजों से पानी छोड़े जाने और बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर नदी का पानी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर 137.10 मीटर गेज पर पहुंच गया है। राजघाट पर जलस्तर 125.70 मीटर गेज दर्ज किया गया। इसका असर कटरी छिबरामऊ, कटरी जरसेनामऊ, कटरी बिछुईया, कटरी महादेवा और कटरी परसोला समेत आसपास के गांवों में दिखाई देने लगा है# #चौंधिपुरवा संपर्क मार्ग पर भी पानी बढ़ रहा है। किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है। फिलहाल धान की फसल होने के कारण नुकसान कम बताया जा रहा है, लेकिन लंबे समय तक जलभराव रहने पर फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है# #उधर रामगंगा नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर शाहजहांपुर के हुल्लापुर घाट पर 136.20 मीटर पहुंच गया है। हरपालपुर और सांडी क्षेत्र में गंगा, रामगंगा, गर्रा और गंभीरी नदियों के बढ़ते पानी से 20 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। बरंडारी मोड़ से कन्नौज जाने वाली टू-लेन सड़क पर श्रीमऊ गांव के पास करीब 100 मीटर हिस्से में बाढ़ का पानी बह रहा है। जीवनपुरवा और निकामदपुर में खेतों की फसल डूब चुकी है, जबकि गंभीरी नदी के पानी से चौसार और टिलियापुर में भी फसलें जलमग्न हैं# #सुरजूपुर में रामगंगा के तेज बहाव से खेतों में कटान जारी है। अर्जुनपुर नगरिया और मोर्चा प्रतिपालपुर में भी खेतों में पानी भर गया है। नदियों का बढ़ता जलस्तर अब खेतों से निकलकर ग्रामीण रास्तों और मुख्य मार्गों तक पहुंचने लगा है, जिससे कटरी क्षेत्र में बाढ़ की चिंता गहराने लगी है#

3 hrs ago
user_ज्ञानेंद्र कुमारCorrespondent
ज्ञानेंद्र कुमारCorrespondent
Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
9be57cdd-ae42-4a2b-8f19-27f9c102d00a

हरदोई:- में गंगा-रामगंगा उफनाईं,30 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा,184 हेक्टेयर फसल जलमग्न# हरदोई:- में गंगा-रामगंगा उफनाईं,30 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा,184 हेक्टेयर फसल जलमग्न# #हरदोई: में गंगा और रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर ने जिले के कटरी और कटियारी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है।गंगा का पानी बिलग्राम तहसील क्षेत्र के करीब दस गांवों के खेतों तक पहुंच गया है।इससे लगभग 184 हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई है। कई संपर्क मार्गों और सड़कों पर पानी चलने से ग्रामीणों की आवाजाही भी प्रभावित होने लगी है# #बैराजों से पानी छोड़े जाने और बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर नदी का पानी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर 137.10 मीटर गेज पर पहुंच गया है। राजघाट पर जलस्तर 125.70 मीटर गेज दर्ज किया गया। इसका असर कटरी छिबरामऊ, कटरी जरसेनामऊ, कटरी बिछुईया, कटरी महादेवा और कटरी परसोला समेत आसपास के गांवों में दिखाई देने लगा है# #चौंधिपुरवा संपर्क मार्ग पर भी पानी बढ़ रहा है। किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है। फिलहाल धान की फसल होने के कारण नुकसान कम बताया जा रहा है, लेकिन लंबे समय तक जलभराव रहने पर फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है# #उधर रामगंगा नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर शाहजहांपुर के हुल्लापुर घाट पर 136.20 मीटर पहुंच गया है। हरपालपुर और सांडी क्षेत्र में गंगा, रामगंगा, गर्रा और गंभीरी नदियों के बढ़ते पानी से 20 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। बरंडारी मोड़ से कन्नौज जाने वाली टू-लेन सड़क पर श्रीमऊ गांव के पास करीब 100 मीटर हिस्से में बाढ़ का पानी बह रहा है। जीवनपुरवा और निकामदपुर में खेतों की फसल डूब चुकी है, जबकि गंभीरी नदी के पानी से चौसार और टिलियापुर में भी फसलें जलमग्न हैं# #सुरजूपुर में रामगंगा के तेज बहाव से खेतों में कटान जारी है। अर्जुनपुर नगरिया और मोर्चा प्रतिपालपुर में भी खेतों में पानी भर गया है। नदियों का बढ़ता जलस्तर अब खेतों से निकलकर ग्रामीण रास्तों और मुख्य मार्गों तक पहुंचने लगा है, जिससे कटरी क्षेत्र में बाढ़ की चिंता गहराने लगी है#

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माही बाग टूर्नामेंट सीजन-2 का शानदार आगाज, जिद्दी क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला शाहाबाद। मोहल्ला माही बाग में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 की रात स्वर्गीय हाजी वारिस अली खान माही बाग टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य शुभारंभ पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने किया। उद्घाटन के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच वाजिद खेल राइडर्स और जिद्दी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जिद्दी क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वाजिद खेल राइडर्स की टीम निर्धारित 8 ओवर में महज 31 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिद्दी क्रिकेट क्लब की टीम ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए महज पांचवें ओवर में 32 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए सुरजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार दीपू अवस्थी ने प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच की प्रस्तुति के दौरान सुरजीत के साथ हर क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी प्रभावी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किए जाने वाले अतिथि एवं प्रेजेंटर सुमेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक कामरान की ओर से खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी सदस्य नदीम, सलमान, सैफ, बदरुल, वकास सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उद्घाटन मुकाबले के साथ शुरू हुए टूर्नामेंट ने क्षेत्र में क्रिकेट के रोमांच का माहौल बना दिया है और आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों व क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
    3
    माही बाग टूर्नामेंट सीजन-2 का शानदार आगाज, जिद्दी क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला
शाहाबाद। मोहल्ला माही बाग में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 की रात स्वर्गीय हाजी वारिस अली खान माही बाग टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य शुभारंभ पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने किया। उद्घाटन के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच वाजिद खेल राइडर्स और जिद्दी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जिद्दी क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वाजिद खेल राइडर्स की टीम निर्धारित 8 ओवर में महज 31 रन ही बना सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिद्दी क्रिकेट क्लब की टीम ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए महज पांचवें ओवर में 32 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए सुरजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार दीपू अवस्थी ने प्रदान किया।
मैन ऑफ द मैच की प्रस्तुति के दौरान सुरजीत के साथ हर क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी प्रभावी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किए जाने वाले अतिथि एवं प्रेजेंटर सुमेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक कामरान की ओर से खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी सदस्य नदीम, सलमान, सैफ, बदरुल, वकास सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उद्घाटन मुकाबले के साथ शुरू हुए टूर्नामेंट ने क्षेत्र में क्रिकेट के रोमांच का माहौल बना दिया है और आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों व क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गर्रा नदी में रेस्क्यू सर्च ऑपरेशन जारी सांडी थाना क्षेत्र ग्राम बेहटी चिरागपुर निवासी राजीव पुत्र राजपाल राठौर (32 वर्ष) की तलाश के लिए हरदोई ब्रेकिंग : आज गर्रा नदी, सांडी बरौलिया पुल पर SDRF टीम का रेस्क्यू सर्च ऑपरेशन जारी है। SDRF की टीम नाव के द्वारा नदी में लगातार सर्च कर रही है। मौके पर पुलिस प्रशासन और परिजन मौजूद हैं।
    1
    गर्रा नदी में रेस्क्यू सर्च ऑपरेशन जारी सांडी थाना क्षेत्र ग्राम बेहटी चिरागपुर निवासी राजीव पुत्र राजपाल राठौर (32 वर्ष) की तलाश के लिए 
हरदोई ब्रेकिंग : 
आज गर्रा नदी, सांडी बरौलिया पुल पर SDRF टीम का रेस्क्यू सर्च ऑपरेशन जारी है।
SDRF की टीम नाव के द्वारा नदी में लगातार सर्च कर रही है।
मौके पर पुलिस प्रशासन और परिजन मौजूद हैं।
    user_ज्ञानेश मिश्रा
    ज्ञानेश मिश्रा
    Traditional Storyteller हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद हरदोई ब्लाक अहिरोरी ग्राम पंचायत खजुरमाई से जिला पंचायत सदस्य संजू ने कहा किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया बीजेपी सरकार ने सहारा दिया 27 में बढ़-चढ़कर हम बीजेपी सरकार को समर्थन देंगे
    1
    जनपद हरदोई ब्लाक अहिरोरी ग्राम पंचायत खजुरमाई से जिला पंचायत सदस्य संजू ने कहा किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया बीजेपी सरकार ने सहारा दिया 27 में बढ़-चढ़कर हम बीजेपी सरकार को समर्थन देंगे
    user_राजन त्रिवेदी प्रदेश प्रभारी
    राजन त्रिवेदी प्रदेश प्रभारी
    Court reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ‎ खाद्य विभाग की ‎टीम ने शाहाबाद क्षेत्र में 150 किलो दूषित मिठाई को कराया नष्ट,हरदोई।बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश के क्रम में रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत जनपद में निरंतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। मल्लावाँ स्थित अंशु डेरी कारोबारी कप्तान के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। मौके पर खोये के 2 नमूने संगृहीत किए गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत शेड्यूल (4) के अनुपालन हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है। हरपालपुर में कारोबारी दिलीप कुमार, सरदार नगर,शाहाबाद द्वारा एक डाले से ले जाई जा रही लगभग 150 किलो दूषित मिठाइयों,जिनका अनुमानित मूल्य 30,000 को ज़ब्त कर तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही मिल्क केक का एक नमूना संगृहीत किया गया। इसी क्रम में अलाउद्पुर मल्लावाँ रोड, संडीला,सिराजुल की खोया निर्माण इकाई का निरीक्षण कर वहाँ से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। ‎खाद्य विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु हाइवे एवं टोल नाकों पर सघन निगरानी रखी जा रही है।
    1
    ‎
खाद्य विभाग की ‎टीम ने शाहाबाद क्षेत्र में 150 किलो दूषित मिठाई को कराया नष्ट,हरदोई।बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश के क्रम में रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत जनपद में निरंतर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई। मल्लावाँ स्थित अंशु डेरी कारोबारी कप्तान के प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। मौके पर खोये के 2 नमूने संगृहीत किए गए। साथ ही खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत शेड्यूल (4) के अनुपालन हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है। हरपालपुर में कारोबारी दिलीप कुमार, सरदार नगर,शाहाबाद द्वारा एक डाले से ले जाई जा रही लगभग 150 किलो दूषित मिठाइयों,जिनका अनुमानित मूल्य 30,000 को ज़ब्त कर तत्काल नष्ट कराया गया। साथ ही मिल्क केक का एक नमूना संगृहीत किया गया। इसी क्रम में अलाउद्पुर मल्लावाँ रोड, संडीला,सिराजुल की खोया निर्माण इकाई का निरीक्षण कर वहाँ से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया।
‎खाद्य विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु हाइवे एवं टोल नाकों पर सघन निगरानी रखी जा रही है।
    user_संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक
    Hardoi, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • Fresh New Bar Bending & Cutting Machine Setup | Site Par New Machine Installation | Civil Engineering Description: Aap is video mein dekhenge bilkul fresh aur nayi Bar Bending Machine aur Bar Cutting Machine ka site par setup hote hue. Reinforcement work ke liye machines ko site par properly arrange aur ready kiya ja raha hai. Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering Students ke liye useful hai. Hashtags: #BarBendingMachine #BarCuttingMachine #MachineSetup #NewMachine #RebarWork #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionSite #ConstructionWork #SteelWork #RCCWork #CivilEngineeringPractical #SiteWork
    1
    Fresh New Bar Bending & Cutting Machine Setup | Site Par New Machine Installation | Civil Engineering
Description:
Aap is video mein dekhenge bilkul fresh aur nayi Bar Bending Machine aur Bar Cutting Machine ka site par setup hote hue. Reinforcement work ke liye machines ko site par properly arrange aur ready kiya ja raha hai.
Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering Students ke liye useful hai.
Hashtags:
#BarBendingMachine #BarCuttingMachine #MachineSetup #NewMachine #RebarWork #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionSite #ConstructionWork #SteelWork #RCCWork #CivilEngineeringPractical #SiteWork
    user_Shiva Gautam
    Shiva Gautam
    Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम ककरा खेड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां चारा काटने की मशीन से करंट लगने से दो महिलाएं झुलस गईं। हादसे के बाद दोनों को आनन-फानन में सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चन्द्रावती पत्नी सुरेश की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बुजुर्ग महिला का उपचार जारी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    1
    हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम ककरा खेड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां चारा काटने की मशीन से करंट लगने से दो महिलाएं झुलस गईं। हादसे के बाद दोनों को आनन-फानन में सीएचसी बिलग्राम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चन्द्रावती पत्नी सुरेश की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बुजुर्ग महिला का उपचार जारी है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पाली में चेयरमैन रिजवान खां ने दिखाई हरी झंडी, असमधा में ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में निकला जुलूस पाली में चेयरमैन रिजवान खां ने दिखाई हरी झंडी, असमधा में ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में निकला जुलूस
    1
    पाली में चेयरमैन रिजवान खां ने दिखाई हरी झंडी, असमधा में ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में निकला जुलूस
पाली में चेयरमैन रिजवान खां ने दिखाई हरी झंडी, असमधा में ग्राम प्रधान तौकीर अली की अगुवाई में निकला जुलूस
    user_Babu Bajpai
    Babu Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रंजिश में युवक पर धारदार हथियारों से हमला, 11 आरोपी नामजद शाहाबाद, हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनगपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी बादल पुत्र ऐलान सिंह के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व उमेश व मधुर से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों उससे रंजिश मान रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे उमेश, मधुर समेत 11 लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। घायल बादल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    1
    रंजिश में युवक पर धारदार हथियारों से हमला, 11 आरोपी नामजद
शाहाबाद, हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनगपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी बादल पुत्र ऐलान सिंह के मुताबिक, कुछ दिन पूर्व उमेश व मधुर से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों उससे रंजिश मान रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे उमेश, मधुर समेत 11 लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया।
घायल बादल को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक पचदेवरा ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.