Shuru
Apke Nagar Ki App…
4 बजे सुबह से गैस सिलेंडर लेने के लिए नंबर में लगे लोग, अकबरपुर रजहत स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम। वहां मौजूद लोगों ने बताया के कोई 4 बजे तो कोई 5 बजे सुबह से ही नंबर में लगे हैं, ताकि गैस सिलेंडर मिल जाए, देखिए पूरी रिपोर्ट।
Tws News
4 बजे सुबह से गैस सिलेंडर लेने के लिए नंबर में लगे लोग, अकबरपुर रजहत स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम। वहां मौजूद लोगों ने बताया के कोई 4 बजे तो कोई 5 बजे सुबह से ही नंबर में लगे हैं, ताकि गैस सिलेंडर मिल जाए, देखिए पूरी रिपोर्ट।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Shailesh kumar Pandey1
- वहां मौजूद लोगों ने बताया के कोई 4 बजे तो कोई 5 बजे सुबह से ही नंबर में लगे हैं, ताकि गैस सिलेंडर मिल जाए, देखिए पूरी रिपोर्ट।1
- छोटा शेखपुरा में इफ्तार पार्टी का आयोजन, कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग हुए शामिल विवेक कुमार नरहट (नवादा), संवाददाता। पवित्र रमजान माह के अवसर पर नरहट प्रखंड के छोटा शेखपुरा गांव में रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। वर्ष 2025 के भावी मुखिया प्रत्याशी जफरुल इस्लाम के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक साथ रोजा इफ्तार कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार से पहले रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में दुआ की और क्षेत्र में अमन-चैन, तरक्की व खुशहाली की कामना की। निर्धारित समय पर खजूर और पानी के साथ रोजा खोला गया, जिसके बाद सभी लोग एक साथ दस्तरखान पर बैठे और विभिन्न व्यंजनों के साथ इफ्तार किया। इस दौरान पूरा माहौल आपसी प्रेम और भाईचारे से सराबोर रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है। इफ्तार का समय अल्लाह की रहमतों की बारिश का समय होता है और इस पवित्र घड़ी में की गई दुआएं खास तौर पर कबूल होती हैं। जब पूरा परिवार और समाज एक साथ बैठकर दस्तरखान पर इफ्तार करता है तो आपसी मोहब्बत और भाईचारा और मजबूत होता है। इस इफ्तार दावत में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सरवन कुशवाहा, राजद जिला अध्यक्ष उदय यादव, समाजसेवी रेणु सिंह, गौतम कपूर चंद्रवंशी, सतीश कुमार तथा नरहट के मुखिया गुड्डू कुमार समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। मेजबान जफरुल इस्लाम ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक ग्रामीण व युवा भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।4
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- नवादा में धूमधाम से मनाई गई NCR समाचार की 15वीं वर्षगांठ संजय वर्मा नवादा। स्थानीय NH-20 स्थित जीवन दीप स्कूल के बगल में बने स्ट्रीट हाईवे फॅमिली रेस्टोरेंट परिसर में NCR समाचार की 15वीं वर्षगांठ समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, पत्रकार और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। समारोह का मंच संचालन समाजसेवी श्रवण कुमार बरनवाल ने किया। इस मौके पर NCR समाचार के सीनियर पत्रकार संजय वर्मा और गुड्डू सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित फिल्म मेकर आइकॉन राहुल वर्मा ने NCR समाचार की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच लोगों तक त्वरित और सही खबरें पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के दौर में भी क्षेत्रीय पत्रकारिता की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है और NCR समाचार इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। वहीं पूर्व मुख्य पार्षद सह बिहार राज्य नागरिक सदस्य शोभा देवी ने भी NCR समाचार के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि यह प्लेटफॉर्म स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाता है, जिससे आम लोगों की आवाज प्रशासन तक पहुंचती है। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संजय यादव भी मौजूद रहे। मौके पर पत्रकार अरविंद सिंह, पत्रकार रजनीश कुमार, पत्रकार पंकज कुमार, पत्रकार वशीम अकरम सहित कई पत्रकारों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा समाजसेवी टून टून यादव, फूलन केवट, सुरेंद्र यादव, मनोरंजन कुमार, ओम प्रकाश, कुंदन कुमार, पवन कुमार और प्रमोद कुमार समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह के दौरान अतिथियों ने NCR समाचार की टीम को 15वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता करते रहने की कामना की।4
- इस लड़के ने सारा काम बिगाड़ दिया1
- पथरा निवासी गृह रक्षा वाहिनी के जवान गणेश प्रसाद यादव का इलाज के दौरान हुई मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई। गोविंदपुर/नवादा: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत पथरा टोला पथलचट्टी निवासी गृह रक्षा वाहिनी के जवान गणेश प्रसाद यादव का शनिवार शाम इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गया। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि गणेश प्रसाद यादव वर्तमान में अकबरपुर प्रखंड में अंचल गार्ड के रूप में तैनात थे। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पावापुरी स्थित बीम्स रेफर कर दिया। पावापुरी मे इलाज के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी उर्मिला देवी तथा दो पुत्र रंजन कुमार और नवलेश कुमार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रविवार को उनके पैतृक गांव पथरा टोला पथलचट्टी में श्रद्धापूर्वक उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शुभचिंतक उपस्थित रहे। इससे पहले बिहार गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय नवादा में डीएसपी रवि प्रकाश की उपस्थिति में दिवंगत जवान को तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। मौके पर उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी,1
- नवादा जिले के नरहट प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया शिरकत अनेकों समुदाय के लोग राय मौजूद1