logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें RDG के बंद होने के बावजूद भी सरकार ने प्रदेश में विकासात्मक गतिविधियों बंद न करने का दावा किया है। कैबिनेट ने OPS और भर्तियों को पहले की तरह जारी रखने का आश्वासन दिया है। कैबिनेट ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 1066 पदों को भरने की मंजूरी दी है। कैबिनेट ने RDG बंद होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में संसाधन सृजित करने का निर्णय लिया ताकि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। कैबिनेट निर्णयों की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि RDG बंद होने का हिमाचल प्रदेश के विकास पर असर नहीं होने दिया जाएगा। RDG बन्द करने से हिमाचल को धक्का लगा है लेकिन हिमाचल में अपने संसाधन सृजित किए जाएंगे। सरकार ने तीन साल में 3500 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। इसके अलावा कैबिनेट ने राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी है।स्वास्थ्य विभाग में 30 पद रेडियोग्राफर के भरने को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने महिला होम गार्ड कर्मियों को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश देने को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने 1617 करोड़ के जायका प्रोजेक्ट्स के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में पुरानी मशीनरी की जगह नए आधुनिक उपकरण खरीदने को मंजूरी दी है। साथ ही 150 पद जॉब ट्रेनी की स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत किए हैं।190 जूनियर इंजीनियर पद भरने को मंजूरी दी है।आवकारी नीति को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है अब E ऑक्शन के माध्यम से शराब के ठेकों की नीलामी की जाएगी।स्ट्रीट वेंडर्स की नीति को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।PWD विभाग में रोड ड्रेनेज पॉलिसी को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके अलावा Food safety अधिकारी के 10 पदों को भरने की मंजूरी दी है।100 CBSE स्कूलों में अलग अलग विषयों के 600 अध्यापकों के पदों को भरने की कैबिनेट ने मंजूरी दी है। बाइट.... हर्षवर्धन चौहान.... उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश

2 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
2 hrs ago

सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग,RDG बंद होने के बावजूद भी OPS नहीं होगी बंद, भर्तियों भी रहेगी जारी,1066 पदों को भरने की कैबिनेट ने दी मंजूरी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें RDG के बंद होने के बावजूद भी सरकार ने प्रदेश में विकासात्मक गतिविधियों बंद न करने का दावा किया है। कैबिनेट ने OPS और भर्तियों को पहले की तरह जारी रखने का आश्वासन दिया है। कैबिनेट ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 1066 पदों को भरने की मंजूरी दी है। कैबिनेट ने RDG बंद होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश में संसाधन सृजित करने का निर्णय लिया ताकि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक हो सके। कैबिनेट निर्णयों की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि RDG बंद होने का हिमाचल प्रदेश के विकास पर असर नहीं होने दिया जाएगा। RDG बन्द करने से हिमाचल को धक्का लगा है लेकिन हिमाचल में अपने संसाधन सृजित किए जाएंगे। सरकार ने तीन साल में 3500 करोड़ का राजस्व

अर्जित किया है। इसके अलावा कैबिनेट ने राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी है।स्वास्थ्य विभाग में 30 पद रेडियोग्राफर के भरने को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने महिला होम गार्ड कर्मियों को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश देने को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने 1617 करोड़ के जायका प्रोजेक्ट्स के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में पुरानी मशीनरी की जगह नए आधुनिक उपकरण खरीदने को मंजूरी दी है। साथ ही 150 पद जॉब ट्रेनी की स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत किए हैं।190 जूनियर इंजीनियर पद भरने को मंजूरी दी है।आवकारी नीति को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है अब E ऑक्शन के माध्यम से शराब के ठेकों की नीलामी की जाएगी।स्ट्रीट वेंडर्स की नीति को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।PWD विभाग में रोड ड्रेनेज पॉलिसी को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके अलावा Food safety अधिकारी के 10 पदों को भरने की मंजूरी दी है।100 CBSE स्कूलों में अलग अलग विषयों के 600 अध्यापकों के पदों को भरने की कैबिनेट ने मंजूरी दी है। बाइट.... हर्षवर्धन चौहान.... उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर बरमाना स्थित बीडीटीएस परिसर में ट्रांसपोर्टरों, चालकों और मजदूरों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। यह हड़ताल मजदूरों के खिलाफ थोपे जा रहे चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधान नीलम चंदेल, चेयरमैन एवं एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय एटक के समन्वयक सदस्य लेखराम वर्मा तथा ट्रेड यूनियनिस्ट विजय शर्मा , ट्रेड यूनियनिस्ट जय कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टरों, चालकों और मजदूरों ने भाग लिया। ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक दिन तक डिमांड (परिवहन कार्य) बंद रखने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मजदूर, कर्मचारी, किसान और आम जनता विरोधी नीतियां थोपने का आरोप लगाया और कहा कि ये नीतियां श्रमिकों को बंधुआ मजदूरी और गुलामी की ओर धकेलने वाली हैं। मुख्य मांगें में मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताएं (लेबर कोड) तत्काल समाप्त की जाएं। सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रति माह लागू किया जाए। आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील कर्मियों को श्रमिक का दर्जा देते हुए न्यूनतम मजदूरी, ग्रेच्युटी और पेंशन का लाभ दिया जाए। मनरेगा का बजट बढ़ाया जाए तथा 120 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा व निर्माण मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण सरल और नियमित किया जाए तथा रुके हुए आर्थिक लाभ बहाल किए जाएं। अनुबंध, आउटसोर्स, ठेका, फिक्स टर्म, कैजुअल, टेम्परेरी और मल्टी टास्क श्रमिकों को नौकरी की सुरक्षा, समान वेतन और अन्य लाभ दिए जाएं।
    1
    राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर बरमाना स्थित बीडीटीएस परिसर में ट्रांसपोर्टरों, चालकों और मजदूरों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। यह हड़ताल मजदूरों के खिलाफ थोपे जा रहे चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में आयोजित की गई।
इस अवसर पर प्रधान नीलम चंदेल, चेयरमैन एवं एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय एटक के समन्वयक सदस्य लेखराम वर्मा तथा ट्रेड यूनियनिस्ट विजय शर्मा ,  ट्रेड यूनियनिस्ट जय कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टरों, चालकों और मजदूरों ने भाग लिया।
ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक दिन तक डिमांड (परिवहन कार्य) बंद रखने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मजदूर, कर्मचारी, किसान और आम जनता विरोधी नीतियां थोपने का आरोप लगाया और कहा कि ये नीतियां श्रमिकों को बंधुआ मजदूरी और गुलामी की ओर धकेलने वाली हैं।
मुख्य मांगें में 
मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताएं (लेबर कोड) तत्काल समाप्त की जाएं।
सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रति माह लागू किया जाए।
आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील कर्मियों को श्रमिक का दर्जा देते हुए न्यूनतम मजदूरी, ग्रेच्युटी और पेंशन का लाभ दिया जाए।
मनरेगा का बजट बढ़ाया जाए तथा 120 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए।
मनरेगा व निर्माण मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण सरल और नियमित किया जाए तथा रुके हुए आर्थिक लाभ बहाल किए जाएं।
अनुबंध, आउटसोर्स, ठेका, फिक्स टर्म, कैजुअल, टेम्परेरी और मल्टी टास्क श्रमिकों को नौकरी की सुरक्षा, समान वेतन और अन्य लाभ दिए जाएं।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चाटी पुल पर बना हुआ पुल में फासला कभी भी किसी भी व्यक्ति के लिए हो सकता है घातक #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    1
    चाटी पुल पर बना हुआ पुल में फासला कभी भी किसी भी व्यक्ति के लिए हो सकता है घातक
#kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • वार्ड में काफी दिनों से पानी कुछ दिन पहले एक बच्ची की जान चली गई
    1
    वार्ड में काफी दिनों से पानी  कुछ दिन पहले एक बच्ची की जान चली गई
    user_News Public Live Kuldeep
    News Public Live Kuldeep
    रिपोर्टर पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • रिपोर्ट –12 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज घाटी के रूपी रैला क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता श्री लक्ष्मीनारायण जी दो माह बाद फाल्गुन माह की पहली तिथि के अवसर पर अपने देवालय से बाहर आए। हारयानों व अन्य श्रद्धालुओं ने उनका देव परंपरा के अनुसार स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
    1
    रिपोर्ट –12 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सैंज घाटी के रूपी रैला क्षेत्र के अधिष्ठाता देवता श्री लक्ष्मीनारायण जी दो माह बाद फाल्गुन माह की पहली तिथि के अवसर पर अपने देवालय से बाहर आए। हारयानों व अन्य श्रद्धालुओं ने उनका देव परंपरा के अनुसार स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए चार नए लेबर कोड, जी राम जी, बिजली संशोधन बिल, स्मार्ट मीटर के विरोध में सीटू के बैनर तले आज हमीरपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली. इस विरोध प्रदर्शन में 10 ट्रेड यूनियन के सदस्यों के अलावा अन्य यूनियन के सदस्य शामिल हुए. हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी और ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक को खत्म करने के आरोप लगाए । सीटू के ज़िला सचिव जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार मजदूरों को बंधुआ मजदूरी की तरफ़ धकेलने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है. देश में पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने का काम हो रहा है उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह आज हमीरपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में 12 विभिन्न ट्रेड यूनियन के सदस्यों के अलावा आउट सोर्स और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की । उन्होंने मनरेगा ख़त्म करने का भी विरोध किया गया.
    1
    केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए चार नए लेबर कोड, जी राम जी, बिजली संशोधन बिल, स्मार्ट मीटर के विरोध में सीटू के बैनर तले आज हमीरपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली. इस विरोध प्रदर्शन में 10 ट्रेड यूनियन के सदस्यों के अलावा अन्य यूनियन के सदस्य शामिल हुए. हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए केंद्र सरकार पर मजदूर विरोधी और ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक को खत्म करने के आरोप लगाए ।
सीटू के ज़िला सचिव जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार मजदूरों को बंधुआ मजदूरी की तरफ़ धकेलने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है. देश में पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने का काम हो रहा है उन्होंने कहा कि पूरे देश की तरह आज हमीरपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में 12 विभिन्न ट्रेड यूनियन के सदस्यों के अलावा आउट सोर्स और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की । उन्होंने मनरेगा ख़त्म करने का भी विरोध किया गया.
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आज मैं किसी दल के खिलाफ नहीं, मैं उस व्यवस्था के खिलाफ खड़ा हूँ जो सालों से जनता को सिर्फ झूठ परोस रही है! इक्की-दुक्की तक देंगे जवाब — लोड पई तां चक देआंगे हिसाब! कांग्रेस हो या भाजपा — नाम अलग हैं, खेल एक ही है! चुनाव से पहले वादे, चुनाव के बाद बहाने! कब तक युवा बेरोजगार रहेगा? कब तक किसान कर्ज में डूबा रहेगा? कब तक सामान्य वर्ग सिर्फ टैक्स देगा और बदले में अपमान पाएगा? आज इस मंच से साफ कह रहा हूँ — अब जनता डरने वाली नहीं है। अब हर वोट सवाल बनेगा, हर सवाल जवाब माँगेगा, और हर जवाब हिसाब लेगा! ये सत्ता जनता की है — किसी परिवार, किसी दल, किसी ठेकेदार की जागीर नहीं! अगर व्यवस्था नहीं बदली, तो जनता बदल देगी! ⚔️ जय माँ भवानी! 🚩 जय स्वाभिमान!
    1
    आज मैं किसी दल के खिलाफ नहीं,
मैं उस व्यवस्था के खिलाफ खड़ा हूँ
जो सालों से जनता को सिर्फ झूठ परोस रही है!
इक्की-दुक्की तक देंगे जवाब —
लोड पई तां चक देआंगे हिसाब!
कांग्रेस हो या भाजपा —
नाम अलग हैं, खेल एक ही है!
चुनाव से पहले वादे,
चुनाव के बाद बहाने!
कब तक युवा बेरोजगार रहेगा?
कब तक किसान कर्ज में डूबा रहेगा?
कब तक सामान्य वर्ग सिर्फ टैक्स देगा
और बदले में अपमान पाएगा?
आज इस मंच से साफ कह रहा हूँ —
अब जनता डरने वाली नहीं है।
अब हर वोट सवाल बनेगा,
हर सवाल जवाब माँगेगा,
और हर जवाब हिसाब लेगा!
ये सत्ता जनता की है —
किसी परिवार, किसी दल, किसी ठेकेदार की जागीर नहीं!
अगर व्यवस्था नहीं बदली,
तो जनता बदल देगी!
⚔️ जय माँ भवानी!
🚩 जय स्वाभिमान!
    user_Rajput Bias Thakur
    Rajput Bias Thakur
    Local Politician धर्मपुर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चार नए लेबर कोड के विरोध में CITU ने शिमला में सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली. इस विरोध प्रदर्शन में 10 ट्रेड यूनियन शामिल हुए. रैली में चार नए लेबर कोड का विरोध जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए पंचायत भवन से डीसी ऑफिस तक विरोध मार्च किया गया. VO -- CITU के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि सरकार मजदूरों को बंधुआ मजदूरी की तरफ़ धकेलने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है. देश में पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने का काम हो रहा है. विरोध रैली में आउट सोर्स और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए नीति बनाने की मांग की गई. मनरेगा ख़त्म करने का भी विरोध किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि सरकार को मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए. विजेंद्र मेहरा ने कहा कि सरकार को अपनी नीतियों में बदलाव करना होगा. उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपनी नीतियों में बदलाव नहीं करती, तब तक वे विरोध ज़ारी रखेंगे. बाइट -- विजेंद्र मेहरा, राज्य अध्यक्ष CITU
    2
    चार नए लेबर कोड के विरोध में  CITU ने शिमला में सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली. इस विरोध प्रदर्शन में 10 ट्रेड यूनियन शामिल हुए. रैली में चार नए लेबर कोड का विरोध जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए पंचायत भवन से डीसी ऑफिस तक विरोध मार्च किया गया.
VO -- CITU के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि सरकार मजदूरों को बंधुआ मजदूरी की तरफ़ धकेलने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि यह मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई है. देश में पूंजीपतियों को फायदा पहुँचाने का काम हो रहा है. विरोध रैली में आउट सोर्स और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए नीति बनाने की मांग की गई. मनरेगा ख़त्म करने का भी विरोध किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि सरकार को मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए. विजेंद्र मेहरा ने कहा कि सरकार को अपनी नीतियों में बदलाव करना होगा. उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपनी नीतियों में बदलाव नहीं करती, तब तक वे विरोध ज़ारी रखेंगे.
बाइट -- विजेंद्र मेहरा, राज्य अध्यक्ष CITU
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    9 hrs ago
  • रिपोर्ट –12 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।सैंज में वीरवार को किसान सभा ने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।आंगन वाड़ी वर्कर यूनियन, मिड डे मील वर्कर यूनियन, किसान बागवान संघ, सीटू सहित अन्य संगठनों के सदस्यों ने टैक्सी स्टैंड से लेकर तहसील कार्यालय तक नारेवाजी करते हुए रैली निकाली। तहसील कार्यालय परिसर में जन सभा का आयोजन किया गया। किसान सभा के हिमाचल राज्य उपाध्यक्ष नारायण चौहान तथा अन्य नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।
    1
    रिपोर्ट –12 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।सैंज में वीरवार को किसान सभा ने विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा।आंगन वाड़ी वर्कर यूनियन, मिड डे मील वर्कर यूनियन, किसान बागवान संघ, सीटू सहित अन्य संगठनों के सदस्यों ने  टैक्सी स्टैंड से लेकर तहसील कार्यालय तक नारेवाजी करते हुए रैली निकाली। तहसील कार्यालय परिसर में जन सभा का आयोजन किया गया। किसान सभा के हिमाचल राज्य उपाध्यक्ष नारायण चौहान तथा अन्य नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • har har Mahadev 🙏🙏
    1
    har har Mahadev 🙏🙏
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.