राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर बरमाना स्थित बीडीटीएस परिसर में ट्रांसपोर्टरों, चालकों और मजदूरों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर बरमाना स्थित बीडीटीएस परिसर में ट्रांसपोर्टरों, चालकों और मजदूरों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। यह हड़ताल मजदूरों के खिलाफ थोपे जा रहे चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधान नीलम चंदेल, चेयरमैन एवं एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय एटक के समन्वयक सदस्य लेखराम वर्मा तथा ट्रेड यूनियनिस्ट विजय शर्मा , ट्रेड यूनियनिस्ट जय कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टरों, चालकों और मजदूरों ने भाग लिया। ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक दिन तक डिमांड (परिवहन कार्य) बंद रखने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मजदूर, कर्मचारी, किसान और आम जनता विरोधी नीतियां थोपने का आरोप लगाया और कहा कि ये नीतियां श्रमिकों को बंधुआ मजदूरी और गुलामी की ओर धकेलने वाली हैं। मुख्य मांगें में मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताएं (लेबर कोड) तत्काल समाप्त की जाएं। सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रति माह लागू किया जाए। आंगनबाड़ी, आशा और मिड डे मील कर्मियों को श्रमिक का दर्जा देते हुए न्यूनतम मजदूरी, ग्रेच्युटी और पेंशन का लाभ दिया जाए। मनरेगा का बजट बढ़ाया जाए तथा 120 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाए। मनरेगा व निर्माण मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण सरल और नियमित किया जाए तथा रुके हुए आर्थिक लाभ बहाल किए जाएं। अनुबंध, आउटसोर्स, ठेका, फिक्स टर्म, कैजुअल, टेम्परेरी और मल्टी टास्क श्रमिकों को नौकरी की सुरक्षा, समान वेतन और अन्य लाभ दिए जाएं।

- कुनिहार स्थित अनादि कालीन शिव तांडव गुफा में शिव महापुराण कथा का आठवाँ दिवस भक्तिभाव से सम्पन्न हुआ1
- चमुखा महादेव मंदिर पुनर्निर्माण कार्य के बारे बोले पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो1
- "कल तक गांव में पानी की बड़ी समस्या थी 💧 हैंडपंप सूखा पड़ा था। वीडियो डालते ही अगले दिन समाधान हो गया 🙏 धन्यवाद उन सभी को जिन्होंने साथ दिया। आवाज़ उठाइए, बदलाव ज़रूर आता है!"9
- हमीरपुर कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को कृषि और उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कुठेड़ा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र के प्रगतिशील किसान एवं शिक्षा विभाग से उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए देशराज शर्मा के बागीचे का जायजा लिया। देशराज शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए अजय शर्मा ने कहा कि इन्होंने कृषि-बागवानी के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। इन्होंने कम ऊंचाई वाले क्षेत्र में भी सेब की फसल तैयार करके दिखाई है और पिछले सीजन में लगभग चार क्विंटल सेब बाजार में बेचा है। इसके अलावा लगभग 70 हजार रुपये की मक्की, आलू और मूली इत्यादि भी बाजार में बेची। उनके बागीचे में सेब, अमरूद, अंगूर, किन्नू, गलगल, अंजीर और लीची इत्यादि की भी अच्छी पैदावार हो रही है। अजय शर्मा ने कहा कि देशराज शर्मा के सफल प्रयोग को देखते हुए कुठेड़ा क्षेत्र को उद्यान विभाग की एचपीशिवा परियोजना के अंतर्गत लाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। इससे यहां बड़े पैमाने पर बागवानी को बढ़ावा मिलेगा। एपीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई बड़े निर्णय लिए हैं। प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की, गेहूं और हल्दी के लिए मुख्यमंत्री ने अलग से उच्च दाम निर्धारित किए हैं। प्रदेश सरकार इस विधि से उगाई गई मक्की को 40 रुपये प्रति किलोग्राम, गेहूं को 60 रुपये और कच्ची हल्दी को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद रही है। दूध के दाम में भी रिकॉर्ड वृद्धि की गई है। किसानों-बागवानों को प्रदेश सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री, एपीएमसी के सचिव गोपाल कृष्ण और अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।1
- दिल्ली दौरे से शिमला लौटते ही CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी नेताओं के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को निशाने पर लिया. सीएम सुक्खू ने कहा कि जय राम ठाकुर उनको दोष देने के बजाय PM मोदी से मिलकर प्रदेशहित का मुद्दा उठाएं. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को अपने सांसदों और विधायकों को साथ लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिलने जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा को उन्हें कोसने के बजाय केंद्र सरकार से हिमाचल के लिए मदद लानी चाहिए. सीएम ने आरोप लगाया कि जय राम ठाकुर चिट्ठी को लेकर झूठ बोल रहे हैं. VO -- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. राज्य सरकार उचित कदम उठा रही है और आम लोगों को ठेस पहुंचाने वाला कोई फैसला नहीं लिया है. डॉ. राजीव बिंदल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि बीजेपी सरकार की तुलना में कांग्रेस सरकार ने निगम-बोर्डों में आधे ही अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सलाहकार नियुक्त किए हैं और वे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने समझदारी से नियुक्तियां की हैं, जबकि बीजेपी सरकार ने 54 हजार करोड़ की फिजूलखर्ची की थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के समय उन्होंने प्रदेश की स्थिति श्रीलंका जैसी बताई थी, लेकिन अब हालात में सुधार किया गया है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर गलत तरीके से लोन लेने का आरोप लगाया और कहा कि आरडीजी राज्य का अधिकार है. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नोएडा से मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि संसद सत्र के कारण जेपी नड्डा से मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने तीन वर्षों में बेहतर कार्य किया है और भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद कर राज्य की आय बढ़ाई है. सीएम सुक्खू ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में संगठन की बैठक में हिस्सा लिया और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि पी. चिदंबरम ने भी आरडीजी बंद होने पर हैरानी जताई और इस विषय पर सुझाव दिए. बाइट -- सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश2
- श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में चल रहे वार्षिक महासम्मेलन का वीरवार को समापन हो गया। सम्मेलन के अंतिम दिन मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा, जिन्होंने जहां राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। वहीं कथावाचक आचार्य गौरव कृष्णा गोस्वामी द्वारा की जा रही कथा का आनंद लिया। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने श्री राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना की। कथा के समापन पर विशेष महोत्सव के रूप में फूल होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें आचार्य द्वारा होली खेल रहे बांके बिहारी, बांके बिहारी को देख छटा मेरे मन है गयो लटा-पटा आदि भजनों को बड़े ही भाव के साथ गुनगुनाया गया। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने फूल होली का आनन्द प्राप्त किया।1
- जिला ऊना में ड्रैगन बोट जिला ऊना और ट्रेडिशनल स्पोट्र्स एसोसिएशन के चुनाव वीरवार दोपहर बहड़ाला में ऑब्जर्वर युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी प्रिंस पठानिया की अध्यक्षता में हुए। जबकि बतौर रिटर्निंग ऑफिसर वरिष्ठ अधिवक्ता अमन राणा एवं ड्रैगन बोट हिमाचल प्रदेश एंड ट्रेडीशनल स्पोट्र्स एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कसाना की निगरानी में संपन्न हुए। हरोली क्षेत्र से रविंद्र वासुदेवा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चुने गए। नई कार्यकारिणी में अभय पाराशर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गोल्डी कोंडल, महेंद्र मनकोटिया, राकेश कुमार, श्याम मुरारी को जिला उपाध्यक्ष, गुरु वंदन शर्मा जिला महासचिव, गौरव शर्मा, एडवोकेट हनीश, रशीद मोहम्मद सुमेश भार्गव आदित्य शर्मा को जिला सचिव और बलवीर सिंह कोषाध्यक्ष एवं इरेश बाली को जिला मीडिया प्रभारी के रूप में चुना गया।1
- आज मैं किसी दल के खिलाफ नहीं, मैं उस व्यवस्था के खिलाफ खड़ा हूँ जो सालों से जनता को सिर्फ झूठ परोस रही है! इक्की-दुक्की तक देंगे जवाब — लोड पई तां चक देआंगे हिसाब! कांग्रेस हो या भाजपा — नाम अलग हैं, खेल एक ही है! चुनाव से पहले वादे, चुनाव के बाद बहाने! कब तक युवा बेरोजगार रहेगा? कब तक किसान कर्ज में डूबा रहेगा? कब तक सामान्य वर्ग सिर्फ टैक्स देगा और बदले में अपमान पाएगा? आज इस मंच से साफ कह रहा हूँ — अब जनता डरने वाली नहीं है। अब हर वोट सवाल बनेगा, हर सवाल जवाब माँगेगा, और हर जवाब हिसाब लेगा! ये सत्ता जनता की है — किसी परिवार, किसी दल, किसी ठेकेदार की जागीर नहीं! अगर व्यवस्था नहीं बदली, तो जनता बदल देगी! ⚔️ जय माँ भवानी! 🚩 जय स्वाभिमान!1
- सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के भेड़ी (बालक रूपी) में हिमाचल प्रदेश किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देस्ट, जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान तथा बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी भी मौजूद रहे।2