Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाणसागर के 8 गेट खुलने के बाद का मनमोहक दृश्य, ड्रोन कैमरे से किया गया रिकार्ड
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
बाणसागर के 8 गेट खुलने के बाद का मनमोहक दृश्य, ड्रोन कैमरे से किया गया रिकार्ड
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सतना। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी एक स्कूटी में एक साथ चार युवक। दे रहे हादसे को आमंत्रण।1
- ड्यूटी जाते समय KJS सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, मुआवजे पर अटका अंतिम संस्कार; परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी ड्यूटी जाते समय KJS सीमेंट फैक्ट्री कर्मचारी की मौत, मुआवजे पर अटका अंतिम संस्कार; परिजनों ने दी आंदोलन की चेतावनी मैहर। KJS सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत 34 वर्षीय कर्मचारी संजय पटेल की ड्यूटी पर जाते समय फैक्ट्री के समीप ही एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। संजय के निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद अब तक फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मुआवजे को लेकर अंतिम निर्णय नहीं किया गया है। मुआवजे की मांग पूरी नहीं होने के कारण शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार भी नहीं हो सका। परिजनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक फैक्ट्री प्रबंधन अन्य कर्मचारियों के मामलों की तरह उचित कंपनसेशन तय कर उनकी मांगें पूरी नहीं करता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि इसके लिए चाहे जितने दिन इंतजार करना पड़े, वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, मांगों को लेकर अब आंदोलन की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। परिजनों और समर्थकों की ओर से मौके पर टेंट लगाने की तैयारी की जा रही है और शव को सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर भी मंगाया गया है। इससे मामले के तूल पकड़ने और बड़े आंदोलन की स्थिति बनने की आशंका है। परिजनों का कहना है कि परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया है और दो छोटे बच्चों के भविष्य को देखते हुए कंपनी प्रबंधन को संवेदनशीलता के साथ उचित मुआवजा देना चाहिए। अब सभी की नजरें KJS सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी हैं।3
- चित्रकूट में बाढ़ के 5 दिन बाद दिखी तबाही: घर-दुकानों में कीचड़, सैकड़ों गृहस्थियां बर्बाद; 709 घरों की बिजली लौटी, 566 कनेक्शन पर काम जारी मध्य भारत न्यूज़ सतना (चित्रकूट) सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र में मंदाकिनी नदी के उफान पर आने और बाढ़ का पानी उतरने के बाद तबाही का मंजर सामने आया है। गलियों, दुकानों और रिहाइशी मकानों में मिट्टी व कीचड़ की मोटी परतें जम गई हैं। बाढ़ के कारण कई परिवारों का सामान और राशन पूरी तरह तबाह हो गया है, जबकि स्थानीय व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम तेजी से जारी है। अब तक 709 घरों में बिजली सप्लाई दोबारा शुरू की जा चुकी है, जबकि 566 प्रभावित कनेक्शनों पर तेजी से मरम्मत कार्य चल रहा है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें सड़कों से मलबा व कीचड़ हटाने के साथ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के काम में जुटी हुई हैं।1
- जिस समय , जनप्रतिनिधि और पंचायत के जिम्मेदार लोगों को जनता के बीच रह कर उनके दुख दर्द में सहभागी बनना चाहिए उस समय जनता के बीच दिखाई न देना अत्यंत पीड़ा दायक और दुर्भाग्यपूर्ण है मैं शासन प्रशासन से मांग करता हूं कि तत्काल मौके का निरीक्षण करवा कर पीड़ित परिवार को आपदा राहत सुरक्षित आवास की व्यवस्था और नियमानुसर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि यह परिवार विपत्ति की घड़ी में सम्मनपूर्व जीवन जी सके #ग्राम पंचायत खुंटा बिदौलिहान,patkhan tola, #जनपद पंचायत हनुमना,#जिला Mauganj, #श्री मोहन सरकार जी मध्य प्रदेश, गरीब आदमी कहां जाए अपनी शिकायत लेकर यदि आपको रिश्वत देने के पैसे होते तो यह घर खुद बन जाता3
- मैहर: सड़क हादसे में सीमेंट प्लांट कर्मचारी की मौत, प्लांट गेट पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन; मुआवजे और नौकरी का आश्वासन मैहर: सड़क हादसे में सीमेंट प्लांट कर्मचारी की मौत, प्लांट गेट पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन; मुआवजे और नौकरी का आश्वासन मैहर/उचेहरा। मैहर जिले में गुरुवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में सीमेंट प्लांट के कर्मचारी संजय पटेल (35) की मौत हो गई। मृतक सतना जिले के उचेहरा क्षेत्र अंतर्गत रंगौली गांव के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार, संजय गुरुवार रात करीब 10 बजे अपनी बाइक से सीमेंट प्लांट ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी कटिया कला के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गुस्साए परिजन व ग्रामीण शव लेकर सीमेंट प्लांट के मुख्य द्वार पर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि ड्यूटी पर जाते समय हादसा होने के कारण कंपनी प्रबंधन पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान करे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और तहसीलदार पहुंचे व स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि सिंह पटेल ने की। मामले में सीमेंट प्लांट के HR हेड देवेंद्र माथुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी की पूरी सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने नियमानुसार हर संभव मदद दिलाने और परिवार के किसी एक सदस्य को योग्यतानुसार नौकरी देने का आश्वासन दिया है। सोशल मीडिया शेयरिंग के लिए वायरल #Tags: #MaiharNews #SatnaNews #RoadAccident #Unchehra #MaiharAccident #CementPlant #BreakingNews #MpNews #Protest #JusticeForSanjayPatel #UnchehraNews1
- भारतीय जन मोर्चा पार्टी के युवा अध्यक्ष शिव शुक्ला कृष्ण जन्माष्टमी की निकाली रैली सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने कृष्ण जन्माष्टमी के औसर पर रैली का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिलीप बुनकर विष्णु गुप्ता अभय आदि सुदी शिवम शिवांश अर्पित आर्यन आशीष आयुष मिश्रा आयुष वर्मा पीयूष शर्मा पीयूष ठाकुर प्रबल कृष प्रांशु राहुल रितिक शिवेंद्र विक्रम मित्र मंडली यो के साथ कृष्ण जन्माष्टमी की शुभ अवसर पर रैली निकाली गई जो भारतीय जन मोर्चा पार्टी के धवारी कार्यालय से शुरू होकर सिविल लाइन होते हुए बेकंट 2 स्कूल पर समाप्त हुई।2
- सभी पर्वों और त्योहारों के बीच भी हम अपनी सभी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध हैं। भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री* सभी पर्वों और त्योहारों के बीच भी हम अपनी सभी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध हैं। भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1
- बाणसागर के 8 गेट खुलने के बाद का मनमोहक दृश्य, ड्रोन कैमरे से किया गया रिकार्ड1