कैसर माठ में पुल बेकार, आमतला में है असली जरूरत—ग्रामीण पुल निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन कैसर माठ को भी मिलेगा पुल, मैं भेजूंगा प्रस्ताव: उपप्रमुख मो० काजीरुल शेख पाकुड़: ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा पाकुड़ सदर प्रखंड के नसीपुर मौजा में स्वीकृत पुल निर्माण के स्थल चयन को लेकर विवाद गहरा गया है। बुधवार को सीतापहाड़ी गांव के आमतला टोला में सैकड़ों ग्रामीणों ने निर्माण स्थल के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जिस स्थान (कैसर माठ) पर पुल का चयन किया गया है, वहां इसकी उपयोगिता कम है, जबकि आमतला टोला में इसकी सख्त जरूरत है। रैयती जमीन और गरीबी बनी बाधा मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग की ओर से लगभग 24,53,000 की लागत से पुल निर्माण का टेंडर ठेकेदार हबीबुर रहमान को आवंटित किया गया है। विभागीय चयन के अनुसार पुल का निर्माण गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक नाले पर होना था।हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि प्रस्तावित स्थल के दोनों ओर सीतापहाड़ी गांव के ही स्वर्गीय सदाकास शेख की रैयती जमीन है। उनकी विधवा पत्नी जन्नतुन वेवा ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा, "मेरे पति के गुजरने के बाद मैं आठ बच्चों के साथ गरीबी में जीवन बसर कर रही हूं।नाले के दोनों तरफ मेरी दो बीघा जमीन है। मैं अपनी कीमती जमीन पर किसी भी कीमत पर पुल बनने नहीं दूगी। आमतला टोला में निर्माण से होगा व्यापक लाभ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने तर्क दिया कि पूर्व में चयनित स्थल पर रास्ता नहीं होने के कारण पुल का निर्माण संभव नहीं दिख रहा है। यदि इसी पुल को कुछ ही दूरी पर आमतला टोला में बनाया जाता है, तो इससे सैकड़ों किसानों और आम जनता को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने इसे जनहित में आवश्यक बताया और कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के कारण इसका विरोध कर रहे हैं, जो पूरी तरह से न्याय संगत नहीं है। उपप्रमुख हैदर अली ने दिया आश्वासन मौके पर पहुंचे प्रखंड उपप्रमुख हैदर अली ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान परिस्थितियों में पुल की उपयोगिता आमतला टोला में अधिक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि, "ग्रामीणों की मांग को देखते हुए विभाग को पत्र लिखकर स्थल परिवर्तन का आग्रह किया जाएगा। साथ ही, भविष्य में कैसर माठ में एक अन्य पुल निर्माण के लिए भी विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।" इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आवेदन पर हस्ताक्षर कर अपनी मांग बुलंद की। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द स्थल परिवर्तन कर निर्माण कार्य शुरू करने की अपील की है ताकि वर्षा ऋतु से पहले आवागमन सुगम हो सके। मौके पर उप प्रमुख हैदर अली ,उपमुखिया अस्मोहमद ,तोता शेख ,मंजूर आलम, पिंटू रहमान, फारुक शेख, सारूल बारीक ,हॉयल शेख , शिशमहम्मद शेख, हाकिम शेख आदि मौजूद रहे।
कैसर माठ में पुल बेकार, आमतला में है असली जरूरत—ग्रामीण पुल निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन कैसर माठ को भी मिलेगा पुल, मैं भेजूंगा प्रस्ताव: उपप्रमुख मो० काजीरुल शेख पाकुड़: ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा पाकुड़ सदर प्रखंड के नसीपुर मौजा में स्वीकृत पुल निर्माण के स्थल चयन को लेकर विवाद
गहरा गया है। बुधवार को सीतापहाड़ी गांव के आमतला टोला में सैकड़ों ग्रामीणों ने निर्माण स्थल के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जिस स्थान (कैसर माठ) पर पुल का चयन किया गया है, वहां इसकी उपयोगिता कम है, जबकि आमतला टोला में इसकी सख्त जरूरत है। रैयती
जमीन और गरीबी बनी बाधा मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल विभाग की ओर से लगभग 24,53,000 की लागत से पुल निर्माण का टेंडर ठेकेदार हबीबुर रहमान को आवंटित किया गया है। विभागीय चयन के अनुसार पुल का निर्माण गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक नाले पर होना था।हालांकि,
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रस्तावित स्थल के दोनों ओर सीतापहाड़ी गांव के ही स्वर्गीय सदाकास शेख की रैयती जमीन है। उनकी विधवा पत्नी जन्नतुन वेवा ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा, "मेरे पति के गुजरने के बाद मैं आठ बच्चों के साथ गरीबी में जीवन बसर कर रही हूं।नाले के
दोनों तरफ मेरी दो बीघा जमीन है। मैं अपनी कीमती जमीन पर किसी भी कीमत पर पुल बनने नहीं दूगी। आमतला टोला में निर्माण से होगा व्यापक लाभ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने तर्क दिया कि पूर्व में चयनित स्थल पर रास्ता नहीं होने के कारण पुल का निर्माण संभव नहीं दिख रहा
है। यदि इसी पुल को कुछ ही दूरी पर आमतला टोला में बनाया जाता है, तो इससे सैकड़ों किसानों और आम जनता को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने इसे जनहित में आवश्यक बताया और कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के कारण इसका विरोध कर रहे हैं, जो पूरी
तरह से न्याय संगत नहीं है। उपप्रमुख हैदर अली ने दिया आश्वासन मौके पर पहुंचे प्रखंड उपप्रमुख हैदर अली ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान परिस्थितियों में पुल की उपयोगिता आमतला टोला में अधिक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि, "ग्रामीणों की मांग को देखते हुए विभाग को पत्र
लिखकर स्थल परिवर्तन का आग्रह किया जाएगा। साथ ही, भविष्य में कैसर माठ में एक अन्य पुल निर्माण के लिए भी विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।" इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आवेदन पर हस्ताक्षर कर अपनी मांग बुलंद की। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द स्थल परिवर्तन कर
निर्माण कार्य शुरू करने की अपील की है ताकि वर्षा ऋतु से पहले आवागमन सुगम हो सके। मौके पर उप प्रमुख हैदर अली ,उपमुखिया अस्मोहमद ,तोता शेख ,मंजूर आलम, पिंटू रहमान, फारुक शेख, सारूल बारीक ,हॉयल शेख , शिशमहम्मद शेख, हाकिम शेख आदि मौजूद रहे।
- पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और चेकिंग सख्त कर दी गई है। इसी कड़ी में चांदपुर अंतरराज्यीय चेकनाका पर जांच के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 18 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद की है। शराब को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। दूसरी बड़ी कार्रवाई इस्लामपुर चेकपोस्ट पर हुई, जहां एक बाइक पर सवार तीन युवकों के पास से 2 लाख 16 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पकड़े गए तीनों युवक पश्चिम बंगाल के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- बरहरवा:-झारखंड के साहिबगंज जिला अंर्तगत बरहरवा में सुप्रसिद्ध बिंदुधाम मंदिर परिसर में सोमवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम की 41 फिट ऊँची भब्य प्रतिमा के निर्माण को लेकर प्रतिमा की रूपांतरण ढाँचा के समक्ष पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमिपूजन कर पतना प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी,रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कु.यादव व कार्यकारी अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन के हाथों संयुक्त रूप से आधारशिला रखी गईं।राम नाम के जयकारे के साथ उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया ,तत्पश्चात पूजा अर्चना के बाद आशीर्वाद ग्रहण किया।बिंदुधाम मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शक्तिनाथ अमन ने बताया कि बिंदुधाम मंदिर बिकास की नई ऊंचाइयों को छूने और भारत के प्रशिद्धि पटल पर पहुँचने के लिए आगे बढ़ चुकी है।झारखंड में प्रभु श्री राम की सबसे भब्य और ऊँची प्रतिमा बनने के बाद यहाँ की खूबसूरती और आध्यात्मिक माहौल को नई ऊर्जा मिलेगी।प.बंगाल के कलाकारों द्वारा प्रतिमा की रचना को सुसज्जित और भब्यता का रूप दिया जाएगा,जिसकी तैयारियाँ पूरी की जा चुकी है ,जमीनी स्तर पर सीताकुंड की रचना को लेकर फाउंडेशन की रूपरेखा और सीमांकन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है,लगभग 1 करोड़ की लागत से बनने वाली इस भब्य प्रतिमा के पूर्ण होने के बाद पूरे बिंदुधाम ही नहीं बल्कि पूरे झारखण्ड में एक अलग पहचान बनेगी।प्रतिमा के निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य अगले वर्ष 2027 में रामनवमी को रखी गई है। ज्ञात हो कि पूर्व से प्रभु श्री राम के परमभक्त भगवान श्री हनुमान जी की 36 फिट ऊँची प्रतिमा बिंदुधाम मंदिर की अलग पहचान दिलाई है,मान्यता है कि त्रेता युग में जब रावण के साथ युद्ध में लक्ष्मण जी घायल हुए थे तभी संजीवनी बूटी के लिए हनुमान जी पूरे पर्वत को हाथ में लेकर लंका जा रहे थे तभी उनके चरण बिंदुधाम के पहाड़ियों में कुछ देर के लिए पड़ी थी जिसकी छाप आज भी यहाँ मौजूद है जहाँ भक्तगण भारी संख्या में आकर यहाँ पूजा अर्चना करते है।वहीं हनुमान जी की भब्य मूर्ति स्थापित की गई है ,उसी को ध्यान में रखते हुए प्रभु श्री राम की प्रतिमा की ऊँचाई में वृद्धि की गई है।बिंदुधाम मंदिर प्रबंध समिति के इस ऐतिहासिक पहल से नगरवासियों में खुशी का माहौल है और लोग श्री राम की अद्भुत रुप देखने के लिए उत्सुख है।मौके पर सैकड़ो नगर के गणमान्यों सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।1
- Post by शिबू देहरी1
- झारखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ के दरबार आज उड़ीसा राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हरिश टंडन सपरिवार पहुंचे। बासुकीनाथ धाम में उनके तीर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ नागेश बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना एवं वैदिक आरती कराई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर पुलिस प्रशासन की पुष्ट व्यवस्था की गई थी और कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायाधीश को पूजा अर्चना करवाया गया। बताते चलें कि मुख्य न्यायाधीश दिन के लगभग 9 बजे पहुंचे थे और पूजा अर्चना करने के बाद अपन गन्तव्य स्थान के लिए प्रस्थान किए।1
- 👉😭👈Jharkhand ke बड़ा तालबोना Gaon Mein 👇Budhwar 24 April ko 11:00 Baj ke 10 minut per Lagi bhishan Aag pure Gaon Mein dahshat 😭 👈ka mahaul hai 😭fire brigade ke gadi bhi nahin i Aag bujhane ke liye😭1
- Post by Md Imtiyaz1
- "बांका जिले के बौंसी में आज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली… डैम रोड पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण की वजह से इस सड़क पर रोज़ जाम लगता था… जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। आज प्रशासन की टीम बुलडोजर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची… और पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जों को हटाया गया… साथ ही प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई… और कुछ लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। 👉 इस कार्रवाई से जहाँ एक तरफ लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है… वहीं सड़क किनारे दुकान लगाने वाले कुछ लोगों के सामने आगे की व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं… फिलहाल प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।1
- Post by शिबू देहरी1