जगतपुर में बाबा शिव ग्रुप ने लगाया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जगतपुर (रायबरेली)। भूखे को अन्न और प्यासे को पानी उपलब्ध कराने के सेवा संकल्प के साथ बाबा शिव ग्रुप जगतपुर द्वारा शुक्रवार को देर शाम गंगहाट सलोन रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम छह बजे से शुरू हुआ भंडारा देर तक चलता रहा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना है। कार्यक्रम में सेवादारों एवं सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे के दौरान लोगों में सेवा भावना और उत्साह देखने को मिला। आयोजन में गुप्ता स्वीट्स, नीरज टेंट हाउस, पंकज फल, खुशी इवेंट, श्री श्याम नीर, रिंकू होटल, पांडेय मेडिकल, रंजीत चौधरी, चंदन पैलेस, विकास श्रीवास्तव (बैनामा लेखक), श्याम साउंड, अमित ज्वेलर्स, यश गुप्ता जय माता दी, गौरी कॉस्मेटिक (गुड्डू भइया), विशाल बेकरी, अभिषेक किराना सहित सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
जगतपुर में बाबा शिव ग्रुप ने लगाया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जगतपुर (रायबरेली)। भूखे को अन्न और प्यासे को पानी उपलब्ध कराने के सेवा संकल्प के साथ बाबा शिव ग्रुप जगतपुर द्वारा शुक्रवार को देर शाम गंगहाट सलोन रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम छह बजे से शुरू हुआ भंडारा देर तक चलता रहा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना है। कार्यक्रम में सेवादारों एवं सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे के दौरान लोगों में सेवा भावना और उत्साह देखने को मिला। आयोजन में गुप्ता स्वीट्स, नीरज टेंट हाउस, पंकज फल, खुशी इवेंट, श्री श्याम नीर, रिंकू होटल, पांडेय मेडिकल, रंजीत चौधरी, चंदन पैलेस, विकास श्रीवास्तव (बैनामा लेखक), श्याम साउंड, अमित ज्वेलर्स, यश गुप्ता जय माता दी, गौरी कॉस्मेटिक (गुड्डू भइया), विशाल बेकरी, अभिषेक किराना सहित सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
- जगतपुर में बाबा शिव ग्रुप ने लगाया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जगतपुर (रायबरेली)। भूखे को अन्न और प्यासे को पानी उपलब्ध कराने के सेवा संकल्प के साथ बाबा शिव ग्रुप जगतपुर द्वारा शुक्रवार को देर शाम गंगहाट सलोन रोड पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शाम छह बजे से शुरू हुआ भंडारा देर तक चलता रहा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना है। कार्यक्रम में सेवादारों एवं सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे के दौरान लोगों में सेवा भावना और उत्साह देखने को मिला। आयोजन में गुप्ता स्वीट्स, नीरज टेंट हाउस, पंकज फल, खुशी इवेंट, श्री श्याम नीर, रिंकू होटल, पांडेय मेडिकल, रंजीत चौधरी, चंदन पैलेस, विकास श्रीवास्तव (बैनामा लेखक), श्याम साउंड, अमित ज्वेलर्स, यश गुप्ता जय माता दी, गौरी कॉस्मेटिक (गुड्डू भइया), विशाल बेकरी, अभिषेक किराना सहित सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।1
- रायबरेली: समाजवादी पार्टी नेता पूनम सिंह ने अमावां के बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटी राहत सामग्री, प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप रायबरेली। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता पूनम सिंह ने शुक्रवार को अमावां ब्लाक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा कर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। पूनम सिंह कार्यकर्ताओं के साथ नाव में सवार होकर ओनाई जंगल (ग्राम सभा पूरे गुमान, पूरे गोपाली), पिंडारी कलां (ग्राम सभा लोदीपुर, पूरे दीवान) और ग्राम सभा बघई (पूरे महादेवन, अहलवार) पहुंचीं और लोगों का हाल जाना। बाढ़ के बिगड़े हालातों पर चिंता जताते हुए पूनम सिंह ने कहा कि क्षेत्र में स्थिति बेहद दयनीय है। हजारों बीघा फसल पूरी तरह तबाही के कगार पर है और घरों में पानी भरने से खाने-पीने का संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित है। 10 साल से नाले की सफाई न होने से बने बाढ़ के हालात पूनम सिंह ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर शासन और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों से स्थानीय नाले की सफाई नहीं कराई गई है। शिवगढ़ ड्रेन से आने वाले पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव और कटान हुआ, जिससे पानी किसानों के खेतों और घरों में घुस गया। यदि समय रहते सफाई कराई गई होती, तो यह नौबत न आती। "पीड़ितों के साथ मेरा दिल का रिश्ता" पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह के योगदान को याद करते हुए पूनम सिंह ने कहा कि बछरावां विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इन गांवों के लोग आज भी उनके परिवार को याद कर भावुक हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ितों के साथ उनका दिल का रिश्ता है और इस विपत्ति की घड़ी में वे आगे भी हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगी। इस दौरान थुलवासा के वरिष्ठ सपा नेता अवधेश यादव, ओनई जंगल के ग्राम प्रधान परमेश्वर यादव, पूर्व प्रधान मंजू समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- रायबरेली:रायबरेली में बीच सड़क पर हुई सत्यनारायण की कथा रायबरेली:रायबरेली में बीच सड़क पर हुई सत्यनारायण की कथा सड़क मार्ग को जाम कर की गई सत्य नारायण की कथा सड़क की बदहाली को लेकर अनोखे अंदाज में किया गया प्रदर्शन आईटीआई, बालापुर से होते हुए अभयदाता मंदिर को जाने वाला मार्ग बदहाल शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान नाराज स्थानीय लोगो व राहगीरो ने किया जोरदार प्रदर्शन सड़क को गड्ढा मुक्त किये जाने की हुई मार्ग सड़क जाम होने से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात नगर पालिका क्षेत्र के आईटीआई से अभयदाता मंदिर मार्ग का मामला1
- दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, महिला पत्रकार शाहीन के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, महिला पत्रकार शाहीन के साथ कथित मारपीट का वीडियो वायरल नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ '4pm' चैनल की महिला पत्रकार शाहीन के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में पत्रकार के शरीर पर कथित रूप से चोट के गंभीर निशान और घाव दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद से मीडिया जगत और आम नागरिकों में भारी आक्रोश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना तब घटी जब महिला पत्रकार मुख्यमंत्री से एक तीखा और प्रासंगिक सवाल पूछने का प्रयास कर रही थीं। सवाल पूछने की इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जवाब में पुलिसकर्मियों द्वारा की गई कथित कार्रवाई को अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा रहा है। प्रमुख बिंदु: घटना का केंद्र: दिल्ली में एक आधिकारिक कवरेज के दौरान मुख्यमंत्री से सवाल पूछने की कोशिश। पीड़ित पक्ष: '4pm' डिजिटल न्यूज़ चैनल की महिला पत्रकार शाहीन। गंभीर आरोप: कवरेज के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों द्वारा बल प्रयोग और अभद्रता, जिसके चलते शरीर पर गंभीर घाव और चोटें आने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया प्रतिक्रिया: घटना का वीडियो और पीड़ित पत्रकार की तस्वीरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं, जहाँ लोग प्रेस की स्वतंत्रता पर हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पूरी घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों द्वारा मीडिया कर्मियों, विशेषकर महिला पत्रकारों के साथ किए जाने वाले बर्ताव और उनके पेशेवर अधिकारों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्रकार संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस या संबंधित प्रशासन की तरफ से अभी तक क्या आधिकारिक बयान सामने आया है?1
- हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि युवक सैनी से कोखराज की ओर जा रहा था। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार धनेश सिंह पुत्र कल्लू सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।1
- जगतपुर थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जगतपुर, रायबरेली। थाना परिसर में शुक्रवार की रात 9:30 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एसबीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं बाल लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ ही आसपास के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर जयकारे लगाए और प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा, पूर्व थाना प्रभारी अजय कुमार राय, उप निरीक्षक नागेंद्र नाथ मिश्रा, गुलाम गौस खां, जयनाथ यादव, पालेन्द्र कुंतल ,अमन कुमार, सुरेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल प्रमोद यादव, अजब सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सौरभ यादव, इमरान, मोहित, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव रायबरेली दीपक कुमार, संतोष कुमार, मनोज त्रिवेदी सहित पुलिसकर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- कौशाम्बी : पटाखा ब्लास्ट मामले में आरोपी शकील 50000 का इनामियां माफी मांगते नजर आया।1