समाजसेविका राम प्यारी पंचतत्व में विलीन तीन किमी कंधों पर चली रामा की अंतिम यात्रा ‘राम नाम सत्य है’ के जयघोष के बीच उमड़ा जनसैलाब गोठांव से पूरे बनिया पूर्व होते हुए मैनहा क्षेत्र तक साथ चलता रहा लोगों का कारवां रायबरेली। आगे पुष्पों से सजी अर्थी, उसे कंधा देते लोग और पीछे दूर तक चलता जनसमूह। बीच-बीच में गूंजता ‘राम नाम सत्य है’ और ‘सत्य बोलो, मुक्ति है’ का जयघोष। रास्ते में फूलों की वर्षा, अंतिम दर्शन के लिए खड़े ग्रामीण और नम आंखों से विदाई देती महिलाएं। मंगलवार को गोठांव में 95 वर्षीय समाजसेविका राम प्यारी सिंह ‘रामा’ की अंतिम यात्रा कुछ ऐसी ही रही। पैतृक गांव से निकली यात्रा में लोग जुड़ते गए और करीब तीन किलोमीटर तक अर्थी को कंधा देकर पैदल चले। गोठांव से पूरे बनिया पूर्व होते हुए मैनहा के पहले तक अंतिम यात्रा का कारवां बढ़ता रहा। पैतृक गांव स्थित बगीचे में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र शिव सिंह ने मुखाग्नि दी। समाजसेवा, ईश्वर भक्ति और दीन-दुखियों की मदद के लिए पहचानी जाने वाली राम प्यारी सिंह ‘रामा’ जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं मातृभूमि सेवा मिशन की रायबरेली इकाई के मंडल अध्यक्ष बीपी सिंह की मां थीं। सोमवार दोपहर पैतृक गांव गोठांव स्थित आवास पर उनका आकस्मिक निधन हो गया था। परिजनों के अनुसार, पिछले करीब छह माह से उम्रजनित कारणों से उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई थी। इसके अलावा कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता जगत, सामाजिक क्षेत्र और गांव-क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रामा धार्मिक प्रवृत्ति की थीं और ईश्वर में उनकी गहरी आस्था थी। दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की मदद करना उनके स्वभाव में शामिल था। गांव की बुजुर्ग और सम्मानित महिलाओं में उनकी अलग पहचान थी। अंतिम यात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी उनके प्रति आत्मीय जुड़ाव को दर्शाती रही। अंतिम दर्शन के दौरान लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार में बड़े पुत्र शिव सिंह समाजसेवा से जुड़े हैं, जबकि छोटे पुत्र बीपी सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं। पौत्र अभय, अभिनव, शिवव्रत, आलोक और देवव्रत सिंह तथा विवाहित बेटियां गोमती सिंह, यशोदा सिंह और विमला सिंह हैं। दामाद वेद प्रकाश सिंह बघेल और विक्रमजीत सिंह बघेल भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। डॉ. यशकरण सिंह, कड़े बहादुर सिंह, शिवमोहन सिंह, लाल बहादुर सिंह, फूलचंद सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक सिंह, रामशरण सिंह, आरबी सिंह, दिनेश सिंह, विनोद सिंह, वरदानी सिंह, अनुज सिंह, बलिकरन, धर्मेंद्र, शिवकुमार, रामशंकर, शिवाशंकर, संदीप सिंह, कुलदीप, संतोष सिंह, राहुल सिंह, सूरज सिंह और रवि सिंह समेत अन्य परिजन मौजूद रहे। अंतिम यात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। वरिष्ठ पत्रकार गौरव अवस्थी, संजय मौर्य, इंडिया न्यूज के शिव प्रसाद यादव, लालगंज से रवींद्र सिंह, ऊंचाहार से कनक बहादुर सिंह, अजीत सिंह, सुधीर तिवारी, पर्वेंद्र मिश्र, डीह से सुशील तिवारी व शशि सिंह, परसदेपुर से रुद्र नारायण शुक्ला, गदागंज से रामचंद्र मिश्रा ‘मनमाना गुरु’, पूर्णेन्दु सिंह चौहान ‘राजू’, समर बहादुर सिंह, राकेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य अशोक सिंह, रियली से अरुण कुमार श्रीवास्तव ‘दीपू भैया’, साहूं-कुंआ से ग्राम प्रधान धीरज सिंह, पत्रकार मनीष श्रीवास्तव, भदोखर से डीपी सिंह, ग्राम प्रधान सेमरा चंदन सिंह, महुआरी से वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश यादव, प्रो. प्रवेशनारायण सिंह, पूरे बनिया पूर्व से पूर्व निरीक्षक राजमोहन सिंह, सूर्यभान सिंह, अभिषेक सिंह और सिविल कोर्ट से पेशकार उग्रसेन सिंह समेत अन्य लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। मॉडर्न कोच फैक्ट्री से सुधा सिंह ने फोन पर शोक संवेदना व्यक्त की। एमसीएफ से अमित सिंह, कलेक्ट्रेट क्षेत्र से अजय श्रीवास्तव, परमानपुर से राजकुमार सिंह, सलोन से केके श्रीवास्तव, दोहरी से विक्रम सिंह, प्रतापगढ़ से शैलेंद्र सिंह, लाला बाजार-मंझनपुर से शिक्षक अभय राज सिंह, कुशवाहा से शिवनायक सिंह व सुधीर सिंह तथा प्रयागराज से धर्मेश्वर सिंह, आदित्य प्रताप सिंह और विक्रमजीत सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मातृभूमि सेवा मिशन की रायबरेली इकाई के अध्यक्ष रामराज गिरी, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, संरक्षक अजय मिश्रा, महामंत्री देवेंद्र नाथ मिश्रा, संयोजक प्रदीप पांडेय, सहसंयोजक रामानुज मिश्र, डॉ. सचिन पटेल, आशीष, शिवेंद्र, अनूप, पुत्तू, प्रकाश नारायण पाठक, प्रो. प्रवेशनारायण सिंह, नागेंद्र द्विवेदी, अश्विनी कुमार यादव ‘राजू’ और देशराज गौतम समेत मिशन के पदाधिकारी व सदस्य गोठांव पहुंचे। उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी और बीपी सिंह के परिवार के प्रति संवेदना जताई। प्रतापगढ़ के डंगरी ग्राम सभा से रामा के भतीजे डॉ. विजय बहादुर सिंह, विजय कुमार सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह और शेर बहादुर सिंह पहुंचे। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता शिवकुमार सिंह और मऊ मनकुंवर से पूर्व प्रधानाचार्य वेद प्रकाश सिंह ने भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। रायबरेली मीडिया क्लब के अध्यक्ष अजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरीशानंद मिश्रा, आरबी सिंह, रमेश सिंह और हिमांशु श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। राही विकास क्षेत्र के डीपी सिंह, प्रधान गोविंद सिंह, पूर्व प्रधान बुद्धसेन सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शुभम सिंह, बच्चन ठेकेदार, श्रवण सिंह चौहान तथा जमुनापुर के शिवकमल सिंह और उदयभान सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए। करीब तीन किलोमीटर तक चली यह यात्रा रामा के प्रति गांव और समाज के जुड़ाव की तस्वीर भी दिखाती रही। अर्थी को कंधा देने वालों की कतार में ग्रामीणों से लेकर पत्रकार, अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता तक शामिल थे। रास्ते में अंतिम दर्शन के लिए रुकते लोग और नम आंखों से विदाई देती महिलाएं उनके प्रति सम्मान को बयां कर रही थीं। शोक व्यक्त करने वालों ने उनकी आत्मा की शांति तथा बीपी सिंह सहित शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

- रायबरेली में जमीनी विवाद में महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल रायबरेली। लालगंज थाना क्षेत्र की नरपतगंज चौकी अंतर्गत भीरागोविंदपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद की वजह जमीन से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत ऊँचाहार की धरा गूंजी हर-हर महादेव के जयघोष से: तेलंगाना के राज्यपाल माननीय शिव प्रताप शुक्ल ने श्री शिवमहापुराण कथा में की शिरकत विशेष ऊँचाहार (रायबरेली): आध्यात्मिक और धार्मिक ऊर्जा से सराबोर ऊँचाहार की पावन धरा पर उस समय एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब तेलंगाना के माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का इस ऐतिहासिक भूमि पर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। उनके आगमन से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्री शिवमहापुराण कथा में सहभागिता अपने प्रवास के दौरान, माननीय राज्यपाल महोदय ने प्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने पूरी श्रद्धा और तल्लीनता के साथ श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर इसके आध्यात्मिक पुण्य का लाभ उठाया। सनातन संस्कृति के प्रति उनका यह समर्पण उपस्थित सभी संतों और भक्तों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना। लाखों भक्तों की भव्य उपस्थिति इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण पंडाल में उमड़ा जनसैलाब रहा। कार्यक्रम स्थल पर लाखों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों की उपस्थिति ने इस अनुष्ठान को एक महाकुंभ का रूप दे दिया। चारों ओर गूंजते "हर-हर महादेव" के अलौकिक जयघोष से पूरा वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया। माननीय राज्यपाल महोदय की गरिमामयी और आत्मीय उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन के गौरव को और अधिक बढ़ा दिया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, आयोजक मंडल और गणमान्य नागरिकों ने राज्यपाल महोदय का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को अविस्मरणीय बताया।3
- रायबरेली मौसम अपडेट: आज होगी गरज के साथ बारिश, जाने आने वाले दिनों का हाल रायबरेली, उत्तर प्रदेश: रायबरेली में आज का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है। दिन में गरज के साथ बारिश (50% संभावना) और रात के समय तेज गरज के साथ बारिश (75% संभावना) होने के आसार हैं। आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान: कल (बुधवार): दिन में गरज के साथ बारिश (55% संभावना) होगी, अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार: मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा, अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने की उम्मीद है। शनिवार और रविवार: शनिवार को दिन में बारिश की 75% संभावना है, जबकि रविवार को धूप के साथ 45% बारिश के आसार हैं।1
- 24 घंटे बाद भी बुजुर्ग इंद्रपाल को नहीं मिला न्याय, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल1
- किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा बिग ब्रेकिंग किसानों का बड़ा ऐलान - 21 सितंबर को 75 जिलों में ज्ञापन, 5 अक्टूबर को दिल्ली कूच एटा के सुललित गार्डन में भाकियू (भानु) की समीक्षा बैठक में आंदोलन का खाका तैयार प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह बोले - 7 प्रमुख मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम देंगे ज्ञापन किसान आयोग का गठन, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, महंगाई में राहत के लिए डीजल-पेट्रोल-गैस-बिजली के दाम आधे हों, शिक्षा-चिकित्सा मुफ्त हो, भ्रष्टाचार पर आजीवन कारावास, टोल टैक्स खत्म हो और जवान-किसान के परिवार को अधिक सहायता मिले जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में एटा-कासगंज के पदाधिकारी रहे मौजूद, दिल्ली कूच की तैयारी शुरू1
- EVM-VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 17 सितंबर से शुरू होगी FLC रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में EVM एवं VVPAT गोदाम का निरीक्षण किया। नियमानुसार प्रत्येक तीन महीने में होने वाले त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण के तहत गोदाम खोला गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा गोदाम में की गई अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी मशीनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 17 सितंबर से EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) शुरू होनी है। निरीक्षण के दौरान FLC को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1