शहीद सैनिकों की स्मृति में आयोजित हुई मासिक सैनिक बंधु बैठक शहीद सैनिकों की स्मृति में आयोजित हुई मासिक सैनिक बंधु बैठक पूर्व सैनिकों व आश्रितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश, वीर नारियों के सम्मान को बताया नैतिक व सामाजिक दायित्व कासगंज। शहीद सैनिकों को पुष्प अर्पित कर मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय स्थित फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ सभागार में मासिक सैनिक बंधु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कासगंज ने की। स्टेशन हेडक्वार्टर्स, आगरा से कर्नल हिमांशु सावंत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी के प्रतिनिधि कल्याण सिंह, निरीक्षक मौर्य सहित जनपद के करीब 15 से 20 पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं उनके आश्रित मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों, सैनिकों एवं उनके आश्रितों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर जगबीर सिंह (अप्रा.) ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद के शहीद सैनिकों की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए उनके नाम पर उपवन, तोरणद्वार, स्मारक एवं विद्यालयों के नामकरण से संबंधित कार्यवाही प्रगति पर है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत कासगंज को शासनादेश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों को संबोधित करते हुए कहा कि वीर नारियों का सम्मान और संरक्षण करना समाज का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। उन्होंने उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की ओर से कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ। अन्य कोई बिंदु न आने पर राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया।

- बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने बिजली घर मिर्जापुर का किया घेराव1
- मुरादाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा सरकारी जमीन पर बने अवैध ढांचों को हटाने का आदेश क्या जारी करा, आदेश जारी होने के बाद सरकारी जमीनों पर अवैध ढांचा बनाने वालों के पेट में पानी हो गया है, क्योंकि यह जमात सोच रही थी, कि सरकार भी इनकी रहेगी और सरकारी जमीन भी इनके बाप दादा लाई है।1
- गंगीरी थाना क्षेत्र के नारायनपुर बंबे पर स्थित नवीन राजकीय हाईस्कूल से अज्ञात चोर एलसीडी चुरा ले गए। चोरों ने हॉल का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह स्कूल खुलने पर घटना का पता चला। स्कूल की इंचार्ज अनुराधा ने बताया कि प्रधानाचार्य गरिमा छुट्टी पर हैं और स्कूल का प्रभार उनके पास है। मंगलवार सुबह जब वह स्कूल पहुंचीं, तो हॉल का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दीवार पर लगी एलसीडी गायब थी। अनुराधा ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि स्कूल की ओर से तहरीर मिलने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही घटना का जल्द खुलासा करने की कोशिश की जाएगी। वहीं, गंगीरी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित हैं। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों पर रोक लगाने की मांग की है।1
- ग्रेटर नोएडा में उल्लू 🦉 अरेस्ट 7 उल्लू पकड़े गए इंसानों को निशाना बनाते थे कुछ इंसानों का खोपड़ा खोल घायल कर चुके थे ये हिंसक उल्लू आज वन विभाग ने पकड़ लिया1
- #KAUSHAMBI EXCLUSIVE BREAKING शराब के रुपए नहीं दिए तो युवक पर बरपा दबंगों का कहर...! बाइक रोककर थप्पड़ों की बरसात, सड़क पर घसीटकर बेरहमी से पीटने का आरोप मारपीट के दौरान रुपए छीनने का भी आरोप, वारदात का VIDEO वायरल पुलिस पर लापरवाही का आरोप—पीड़ित अफसर अली ने SP से लगाई न्याय की गुहार1
- #बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव यावापुर में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर1
- कासगंज के नौरथा गांव में चोरों का धावा, तीन मकानों को बनाया निशाना1
- अलीगढ़, 15 सितंबर। शहर को जाम मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने मंगलवार को नगला पटवारी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव एवं प्रवर्तन दल के नेतृत्व में सड़क व फुटपाथ से स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटवाए गए। अभियान के दौरान ₹11,500 का जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने लोगों से सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा तथा एफआईआर सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अलीगढ़, 15 सितंबर। शहर को जाम मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने मंगलवार को नगला पटवारी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव एवं प्रवर्तन दल के नेतृत्व में सड़क व फुटपाथ से स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटवाए गए। अभियान के दौरान ₹11,500 का जुर्माना वसूला गया। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने लोगों से सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा तथा एफआईआर सहित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।1
- उत्तर प्रदेश – महोबा जिले के कल्लन रैकवार ने वर्ष 2014 में अपनी 10 महीने की नातिन की हत्या कर दी। MP की अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई। 1 सितंबर को कोर्ट ने उसे 14 दिन की पैरोल दी। आज उसने त्रिशूल मारकर पत्नी चम्पा की हत्या कर दी। उसे लगता था कि पत्नी खाने में जहर मिला रही है। हत्या करके वो 3 घंटे तक लाश के पास बैठा रहा। फिर खुद ही पुलिस को खबर दी।1