Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोटरसाइकिल में लगी आग जैसे तैसे आग बुझाई गई अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/r6y9Ca
राम जी दीक्षित पत्रकार
मोटरसाइकिल में लगी आग जैसे तैसे आग बुझाई गई अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/r6y9Ca
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कड़कड़ाती धूप और भीषण गर्मी में किसानों और आम जनता को LPG गैस, खाद एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए सुबह से शाम तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है। इसके बावजूद कई बार लोगों को निराश होकर खाली हाथ घर लौटना पड़ता है, जो अत्यंत चिंताजनक है। साथ ही, विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी दोपहर के समय की जा रही है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे भी तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करने को मजबूर हैं। यह उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मै युवा मंडल अध्यक्ष अयोध्या शिव कुमार जी से अतः जिला प्रशासन बाराबंकी से निवेदन है कि इन दोनों महत्वपूर्ण समस्याओं पर तुरंत ध्यान दिया जाए— LPG और खाद वितरण की व्यवस्था को सुचारु एवं पारदर्शी बनाया जाए विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर बच्चों को भीषण गर्मी से राहत दी जाए यह विषय जनहित से जुड़ा है और इस पर त्वरित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है। माननीय श्री ईशान प्रताप सिंह (जिलाधिकारी, बाराबंकी) जी से निवेदन है कि इस विषय को गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाएं।1
- मोटरसाइकिल में लगी आग जैसे तैसे आग बुझाई गई अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻 https://shuru.co.in/dl/r6y9Ca1
- #लखनऊ पीजीआई #अस्पताल में हुई #घटना ने #एक बार फिर बड़े #सरकारी मेडिकल संस्थानों के #व्यवहार पर सवाल #खड़े कर दिए हैं। #मृतक के परिजन जब अपने शव को देखने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुरक्षा गार्ड और कुछ स्टाफ के साथ उनकी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या बड़े अस्पतालों में गरीब और असहाय लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार नहीं किया जाता? जिन लोगों को प्रक्रियाओं और नियमों की पूरी जानकारी नहीं होती, वे अक्सर ऐसे संस्थानों में जाने से डरते या कतराते क्यों हैं? यह मामला केवल एक झगड़े का नहीं, बल्कि सिस्टम और संवेदनशीलता दोनों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।1
- गोरखपुर के बड़हलगंज में लगे मेले के दौरान सामने आई अव्यवस्था और अभद्रता के आरोपों ने प्रशासन को सक्रिय कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, भीड़ के बीच कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं से अभद्रता की शिकायतें सामने आई हैं। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों में कमी को लेकर भी सवाल उठे हैं। पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही भविष्य में ऐसे आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।1
- लखनऊ नगर निगम जोन 3 के जानकीपुरम स्थित कॉलोनी 4/526 में नालियों में भरा गंदा पानी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है लंबे समय से सफाई न होने के कारण इलाके में तेज बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पार्षद से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम का कार्यालय भी पास के 4 नंबर चौराहे पर स्थित है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और उन्होंने जल्द से जल्द नालियों की सफाई व नियमित सफाई व्यवस्था की मांग की है। इस मामले को लेकर स्वच्छता अभियान पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, और लोग इसे स्वच्छ भारत मिशन की अनदेखी बता रहे हैं।1
- Post by Sanjay Lal1
- बहराइच में एक कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब BJP विधायक अनुपमा जायसवाल पुतला दहन के दौरान खुद ही आग की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि यह पुतला अखिलेश यादव और राहुल गांधी का प्रतीकात्मक विरोध था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुतला जलाते समय अचानक आग भड़क गई और उसकी लपटें विधायक के चेहरे तक पहुंच गईं, जिससे वह झुलस गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। यह घटना सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा उपायों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1