logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Sankar Sindal
Sankar Sindal
सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
e3505e3a-dd17-4ba5-b1d0-779c392d116b

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दिनांक 14 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक कुबरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं ज़िला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियाँ की गई हैं। ➡️ डायवर्जन व्यवस्था 📍भारी वाहनों के लिए डायवर्सन मार्ग संचालित है। 📍छोटे एवं सवारी वाहन सुचारु रूप से हाईवे से आवागमन कर रहे हैं। 📍 वर्तमान में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं है। ➡️ ऑटो/बस स्टैंड एवं यातायात व्यवस्था भोपाल–इंदौर मार्ग पर हाईवे के दोनों ओर लगभग 8 से 10 एकड़ क्षेत्रफल वाले दो बड़े ऑटो/बस स्टैंड चिन्हित किए गए हैं। पहला स्टैंड फूलमोगरा जोड़ तथा दूसरा गुडभेला जोड़ पर स्थित है। सभी ऑटो, बस एवं अन्य यात्री वाहन निर्धारित स्टैंड पर ही पार्क किए जा रहे हैं, जिससे मुख्य हाईवे पर यातायात बाधित नही हो रही है। 📍 सभी आटो एवं बस,आदि ऑटो बस स्टैंड की व्यवस्थित पार्किंग में पार्क हो रहे हैं। ➡️ वाहन पार्किंग व्यवस्था महोत्सव स्थल के आसपास 10 पृथक पार्किंग स्थल विकसित किए गए हैं। सभी पार्किंग स्थलों पर पुलिस बल एवं पीए सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था एवं पानी का टैंकर की व्यवस्था की गई है। वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन खड़े करें। 📍सभी वाहन निर्धारित पार्किंग में पार्क हो रही है । ➡️ कॉरिडोर एवं संकेतक व्यवस्था धाम परिसर में विशेष कॉरिडोर का निर्माण किया गया है, जिसका उपयोग श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस, एम्बुलेंस एवं अग्निशमन दल द्वारा किया जाएगा। परिसर में दिशा-सूचक संकेतक एवं सूचना पटल स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से भोजनशाला, कथा पांडाल, पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल केंद्र, पेयजल, शौचालय एवं निकास मार्ग आदि तक सहज पहुँच सुनिश्चित की गई है। ➡️ भोजनशाला प्रबंधन भोजन वितरण हेतु तीन पृथक कतारें बनाई गई हैं। बीच-बीच में आपातकालीन निकास द्वार भी बनाए गए हैं। प्रवेश एवं निर्गमन के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। तीन वॉच टावरों से पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। ➡️ पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्था महोत्सव क्षेत्र में एक मुख्य पुलिस एवं प्रशासन सहायता केंद्र तथा पाँच पुलिस सहायक केंद्र एवं खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर 24 घंटे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर ( DFMD ), हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर ( HHMD), CCTV कैमरे, ड्रोन कैमरे एवं वॉच टावर के माध्यम से 24×7 निगरानी की जा रही है। हाई-राइज प्वाइंट्स पर भी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। ➡️ एसडीआरएफ एवं आपातकालीन सेवाएँ आपदा प्रबंधन हेतु एसडीआरएफ की विशेष टीम तैनात की गई है, जो भीड़ नियंत्रण, प्राथमिक उपचार एवं रेस्क्यू कार्य हेतु पूर्णतः सजग है। कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। अग्निशमन दल भी सक्रिय रूप से तैनात है। ➡️ मेडिकल व्यवस्था धाम स्थित अस्पताल के अतिरिक्त अस्थायी मेडिकल सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। मुख्य प्रवेश मार्ग, भोजनशाला कॉरिडोर एवं कथा स्थल के समीप चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं। प्रत्येक केंद्र पर चिकित्सक, नर्स, आवश्यक दवाइयाँ एवं जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध हैं तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 📍 सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। 📍श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें,ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से इस तरह संचालित हो सके।
    2
    दिनांक 14 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक कुबरेश्वर धाम में आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं ज़िला  प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियाँ की गई हैं।
➡️ डायवर्जन व्यवस्था 
📍भारी वाहनों के लिए डायवर्सन मार्ग संचालित है। 
📍छोटे एवं सवारी वाहन सुचारु रूप से हाईवे से आवागमन कर रहे हैं।
📍 वर्तमान में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं है। 
➡️ ऑटो/बस स्टैंड एवं यातायात व्यवस्था 
भोपाल–इंदौर मार्ग पर हाईवे के दोनों ओर लगभग 8 से 10 एकड़ क्षेत्रफल वाले दो बड़े ऑटो/बस स्टैंड चिन्हित किए गए हैं। 
पहला स्टैंड फूलमोगरा जोड़ तथा दूसरा गुडभेला जोड़ पर स्थित है। 
सभी ऑटो, बस एवं अन्य यात्री वाहन निर्धारित स्टैंड पर ही पार्क किए जा रहे हैं, जिससे मुख्य हाईवे पर यातायात बाधित नही हो रही है। 
📍 सभी आटो एवं बस,आदि ऑटो बस स्टैंड की व्यवस्थित पार्किंग में पार्क हो रहे हैं। 
➡️ वाहन पार्किंग व्यवस्था 
महोत्सव स्थल के आसपास 10 पृथक पार्किंग स्थल विकसित किए गए हैं। 
सभी पार्किंग स्थलों पर पुलिस बल एवं पीए सिस्टम, प्रकाश व्यवस्था एवं पानी का टैंकर की व्यवस्था की गई है। 
वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन खड़े करें।
📍सभी वाहन निर्धारित पार्किंग में पार्क हो रही है । 
➡️ कॉरिडोर एवं संकेतक व्यवस्था 
धाम परिसर में विशेष कॉरिडोर का निर्माण किया गया है, जिसका उपयोग श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस, एम्बुलेंस एवं अग्निशमन दल द्वारा किया जाएगा।
परिसर में दिशा-सूचक संकेतक एवं सूचना पटल स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से भोजनशाला, कथा पांडाल, पुलिस सहायता केंद्र, मेडिकल केंद्र, पेयजल, शौचालय एवं निकास मार्ग आदि तक सहज पहुँच सुनिश्चित की गई है।
➡️ भोजनशाला प्रबंधन 
भोजन वितरण हेतु तीन पृथक कतारें बनाई गई हैं। बीच-बीच में आपातकालीन निकास द्वार भी बनाए गए हैं।
प्रवेश एवं निर्गमन के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। 
तीन वॉच टावरों से पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है।
➡️ पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्था 
महोत्सव क्षेत्र में एक मुख्य पुलिस एवं प्रशासन  सहायता केंद्र तथा पाँच पुलिस सहायक केंद्र एवं खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं। 
सभी केंद्रों पर 24 घंटे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे।
सुरक्षा के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर ( DFMD ), हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर ( HHMD), CCTV कैमरे, ड्रोन कैमरे एवं वॉच टावर के माध्यम से 24×7 निगरानी की जा रही है।
हाई-राइज प्वाइंट्स पर भी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।
➡️ एसडीआरएफ एवं आपातकालीन सेवाएँ 
आपदा प्रबंधन हेतु एसडीआरएफ की विशेष टीम तैनात की गई है, जो भीड़ नियंत्रण, प्राथमिक उपचार एवं रेस्क्यू कार्य हेतु पूर्णतः सजग है। 
कंट्रोल रूम एवं हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
अग्निशमन दल भी सक्रिय रूप से तैनात है।
➡️ मेडिकल व्यवस्था 
धाम स्थित अस्पताल के अतिरिक्त अस्थायी मेडिकल सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। 
मुख्य प्रवेश मार्ग, भोजनशाला कॉरिडोर एवं कथा स्थल के समीप चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं। 
प्रत्येक केंद्र पर चिकित्सक, नर्स, आवश्यक दवाइयाँ एवं जीवनरक्षक उपकरण उपलब्ध हैं तथा एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
📍 सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। 
📍श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें,ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से इस तरह संचालित हो सके।
    user_Deepak Kumar bairagi
    Deepak Kumar bairagi
    Local News Reporter आष्टा, सीहोर, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • वन परिक्षेत्र खातेगांव के अंतर्गत मनोरा दक्षिण, ग्राम किशनपुर में कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद सैनी के खेत से लगभग 60 नग सागौन के गोलाकार लट्ठे (आकार लगभग 60×120 सेंटीमीटर) जब्त किए। नियमों के अनुसार कूप में कटी हुई सागौन की लकड़ी पर क्रमांक अंकित कर उसे अधिकृत डिपो भेजा जाता है। आरोप है कि खातेगांव के जंगल से कूप के नाम पर काटी गई सागौन लकड़ी वनकर्मियों की मिलीभगत से डिपो न भेजकर अन्यत्र परिवहन कर दी गई। वन विभाग ने ऐसी ही लकड़ी को किशनपुर से जब्त किया है। नर्मदा प्रसाद सैनी खुद कहा रहा परिक्षेत्र सहायक संतोष भाटिया का नाम लिया जा रहा है
    1
    वन परिक्षेत्र खातेगांव के अंतर्गत मनोरा दक्षिण, ग्राम किशनपुर में कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद सैनी के खेत से लगभग 60 नग सागौन के गोलाकार लट्ठे (आकार लगभग 60×120 सेंटीमीटर) जब्त किए। नियमों के अनुसार कूप में कटी हुई सागौन की लकड़ी पर क्रमांक अंकित कर उसे अधिकृत डिपो भेजा जाता है। आरोप है कि खातेगांव के जंगल से कूप के नाम पर काटी गई सागौन लकड़ी वनकर्मियों की मिलीभगत से डिपो न भेजकर अन्यत्र परिवहन कर दी गई। वन विभाग ने ऐसी ही लकड़ी को किशनपुर से जब्त किया है।
नर्मदा प्रसाद सैनी खुद कहा रहा परिक्षेत्र सहायक संतोष भाटिया का नाम लिया जा रहा है
    user_राजेश माल्या
    राजेश माल्या
    Dewas, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • बुंदेलखंड के बांदा जिले में स्थित ऐतिहासिक कालिंजर किला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। गणतंत्र दिवस 2026 की झांकी में कालिंजर किले को प्रमुखता से दिखाया गया, जहाँ एकमुखी लिंग, नीलकंठ महादेव मंदिर और किले की भव्य संरचना ने बुंदेलखंड की वीरता, आध्यात्मिकता और वास्तुकला को जीवंत रूप दिया। यह झांकी 'बुंदेलखंड की शाश्वत भव्यता' और आधुनिक उत्तर प्रदेश के विजन का प्रतीक बनी। अब फरवरी 2026 में कालिंजर महोत्सव 2026 (15-17 फरवरी) ने किले को और चमका दिया। 'इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा' थीम पर आधारित इस तीन दिवसीय उत्सव में बुंदेली लोकनृत्य, आल्हा गायन, क्लासिकल संगीत, पारंपरिक नृत्य, खेल प्रतियोगिताएँ और 'बांदा गॉट टैलेंट' जैसे कार्यक्रम हुए। कटरा कालिंजर मेला ग्राउंड में आयोजित यह महोत्सव जिला पर्यटन-संस्कृति परिषद और प्रशासन के प्रयास से सफल रहा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिला और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पर्यटन विभाग का लक्ष्य कालिंजर को मेगा डेस्टिनेशन बनाना है। हाल में ₹16 करोड़ की इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड योजना, ASI साइट्स के राज्य हस्तांतरण की मांग और ऋषिकुल वैदिक विलेज प्रोजेक्ट जैसे प्रयास चल रहे हैं। कालिंजर, जो प्राचीन काल से 'काल का नाश करने वाला' माना जाता है, अब न केवल इतिहास का साक्षी है, बल्कि बुंदेलखंड के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का केंद्र भी बन रहा है। यह किला अब सिर्फ पत्थरों का ढेर नहीं, बल्कि जीवंत विरासत का प्रतीक है, जो पर्यटकों को इतिहास, भक्ति और वीरता का अद्भुत संगम देता है।
    1
    बुंदेलखंड के बांदा जिले में स्थित ऐतिहासिक कालिंजर किला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। गणतंत्र दिवस 2026 की झांकी में कालिंजर किले को प्रमुखता से दिखाया गया, जहाँ एकमुखी लिंग, नीलकंठ महादेव मंदिर और किले की भव्य संरचना ने बुंदेलखंड की वीरता, आध्यात्मिकता और वास्तुकला को जीवंत रूप दिया। यह झांकी 'बुंदेलखंड की शाश्वत भव्यता' और आधुनिक उत्तर प्रदेश के विजन का प्रतीक बनी।
अब फरवरी 2026 में कालिंजर महोत्सव 2026 (15-17 फरवरी) ने किले को और चमका दिया। 'इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा' थीम पर आधारित इस तीन दिवसीय उत्सव में बुंदेली लोकनृत्य, आल्हा गायन, क्लासिकल संगीत, पारंपरिक नृत्य, खेल प्रतियोगिताएँ और 'बांदा गॉट टैलेंट' जैसे कार्यक्रम हुए। कटरा कालिंजर मेला ग्राउंड में आयोजित यह महोत्सव जिला पर्यटन-संस्कृति परिषद और प्रशासन के प्रयास से सफल रहा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिला और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।
पर्यटन विभाग का लक्ष्य कालिंजर को मेगा डेस्टिनेशन बनाना है। हाल में ₹16 करोड़ की इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड योजना, ASI साइट्स के राज्य हस्तांतरण की मांग और ऋषिकुल वैदिक विलेज प्रोजेक्ट जैसे प्रयास चल रहे हैं। कालिंजर, जो प्राचीन काल से 'काल का नाश करने वाला' माना जाता है, अब न केवल इतिहास का साक्षी है, बल्कि बुंदेलखंड के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का केंद्र भी बन रहा है। यह किला अब सिर्फ पत्थरों का ढेर नहीं, बल्कि जीवंत विरासत का प्रतीक है, जो पर्यटकों को इतिहास, भक्ति और वीरता का अद्भुत संगम देता है।
    user_𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫
    Photographer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कैसा ये इश्क है... प्रेमिका की हत्या लाश से बलात्कार वीडियो भी वायरल
    1
    कैसा ये इश्क है... प्रेमिका की हत्या लाश से बलात्कार वीडियो भी वायरल
    user_Mms news24
    Mms news24
    Dewas, Indore•
    5 hrs ago
  • Post by Yogendra singh dodiya
    1
    Post by Yogendra singh dodiya
    user_Yogendra singh dodiya
    Yogendra singh dodiya
    Voice of people Polaykala, Shajapur•
    15 hrs ago
  • इंदौर में अस्पताल संचालकों को स्ट्रीट डॉग से जुड़े मामले में न्यूयॉर्क से मिली धमकी कॉलर द्वारा न्यूयॉर्क से दाऊद इब्राहिम के ऑफिस से स्वयंम बताया मामले में बाणगंगा पुलिस कर रही है बारीकी से जांच पिछले दिनों महू के व्यापारी को भी लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली धमकी स्ट्रीट डॉग से जुड़ा हुआ है मामला पुलिस के अनुसार कई लोग इंटरनेट कॉलिंग से देते धमकी साइबर की टीम कर रही है मामले की जांच एंकर इंदौर में इंटरनेशनल गैंग के नाम पर लगातार व्यापारी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टर को धमकी मिलती हुई नजर आ रही है और इसी के तहत एक डॉक्टर को इंटरनेट कॉलिंग के द्वारा धमकी दी गई है जिसकी अब साइबर सेल के द्वारा जांच की जा रही है। वियो एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा के मुताबिक अरविंदो हॉस्पिटल के महाप्रबंधक राजीव सिंह और नीरज सेन को बीती रात को इंटरनेट कॉल के माध्यम से धमकी दी गई है नंबर (+1812) है जिसमें उनको सामने वाले पक्षी के अनुसार उनको बोला गया कि मैं दाऊद इब्राहिम के न्यूयॉर्क ऑफिस से बोल रहा हूं आप स्ट्रीट डॉग को बोरी में भरकर कहां पर भेज रहे हो जिस पर से डॉ नीरज ने कहा कि आप कौन बोल रहे हैं और इसी दौरान काफी लंबी चर्चा भी हुई पुलिस ने मामले में बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि स्टेट डॉग के लिए दाऊद इब्राहिम के यहां से फोन आना यह कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है पुलिस का मानना है कि इंटरनेट कॉल का उपयोग कर कई लोग इस तरह के धमकी देने की वारदात को अंजाम देते हैं फिलहाल अभी इस नंबर के आधार पर कि इंटरनेट के जरिए या कॉल किया गया इसकी जांच की जा रही है पिछले दिनों महू में भी एक कारोबारी को 5 करोड रुपए की धमकी से जुड़ा हुआ मामला सामने आया था दोनों ही मामलों में साइबर की टीम बारीकी से जांच में जुट चुकी है। बाइट राम स्नेही मिश्रा एडिशनल डीसीपी इंदौर
    1
    इंदौर में अस्पताल संचालकों को स्ट्रीट डॉग से जुड़े मामले में न्यूयॉर्क से मिली धमकी 
कॉलर द्वारा न्यूयॉर्क से दाऊद इब्राहिम के ऑफिस से स्वयंम बताया
मामले में बाणगंगा पुलिस कर रही है बारीकी से जांच 
पिछले दिनों महू के व्यापारी को भी लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मिली धमकी 
स्ट्रीट डॉग से जुड़ा हुआ है मामला 
पुलिस के अनुसार कई लोग इंटरनेट कॉलिंग से देते धमकी 
साइबर की टीम कर रही है मामले की जांच
एंकर इंदौर में इंटरनेशनल गैंग के नाम पर लगातार व्यापारी और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टर को धमकी मिलती हुई नजर आ रही है और इसी के तहत एक डॉक्टर को इंटरनेट कॉलिंग के द्वारा धमकी दी गई है जिसकी अब साइबर सेल के द्वारा जांच की जा रही है। 
वियो एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा के मुताबिक अरविंदो हॉस्पिटल के महाप्रबंधक राजीव सिंह और नीरज सेन को बीती रात को इंटरनेट कॉल के माध्यम से धमकी दी गई है नंबर (+1812) है जिसमें उनको सामने वाले पक्षी के अनुसार उनको बोला गया कि मैं दाऊद इब्राहिम के न्यूयॉर्क ऑफिस से बोल रहा हूं आप स्ट्रीट डॉग को बोरी में भरकर कहां पर भेज रहे हो जिस पर से डॉ नीरज ने कहा कि आप कौन बोल रहे हैं और इसी दौरान काफी लंबी चर्चा भी हुई पुलिस ने मामले में बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि स्टेट डॉग के लिए दाऊद इब्राहिम के यहां से फोन आना यह कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है पुलिस का मानना है कि इंटरनेट कॉल का उपयोग कर कई लोग इस तरह के धमकी देने की वारदात को अंजाम देते हैं फिलहाल अभी इस नंबर के आधार पर कि इंटरनेट के जरिए या कॉल किया गया इसकी जांच की जा रही है पिछले दिनों महू में भी एक कारोबारी को 5 करोड रुपए की धमकी से जुड़ा हुआ मामला सामने आया था दोनों ही मामलों में साइबर की टीम बारीकी से जांच में जुट चुकी है। 
बाइट राम स्नेही मिश्रा एडिशनल डीसीपी इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाजापुर: काशी नगर में देर रात संदिग्ध युवक पकड़ाया, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकतें शाजापुर। जिला मुख्यालय के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काशी नगर इलाके में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय रहवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ा। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियाँ जानकारी के अनुसार, काशी नगर की गलियों में एक अज्ञात युवक काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय निवासियों को जब उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे घेरकर रोक लिया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर युवक संदिग्ध तरीके से घरों की रेकी करता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को सौंपा गया युवक रहवासियों ने तुरंत मामले की सूचना लालघाटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक अपनी मौजूदगी का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया है।
    1
    शाजापुर: काशी नगर में देर रात संदिग्ध युवक पकड़ाया, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हरकतें
शाजापुर। जिला मुख्यालय के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काशी नगर इलाके में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय रहवासियों ने एक संदिग्ध युवक को घूमते हुए पकड़ा। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियाँ
जानकारी के अनुसार, काशी नगर की गलियों में एक अज्ञात युवक काफी देर से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय निवासियों को जब उसकी हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने उसे घेरकर रोक लिया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर युवक संदिग्ध तरीके से घरों की रेकी करता हुआ दिखाई दे रहा है।
पुलिस को सौंपा गया युवक
रहवासियों ने तुरंत मामले की सूचना लालघाटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। प्रारंभिक पूछताछ में युवक अपनी मौजूदगी का स्पष्ट कारण नहीं बता पाया है।
    user_Shafik Khan
    Shafik Khan
    Voice of people शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बच्चा चोरी की बात पर असली पुलिस को सुनिए।। पुलिस ने किया गिरफ्तार।। और सोशल मीडिया
    1
    बच्चा चोरी की बात पर असली पुलिस को सुनिए।। पुलिस ने किया गिरफ्तार।। और सोशल मीडिया
    user_Mms news24
    Mms news24
    Dewas, Indore•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.