लखीसराय चैती छठ को लेकर नया बाजार में उमड़ी भीड़ के आर के हाई स्कूल मैदान में फलों की जमकर खरीदारी। लखीसराय। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को लेकर शहर के नया बाजार स्थित आरके हाई स्कूल मैदान परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। पर्व को ध्यान में रखते हुए स्थानीय दुकानदारों द्वारा मैदान परिसर में अस्थायी दुकानें सजाई गई हैं, जहां फल एवं पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की जा रही है स्थानीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्री खरीदते नजर आए। खासकर फलों की दुकानों पर अधिक भीड़ देखी गई। छठ पर्व में शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व होने के कारण लोग सावधानीपूर्वक सामग्री का चयन कर रहे हैं। विदित हो कि चैती छठ के अवसर पर श्रद्धालु संध्या काल में डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसे लेकर बाजारों में सुबह से ही रौनक बनी हुई है और पूरे क्षेत्र में आस्था का माहौल देखा जा रहा है।
लखीसराय चैती छठ को लेकर नया बाजार में उमड़ी भीड़ के आर के हाई स्कूल मैदान में फलों की जमकर खरीदारी। लखीसराय। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ को लेकर शहर के नया बाजार स्थित आरके हाई स्कूल मैदान परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। पर्व को ध्यान में रखते हुए स्थानीय दुकानदारों द्वारा मैदान परिसर में अस्थायी दुकानें सजाई गई हैं, जहां फल एवं पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की जा रही है स्थानीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्री खरीदते नजर आए। खासकर फलों की दुकानों पर अधिक भीड़ देखी गई। छठ पर्व में शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व होने के कारण लोग सावधानीपूर्वक सामग्री का चयन कर रहे हैं। विदित हो कि चैती छठ के अवसर पर श्रद्धालु संध्या काल में डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसे लेकर बाजारों में सुबह से ही रौनक बनी हुई है और पूरे क्षेत्र में आस्था का माहौल देखा जा रहा है।
- लखीसराय से एक खास खबर, जहां अदब, तहजीब और शायरी की खूबसूरत शाम ने लोगों का दिल जीत लिया… नगर भवन में ‘फरोग-ए-उर्दू’ सेमिनार और मुशायरा का भव्य आयोजन किया गया। बिहार दिवस के मौके पर नगर भवन में ‘फरोग-ए-उर्दू’ सेमिनार व मुशायरा का शानदार आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी, साहित्यकार, शायर और उर्दू भाषा से जुड़े गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली…इस आयोजन का उद्देश्य उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ इसकी समृद्ध विरासत को संजोना और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना रहा…1
- चैती छठ में वर्ती ने डूबते सूर्य को प्रदान किया अर्घ्य। भास्कर न्यूज़ लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर चैती छठ के प्रथम दिन संध्याकालीन डूबते सूर्य को छठ धर्मीयों के द्वारा अर्ध प्रदान किया गया लोक आस्था के महान त्यौहार चैती छठ लोगों ने बड़े ही श्रद्धा भक्ति भाव से डूबते हुए भगवान सूर्य नारायण की पूजा अर्चना की एवं छठ वर्तीयों के द्वारा अर्घ प्रदान किया गया। मौके पर कई श्रद्धालु संतोष पांडेय आचार्य विवेकानंद रोशन आनंद आदि ब्राह्मणों के द्वारा सामूहिक रूप से बताया गया की चैती छठ का एक अलग महत्व है इसमें भगवान भास्कर का प्रथम दिन जहां डूबते हुए सूर्य नारायण को अर्ध प्रदान किया जाता है वहीं दूसरे दिन उदयाचल सूर्य नारायण अर्घ प्रदान की जाती है इस व्रत के करने मात्र से सुख समृद्धि एवं सभी प्रकार की इच्छाओं की पूर्ति होती है।1
- Post by Sunil Bihari1
- बिहार की आज की 15 बड़ी खबरें इस खास बुलेटिन में—जहाँ हर खबर है तेज, सटीक और असरदार। आज की प्रमुख खबरें: • मोकामा में Anant Singh ने Surajbhan Singh को खुली चुनौती दी, सियासत गरम। • DDC (उप विकास आयुक्त) से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, प्रशासनिक हलचल तेज। • लूट की घटनाओं में शामिल पति-पत्नी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई। इसके अलावा बिहार के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई अहम और बड़ी खबरें भी इस बुलेटिन में शामिल हैं। बिहार और जमुई की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए City Channel Jamui को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और शेयर करना न भूलें। Hashtags: #BiharDinbhar #BiharNews #BreakingNews #AnantSingh #SurajbhanSingh #BiharPolitics #BiharCrime #PoliceAction #CityChannelJamui #HindiNews #LatestNews #BiharUpdate #NewsBulletin #IndiaNews #TrendingNews2
- बेगूसराय में लगातार सुजीत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला जा रही है।1
- 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का आरोप आरोपी अब भी गांव में ही मौजूद!1
- जमुई : भूमि विवाद में हिंसक झड़प, 7 घायल; पथराव-लाठीचार्ज, 3 वाहन क्षतिग्रस्त, दो हिरासत में जमुई से राकेश कुमार की रिपोर्ट— जमुई के थाना चौक स्थित पूर्व टोला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम शुरू हुआ विवाद देर रात फिर से भड़क उठा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और लाठी-डंडे चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में शामिल: • एक पक्ष से – मोहम्मद आलम, सलमा खातून, आसमा खातून, मोहम्मद आबिद • दूसरे पक्ष से – मोहम्मद शकील, मोहम्मद जमील, मोहम्मद अरबाज सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान एक ऑटो, एक बुलेट मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। एक पक्ष की सलमा खातून ने आरोप लगाया कि उनकी करीब साढ़े चार डिसमिल जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा कब्जा किया गया है, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के सोनू ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें बेवजह मामले में घसीटा जा रहा है। सूचना मिलते ही Bihar Police मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए City Channel Jamui को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें।1
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु पीएचसी रामगढ़ चौक में वैक्सीनेशन हुआ प्रारंभ। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन डब्लु एच ओ प्रमोद कुमार डॉ अनुपम प्रिया की उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 14 वर्ष के बच्चियों के बीच एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया गया मौके पर उपस्थित बरतारा गांव निवासी सुरेश बिना की 14 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी एवं औरे गांव के नागेश्वर महतो की पुत्री अनुप्रिया कुमारी को टीकाकृत किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर कंचन डब्लु एच ओ प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से बताया की विभाग के द्वारा महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु पोषक क्षेत्र के सभी 14 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा जिसका शुभारंभ हो चुका है यह अब लगातार 30 मार्च तक चलेगा उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अब बराबर चलता रहेगा। महिलाओं में लगातार बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु सरकार के द्वारा यह चलाई गई है।1