मड़ियाहू नगरपंचायत अध्यक्ष की बेटी ज़ारा के पायलट बनने पर सांसद प्रिया सरोज ने दी बधाई मड़ियाहूं, जौनपुर। नगर पंचायत मड़ियाहूं की अध्यक्ष रुखसाना कमाल की पुत्री ज़ारा फारूकी के पायलट बनने पर उनके निजी आवास पर पहुंचकर सांसद प्रिया सरोज ने मुलाकात की और ज़ारा को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान सांसद प्रिया सरोज ने ज़ारा की सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ज़ारा की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ मड़ियाहूं और पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ज़ारा ने अपने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर पायलट बनने का सपना पूरा किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। परिवार एवं स्थानीय लोगों ने भी ज़ारा की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई ऊंचाइयों की कामना की।
मड़ियाहू नगरपंचायत अध्यक्ष की बेटी ज़ारा के पायलट बनने पर सांसद प्रिया सरोज ने दी बधाई मड़ियाहूं, जौनपुर। नगर पंचायत मड़ियाहूं की अध्यक्ष रुखसाना कमाल की पुत्री ज़ारा फारूकी के पायलट बनने पर उनके निजी आवास पर पहुंचकर सांसद प्रिया सरोज ने मुलाकात की और ज़ारा को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान सांसद प्रिया सरोज ने ज़ारा की सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ज़ारा की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ मड़ियाहूं और पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। ज़ारा ने अपने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर पायलट बनने का सपना पूरा किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। परिवार एवं स्थानीय लोगों ने भी ज़ारा की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई ऊंचाइयों की कामना की।
- पिंडरा बसपा कोआर्डिनेटर ने कैडर व कार्यकर्ताओ में भरा जोश पिंडरा विस् क्षेत्र के बहुतरा गांव में शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में कार्यकर्ता समीक्षा व कैडर बैठक हुई। जिसमें आगामी विस् चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि मण्डल कोआर्डिनेटर विनोद बागड़ी और मुख्य कोआर्डिनेटर डॉ विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के जन जन तक पहुचाने और सक्रिय होने की अपील की। कैडर को सम्बोधित करते हुए कहाकि पार्टी के रीढ़ कैडर होता है। आप सबकी जिम्मेदारी है कि जो भी पार्टी से सम्बंधित निर्देश हो उसका समय से पालन कर पार्टी को मजबूत बनाये। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से जीत हासिल कर सके। समीक्षा बैठक में मण्डल प्रभारी अवनीश कुमार ने विधान सभा के 401 बूथ अध्यक्ष व कैडर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्षता अजय सिद्धार्थ व संचालन आशीष प्रधान ने किया। इस दौरान बसपा नेता व प्रभारी मनीष कुमार चौबे, राजकुमार साहनी, रूपचंद भारती, अखिलेश पाठक, बबलू चौहान, गिरिजाशंकर, धर्मराज,अनिल त्यागी, अर्चना सिंह पटेल,समेत अनेक जोन, सेक्टर, बूथ अध्यक्ष समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।2
- मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं नाली विवाद से वर्षों से जलभराव का आरोप, एसडीएम ने टीम गठित कर कार्रवाई का दिया भरोसा मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं नाली विवाद से वर्षों से जलभराव का आरोप, एसडीएम ने टीम गठित कर कार्रवाई का दिया भरोसा अहरौला। बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला विकासखंड अंतर्गत मतलूबपुर ग्राम सभा में सड़क और जल निकासी की समस्या को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया।ग्रामीणों ने अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया और ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाया।ग्रामीणों का आरोप है कि थाने के पीछे जाने वाले रास्ते पर नाली और जल निकासी को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। बारिश और घरों से निकलने वाला पानी रास्ते पर जमा होने से करीब आधा फीट तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। दुर्गंध और जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित है। बच्चों के स्कूल जाने के साथ बुजुर्गों और दिव्यांगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर तहसील व जिला प्रशासन के साथ आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने नाले की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि तहसीलदार न्यायालय से बेदखली के साथ 29,765 रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई लंबित है। ग्राम प्रधान प्रेमसागर मोदनवाल ने बताया कि मई 2025 के उपचुनाव में प्रधान निर्वाचित होने के बाद उन्होंने नाली निर्माण के लिए पंचायती राज मंत्री को प्रस्ताव भेजा था। उनके अनुसार 21 लाख रुपये की योजना स्वीकृत होने के साथ टेंडर भी हो चुका है, लेकिन विवाद के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका। एसडीएम बुढ़नपुर चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। टीम गठित की जा रही है और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध होने पर मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कस्बे के प्रवेश मार्गों पर ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के बोर्ड लगाए जाएंगे। प्रदर्शन में चंदू सोनकर, संदीप गिरी, राम प्रसाद, रामजन्म गुप्ता, राजू गुप्ता, राजेश गुप्ता, रिंकू गौड़, विजय नारायण शुक्ला, अरुण शर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।4
- मिर्जापुर। अशोक यादव दुबारा बने मिर्ज़ापुर सपा जिलाध्यक्ष। मिर्जापुर। अशोक यादव दुबारा बने मिर्ज़ापुर सपा जिलाध्यक्ष।1
- जौनपुर डोभी विकासखंड क्षेत्र के बिरीबारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) गंगाराम गौतम ने औचक निरीक्षण किया। डोभी विकासखंड क्षेत्र के बिरीबारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) गंगाराम गौतम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां मिलने पर सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।1
- तहसील भदोही सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।1
- सुसुवाही में बिन बारिश सड़को पर जलजमाव.... गजब मोहमाया वाराणसी के अमरा अखरी से सुसुवाही में बिन बारिश सड़को पर जलजमाव.... गजब मोहमाया वाराणसी के अमरा अखरी से भिखारीपुर मार्ग पर जलजमाव में फंसे एक दिव्यांग व्यक्ति को कार में सफर कर रहे एक अन्य व्यक्ति ने जलजमाव से निकाला2
- तीन दिवसीय साइबर कार्यशाला का समापन, मिर्जापुर पुलिस को मिला रिकॉर्ड सम्मान तीन दिवसीय साइबर कार्यशाला का समापन, मिर्जापुर पुलिस को मिला रिकॉर्ड सम्मान1
- खुटहन सीएचसी में बिजली गुल, मोबाइल की टॉर्च बनी इलाज का सहारा : अंधेरे में मरीजों की जान से खिलवाड़ जौनपुर जिले के खुटहन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था को लेकर मरीजों और तीमारदारों की परेशानी सामने आई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान अस्पताल में इलाज और चिकित्सकीय कार्य मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में किए जाने की बात सामने आई है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के अनुसार बिजली गुल होने के बाद सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य हिस्सों में अंधेरा छा गया। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को मोबाइल फोन की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। प्रसव जैसी संवेदनशील स्थिति में भी रोशनी की समस्या होने की बात कही जा रही है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती की स्थिति में अस्पताल में वैकल्पिक प्रकाश और पर्याप्त बैकअप की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी और प्रसव जैसी सेवाएं प्रभावित न हों। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। मामले को लेकर शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश सिंह से सवाल किया गया। विधायक ने समस्या के संबंध में जल्द निवारण कराने का भरोसा दिया। अब देखना है कि सीएचसी में बिजली व्यवस्था को लेकर सामने आई शिकायत पर जिम्मेदार विभाग कितनी जल्दी प्रभावी कदम उठाता है।1
- जौनपुर में जमीन का विवाद बना खूनी खेल! मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप जौनपुर में जमीन का विवाद बना खूनी खेल! मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप नेवढ़िया के सैदुपुर गांव में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, कई थानों की फोर्स मौके पर 📍 जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी। वारदात की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर नेवढ़िया पुलिस के साथ सर्किल के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े लोगों से जानकारी ली। हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी। #जौनपुर #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #DoubleMurder #नेवढ़िया #JaunpurCrime #UPCrime #NewsUpdate #InstagramNews #ViralNews1