खुटहन सीएचसी में बिजली गुल, मोबाइल की टॉर्च बनी इलाज का सहारा : अंधेरे में मरीजों की जान से खिलवाड़ जौनपुर जिले के खुटहन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था को लेकर मरीजों और तीमारदारों की परेशानी सामने आई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान अस्पताल में इलाज और चिकित्सकीय कार्य मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में किए जाने की बात सामने आई है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के अनुसार बिजली गुल होने के बाद सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य हिस्सों में अंधेरा छा गया। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को मोबाइल फोन की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। प्रसव जैसी संवेदनशील स्थिति में भी रोशनी की समस्या होने की बात कही जा रही है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती की स्थिति में अस्पताल में वैकल्पिक प्रकाश और पर्याप्त बैकअप की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी और प्रसव जैसी सेवाएं प्रभावित न हों। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। मामले को लेकर शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश सिंह से सवाल किया गया। विधायक ने समस्या के संबंध में जल्द निवारण कराने का भरोसा दिया। अब देखना है कि सीएचसी में बिजली व्यवस्था को लेकर सामने आई शिकायत पर जिम्मेदार विभाग कितनी जल्दी प्रभावी कदम उठाता है।
खुटहन सीएचसी में बिजली गुल, मोबाइल की टॉर्च बनी इलाज का सहारा : अंधेरे में मरीजों की जान से खिलवाड़ जौनपुर जिले के खुटहन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था को लेकर मरीजों और तीमारदारों की परेशानी सामने आई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान अस्पताल में इलाज और चिकित्सकीय कार्य मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में किए जाने की बात सामने आई है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के अनुसार बिजली गुल होने के बाद सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य हिस्सों में अंधेरा छा गया। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को मोबाइल फोन की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। प्रसव जैसी संवेदनशील स्थिति में भी रोशनी की समस्या होने की बात कही जा रही है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती की स्थिति में अस्पताल में वैकल्पिक प्रकाश और पर्याप्त बैकअप की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी और प्रसव जैसी सेवाएं प्रभावित न हों। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। मामले को लेकर शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश सिंह से सवाल किया गया। विधायक ने समस्या के संबंध में जल्द निवारण कराने का भरोसा दिया। अब देखना है कि सीएचसी में बिजली व्यवस्था को लेकर सामने आई शिकायत पर जिम्मेदार विभाग कितनी जल्दी प्रभावी कदम उठाता है।
- मैं प्रदीप डीलक्स दिखाई जा रहा है प्रयागराज में क्षेत्र देवासी में बाबा क्रोधित होकर एक आदमी को दंड दिए और अपने हाथ से मार रहे हैं की कार्रवाई की जाए1
- खतौनी में नाम छूट गया था उसको शुद्ध करने के लिए लेखपाल ने ₹6000 लिया 6 महीने बाद तक ठीक नहीं किया का आरोप शनिवार को पट्टी संपूर्ण समाधान दिवस में सीआरओ को प्रार्थना पत्र देकर सताई निवासी कोटिया प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरी एक भूमि पट्टी तहसील क्षेत्र के पीथापुर गांव में है जिसकी गाटा संख्या 267 मि0 है इस खतौनी में भूल बस मेरा नाम छूट गया खतौनी लेने पर इसकी जानकारी हुई इसको शुद्ध करने के लिए समस्त कागजात और खतौनी लेकर हल्का लेखपाल के पास पहुंचा और उनको दिखाया उन्होंने समस्त कागजात लेते हुए कहा कि हम इसको ठीक करा देंगे ठीक करने के नाम पर ₹6000 की मांग की पीड़ित ने ₹6000 दे भी दिया ऐसा आरोप है। परंतु 6 माह बीत जाने के बाद भी खतौनी में नाम सही नहीं हुआ शिकायती पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की। संपूर्ण समाधान प्रभारी सीआरओ अजय कुमार तिवारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिए।1
- मुंगरा बादशाहपुर में बसपा की सेक्टर वार्ड समीक्षा बैठक व कैडर कैंप का आयोजन किया गया मुंगरा बादशाहपुर बसपा की सेक्टरवार समीक्षा बैठक व कैडर कैंप आयोजित मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र (368) में बसपा की विधानसभा यूनिट की ओर से सेक्टरवार समीक्षा बैठक एवं कैडर कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद मिश्रा की मौजूदगी रही। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सड़क पर लेटे परिजनों के बीच पहुंचीं विधायक रागिनी सोनकर, बांटा दुख सड़क पर लेटे परिजनों के बीच पहुंचीं विधायक रागिनी सोनकर, बांटा दुख जौनपुर में गौरी शंकर की मौत के बाद जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सड़क पर लेटे परिजनों के बीच मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनका दुख साझा किया और उन्हें समझाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। परिजन घटना की जांच और न्याय की मांग कर रहे हैं। #Jaunpur #जौनपुर #RaginiSonkar #मछलीशहर #JaunpurNews #BreakingNews #UPNews #LineBazar #ViralNews1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *प्रतापगढ़* 8 बाइक के साथ 7 वाहन चोर गिरफ्तार, नगर कोतवाली पुलिस का गुड वर्क प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 बाइकें बरामद की हैं। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों में 4 प्रयागराज और 3 प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू की और फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी की। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व *जेल चौकी इंचार्ज प्रशांत दुबे ने किया। टीम में सिपाही मलखान, अभिषेक और मनोज शामिल रहे।* पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।1
- करंट से मौ,त या कुछ और ? गौरीशंकर की मौ,त पर परिजनों ने उठाए सवाल, सड़क पर श,व रख किया हंगामा करंट से मौत या कुछ और ? गौरीशंकर की मौत पर परिजनों ने उठाए सवाल, सड़क पर शव रख किया हंगामा जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के रूहट्टा परमानतपुर निवासी गौरीशंकर गौड़ (28) पुत्र मुन्ना गौड़ की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर शाम युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर फायर ब्रिगेड के सामने जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। बताया गया कि गौरीशंकर गौड़ बैटरी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। इसके साथ ही वह पचहटिया फायर ब्रिगेड के सामने बालाजी मार्बल एंड टाइल्स की दुकान पर प्रतिदिन मार्बल और टाइल्स के टुकड़े पहुंचाने का काम करता था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दुकान के मालिक ने उसे बुलाया था। देर शाम करीब सात बजे परिजनों को सूचना मिली कि गौरीशंकर की करंट लगने से मौत हो गई है। परिजन मौके पर पहुंचे और घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही। इसके बाद दुकान मालिक की ओर से युवक को अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत को लेकर परिजन संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर फायर ब्रिगेड के सामने जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बालाजी मार्बल एंड टाइल्स के मालिक को हिरासत में लिया है। इस संबंध में सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवक की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- खुटहन सीएचसी में बिजली गुल, मोबाइल की टॉर्च बनी इलाज का सहारा : अंधेरे में मरीजों की जान से खिलवाड़ जौनपुर जिले के खुटहन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था को लेकर मरीजों और तीमारदारों की परेशानी सामने आई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान अस्पताल में इलाज और चिकित्सकीय कार्य मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में किए जाने की बात सामने आई है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के अनुसार बिजली गुल होने के बाद सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य हिस्सों में अंधेरा छा गया। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को मोबाइल फोन की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। प्रसव जैसी संवेदनशील स्थिति में भी रोशनी की समस्या होने की बात कही जा रही है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती की स्थिति में अस्पताल में वैकल्पिक प्रकाश और पर्याप्त बैकअप की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी और प्रसव जैसी सेवाएं प्रभावित न हों। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। मामले को लेकर शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश सिंह से सवाल किया गया। विधायक ने समस्या के संबंध में जल्द निवारण कराने का भरोसा दिया। अब देखना है कि सीएचसी में बिजली व्यवस्था को लेकर सामने आई शिकायत पर जिम्मेदार विभाग कितनी जल्दी प्रभावी कदम उठाता है।1
- जौनपुर में जमीन का विवाद बना खूनी खेल! मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप जौनपुर में जमीन का विवाद बना खूनी खेल! मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप नेवढ़िया के सैदुपुर गांव में दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप, कई थानों की फोर्स मौके पर 📍 जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां और सगी बहन की हत्या कर दी। वारदात की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर नेवढ़िया पुलिस के साथ सर्किल के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े लोगों से जानकारी ली। हत्या के पीछे की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी। #जौनपुर #Jaunpur #JaunpurNews #जौनपुर_न्यूज़ #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #DoubleMurder #नेवढ़िया #JaunpurCrime #UPCrime #NewsUpdate #InstagramNews #ViralNews1