logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ब्रेकिंग न्यूज़* *प्रतापगढ़* 8 बाइक के साथ 7 वाहन चोर गिरफ्तार, नगर कोतवाली पुलिस का गुड वर्क प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 बाइकें बरामद की हैं। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों में 4 प्रयागराज और 3 प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू की और फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी की। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व *जेल चौकी इंचार्ज प्रशांत दुबे ने किया। टीम में सिपाही मलखान, अभिषेक और मनोज शामिल रहे।* पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

15 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

*ब्रेकिंग न्यूज़* *प्रतापगढ़* 8 बाइक के साथ 7 वाहन चोर गिरफ्तार, नगर कोतवाली पुलिस का गुड वर्क प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 बाइकें बरामद की हैं। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों में 4 प्रयागराज और 3 प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू की और फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी की। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व *जेल चौकी इंचार्ज प्रशांत दुबे ने किया। टीम में सिपाही मलखान, अभिषेक और मनोज शामिल रहे।* पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खतौनी में नाम छूट गया था उसको शुद्ध करने के लिए लेखपाल ने ₹6000 लिया 6 महीने बाद तक ठीक नहीं किया का आरोप शनिवार को पट्टी संपूर्ण समाधान दिवस में सीआरओ को प्रार्थना पत्र देकर सताई निवासी कोटिया प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरी एक भूमि पट्टी तहसील क्षेत्र के पीथापुर गांव में है जिसकी गाटा संख्या 267 मि0 है इस खतौनी में भूल बस मेरा नाम छूट गया खतौनी लेने पर इसकी जानकारी हुई इसको शुद्ध करने के लिए समस्त कागजात और खतौनी लेकर हल्का लेखपाल के पास पहुंचा और उनको दिखाया उन्होंने समस्त कागजात लेते हुए कहा कि हम इसको ठीक करा देंगे ठीक करने के नाम पर ₹6000 की मांग की पीड़ित ने ₹6000 दे भी दिया ऐसा आरोप है। परंतु 6 माह बीत जाने के बाद भी खतौनी में नाम सही नहीं हुआ शिकायती पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की। संपूर्ण समाधान प्रभारी सीआरओ अजय कुमार तिवारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिए।
    1
    खतौनी में नाम छूट गया था उसको शुद्ध करने के लिए लेखपाल ने ₹6000 लिया 6 महीने बाद तक ठीक नहीं किया का आरोप
शनिवार को पट्टी संपूर्ण समाधान दिवस में  सीआरओ को प्रार्थना पत्र देकर सताई निवासी कोटिया प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि मेरी एक भूमि पट्टी तहसील क्षेत्र के पीथापुर गांव में है जिसकी गाटा संख्या 267 मि0 है इस खतौनी में भूल बस मेरा नाम छूट गया खतौनी लेने पर इसकी जानकारी हुई इसको शुद्ध करने के लिए समस्त कागजात और खतौनी लेकर हल्का लेखपाल के पास पहुंचा और उनको दिखाया उन्होंने समस्त कागजात लेते हुए कहा कि हम इसको ठीक करा देंगे ठीक करने के नाम पर ₹6000 की मांग की पीड़ित ने ₹6000 दे भी दिया  ऐसा आरोप  है। परंतु 6 माह बीत जाने के बाद भी खतौनी में नाम सही नहीं हुआ शिकायती पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की।
संपूर्ण समाधान प्रभारी सीआरओ अजय कुमार तिवारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिए।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* *प्रतापगढ़* 8 बाइक के साथ 7 वाहन चोर गिरफ्तार, नगर कोतवाली पुलिस का गुड वर्क प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 बाइकें बरामद की हैं। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों में 4 प्रयागराज और 3 प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू की और फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी की। पूरी कार्रवाई का नेतृत्व *जेल चौकी इंचार्ज प्रशांत दुबे ने किया। टीम में सिपाही मलखान, अभिषेक और मनोज शामिल रहे।* पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
        *प्रतापगढ़*
8 बाइक के साथ 7 वाहन चोर गिरफ्तार, नगर कोतवाली पुलिस का गुड वर्क

प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 8 बाइकें बरामद की हैं।

बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों में 4 प्रयागराज और 3 प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू की और फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी की।

पूरी कार्रवाई का नेतृत्व *जेल चौकी इंचार्ज प्रशांत दुबे ने किया। टीम में सिपाही मलखान, अभिषेक और मनोज शामिल रहे।*

पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • प्रतापगढ़ ।प्राचीन इमामबाड़े व कुएं की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, कार्रवाई की मांग प्रतापगढ़। कचेहरी रोड स्थित बेगमवार्ड के सलीम होटल के बगल गली में स्थित प्राचीन मस्जिद एवं इमामबाड़े की भूमि पर कथित अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि इमामबाड़े में प्रतिवर्ष मुहर्रम के दौरान ताजिया रखा जाता है, जिसमें दूर-दराज से लोग शामिल होते हैं। मस्जिद में नमाजियों की आवाजाही भी रहती है। प्रार्थीगण के अनुसार, पूर्वजों के सहयोग से लोगों की सुविधा के लिए मौके पर प्राचीन कुआं बनवाया गया था, जो वर्तमान में सूख चुका है। बाद में प्रशासन द्वारा कुएं के पास इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया, जिसका उपयोग नमाजी व स्थानीय लोग करते हैं। आरोप है कि मो. सलीम, सैयुजुद्दीन और अन्य लोगों द्वारा कुएं की जगत व इमामबाड़े की भूमि पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराया जा रहा है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक मौके पर चार पिलर भी खड़े कर दिए गए हैं, जिससे हैंडपंप को घेरने की आशंका जताई गई है। शहंशाह आलम समेत अन्य प्रार्थीगण ने प्रशासन से निर्माण रुकवाने, पिलरों को हटवाने और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    4
    प्रतापगढ़ ।प्राचीन इमामबाड़े व कुएं की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, कार्रवाई की मांग
प्रतापगढ़। कचेहरी रोड स्थित बेगमवार्ड के सलीम होटल के बगल गली में स्थित प्राचीन मस्जिद एवं इमामबाड़े की भूमि पर कथित अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि इमामबाड़े में प्रतिवर्ष मुहर्रम के दौरान ताजिया रखा जाता है, जिसमें दूर-दराज से लोग शामिल होते हैं। मस्जिद में नमाजियों की आवाजाही भी रहती है।
प्रार्थीगण के अनुसार, पूर्वजों के सहयोग से लोगों की सुविधा के लिए मौके पर प्राचीन कुआं बनवाया गया था, जो वर्तमान में सूख चुका है। बाद में प्रशासन द्वारा कुएं के पास इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया, जिसका उपयोग नमाजी व स्थानीय लोग करते हैं।
आरोप है कि मो. सलीम, सैयुजुद्दीन और अन्य लोगों द्वारा कुएं की जगत व इमामबाड़े की भूमि पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराया जा रहा है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक मौके पर चार पिलर भी खड़े कर दिए गए हैं, जिससे हैंडपंप को घेरने की आशंका जताई गई है। शहंशाह आलम समेत अन्य प्रार्थीगण ने प्रशासन से निर्माण रुकवाने, पिलरों को हटवाने और मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Media Suraj Soni
    Media Suraj Soni
    Media and information sciences faculty Pratapgarh, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • *जेई की निगरानी में ब्लॉक परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता को लेकर घिरे अधिकारी* लम्भुआ, सुलतानपुर विकास खण्ड लम्भुआ परिसर में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ब्लॉक परिसर में आवास के पीछे चल रहे इस निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री और तकनीकी मानकों के पालन पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान इंटरलॉकिंग के नीचे डाली जा रही बालू और कंक्रीट की परत निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं दिखाई दे रही है। वहीं इंटरलॉकिंग के किनारों पर बनाई जाने वाली एजिंग (किनारों की मजबूती) भी स्पष्ट रूप से नजर नहीं आई। मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि इंटरलॉकिंग दीवार के सहारे टिकाई जाएगी और अलग से एजिंग नहीं बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान बीडीओ, एपीओ और संबंधित अधिकारी भी ब्लॉक परिसर में मौजूद थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब अधिकारियों की मौजूदगी में ब्लॉक मुख्यालय के भीतर ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी किस तरह होती होगी। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मांग है कि सरकारी परिसर में हो रहे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इंटरलॉकिंग के आधार, बालू, कंक्रीट और एजिंग सहित सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हों। जनहित में उठे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि खबर का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि सार्वजनिक धन से हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित कराना है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी निर्माण कार्य की जांच कराते हैं या नहीं और यदि कहीं मानकों में कमी पाई जाती है तो उसे सुधारा जाता है या नहीं।
    3
    *जेई की निगरानी में ब्लॉक परिसर में इंटरलॉकिंग निर्माण पर उठे सवाल, गुणवत्ता को लेकर घिरे अधिकारी*
लम्भुआ, सुलतानपुर
विकास खण्ड लम्भुआ परिसर में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ब्लॉक परिसर में आवास के पीछे चल रहे इस निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री और तकनीकी मानकों के पालन पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान इंटरलॉकिंग के नीचे डाली जा रही बालू और कंक्रीट की परत निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं दिखाई दे रही है। वहीं इंटरलॉकिंग के किनारों पर बनाई जाने वाली एजिंग (किनारों की मजबूती) भी स्पष्ट रूप से नजर नहीं आई। मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि इंटरलॉकिंग दीवार के सहारे टिकाई जाएगी और अलग से एजिंग नहीं बनाई जाएगी।
बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान बीडीओ, एपीओ और संबंधित अधिकारी भी ब्लॉक परिसर में मौजूद थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब अधिकारियों की मौजूदगी में ब्लॉक मुख्यालय के भीतर ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी किस तरह होती होगी।
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मांग है कि सरकारी परिसर में हो रहे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इंटरलॉकिंग के आधार, बालू, कंक्रीट और एजिंग सहित सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हों।
जनहित में उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि खबर का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि सार्वजनिक धन से हो रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित कराना है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी निर्माण कार्य की जांच कराते हैं या नहीं और यदि कहीं मानकों में कमी पाई जाती है तो उसे सुधारा जाता है या नहीं।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 40 मिनट की बारिश से जलभराव, खुली नगरपालिका की पोल: सुल्तानपुर में दर्जनों मोहल्लों में पानी भरा, बच्चे तैरकर निकले; भाजपा ऑफिस के पास 3-4 फीट जलभराव सुल्तानपुर में शनिवार शाम करीब 5 बजे 40 मिनट तक बारिश हुई। इस बारिश से नगर पालिका के स्वच्छता मिशन के दावों की पोल खुल गई। शहर के दर्जनों मोहल्लों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। शहर के पयागीपुर में हाइवे पर भाजपा ऑफिस के पास सड़क पर तीन से चार फीट पानी भर गया। अमहट मंडी रोड पर भी एक फीट तक पानी जमा हो गया। लखनऊ-बलिया मार्ग पर जेल रोड गभड़िया के पास भी एक तरफ पानी जमा रहा। राहुल चौराहे के पीछे की गली में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया। इससे ट्यूशन से लौटे बच्चों को तैरकर निकलना पड़ा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक कम बारिश का अनुमान है। कूरेभार क्षेत्र में शाम 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम 4:15 तक काले बादलों के बीच दो बार जोरदार बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर जारी है। किसानों को इस बारिश से फायदा मिल सकता है। किसानों का मानना है कि सितंबर महीने में यह पहली अच्छी बारिश है, जिससे धान की फसल को खास तौर से फायदा मिलेगा। लंभुआ में भी मौसम ने अचानक करवट बदली है। दिन भर धूप और उमस भरी गर्मी रही। देर शाम लंभुआ क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। भदैया में भी शाम 6 बजे से तेज बारिश हो रही है।
    2
    40 मिनट की बारिश से जलभराव, खुली नगरपालिका की पोल: सुल्तानपुर में दर्जनों मोहल्लों में पानी भरा, बच्चे तैरकर निकले; भाजपा ऑफिस के पास 3-4 फीट जलभराव
सुल्तानपुर में शनिवार शाम करीब 5 बजे 40 मिनट तक बारिश हुई। इस बारिश से नगर पालिका के स्वच्छता मिशन के दावों की पोल खुल गई। शहर के दर्जनों मोहल्लों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई।
शहर के पयागीपुर में हाइवे पर भाजपा ऑफिस के पास सड़क पर तीन से चार फीट पानी भर गया। अमहट मंडी रोड पर भी एक फीट तक पानी जमा हो गया।
लखनऊ-बलिया मार्ग पर जेल रोड गभड़िया के पास भी एक तरफ पानी जमा रहा। राहुल चौराहे के पीछे की गली में दो फीट से ज्यादा पानी भर गया। इससे ट्यूशन से लौटे बच्चों को तैरकर निकलना पड़ा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक कम बारिश का अनुमान है।
कूरेभार क्षेत्र में शाम 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम 4:15 तक काले बादलों के बीच दो बार जोरदार बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर जारी है। किसानों को इस बारिश से फायदा मिल सकता है। किसानों का मानना है कि सितंबर महीने में यह पहली अच्छी बारिश है, जिससे धान की फसल को खास तौर से फायदा मिलेगा।
लंभुआ में भी मौसम ने अचानक करवट बदली है। दिन भर धूप और उमस भरी गर्मी रही। देर शाम लंभुआ क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली है। भदैया में भी शाम 6 बजे से तेज बारिश हो रही है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी, कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब* *असंतुष्ट फीडबैक अधिक मिलने और शिकायतकर्ताओं से वार्ता न करने पर कार्रवाई के निर्देश* *प्रयागराज* जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई विभागों में शिकायतों के निस्तारण के बाद असंतुष्ट फीडबैक की संख्या अधिक पाए जाने तथा शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत वार्ता नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-जिला चिकित्सालय एसआरएन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा
    1
    *आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त हुए जिलाधिकारी, कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब*

*असंतुष्ट फीडबैक अधिक मिलने और शिकायतकर्ताओं से वार्ता न करने पर कार्रवाई के निर्देश*

*प्रयागराज*

 जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की विस्तार से समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान कई विभागों में शिकायतों के निस्तारण के बाद असंतुष्ट फीडबैक की संख्या अधिक पाए जाने तथा शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत वार्ता नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक-जिला चिकित्सालय एसआरएन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • खुटहन सीएचसी में बिजली गुल, मोबाइल की टॉर्च बनी इलाज का सहारा : अंधेरे में मरीजों की जान से खिलवाड़ जौनपुर जिले के खुटहन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था को लेकर मरीजों और तीमारदारों की परेशानी सामने आई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान अस्पताल में इलाज और चिकित्सकीय कार्य मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में किए जाने की बात सामने आई है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के अनुसार बिजली गुल होने के बाद सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य हिस्सों में अंधेरा छा गया। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को मोबाइल फोन की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। प्रसव जैसी संवेदनशील स्थिति में भी रोशनी की समस्या होने की बात कही जा रही है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती की स्थिति में अस्पताल में वैकल्पिक प्रकाश और पर्याप्त बैकअप की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी और प्रसव जैसी सेवाएं प्रभावित न हों। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। मामले को लेकर शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश सिंह से सवाल किया गया। विधायक ने समस्या के संबंध में जल्द निवारण कराने का भरोसा दिया। अब देखना है कि सीएचसी में बिजली व्यवस्था को लेकर सामने आई शिकायत पर जिम्मेदार विभाग कितनी जल्दी प्रभावी कदम उठाता है।
    1
    खुटहन सीएचसी में बिजली गुल, मोबाइल की टॉर्च बनी इलाज का सहारा : अंधेरे में मरीजों की जान से खिलवाड़
जौनपुर जिले के खुटहन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली व्यवस्था को लेकर मरीजों और तीमारदारों की परेशानी सामने आई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान अस्पताल में इलाज और चिकित्सकीय कार्य मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में किए जाने की बात सामने आई है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
परिजनों के अनुसार बिजली गुल होने के बाद सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य हिस्सों में अंधेरा छा गया। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों को मोबाइल फोन की टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। प्रसव जैसी संवेदनशील स्थिति में भी रोशनी की समस्या होने की बात कही जा रही है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली कटौती की स्थिति में अस्पताल में वैकल्पिक प्रकाश और पर्याप्त बैकअप की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी और प्रसव जैसी सेवाएं प्रभावित न हों। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
मामले को लेकर शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश सिंह से सवाल किया गया। विधायक ने समस्या के संबंध में जल्द निवारण कराने का भरोसा दिया। अब देखना है कि सीएचसी में बिजली व्यवस्था को लेकर सामने आई शिकायत पर जिम्मेदार विभाग कितनी जल्दी प्रभावी कदम उठाता है।
    user_PUBLIC TALK NEWS
    PUBLIC TALK NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को यात्रियों से भरी बस का अचानक टायर फटने से अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली से पटना जा रही बस किलोमीटर संख्या 91.6 के पास हादसे का शिकार हुई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया और किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से 14 यात्रियों को लेकर बस पटना जा रही थी। जैसे ही बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 91.6 के पास पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित होने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किसी तरह नियंत्रित कर लिया। घटना के बाद सभी 14 यात्रियों को तत्काल बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए बस मालिक आनंद अग्रवाल ने तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कराई। वैकल्पिक बस AR 01 W 3500 मौके पर पहुंची, जिसके बाद सभी 14 यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य पटना के लिए रवाना कर दिया गया।
    1
    टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार को यात्रियों से भरी बस का अचानक टायर फटने से अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली से पटना जा रही बस किलोमीटर संख्या 91.6 के पास हादसे का शिकार हुई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया और किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से 14 यात्रियों को लेकर बस पटना जा रही थी। जैसे ही बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 91.6 के पास पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही बस अनियंत्रित होने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किसी तरह नियंत्रित कर लिया।
घटना के बाद सभी 14 यात्रियों को तत्काल बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए बस मालिक आनंद अग्रवाल ने तत्काल दूसरी बस की व्यवस्था कराई। वैकल्पिक बस AR 01 W 3500 मौके पर पहुंची, जिसके बाद सभी 14 यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य पटना के लिए रवाना कर दिया गया।
    user_DAILY Newspapers GKA
    DAILY Newspapers GKA
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    40 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.