शाहजहांपुर जिले की जलालाबाद तहसील स्थित परशुरामपुरी में आयोजित जनसभा में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि परशुरामपुरी का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक संकल्प को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भगवान परशुराम की तपोभूमि परशुरामपुरी की पहचान को और सशक्त बनाने के लिए यहां धार्मिक, सांस्कृतिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। जनसभा के दौरान विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

- उत्तर प्रदेश के जलालाबाद में मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की।1
- शाहजहांपुर की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में बुधवार को मैंगो डे बड़े ही उत्साह और रंगारंग अंदाज में मनाया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर आम की मिठास और बच्चों की खुशियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चे और शिक्षिकाएं पीले रंग के परिधान पहनकर विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरे परिसर में मनमोहक छटा बिखर गई। बच्चों ने आम के महत्व पर आधारित कविताएं सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इस दिन को यादगार बनाया। इसके बाद सभी बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ मिलकर स्वादिष्ट आमों का लुत्फ उठाया और मैंगो पार्टी का आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य हिना खान ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सीखने की रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में अध्यापिकाएं मंजू, दिव्या मिश्रा, एकता, रोली द्विवेदी, देविना गुप्ता, मीनू गुप्ता, पायल दीक्षित, आन्या दीक्षित एवं खुशी दीक्षित सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और पूरे आयोजन में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।1
- शाहजहांपुर में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मच्छरों के प्रजनन को रोकना है, जिसके तहत नालियों की सफाई करने के साथ-साथ जलभराव वाले स्थानों पर दवाइयों व एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया और फॉगिंग भी कराई गई। इस विशेष सफाई अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों ने सफाई नायक रमेश चंद्र कटारिया के नेतृत्व में सफाई का कार्य पूरा किया।1
- शाहजहाँपुर में राष्ट्रीय वाल्मीकि परिवार (आरवीपी)-2019 के बैनर तले वाल्मीकि समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख संगम कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और शहर विधायक सुरेश कुमार खन्ना के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।1
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील स्थित भगवान परशुराम जन्मस्थली पहुंचकर पूजा-अर्चना की और रामताल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जलालाबाद अब 'परशुरामपुरी' के नाम से जाना जाएगा, जिससे इस क्षेत्र को धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान का नया आयाम मिलेगा। मंदिर परिसर में महंत सत्यदेव पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई। उपमुख्यमंत्री ने नैमिषारण्य से आए संस्कृत विद्यालय के बटुकों को तिलक लगाकर, अंगवस्त्र और दक्षिणा देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जनसभा को संबोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली, सड़क और पेयजल सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार हुआ है तथा गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिली है। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी किए जाने पर खुशी जताई और इसे भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही। इस दौरान महापौर अर्चना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।1
- "लहू-लहू इंकलाब लेंगे, सनद रहे हम हिसाब लेंगे, तुम्ही से इसका जवाब लेंगे..." के आक्रामक इंकलाबी नारों के बीच दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस का अनशन चल रहा था। इसी अनशन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदर्शन में उनके साथ मौजूद कई अन्य सीनियर कांग्रेस नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।1