logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम पंचायत अडोल में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया ग्राम पंचायत अडोल के झर महादेव परिसर में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाइयां बांटी गईं और पार्टी की उपलब्धियों व नीतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसटी मोर्चा मंडल झाड़ोल अध्यक्ष राजू निमावत, भाजपा महामंत्री झाड़ोल निर्मल दर्जी एवं उपाध्यक्ष राकेश कुमार जैन उपस्थित रहे। साथ ही गांव के कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

2 hrs ago
user_Vishnu lohar
Vishnu lohar
Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

ग्राम पंचायत अडोल में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया ग्राम पंचायत अडोल के झर महादेव परिसर में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाइयां बांटी गईं और पार्टी की उपलब्धियों व नीतियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एसटी मोर्चा मंडल झाड़ोल अध्यक्ष राजू निमावत, भाजपा महामंत्री झाड़ोल निर्मल दर्जी एवं उपाध्यक्ष राकेश कुमार जैन उपस्थित रहे। साथ ही गांव के कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • उदयपुर जिले के घासा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 01 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जारहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली आशिमा वासवानी के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा आमसूचना व तकनीकी सहयोग से कार्रवाई की गई।
    1
    उदयपुर जिले के घासा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 01 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जारहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली आशिमा वासवानी के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह मय टीम द्वारा आमसूचना व तकनीकी सहयोग से कार्रवाई की गई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल उत्पादन में भारत की ऐतिहासिक छलांग, निर्यात में 127 गुना की भारी वृद्धि संवाददाता -संतोष व्यास ​उदयपुर/डूंगरपुर। भारत पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के क्षेत्र में एक वैश्विक महाशक्ति बनकर उभरा है। मोबाइल फोन के निर्यात में 127 गुना की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है, जो देश के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान की सफलता को प्रमाणित करता है। यह महत्वपूर्ण जानकारी उदयपुर के सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा संसद में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दी। ​उत्पादन और निर्यात के चौंकाने वाले आंकड़े :- संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014-15 में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं का उत्पादन जहां मात्र 1.9 लाख करोड़ रुपये था, वह 2024-25 में 6 गुना बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सबसे क्रांतिकारी बदलाव मोबाइल फोन सेक्टर में देखा गया है। 2014-15 में मोबाइल उत्पादन 18 हजार करोड़ रुपये का था, जो अब 28 गुना बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपये हो गया है। निर्यात के मोर्चे पर भारत ने 1500 करोड़ से सफर शुरू कर 2 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। विशेष बात यह है कि मोबाइल फोन का आयात जो कभी कुल मांग का 75% था, अब घटकर मात्र 0.02% रह गया है। ​सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और भविष्य की योजनाएं :- केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए सरकार ने बजट 2026-27 में भारत सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा की है। इसके तहत डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। मात्र चार वर्षों के भीतर सरकार ने लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये की 10 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। वर्तमान में माइक्रोन और कायनेस जैसी कंपनियों ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है, जबकि दो अन्य संयंत्र इस वर्ष शुरू होने वाले हैं। ​युवाओं के लिए रोजगार के खुले द्वार :- इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र न केवल आर्थिक बल्कि रोजगार की दृष्टि से भी मील का पत्थर साबित हो रहा है। उद्योग के अनुमानों के मुताबिक, इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 25 लाख नौकरियां सृजित हुई हैं। अकेले मोबाइल निर्माण क्षेत्र ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सहित करीब 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। इसके अलावा, चिप डिजाइन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार ने 315 विश्वविद्यालयों को मुफ्त में अत्याधुनिक टूल्स उपलब्ध कराए हैं, जिससे भारतीय छात्र और इंजीनियर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। ​अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी :- भारत ने अपनी आपूर्ति श्रृंखला को लचीला बनाने के लिए अमेरिका, जापान, यूरोपीय संघ, सिंगापुर और नीदरलैंड जैसे देशों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। सरकार की इन नीतियों का उद्देश्य भारत को चिप डिजाइन से लेकर अंतिम उत्पाद तक एक संपूर्ण वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
    1
    इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल उत्पादन में भारत की ऐतिहासिक छलांग, निर्यात में 127 गुना की भारी वृद्धि
संवाददाता -संतोष व्यास
​उदयपुर/डूंगरपुर। भारत पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के क्षेत्र में एक वैश्विक महाशक्ति बनकर उभरा है। मोबाइल फोन के निर्यात में 127 गुना की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है, जो देश के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान की सफलता को प्रमाणित करता है। यह महत्वपूर्ण जानकारी उदयपुर के सांसद डॉ. मन्नालाल रावत द्वारा संसद में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने दी।
​उत्पादन और निर्यात के चौंकाने वाले आंकड़े :-
संसद में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014-15 में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं का उत्पादन जहां मात्र 1.9 लाख करोड़ रुपये था, वह 2024-25 में 6 गुना बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सबसे क्रांतिकारी बदलाव मोबाइल फोन सेक्टर में देखा गया है। 2014-15 में मोबाइल उत्पादन 18 हजार करोड़ रुपये का था, जो अब 28 गुना बढ़कर 5.45 लाख करोड़ रुपये हो गया है। निर्यात के मोर्चे पर भारत ने 1500 करोड़ से सफर शुरू कर 2 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। विशेष बात यह है कि मोबाइल फोन का आयात जो कभी कुल मांग का 75% था, अब घटकर मात्र 0.02% रह गया है।
​सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और भविष्य की योजनाएं :-
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए सरकार ने बजट 2026-27 में भारत सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की घोषणा की है। इसके तहत डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा। मात्र चार वर्षों के भीतर सरकार ने लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये की 10 बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। वर्तमान में माइक्रोन और कायनेस जैसी कंपनियों ने वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है, जबकि दो अन्य संयंत्र इस वर्ष शुरू होने वाले हैं।
​युवाओं के लिए रोजगार के खुले द्वार :-
इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र न केवल आर्थिक बल्कि रोजगार की दृष्टि से भी मील का पत्थर साबित हो रहा है। उद्योग के अनुमानों के मुताबिक, इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 25 लाख नौकरियां सृजित हुई हैं। अकेले मोबाइल निर्माण क्षेत्र ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सहित करीब 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। इसके अलावा, चिप डिजाइन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार ने 315 विश्वविद्यालयों को मुफ्त में अत्याधुनिक टूल्स उपलब्ध कराए हैं, जिससे भारतीय छात्र और इंजीनियर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
​अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी :-
भारत ने अपनी आपूर्ति श्रृंखला को लचीला बनाने के लिए अमेरिका, जापान, यूरोपीय संघ, सिंगापुर और नीदरलैंड जैसे देशों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। सरकार की इन नीतियों का उद्देश्य भारत को चिप डिजाइन से लेकर अंतिम उत्पाद तक एक संपूर्ण वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना है।
    user_संतोष व्यास पत्रकार
    संतोष व्यास पत्रकार
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ मे गृह रक्षा केंद्र (होमगार्ड ) के कार्यालय की चार दीवारी पर चल रही निर्माण कार्य नगर परिषद ने रुकवाया
    1
    चित्तौड़गढ़ मे गृह रक्षा केंद्र (होमगार्ड ) के कार्यालय की चार दीवारी पर चल रही निर्माण कार्य नगर परिषद ने रुकवाया
    user_Ashish kumar kodli
    Ashish kumar kodli
    Local News Reporter Mavli, Udaipur•
    15 hrs ago
  • आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज आबूरोड मंडल में एक अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ कार्यकर्ता शर्मिष्ठा शर्मा के निवास स्थान पर संपन्न हुआ, जहाँ मंडल, जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा का ध्वज लहराकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ की गई,इस अवसर पर श्रीमती शर्मिष्ठा शर्मा जी ने पार्टी के प्रारंभिक संघर्षों से लेकर आज तक की यात्रा को बड़े ही भावुक शब्दों में साझा किया,उन्होंने कार्यकर्ताओं को बीते संघर्षमय दिनों की याद दिलाते हुए वर्तमान समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उन कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को याद किया, जिनके अथक प्रयासों और संघर्षों ने पार्टी को इस ऊंचाई तक पहुँचाया। उन्होंने उनके योगदान को नमन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया, जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया,कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला सदस्यों का माला एवं पार्टी दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिससे वातावरण उत्साह और गौरव से भर उठा कार्यक्रम मे जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह , हरेन्द्र सिंह, मुकेश मोदी,देवेंद्र निगम, प्रेम सिंह, रमेश वैष्णव, मंत्री अनुज गर्ग, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, सोशल मीडिया पुलिन छगानी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, आई टी प्रभारी नीलम राणा, वरिष्ठ शर्मिष्ठा शर्मा, सुरेश सैनी, विष्णु मारू, जिला कार्यकरणी सदस्य मनीष परसाई, अजय वाला, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता शर्मा, निर्वतमान पार्षद, दीपक कुमार, अमर सिंह, मोहन बंजारा, राजेन्द्र कुमार, चन्द्ररेखा अग्रवाल, सुरेखा मोदी, अभिषेक मेरु, इम्मामुदिन एवं आलोक गौड़ , पुनीत रावल, सागर राणा, राकेश मित्तल, मदन कोली, गोविंद भील , सूर्यप्रताप सिंह, राजा बंजारा, निखिल कुमावत, तुषार तिर्वेदी दीपक बारोट, सुरेश सोनी, सुनीता मिश्रा, ऋतु पुंडीर,प्रदीप शर्मा, नरेंद मिश्रा उपस्थित रहे ।
    4
    आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज आबूरोड मंडल में एक अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ कार्यकर्ता शर्मिष्ठा शर्मा के निवास स्थान पर संपन्न हुआ, जहाँ मंडल, जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा का ध्वज लहराकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ की गई,इस अवसर पर श्रीमती शर्मिष्ठा शर्मा जी ने पार्टी के प्रारंभिक संघर्षों से लेकर आज तक की यात्रा को बड़े ही भावुक शब्दों में साझा किया,उन्होंने कार्यकर्ताओं को बीते संघर्षमय दिनों की याद दिलाते हुए वर्तमान समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उन कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को याद किया, जिनके अथक प्रयासों और संघर्षों ने पार्टी को इस ऊंचाई तक पहुँचाया। उन्होंने उनके योगदान को नमन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया, जिला पदाधिकारी रितेश सिंह चौहान ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया,कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला सदस्यों का माला एवं पार्टी दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, जिससे वातावरण उत्साह और गौरव से भर उठा कार्यक्रम मे  जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह , हरेन्द्र सिंह, मुकेश मोदी,देवेंद्र निगम, प्रेम सिंह, रमेश वैष्णव, मंत्री अनुज गर्ग, कोषाध्यक्ष दिलीप सोनी, सोशल मीडिया पुलिन छगानी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, आई टी प्रभारी नीलम राणा, वरिष्ठ शर्मिष्ठा शर्मा, सुरेश सैनी, विष्णु मारू, जिला कार्यकरणी सदस्य मनीष परसाई, अजय वाला, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता शर्मा, निर्वतमान पार्षद, दीपक कुमार, अमर सिंह, मोहन बंजारा, राजेन्द्र कुमार, चन्द्ररेखा अग्रवाल, सुरेखा मोदी, अभिषेक मेरु, इम्मामुदिन एवं आलोक गौड़ , पुनीत रावल, सागर राणा, राकेश मित्तल, मदन कोली, गोविंद भील , सूर्यप्रताप सिंह, राजा बंजारा, निखिल कुमावत, तुषार तिर्वेदी  दीपक बारोट, सुरेश सोनी, सुनीता मिश्रा, ऋतु पुंडीर,प्रदीप शर्मा, नरेंद मिश्रा उपस्थित रहे ।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • bdaram Rana
    1
    bdaram Rana
    user_Bdaram rana
    Bdaram rana
    Police Officer आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    2
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • थाना झाड़ोल पुलिस ने हाइवे पर राहगीरों को धारदार तलवार दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उंडावेला हाइवे से आरोपी संजय (28) निवासी शिवपुरा को एक अवैध तलवार के साथ डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी फैलीराम मीणा सहित सतीष कुमार, शंकरलाल, जितेन्द्र गवारिया, लक्ष्मीलाल व बालकृष्ण की अहम भूमिका रही।
    1
    थाना झाड़ोल पुलिस ने हाइवे पर राहगीरों को धारदार तलवार दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उंडावेला हाइवे से आरोपी संजय (28) निवासी शिवपुरा को एक अवैध तलवार के साथ डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी फैलीराम मीणा सहित सतीष कुमार, शंकरलाल, जितेन्द्र गवारिया, लक्ष्मीलाल व बालकृष्ण की अहम भूमिका रही।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत ढूंढिया के राजस्व गांव भीलाखेड़ा मे एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक किसान की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीलाखेड़ा निवासी वेणीराम गाडरी पुत्र रूपलाल गाडरी अपने खेत में गेहूं की फसल निकालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका शरीर थ्रेसर मशीन में फंस गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
    1
    उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत ढूंढिया के राजस्व गांव भीलाखेड़ा मे एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक किसान की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीलाखेड़ा निवासी वेणीराम गाडरी पुत्र रूपलाल गाडरी अपने खेत में गेहूं की फसल निकालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका शरीर थ्रेसर मशीन में फंस गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राजसमंद सह-प्रभारी असरार अहमद खान का ग्रुप ने किया स्वागत, पूर्व राज्यमंत्री ने एमएमबी ग्रुप के सेवा कार्यों को सराहा संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। कौमी एकता के प्रतीक हजरत किबला मस्तान शाह बाबा की स्मृति में एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर द्वारा पक्षियों के लिए परिंडा बांधो अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान के सानिध्य में स्थानीय कब्रिस्तान परिसर में परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई। इस दौरान ग्रुप सदस्यों ने इन बेजुबान पक्षियों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। ​अभियान की जानकारी देते हुए सदर मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार खिदमत-ए-खल्क (जनसेवा) के कार्यों में जुटा है। भीषण गर्मी के इस मौसम को देखते हुए उन स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहाँ परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने और दाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की ओर से असरार अहमद खान का राजसमंद जिले का सह-प्रभारी नियुक्त होने पर माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ​पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान ने ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि एमएमबी ग्रुप द्वारा बेजुबानों के लिए दाना-पानी मुहैया कराना एक नेक पहल है, जो उनके लिए जीवनदान साबित हो रही है। विशेष रूप से इस अभियान में छोटे बच्चों को शामिल करना सराहनीय है, जिससे नई पीढ़ी में जीव-दया के संस्कार विकसित हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राशन वितरण, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े की थैलियों का वितरण और सड़क सुरक्षा जैसे कार्यों के माध्यम से इस ग्रुप ने पूरे संभाग में समाज सेवा की एक नई मिसाल पेश की है। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    राजसमंद सह-प्रभारी असरार अहमद खान का ग्रुप ने किया स्वागत, पूर्व राज्यमंत्री ने एमएमबी ग्रुप के सेवा कार्यों को सराहा
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। कौमी एकता के प्रतीक हजरत किबला मस्तान शाह बाबा की स्मृति में एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर द्वारा पक्षियों के लिए परिंडा बांधो अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान के सानिध्य में स्थानीय कब्रिस्तान परिसर में परिंडे बांधकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई। इस दौरान ग्रुप सदस्यों ने इन बेजुबान पक्षियों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
​अभियान की जानकारी देते हुए सदर मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में लगातार खिदमत-ए-खल्क (जनसेवा) के कार्यों में जुटा है। भीषण गर्मी के इस मौसम को देखते हुए उन स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहाँ परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने और दाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप की ओर से असरार अहमद खान का राजसमंद जिले का सह-प्रभारी नियुक्त होने पर माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
​पूर्व राज्य मंत्री असरार अहमद खान ने ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि एमएमबी ग्रुप द्वारा बेजुबानों के लिए दाना-पानी मुहैया कराना एक नेक पहल है, जो उनके लिए जीवनदान साबित हो रही है। विशेष रूप से इस अभियान में छोटे बच्चों को शामिल करना सराहनीय है, जिससे नई पीढ़ी में जीव-दया के संस्कार विकसित हो रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राशन वितरण, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े की थैलियों का वितरण और सड़क सुरक्षा जैसे कार्यों के माध्यम से इस ग्रुप ने पूरे संभाग में समाज सेवा की एक नई मिसाल पेश की है। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_संतोष व्यास पत्रकार
    संतोष व्यास पत्रकार
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.