logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीसी अभिजीत सिन्हा के अध्ययक्षता में मेडिकल यूनिट की समीक्षा बैठक हुई रानेश्वर/दुमका। समाहरणालय सभागार में अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच तथा क्षेत्रवार कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जहां भी मोबाइल मेडिकल यूनिट जाएगी, वहां संबंधित सहिया की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सहिया के माध्यम से आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया जाए, ताकि ग्रामीणों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्कूलों के आसपास मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे बच्चों एवं किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा की जा रही सभी जांचों की प्रविष्टि HMIS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही जिस क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट जा रही हो, वहां की गर्भवती महिलाओं के एएनसी ड्यू डेट की सूची संबंधित टीम को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर एएनसी जांच सुनिश्चित करते हुए उसे HMIS में भी अपडेट किया जा सके। इस संबंध में सभी एमओआईसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने सिविल सर्जन कार्यालय में मोबाइल मेडिकल यूनिट की लाइव ट्रैकिंग व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि यह जानकारी उपलब्ध रहे कि वर्तमान समय में यूनिट किस क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट का उपयोग त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

1 hr ago
user_मो० साबिर अंसारी
मो० साबिर अंसारी
रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
1 hr ago
eb05467e-91bf-41ca-adb2-335ec629b333

डीसी अभिजीत सिन्हा के अध्ययक्षता में मेडिकल यूनिट की समीक्षा बैठक हुई रानेश्वर/दुमका। समाहरणालय सभागार में अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच तथा क्षेत्रवार कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जहां भी मोबाइल मेडिकल यूनिट जाएगी, वहां संबंधित सहिया की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सहिया के माध्यम से आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया जाए, ताकि ग्रामीणों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्कूलों के आसपास मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे बच्चों एवं किशोरियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा की जा रही सभी जांचों की प्रविष्टि HMIS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही जिस क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट जा रही हो, वहां की गर्भवती महिलाओं के एएनसी ड्यू डेट की सूची संबंधित टीम को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर एएनसी जांच सुनिश्चित करते हुए उसे HMIS में भी अपडेट किया जा सके। इस संबंध में सभी एमओआईसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने सिविल सर्जन कार्यालय में मोबाइल मेडिकल यूनिट की लाइव ट्रैकिंग व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि यह जानकारी उपलब्ध रहे कि वर्तमान समय में यूनिट किस क्षेत्र में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट का उपयोग त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • दुमका के SDO कार्यालय में रानेश्वर प्रखंड के बीडीओ ने BNS 126 से जुड़े एक मामले में अपनी हाजिरी दी। वे इस कानूनी कार्यवाही के लिए वहां उपस्थित हुए।
    1
    दुमका के SDO कार्यालय में रानेश्वर प्रखंड के बीडीओ ने BNS 126 से जुड़े एक मामले में अपनी हाजिरी दी। वे इस कानूनी कार्यवाही के लिए वहां उपस्थित हुए।
    user_मो० साबिर अंसारी
    मो० साबिर अंसारी
    रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
    21 hrs ago
  • दुमका से बड़ी खबर,पुलिस ने हत्यारों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल, पुलिस कप्तान ने किया काण्ड का उद्भेदन दुमका रामगढ़ ============================== दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र के झुंझी एवं दोन्दिया गांव के पास डंगाल में बीते दिन पुलिस ने एक शव बरामद किया था। शव का पहचान दिनेश राय के रूप में हुई थी।शव को देखने एवं छानबीन करने पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होना पाया गया था और पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में पोस्टमार्टम कराया गया। रामगढ़ थाना पुलिस ने मृतक दिनेश कुमार राय की पत्नी ललिता देवी के फर्दब्यान के आधार पर रामगढ़ थाना मे अज्ञात अपराधियो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। SIT के द्वारा गुप्त सूचना एवं तकनिकी अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि मृतक दिनेश कुमार राय एवं अप्राथमिकी अभियुक्त बनासरी देवी के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त बनासरी देवी एवं उसके पति देवा गृही से पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर दोनो ने अपने अन्य सहयोगी 1. जोगेश्वर देहरी एवं 2. आशिक गृही के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र रचकर दिनेश कुमार राय की हत्या करने की बात स्वीकार किये।जिस पर पुलिस ने सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    1
    दुमका से बड़ी खबर,पुलिस ने हत्यारों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल, पुलिस कप्तान ने किया काण्ड का उद्भेदन 
दुमका रामगढ़ 
==============================
दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र के झुंझी एवं दोन्दिया गांव के पास डंगाल में बीते दिन पुलिस ने एक शव बरामद किया था।
शव का पहचान दिनेश राय के रूप में हुई थी।शव को देखने एवं छानबीन करने पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होना पाया गया था और पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में  पोस्टमार्टम कराया गया।
रामगढ़ थाना पुलिस ने मृतक दिनेश कुमार राय की पत्नी ललिता देवी के फर्दब्यान के आधार पर रामगढ़ थाना मे अज्ञात अपराधियो के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
काण्ड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। SIT के द्वारा गुप्त सूचना एवं तकनिकी अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि मृतक दिनेश कुमार राय एवं अप्राथमिकी अभियुक्त बनासरी देवी के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त बनासरी देवी एवं उसके पति देवा गृही से पुलिस  द्वारा  पुछताछ करने पर दोनो ने अपने अन्य सहयोगी 1. जोगेश्वर देहरी एवं 2. आशिक गृही के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र रचकर दिनेश कुमार राय की हत्या करने की बात स्वीकार किये।जिस पर पुलिस ने सभी हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
    user_अजय कुमार तिवारी (भारती)
    अजय कुमार तिवारी (भारती)
    Dumka, Jharkhand•
    26 min ago
  • गैंगस्टर प्रिंस खान ने खोला धनबाद SP का काला चिट्ठा !! झारखंड के कोयला राजधानी धनबाद के मशहूर गैंगस्टर प्रिंस खान ने धनबाद एसपी प्रभात कुमार पर संगीत इल्जाम लगाया है प्रिंस खान का कहना है की धनबाद एसपी प्रभात कुमार कोयले के अवैध व्यापार में अपना हिस्सा लेते हैं धनबाद में हो रहा है अपराधों को बढ़ावा देने में एसपी प्रभात कुमार का बड़ा हाथ है साथ उन्होंने एसपी प्रभात कुमार के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया अब सच क्या है यह तो जांच का विषय है मगर धनबाद में हो रहे खुलेआम कोयले के अवैध व्यापार को देखकर कभी-कभी यह शंका होने लगती है की प्रिंस खान द्वारा लगाए गए आरोप सही तो नहीं है।
    1
    गैंगस्टर प्रिंस खान ने खोला धनबाद SP का काला चिट्ठा !!
झारखंड के कोयला राजधानी धनबाद के मशहूर गैंगस्टर प्रिंस खान ने धनबाद एसपी प्रभात कुमार पर संगीत इल्जाम लगाया है प्रिंस खान का कहना है की धनबाद एसपी प्रभात कुमार कोयले के अवैध व्यापार में अपना हिस्सा लेते हैं धनबाद में हो रहा है अपराधों को बढ़ावा देने में एसपी प्रभात कुमार का बड़ा हाथ है साथ उन्होंने एसपी प्रभात कुमार के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया अब सच क्या है यह तो जांच का विषय है मगर धनबाद में हो रहे खुलेआम कोयले के अवैध व्यापार को देखकर कभी-कभी यह शंका होने लगती है की प्रिंस खान द्वारा लगाए गए आरोप सही तो नहीं है।
    user_आपका खबरीलाल
    आपका खबरीलाल
    पत्रकार झरिया-कम-जोरापोखर-कम-सिंदरी, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • सावधान ! फेसबुक पर Salman Rajveer के नाम से बड़ा फ्रॉड? सच्चाई देखें) (पूरी सावधान ! फेसबुक पर Salman Rajveer के नाम से बड़ा फ्रॉड? सच्चाई देखें) (पूरी #CyberCrimeAwareness #OnlineFraud #SocialAwareness #FacebookScam #StaySafe Cybersecurity and Infrastructure Security Agency डिस्क्लेमरः यह वीडियो केवल जनहित और जागरूकता के लिए है। हमारा उद्देश्य किसी की छवि खराब करना नहीं, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले जालसाजों से जनता को बचाना है। किसी भी विज्ञापन पर भरोसा करने से पहले सतर्क रहें।
    1
    सावधान ! फेसबुक पर Salman Rajveer के नाम से बड़ा फ्रॉड? सच्चाई देखें) (पूरी

सावधान ! फेसबुक पर Salman Rajveer के नाम से बड़ा फ्रॉड? सच्चाई देखें) (पूरी
#CyberCrimeAwareness #OnlineFraud
#SocialAwareness #FacebookScam #StaySafe Cybersecurity and Infrastructure Security Agency डिस्क्लेमरः
यह वीडियो केवल जनहित और जागरूकता के लिए है। हमारा उद्देश्य किसी की छवि खराब करना नहीं, बल्कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले जालसाजों से जनता को बचाना है। किसी भी विज्ञापन पर भरोसा करने से पहले सतर्क रहें।
    user_Tv9page
    Tv9page
    Content Creator (YouTuber) नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • बासुकीनाथ धाम शिव गंगा का हालात और यहां का नगर निगम और यहां का प्रशासन का लापरवाही वीडियो को शेयर कीजिए दबा के इतना कि यहां का नगर निगम तक पहुंच जाए और यह जल्द से जल्द करवाई किया जाए
    1
    बासुकीनाथ धाम शिव गंगा का हालात और यहां का नगर निगम और यहां का प्रशासन का लापरवाही
वीडियो को शेयर कीजिए दबा के इतना कि यहां का नगर निगम तक पहुंच जाए और यह जल्द से जल्द करवाई किया जाए
    user_Jharkhand ka new khabar
    Jharkhand ka new khabar
    Voice of people Sona Rai Tharhi, Deoghar•
    5 hrs ago
  • सोमनाथ मंदिर के 75 साल पूरे, पीएम मोदी ने किया विशेष पूजन गुजरात के गिर सोमनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने पर आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
    1
    सोमनाथ मंदिर के 75 साल पूरे, पीएम मोदी ने किया विशेष पूजन
गुजरात के गिर सोमनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने पर आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
    user_Nirmal kumar
    Nirmal kumar
    Deoghar, Jharkhand•
    5 hrs ago
  • झारखंड के देवघर जिले के अमजो गांव में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक विज्ञान केंद्र बनकर तैयार है। यह केंद्र छठी से 12वीं तक के छात्रों को विज्ञान के प्रायोगिक पहलुओं को समझने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद करेगा। अगले दो-तीन महीनों में इसके पूरी तरह संचालित होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर अवसर मिलेंगे।
    3
    झारखंड के देवघर जिले के अमजो गांव में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से एक अत्याधुनिक विज्ञान केंद्र बनकर तैयार है। यह केंद्र छठी से 12वीं तक के छात्रों को विज्ञान के प्रायोगिक पहलुओं को समझने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद करेगा। अगले दो-तीन महीनों में इसके पूरी तरह संचालित होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के बच्चों को बेहतर अवसर मिलेंगे।
    user_धनंजय कुमार
    धनंजय कुमार
    देवघर, देवघर, झारखंड•
    10 hrs ago
  • झारखंड में 'काको-भतीजा' की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह जोड़ी समाज सुधार के संदेशों के जरिए अपनी अलग पहचान बना रही है।
    1
    झारखंड में 'काको-भतीजा' की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह जोड़ी समाज सुधार के संदेशों के जरिए अपनी अलग पहचान बना रही है।
    user_Tv9page
    Tv9page
    Content Creator (YouTuber) नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.