logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्व विधायक स्व. प्रमोद सिंह जी की 5वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का होगा आयोजन ब्रेकिंग न्यूज़ – देवरिया गौरीबाजार के पूर्व विधायक स्व. प्रमोद सिंह जी की 5वीं पुण्यतिथि पर 3 नवंबर को निज निवास ग्राम असनहर में कंबल वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन। भाजपा नेता सत्यप्रकाश सिंह उर्फ पंकज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी होंगे शामिल।

8 hrs ago
user_Reporteramit
Reporteramit
Deoria, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

पूर्व विधायक स्व. प्रमोद सिंह जी की 5वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का होगा आयोजन ब्रेकिंग न्यूज़ – देवरिया गौरीबाजार के पूर्व विधायक स्व. प्रमोद सिंह जी की 5वीं पुण्यतिथि पर 3 नवंबर को निज निवास ग्राम असनहर में कंबल वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन। भाजपा नेता सत्यप्रकाश सिंह उर्फ पंकज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी होंगे शामिल।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पटाखों के अवैध निर्माण, भंडारण व बिक्री के विरुद्ध अभियान में बड़ी कार्यवाही जनपद देवरिया पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पटाखों के अवैध निर्माण, भंडारण व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.11.2026 को थाना भटनी के ग्राम दीक्षित में मधेशिया द्वारा अपने गोदाम में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों के भंडारण की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस, एसडीएम सलेमपुर व मेरे द्वारा गोदाम पर छापा मारा गया। गोदाम में पटाखों के भंडारण के संबंध में लाइसेंस व अनुमति के संबंध में आवश्यक कागजात मांगे गये, उनके पास किसी प्रकार की अनुमति व लाइसेंस नहीं था।नियमानुसार गोदाम में रखे सभी पटाखों को जब्त किया गया, जिनमें विभिन्न वैरायटी के कुल 30 से 35 क्विंटल पटाखे जब्त किये गये। प्रकरण में विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार
    1
    पटाखों के अवैध निर्माण, भंडारण व बिक्री के विरुद्ध अभियान में बड़ी कार्यवाही
जनपद देवरिया पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पटाखों के अवैध निर्माण, भंडारण व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.11.2026 को थाना भटनी के ग्राम दीक्षित में मधेशिया द्वारा अपने गोदाम में अवैध रूप से भारी मात्रा में पटाखों के भंडारण की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस, एसडीएम सलेमपुर व मेरे द्वारा गोदाम पर छापा मारा गया। गोदाम में पटाखों के भंडारण के संबंध में लाइसेंस व अनुमति के संबंध में आवश्यक कागजात मांगे गये, उनके पास किसी प्रकार की अनुमति व लाइसेंस नहीं था।नियमानुसार गोदाम में रखे सभी पटाखों को जब्त किया गया, जिनमें विभिन्न वैरायटी के कुल 30 से 35 क्विंटल पटाखे जब्त किये गये। प्रकरण में विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी मनोज कुमार
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पीएचसी भलुअनी से स्टेबलाइजर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद धनौती मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा, बेचने की फिराक में थे आरोपी पीएचसी भलुअनी से स्टेबलाइजर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद धनौती मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा, बेचने की फिराक में थे आरोपी देवरिया, 02 नवंबर। भलुअनी थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से स्टेबलाइजर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया सफेद रंग का स्टेबलाइजर भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज था और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, एक नवंबर की रात पीएचसी भलुअनी में लगे आरओ प्लांट से स्टेबलाइजर चोरी हो गया था। घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना भलुअनी में मुकदमा अपराध संख्या 175/2026 के तहत धारा 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में दो नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल आरोपी चोरी किए गए स्टेबलाइजर को बेचने के लिए धनौती मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा उर्फ अभिषेक गोड़ पुत्र योगेश गोड़ और राजन बासफोर पुत्र श्रीकिशन बासफोर निवासी शिवधरिया, थाना भलुअनी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बरामद स्टेबलाइजर की पहचान वादी मुकदमा से कराई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भलुअनी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह सहित पुलिसकर्मी अरविन्द यादव, विनोद यादव, शशिकान्त यादव और रामकृष्ण यादव शामिल रहे।
    2
    पीएचसी भलुअनी से स्टेबलाइजर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
धनौती मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा, बेचने की फिराक में थे आरोपी
पीएचसी भलुअनी से स्टेबलाइजर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
धनौती मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा, बेचने की फिराक में थे आरोपी
देवरिया, 02 नवंबर। भलुअनी थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से स्टेबलाइजर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया सफेद रंग का स्टेबलाइजर भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज था और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, एक नवंबर की रात पीएचसी भलुअनी में लगे आरओ प्लांट से स्टेबलाइजर चोरी हो गया था। घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना भलुअनी में मुकदमा अपराध संख्या 175/2026 के तहत धारा 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही थी।
इसी क्रम में दो नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल आरोपी चोरी किए गए स्टेबलाइजर को बेचने के लिए धनौती मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा उर्फ अभिषेक गोड़ पुत्र योगेश गोड़ और राजन बासफोर पुत्र श्रीकिशन बासफोर निवासी शिवधरिया, थाना भलुअनी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने बरामद स्टेबलाइजर की पहचान वादी मुकदमा से कराई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भलुअनी के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह सहित पुलिसकर्मी अरविन्द यादव, विनोद यादव, शशिकान्त यादव और रामकृष्ण यादव शामिल रहे।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Graphic designer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पूर्व विधायक स्व. प्रमोद सिंह जी की 5वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का होगा आयोजन ब्रेकिंग न्यूज़ – देवरिया गौरीबाजार के पूर्व विधायक स्व. प्रमोद सिंह जी की 5वीं पुण्यतिथि पर 3 नवंबर को निज निवास ग्राम असनहर में कंबल वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन। भाजपा नेता सत्यप्रकाश सिंह उर्फ पंकज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी होंगे शामिल।
    1
    पूर्व विधायक स्व. प्रमोद सिंह जी की 5वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का होगा आयोजन
ब्रेकिंग न्यूज़ – देवरिया
गौरीबाजार के पूर्व विधायक स्व. प्रमोद सिंह जी की 5वीं पुण्यतिथि पर 3 नवंबर को निज निवास ग्राम असनहर में कंबल वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन।
भाजपा नेता सत्यप्रकाश सिंह उर्फ पंकज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह एवं पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी होंगे शामिल।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    Deoria, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • कुकुर घाटी के ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी भाटपार रानी को दिया ज्ञापन
    4
    कुकुर घाटी के ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी भाटपार रानी को दिया ज्ञापन
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोरखपुर: छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दो नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में लोकेशन: शाहपुर, गोरखपुर दिनांक: 02 नवंबर 2026 गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में छत से गिरकर घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर शाहपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में दो नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    गोरखपुर: छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दो नामजद आरोपी पुलिस हिरासत में
लोकेशन: शाहपुर, गोरखपुर दिनांक: 02 नवंबर 2026
गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में छत से गिरकर घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर शाहपुर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में दो नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • बंजारी पट्टी में विकास की नई पहल, तीन करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा नया चौड़ा पुल ## बड़ी पश्चिमी गंडक नहर पर निर्माण कार्य शुरू, खड्डा-सिसवा मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत # बंजारी पट्टी में विकास की नई पहल, तीन करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा नया चौड़ा पुल ## बड़ी पश्चिमी गंडक नहर पर निर्माण कार्य शुरू, खड्डा-सिसवा मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत **खड्डा, कुशीनगर।** बंजारी पट्टी गांव के समीप बड़ी पश्चिमी गंडक नहर पर अब विकास की एक नई तस्वीर दिखाई देने लगी है। लंबे समय से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था में बाधा बने पुराने पुल के स्थान पर नए और चौड़े पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस पुल को लेकर आसपास के गांवों के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि पुल का निर्माण पूरा होने के बाद वर्षों से चली आ रही आवागमन की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी। दरअसल, बंजारी पट्टी के पास बड़ी पश्चिमी गंडक नहर पर बना पुराना पुल काफी समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण एक साथ दो बड़े वाहनों का गुजरना मुश्किल होता था। ऐसे में आमने-सामने से वाहनों के पहुंचने पर लंबा जाम लग जाता था। कई बार राहगीरों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। खासकर स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना कामकाज के सिलसिले में आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग खड्डा, सिसवा बाजार, निचलौल और महराजगंज सहित आसपास के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में पुराने पुल की कम चौड़ाई के कारण यातायात प्रभावित होना आम बात हो गई थी। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहनों को भी रास्ता मिलने में परेशानी होती थी। क्षेत्रीय लोगों की ओर से लंबे समय से यहां नए और चौड़े पुल के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। लोगों की इस समस्या को देखते हुए पुल निर्माण की दिशा में पहल की गई। सिंचाई विभाग से लोक निर्माण विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब धरातल पर काम शुरू हो गया है। नए पुल का निर्माण तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराया जा रहा है। पुराने पुल की तुलना में इसकी चौड़ाई अधिक रखी जाएगी, जिससे वाहनों के आवागमन में आसानी होगी। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता तेजसी शर्मा ने बताया कि पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नया पुल पुराने पुल की अपेक्षा अधिक चौड़ा बनाया जा रहा है। इससे इस मार्ग पर आवागमन सुगम होगा और लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। **क्षेत्रीय लोगों को अब इस बात का इंतजार है कि पुल का निर्माण जल्द पूरा हो, ताकि खड्डा-सिसवा मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। नया पुल न केवल यातायात व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि आसपास के गांवों के विकास और संपर्क व्यवस्था को भी नई गति देगा।**
    4
    बंजारी पट्टी में विकास की नई पहल, तीन करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा नया चौड़ा पुल
## बड़ी पश्चिमी गंडक नहर पर निर्माण कार्य शुरू, खड्डा-सिसवा मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत
# बंजारी पट्टी में विकास की नई पहल, तीन करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा नया चौड़ा पुल
## बड़ी पश्चिमी गंडक नहर पर निर्माण कार्य शुरू, खड्डा-सिसवा मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत
**खड्डा, कुशीनगर।** बंजारी पट्टी गांव के समीप बड़ी पश्चिमी गंडक नहर पर अब विकास की एक नई तस्वीर दिखाई देने लगी है। लंबे समय से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था में बाधा बने पुराने पुल के स्थान पर नए और चौड़े पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस पुल को लेकर आसपास के गांवों के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि पुल का निर्माण पूरा होने के बाद वर्षों से चली आ रही आवागमन की परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
दरअसल, बंजारी पट्टी के पास बड़ी पश्चिमी गंडक नहर पर बना पुराना पुल काफी समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण एक साथ दो बड़े वाहनों का गुजरना मुश्किल होता था। ऐसे में आमने-सामने से वाहनों के पहुंचने पर लंबा जाम लग जाता था। कई बार राहगीरों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता था। खासकर स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना कामकाज के सिलसिले में आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
यह मार्ग खड्डा, सिसवा बाजार, निचलौल और महराजगंज सहित आसपास के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में पुराने पुल की कम चौड़ाई के कारण यातायात प्रभावित होना आम बात हो गई थी। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहनों को भी रास्ता मिलने में परेशानी होती थी।
क्षेत्रीय लोगों की ओर से लंबे समय से यहां नए और चौड़े पुल के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। लोगों की इस समस्या को देखते हुए पुल निर्माण की दिशा में पहल की गई। सिंचाई विभाग से लोक निर्माण विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी और अब धरातल पर काम शुरू हो गया है।
नए पुल का निर्माण तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराया जा रहा है। पुराने पुल की तुलना में इसकी चौड़ाई अधिक रखी जाएगी, जिससे वाहनों के आवागमन में आसानी होगी। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता तेजसी शर्मा ने बताया कि पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नया पुल पुराने पुल की अपेक्षा अधिक चौड़ा बनाया जा रहा है। इससे इस मार्ग पर आवागमन सुगम होगा और लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
**क्षेत्रीय लोगों को अब इस बात का इंतजार है कि पुल का निर्माण जल्द पूरा हो, ताकि खड्डा-सिसवा मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। नया पुल न केवल यातायात व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि आसपास के गांवों के विकास और संपर्क व्यवस्था को भी नई गति देगा।**
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुरानी बाइक दो, नई Bajaj बाइक या स्कूटर घर ले जाओ! शानदार ऑफर्स और एक्स्ट्रा हेलमेट फ्री साईं बजाज एजेंसी, पीड़िया बाजार, माल्हनपार, गोरखपुर में मिल रहा है पुरानी बाइक पर एक्सचेंज वैल्यू, आकर्षक फाइनेंस विकल्प और आसान डाउन पेमेंट की सुविधा। 🎁 हमारी यह वीडियो देखकर गाड़ी खरीदने पर एक एक्स्ट्रा हेलमेट मुफ्त पाने का खास मौका! 📍साईं बजाज एजेंसी, पीड़िया बाजार, माल्हनपार, गोरखपुर। #Bajaj #BajajBike #BikeExchange #Gorakhpur #SaiBajaj
    1
    पुरानी बाइक दो, नई Bajaj बाइक या स्कूटर घर ले जाओ! शानदार ऑफर्स और एक्स्ट्रा हेलमेट फ्री
साईं बजाज एजेंसी, पीड़िया बाजार, माल्हनपार, गोरखपुर में मिल रहा है पुरानी बाइक पर एक्सचेंज वैल्यू, आकर्षक फाइनेंस विकल्प और आसान डाउन पेमेंट की सुविधा।
🎁 हमारी यह वीडियो देखकर गाड़ी खरीदने पर एक एक्स्ट्रा हेलमेट मुफ्त पाने का खास मौका!
📍साईं बजाज एजेंसी, पीड़िया बाजार, माल्हनपार, गोरखपुर।
#Bajaj #BajajBike #BikeExchange #Gorakhpur #SaiBajaj
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण करने पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, खाद्य पदार्थों के गोदाम पर भी कार्रवाई बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण करने पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, खाद्य पदार्थों के गोदाम पर भी कार्रवाई देवरिया, 02 नवंबर। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर सोमवार को उप जिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली दीक्षित में छापेमारी की। इस दौरान बैद्यनाथ मद्धेशिया के गोदाम से करीब 30 से 35 क्विंटल विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद कर जब्त किए गए। प्रशासनिक टीम ने गोदाम संचालक से पटाखों के भंडारण से संबंधित लाइसेंस और अनुमति के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पटाखों को नियमानुसार जब्त करते हुए विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। खाद्य पदार्थों के गोदाम पर भी छापेमारी पटाखों के गोदाम के साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने भी कार्रवाई की। जांच के दौरान गोदाम में बिस्कुट, रस्क, नमकीन और क्रीम रोल सहित कई खाद्य पदार्थ भंडारित मिले। जांच में सामने आया कि कारोबारी के पास केवल दुकान पर बिक्री का लाइसेंस था, जबकि गोदाम में खाद्य पदार्थों के भंडारण का लाइसेंस नहीं था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी ने रस्क, नमकीन और क्रीम रोल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की। गोदाम में साफ-सफाई और रखरखाव में भी कमियां पाई गईं। प्रशासन ने आवश्यक लाइसेंस प्राप्त होने तक गोदाम से खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी है। एक ही कारोबारी के गोदाम पर दो विभागों की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण करने पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, खाद्य पदार्थों के गोदाम पर भी कार्रवाई
बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण करने पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, खाद्य पदार्थों के गोदाम पर भी कार्रवाई
देवरिया, 02 नवंबर। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर सोमवार को उप जिलाधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली दीक्षित में छापेमारी की। इस दौरान बैद्यनाथ मद्धेशिया के गोदाम से करीब 30 से 35 क्विंटल विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद कर जब्त किए गए।
प्रशासनिक टीम ने गोदाम संचालक से पटाखों के भंडारण से संबंधित लाइसेंस और अनुमति के दस्तावेज मांगे, लेकिन वह मौके पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पटाखों को नियमानुसार जब्त करते हुए विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य पदार्थों के गोदाम पर भी छापेमारी
पटाखों के गोदाम के साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने भी कार्रवाई की। जांच के दौरान गोदाम में बिस्कुट, रस्क, नमकीन और क्रीम रोल सहित कई खाद्य पदार्थ भंडारित मिले। जांच में सामने आया कि कारोबारी के पास केवल दुकान पर बिक्री का लाइसेंस था, जबकि गोदाम में खाद्य पदार्थों के भंडारण का लाइसेंस नहीं था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा त्रिपाठी ने रस्क, नमकीन और क्रीम रोल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की कार्रवाई की। गोदाम में साफ-सफाई और रखरखाव में भी कमियां पाई गईं।
प्रशासन ने आवश्यक लाइसेंस प्राप्त होने तक गोदाम से खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी है। एक ही कारोबारी के गोदाम पर दो विभागों की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Graphic designer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.