बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न सम्भावित प्रत्याशी मुकेश पंडित ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान शिकारपुर : बहुजन समाज पार्टी के सम्भावित विधानसभा प्रत्याशी मुकेश पंडित के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई और क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया बैठक के दौरान सम्भावित प्रत्याशी मुकेश पंडित ने उपस्थित सभी पार्टी सदस्यों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने सभी से एकजुट होकर बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में हर कदम पर मुकेश पंडित का साथ देने और कंधे से कंधा मिलाकर चलने का पूर्ण आश्वासन दिया कार्यकर्ताओं के इस अटूट विश्वास और उत्साह से अभिभूत होकर मुकेश पंडित ने बैठक में पधारे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा मैं उन सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है और हर परिस्थिति में साथ रहने का वादा किया है कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की असली ताकत है इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया सम्भावित विधायक प्रत्याशी मुकेश पंडित ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर और गले में बसपा का पट्टा नीला पटका पहनाकर सम्मानित किया अपने नेता से मिले इस सम्मान और स्नेह से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया बैठक के अन्त में सभी मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुकेश पंडित के नेतृत्व की सराहना करते हुए आगामी चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया इस दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता और बसपा समर्थक मौजूद रहे ।
बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न सम्भावित प्रत्याशी मुकेश पंडित ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान शिकारपुर : बहुजन समाज पार्टी के सम्भावित विधानसभा प्रत्याशी मुकेश पंडित के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई और क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया बैठक के दौरान सम्भावित प्रत्याशी मुकेश पंडित ने उपस्थित सभी पार्टी सदस्यों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने सभी से एकजुट होकर बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में हर कदम पर मुकेश पंडित का साथ देने और कंधे से कंधा मिलाकर चलने का पूर्ण आश्वासन दिया कार्यकर्ताओं के इस अटूट विश्वास और उत्साह से अभिभूत होकर मुकेश पंडित ने बैठक में पधारे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा मैं उन सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है और हर परिस्थिति में साथ रहने का वादा किया है कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की असली ताकत है इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया सम्भावित विधायक प्रत्याशी मुकेश पंडित ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर और गले में बसपा का पट्टा नीला पटका पहनाकर सम्मानित किया अपने नेता से मिले इस सम्मान और स्नेह से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया बैठक के अन्त में सभी मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुकेश पंडित के नेतृत्व की सराहना करते हुए आगामी चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया इस दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता और बसपा समर्थक मौजूद रहे ।
- शेखपुर गाँव में जलभराव को लेकर हंगामा डीएम के निर्देश पर नाला खुदाई शुरू भारी विरोध के बीच पुलिस बल तैनात मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर विधायक तक नहीं हुई सुनवाई शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गाँव शेखपुर में जलभराव की गम्भीर समस्या और जल निकासी न होने को लेकर कश्यप समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने डीएम से लिखित शिकायत कर न्याय की मांग की डीएम के कड़े रुख के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और गाँव में जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई शुरू कराई गई हालांकि इस दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हंगामा हुआ जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने शान्त कराया गाँव के पीड़ित कश्यप समाज के लोगों का कहना है कि उनके घरों का गन्दा पानी निकासी न होने के कारण सड़कों और घरों के सामने जमा हो रहा है पहले गाँव का यह गन्दा पानी सड़क के किनारे स्थित एक तालाब में जाता था लेकिन समय के साथ तालाब पूरी तरह भर गया और अब वहां पानी ठहरने की कोई जगह नहीं बची इस वजह से सड़कों पर गन्दा पानी भरा हुआ है और लोगों के घरों में घुस रहा है ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने पहले एसडीएम, तहसीलदार, स्थानीय विधायक और यहाँ तक कि मख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर भी दो बार लिखित शिकायत दर्ज कराई थी इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई हर तरफ से मजबूर होकर पीड़ितों को जिलाधिकारी के पास प्रार्थना पत्र लेकर जाना पड़ा ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई कि यदि जल्द ही जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो गाँव में महामारी और गम्भीर बीमारियां फैल सकती है डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अमला पहुंचा गाँव मामले की गम्भीरता को देखते हुए डीएम ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए डीएम के आदेश पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, ब्लॉक सेक्रेटरी देवेन्द्र कुमार और हल्का लेखपाल तुरन्त शेखपुर गाँव पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और बिना समय गंवाए पानी की निकासी के लिए जेसीबी मशीन मंगवाकर नाले की खुदाई का काम शुरू करवा दिया 65-70 मीटर खुदाई के बाद बढ़ा तनाव आमने-सामने आए दो पक्ष प्रशासनिक देखरेख में जेसीबी से नाले की लगभग 65 से 70 मीटर लम्बी खुदाई की जा चुकी थी तभी गाँव के ही कुछ लोगों ने इस खुदाई का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया विरोध इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया हंगामे की सूचना तुरन्त स्थानीय पुलिस को दी गई भारी पुलिस बल ने सम्भाला मोर्चा अधिकारियों ने दिया भरोसा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार, उपनिरीक्षक कर्णवीर सिंह, भारी पुलिस बल के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शान्त कराया और गाँव में कानून-व्यवस्था को बहाल किया इस मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए साफ तौर पर कहा कि गाँव को जल भराव और गन्दगी से मुक्ति दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है पानी की निकासी के लिए नाला हर हाल में खोदा जाएगा ताकि कश्यप समाज के घरों में गन्दा पानी न भरे अधिकारियों ने ग्रामीणों से शान्ति बनाए रखने की अपील की और कहा कि गाँव वाले पूरी तरह आश्वस्त रहें जल निकासी की उचित व्यवस्था जल्द ही पूरी कर ली जाएगी फिलहाल मौके पर शान्ति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है ।1
- जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, रंजना सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह खुर्जा। नगर स्थित एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती रंजना सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान बुलंदशहर जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। मुख्य अतिथि रंजना सिंह ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसी सीख मिलती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर व संसाधन मिलने चाहिए, ताकि वे जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकें। कार्यक्रम के अंत में रंजना सिंह ने विजेता टीम को क्रिकेट, वॉलीबॉल व अन्य खेल सामग्री भेंट की। इसके अलावा छोटे बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री भी वितरित की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों ही बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव हैं। इस अवसर पर एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी, शिक्षकगण, जनपद खेल पदाधिकारी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।3
- पत्रकार समीर चौधरी परवाना के दमदार अंदाज में दमदार बोलो में सच्चाई के साथ ईमानदारी के साथ अपनी बात रखते हुए पत्रकार समीर चौधरी परवाना के दमदार अंदाज में दमदार बोलो में सच्चाई के साथ ईमानदारी के साथ अपनी बात रखते हुए सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल पत्रकार समीर चौधरी परवाना1
- बुलंदशहर। पुलिस की वर्दी और सख्त जिम्मेदारियों के बीच इंसानियत की तस्वीर भी देखने को मिलती है। बुलंदशहर एसएसपी कार्यालय स्थित महिला सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अलका चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह महिला सेल के छोटे से कार्यालय में खटोले पर बैठे एक मासूम बच्चे को दुलारते और खिलाते हुए नजर आ रही हैं। यह तस्वीर अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में सड़क पर दो पक्षों में गाली-गलौच के बाद मारपीट । वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक युवक चोटिल हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सीएचसी लखावटी में कराया भर्ती । पीड़ित पक्ष ने कई हमलावरों को नामजद करते हुए थाने में दी तहरीर। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के में बाजार का मामला।1
- प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) एटा से करेगा 5 अक्टूबर को नोयडा कूच* *किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तस्वीर महल चौराहे से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक किया पैदल मार्च* *प्रधानमंत्री जी के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन एसीएम पारितोष मिश्रा को सौंपा ।* भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) के युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर , जिला अध्यक्ष संजय चौहान के संयुक्त नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों पदाधिकारियों ने तस्वीर महल चौराहे से नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया एसीएम पारितोष मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से मांग की किसान आयोग का गठन किया जाये किसान आयोग का अध्यक्ष एवं सदस्य किसान हो , सरकार द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए , देश के पूर्व सांसद , मंत्री , विधायकों की पेंशन आवास सभी सरकारी सुविधाओं को बंद कर किसानों के लिए डीजल, पेट्रोल , बिजली , गैस आदि की कीमतों को आधा किया जायें, शिक्षा चिकित्सा के नाम पर गांव एवं जिला स्तर पर घोर भ्रष्टाचार है किसान , मजदूरों को लूटा जा रहा है ग्रामीण एवं जिला स्तरीय सरकारी विद्यालयों में अधिकारी एवं राजनैतिक व्यक्तियों के बच्चों की शिक्षा अनिवार्य की जाये , किसी भी कर्मचारी एवं राजनैतिक व्यक्ति के भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने पर उसकी सम्पूर्ण सम्पत्ति जब्त कर आजीवन कारावास का प्रवधान किया जाये , देश में प्रत्येक वाहन से पंजीकरण के समय सड़क टैक्स वसूल किया जाता है तो फिर टोल टैक्स क्यों इसलिए देश के सभी टोलो को किसान , मजदूर आम जनता के लिए पूर्ण रूप से फ्री किया जाये , देश के जवानों एवं किसानों की रोड़ दुर्घटना में मृत्यु होने पर सहायता राशि को दोगुना किया जाये । माननीय प्रधानमंत्री जी नई दिल्ली सरकार से संगठन उक्त मांगों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग करता है अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान यूनियन ( भानु ) देश में उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा । इस दौरान , मंडल अध्यक्ष शिवा ठाकुर , तहसील अध्यक्ष गभाना दीपक ठाकुर , शैलेश गौतम , मानेंद्र चौधरी , टी. पी सिंह , विमल ठाकुर, सरताज चौहान, राजीव कुमार , पवन कुमार दक्ष , तेजवीर सिंह ( रिंकू ) शिव कुमार , अनस अली शम्सी , विकास कुमार , लता अग्रवाल , अमीना बेगम , पूजा गुप्ता , रानी देवी , शाशि चौहान , मुन्नी देवी , सोनल चौहान , दिनेश कौशिक , सुधीर ठाकुर , विजय जादौन , आदि मौजूद रहे ।2
- भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित, योजनाओं का मिल रहा सभी को लाभ: पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया1
- बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न सम्भावित प्रत्याशी मुकेश पंडित ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान शिकारपुर : बहुजन समाज पार्टी के सम्भावित विधानसभा प्रत्याशी मुकेश पंडित के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई और क्षेत्र में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया बैठक के दौरान सम्भावित प्रत्याशी मुकेश पंडित ने उपस्थित सभी पार्टी सदस्यों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने सभी से एकजुट होकर बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में हर कदम पर मुकेश पंडित का साथ देने और कंधे से कंधा मिलाकर चलने का पूर्ण आश्वासन दिया कार्यकर्ताओं के इस अटूट विश्वास और उत्साह से अभिभूत होकर मुकेश पंडित ने बैठक में पधारे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा मैं उन सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है और हर परिस्थिति में साथ रहने का वादा किया है कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की असली ताकत है इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया सम्भावित विधायक प्रत्याशी मुकेश पंडित ने कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर और गले में बसपा का पट्टा नीला पटका पहनाकर सम्मानित किया अपने नेता से मिले इस सम्मान और स्नेह से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया बैठक के अन्त में सभी मौजूद कार्यकर्ताओं ने मुकेश पंडित के नेतृत्व की सराहना करते हुए आगामी चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया इस दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता और बसपा समर्थक मौजूद रहे ।1