Shuru
Apke Nagar Ki App…
कनौज प्राथमिक विद्यालय में एक महिला शिक्षिका का अध्यापक के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर इस वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद अब महिला शिक्षिका के पति ने इस मामले में एक अहम खुलासा किया है।
सुनील कुमार पत्रकार
कनौज प्राथमिक विद्यालय में एक महिला शिक्षिका का अध्यापक के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर इस वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद अब महिला शिक्षिका के पति ने इस मामले में एक अहम खुलासा किया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रतापगढ़ में आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया।1
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रयागराज में सियासत का नया रंग देखने को मिला है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने मंफोर्डगंज स्थित पारसी कब्रिस्तान पहुंचकर पूर्व सांसद और स्वतंत्रता सेनानी फिरोज जहांगीर गांधी को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने उनकी कब्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रकाश पाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनका परिवार कभी भी फिरोज गांधी की कब्र पर श्रद्धांजलि देने नहीं आता है। हालांकि, भाजपा नेताओं के इस बयान पर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित घूरपुर चौराहे पर चोरों ने एक पान मसाला की थोक दुकान को अपना निशाना बनाया है। बीती रात चोरों ने इस वारदात को अंजाम देते हुए दुकान से लाखों रुपये का कीमती सामान पार कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के व्यापारियों में दहशत व्याप्त है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घूरपुर चौराहे पर राजू चौरसिया की चौरसिया पान मसाला की थोक दुकान है। चोर दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखा पान मसाला समेत अन्य कीमती सामान बटोरकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार राजू चौरसिया ने बताया कि वे रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जब वे अपनी दुकान पहुंचे, तो उन्हें सामने का ताला टूटा मिला और पीछे का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त था। दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान गायब देखकर उन्होंने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने घूरपुर थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया और उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। थाने के इतने नजदीक हुई इस चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, जिसके चलते व्यापारियों ने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।3
- कनौज प्राथमिक विद्यालय में एक महिला शिक्षिका का अध्यापक के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर इस वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद अब महिला शिक्षिका के पति ने इस मामले में एक अहम खुलासा किया है।1
- उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के कड़ा ब्लॉक स्थित लुकिया प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज हेडमास्टर शिखा सिंह का एक चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। इंचार्ज हेडमास्टर शिखा सिंह का कथित तौर पर एक धारदार हथियार लेकर कक्षा में जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हेडमास्टर पर कई महिलाओं के साथ डंडे से बेरहमी से मारपीट करने का भी गंभीर आरोप है, जिसमें कई महिलाओं के घायल होने की सूचना मिली है। इस घटना के कारण विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल पैदा हो गया है, जिसके चलते बच्चों को अस्थायी रूप से एक आंगनवाड़ी केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद से शिक्षा विभाग, स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग में भारी हड़कंप मच गया है।1