Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर हो रही वायरल वीडियो बता रही है बीजेपी के प्रधानमंत्री है या पूरे भारत के प्रधानमंत्री है श्री नरेंद्र मोदी जी उठे सवाल छाती पर तिरंगा क्यों नहीं कमल का फूल ही क्यों लगाते हैं श्री नरेंद्र मोदी जी
रवि कुमार आजाद
सोशल मीडिया पर हो रही वायरल वीडियो बता रही है बीजेपी के प्रधानमंत्री है या पूरे भारत के प्रधानमंत्री है श्री नरेंद्र मोदी जी उठे सवाल छाती पर तिरंगा क्यों नहीं कमल का फूल ही क्यों लगाते हैं श्री नरेंद्र मोदी जी
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- सोशल मीडिया पर हो रही वायरल वीडियो बता रही है बीजेपी के प्रधानमंत्री है या पूरे भारत के प्रधानमंत्री है श्री नरेंद्र मोदी जी उठे सवाल छाती पर तिरंगा क्यों नहीं कमल का फूल ही क्यों लगाते हैं श्री नरेंद्र मोदी जी1
- आज लक्सर के सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर गैस सिलेंडर सिर पर रखकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अगुवाई में बीजेपी सरकार का पुतला फूंका और बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार देश को कहां ले जाना चाहती है आज लोग घरेलू गैस के लिए तड़प रहे हैं 24 घंटे लाइन में लग रहे हैं देश में इस समय गैस की किल्लत लगातार बढ़ रही है साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में पता चला है कि अब तेल की समस्या भी खड़ी होने वाली है ऐसे में बीजेपी सरकार क्या कर रही है कांग्रेस के हरिद्वार जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार की मनमानी नहीं चलेगी और हम सड़क से सदन तक इस तरह के मामलों को उठाते रहेंगे हम जनता के साथ हैं और लोग हमारे साथ है आगामी 2027 में जनता भाजपा को उसके कारनामो का जवाब जरूर देगी । हरिद्वार जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे साथ ही कार्यक्रम में आए वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यवीर चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार आम जनता से क्या चाहती है आम जनता लगातार त्रस्त हो रही है गैस के लिए तड़प रही है मोदी सरकार क्या कर रही है हम आम जनता के साथ हैं उन्होंने बिजली के बिल को लेकर भी कहा कि आज बिजली के बिलों में सरचार्ज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग बिजली बिल नही दे पा रहे है बाईट बालेश्वर सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिद्वार बाईट सत्यबीर चौधरी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता4
- good night all friends family members social media digital media Jan seva Kendra wirter author ABC news reporter shuru local public News Network follow like comment share install kore bhaiya ji namskar parnaam Jai hind Jai Bharat 🙏🇮🇳🌅☕3
- मुजफ्फरनगर: चोरी का खुलासा, लाखों के आभूषण बरामद मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये के पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं। घटना 13 मार्च 2026 की है, जब शांति नगर निवासी पूजा ने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी हो।ने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 16 मार्च को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि (30 वर्ष), निवासी बधाई कला, थाना चरथावल को पचेंडा बाईपास के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने परिचित होने के कारण घर की जानकारी हासिल कर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाददाता शफीक राजपूत1
- मुजफ्फरनगर | चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दुधली के जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को ग्रामीणों ने खेतों और आबादी के पास एक तेंदुए को घूमते हुए देखा, जिसके बाद पूरे गांव में सतर्कता बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर तेंदुए के देखे जाने वाले स्थानों की जानकारी जुटाई और संभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया। इस दौरान पशु प्रेमी सन्नी पंजाबी ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग का सहयोग किया। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर उस स्थान पर पिंजरा स्थापित किया है, जहां तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही आसपास के खेतों और जंगल से लगे इलाकों में सघन निगरानी शुरू कर दी गई है। टीम ड्रोन और ट्रैकिंग के जरिए तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। तेंदुए की खबर के बाद गांव में लोग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। ग्रामीण अपने बच्चों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दे रहे हैं और शाम होते ही घरों के दरवाजे बंद कर रहे हैं। वहीं किसान भी खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में तेंदुए के पास जाने या उसे उकसाने की कोशिश न करें। रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचें और छोटे बच्चों को घर के अंदर सुरक्षित रखें।3
- 3 महीने का धरना CO की शर्तों पर हुआ समाप्त बात नहीं मानी तो दोबारा धरना शुरू1
- जनपद मुजफ्फरनगर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 01 चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण(अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रूपये) बरामद। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 13.03.2026 को वादिया श्रीमती पूजा पत्नी प्रदीप निवासी ग्राम बडसू थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर हाल पता शान्तिनगर गेट न0 02 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा मेरे घर का ताला तोडकर अलमारी मे रखे सोने व चांदी के आभूषण व 50 हजार रूपये चोरी कर लिये गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0 121/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 16.03.2026 को गठित टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को पचेण्डा बाईपास पुल के पास रजवाहे की तरफ पडने वाले रनवीरा रिसोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये आभूषण बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* *1.* रवि पुत्र मदन निवासी ग्राम बधाई कला थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष *बरामदगी का विवरण-* ✅ 04 कंगन/चूडिया (पीली धातु) ✅ 01 गले का सैट मय माथे का टीका(पीली धातु) ✅ 01 अंगूठी(पीली धातु) ✅ 02 नाक की लोंग(पीली धातु) ✅ 01 जोडी टोपस(पीली धातु) ✅ 01 जोडी कुण्डल(पीली धातु) ✅ 01 जोडी झुमकी(पीली धातु) ✅ 01 मंगल सूत्र मय पेंडिल(पीली धातु) ✅ 01 कमरबंद(सफेद धातु) ✅ 04 जोडी पाजेब(सफेद धातु) ✅ 01 गले की चैन(सफेद धातु) ✅ 02 सिक्के(सफेद धातु) ✅ 05 अंगूठी(सफेद धातु) ✅ 02 जोडी कान के कुण्डल(सफेद धातु) ✅ 02 मंगल सूत्र(सफेद धातु) ✅ 01 गुच्छा(सफेद धातु) ✅ 02 हाथफूल(सफेद धातु) ✅ 14 जोडी बिछुए(सफेद धातु) ✅ 03 हाथ की राखी(सफेद धातु) ✅ 01 गिलास (सफेद धातु) *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह मौहल्ला शान्तिनगर में किराये की दुकान में बढ़ई का कार्य करता है तथा उस मकान में तीन किरायेदार रहते हैं, जिनमें से प्रदीप नामक किरायेदार को उसी ने किराये पर कमरा दिलवाया था। इसके अतिरिक्त वहाँ 02 अन्य किरायेदार भी रहते हैं। अभियुक्त का प्रदीप के घर आना-जाना था। एक दिन प्रदीप की पत्नी को अभियुक्त ने अपने कमरे की अलमारी में ज्वैलरी रखते हुए देख लिया। ज्वैलरी देखकर उसके मन में लालच आ गया तथा जब प्रदीप अपनी पत्नी के साथ दिनांक 09.03.2026 को शादी में गया था तभी मौका पाकर उसने मकान के मैन गेट का ताला डुप्लीकेट चाबी से खोल लिया। इसके बाद उसने प्रदीप के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से आभूषण चोरी कर लिये। चोरी किये आभूषण को अभियुक्त ने ईख के खेत में छिपा दिया तथा दिनांक 16.03.2026 को आभूषण को वहां से निकालकर बेचने के लिए जा रहा था कि पुलिस ने उसे पकड लिया। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* *1.* प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शर्मा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। *2.* उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। *3.* उ0नि0 श्री ब्रजराज सिंह तोमर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। *4.* है0का0 331 धीरेन्द्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। *5.* का0 2103 अमन थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। *6.* का0 2095 कृष्णा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।3
- मुज़फ्फरनगर चरथावल कस्बे में इंडियन गैस एजेंसी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में चल रहा यह प्रदर्शन गैस वितरण में अनियमितता और सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के आरोपों को लेकर किया जा रहा है। किसान नेता संजय त्यागी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस उपलब्ध होने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। उनका कहना है कि एजेंसी द्वारा स्टॉक होते हुए भी कृत्रिम कमी दिखाई जा रही है और सिलेंडरों को ब्लैक में बेचा जा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को घंटों लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है, इसके बावजूद उन्हें समय पर गैस नहीं मिलती। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, किसान नेताओं ने केवाईसी प्रक्रिया में भी गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि एजेंसी द्वारा जानबूझकर उपभोक्ताओं की केवाईसी पूरी नहीं की जा रही, जबकि संबंधित पोर्टल उपलब्ध रहता है। केवाईसी न होने के कारण उपभोक्ता समय पर सिलेंडर बुक नहीं कर पाते और उन्हें देर रात तक एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। धरना स्थल पर मौजूद किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक किसी भी संबंधित अधिकारी से प्रदर्शनकारियों की वार्ता नहीं हो सकी थी। किसान नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक गैस वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा2