नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नगर पालिका ने निकाली रैली: महिलाओं को 33% आरक्षण देने पर PM मोदी का जताया आभार लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना नगर में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के नेतृत्व ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में महिलाओं ने बड़ी संख्या में नगरपालिका में एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली , यह रैली महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने हेतु आयोजित की गई थी। इस दौरान "नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार" और "भारत माता की जय" जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की वास्तविक शक्ति को पहचाना है। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं, लेकिन अब उन्हें पंचायत से लेकर संसद तक में भागीदारी मिली है। पूर्व विधायक डॉ विनोद पंथी ने भी रैली में पधारी महिलाओं को संबोधित किया । रैली का समापन अंबेडकर तिराहा पर किया गया । कार्यक्रम में जिला मंत्री आसमा जैन, जनभागीदारी अध्यक्ष सोनाली राय, सभापति मधुलिका यादव, सभापति भारती राय, एल्डरमैन सुनीता राय, कृष्णा कुशवाहा, संध्या जैन, मंजू बुंदेला, आस्था रजक, शशि कुशवाहा, शांति कुशवाहा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नगर पालिका ने निकाली रैली: महिलाओं को 33% आरक्षण देने पर PM मोदी का जताया आभार लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना नगर में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के नेतृत्व ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में महिलाओं ने बड़ी संख्या में नगरपालिका में एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली , यह रैली महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने हेतु आयोजित की गई थी। इस दौरान "नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार" और "भारत माता की जय" जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की वास्तविक शक्ति को पहचाना है। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं, लेकिन अब उन्हें पंचायत से लेकर संसद तक में भागीदारी मिली है। पूर्व विधायक डॉ विनोद पंथी ने भी रैली में पधारी महिलाओं को संबोधित किया । रैली का समापन अंबेडकर तिराहा पर किया गया । कार्यक्रम में जिला मंत्री आसमा जैन, जनभागीदारी अध्यक्ष सोनाली राय, सभापति मधुलिका यादव, सभापति भारती राय, एल्डरमैन सुनीता राय, कृष्णा कुशवाहा, संध्या जैन, मंजू बुंदेला, आस्था रजक, शशि कुशवाहा, शांति कुशवाहा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर;- राकेश सेन बीना :- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा वर्तमान में मंत्री नहीं फिर भी उनका व्यवहार उनकी कार्यशैली आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के दिलों पर राज करती है गुरुवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी के 64 में जन्म दिवस के अवसर पर शासकीय अस्पताल पहुंचकर 80 बेडशीट एवं दो ब्लड प्रेशर मशीन दान की एवं ईश्वर से कामना की की पूर्व गृहमंत्री स्वस्थ रहें मंगल रहे दीर्घायु रहे एवं शासकीय चिकित्सालय में बीएमओ संजीव अग्रवाल एवं हेमंत पलिया से विचार करके जो भी इक्विपमेंट की कमी है उनको पूर्ति करने का भरोसा दिलाया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय प्रहलाद यादव, पार्षद मनोहर सेन, राकेश वर्मा, डब्बू लखेरा,प्रेम सिंह ठाकुर पड़रिया, सोहन ठाकुर पड़रिया, अब्दुल रकीब मंसूरी, राजकुमार पाराशर, हनु राजपूत जी आनंद राजपूत की कामता सेन, सुनील सेन, पुष्पेंद्र आदि उपस्थित।4
- पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी अजूददी साहू उम्र 60 वर्ष निवासी टोड़ा ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल की सुबह करीबन 11:30 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने मेरी दुकान पर आकर शराब पीने के लिए ₹500 मांगे जब मैंने नहीं दिए तो उसने मुझे अश्लील गालियां दी मेरे साथ मारपीट की और मुझे जान से मारने की धमकी दी चंदेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- परिवहन क्षेत्र में तकनीकी सुधार: केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने देश के प्रमुख राजमार्गों पर एआई-आधारित यातायात प्रबंधन प्रणाली लागू करने की योजना साझा की है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान करना है। शुरुआती चरण में इसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लागू किया जाएगा।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बीना में गंदे पानी से बिगड़ रही सेहत, अस्पताल पहुंचे लोग -प्रशासन पर उठे सवाल, बीना शहर के गांधी वार्ड और राजीव गांधी वार्ड में दूषित पानी की सप्लाई को लेकर मामला गरमा गया है। जल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों के घरों में सीवेज का पानी पहुंच रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बालक छात्रावास पुलिस लाईन का औचक निरीक्षण किया।4
- पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने “अटल पार्क“ का लोकार्पण किया, स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम गौरव दिवस अपनी मातृभूमि को नमन करने तथा नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का दिवस - अविराज सिंह विकास के साथ गौरव दिवस ने बरोदिया कलां को सांस्कृतिक मानचित्र पर पहचान दिलाई - अविराज सिंह बरोदिया कलां,(मालथौन)। कोई भी देश उन नागरिकों के बिना महान नहीं बन सकता जो अपनी पहचान पर गर्व करते हैं और अपने भविष्य के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। गौरव दिवस के दिन हम अपने बरोदिया कलां के गौरव , यहां की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हैं। यह अपनी मातृभूमि को नमन करने का दिवस है। यह उद्गार युवा भाजपा नेता अधिराज सिंह ने यहां “बरोदिया कलां गौरव दिवस“ कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां में 100 लाख की लागत से निर्मित भव्य पार्क तथा बरोदिया कलां स्टेडियम में 25 लाख की लागत से फ्लड लाईट व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पित पार्क का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर “अटल पार्क“ किया, साथ ही बरोदिया कलां स्टेडियम का नामकरण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्टेडियम किया। उन्होंने कहा कि पार्क में श्रद्धेय अटल जी की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। इस अवसर पर अनेक टीवी रियलिटी शो की विजेता, लोकप्रिय गायिका अरुणिता लाल के गीतों की शानदार और भव्य प्रस्तुति हुई। गौरव दिवस के मंच से अपने संबोधन में अविराज सिंह ने कहा कि आपके अपने भूपेंद्र भैया ने केवल सड़कों और भवनों का विकास ही नहीं किया, बल्कि बरोदियाकलां गौरव दिवस शुरू कराकर बरोदियाकलां की सांस्कृतिक आत्मा को भी एक नई पहचान और सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति और पूर्वजों के गौरव को कभी नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि जड़ें कटने पर पेड़ सूख जाता है। आज का युवा तकनीक से तो जुड़ गया है, लेकिन धीरे-धीरे संस्कारों और परंपराओं से दूर होता जा रहा है। युवा नेता श्री अधिराज सिंह ने प्रख्यात कवि स्व श्री रामधारी सिंह दिनकर की कविता को उद्धृत करते हुए कहा कि “संस्कृति वह है जिसे हम जीवन भर कमाते हैं, यह पूर्वजों का ऋण है जिसे हम चुकाते हैं। यह न ईंटों के महलों में, न वस्त्रों में बसती है, यह तो मनुष्य के चरित्र और आचरण में हँसती है।“ उन्होंने कहा कि युवाओं की भूमिका हिन्दू एकता में अत्यंत महत्वपूर्ण है। संस्कारयुक्त शिक्षा, इतिहास का ज्ञान और सामाजिक चेतना ही युवा पीढ़ी को संगठित और जागरूक बना सकती है। हिन्दू धर्म केवल उपदेश नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व सिखाता है। सही इतिहास-बोध युवाओं में स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम और आत्मविश्वास का संचार करता है। उन्होंने कहा कि युवा ही देश के सपनों का प्रतिनिधि है, युवा काल अमृत काल है। युवा वही है जो निरंतर कुछ सीखता रहे। आपकी तरक्की व्यस्तता पर नहीं, व्यवस्थित काम पर निर्भर करेगी। युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य हैं। उन्होंने आचार्य चाणक्य को उद्धृत करते हुए कहा कि युवा अवस्था में किया गया परिश्रम ही भविष्य में सुख देता है। विद्या, शक्ति और आत्मसंयम - यही युवाओं की सबसे बड़ी पूँजी है। उन्होंने कहा कि हमें सरसंघचालक श्रद्धेय डॉ. मोहन भागवत का यह कथन स्मरण रखना चाहिए कि संस्कृति किताबों में नहीं, हमारे आचरण में दिखनी चाहिए। जो हम समाज को देना चाहते हैं, वह पहले हमारे व्यक्तित्व में संस्कार बनकर उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा जब राजनीति में आते हैं तो वे एक नई ऊर्जा के साथ नया सोच भी लाते हैं। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने यह सही कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, राष्ट्र का भविष्य उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो युवा वर्ग की क्षमता, नैतिकता और उनके उज्ज्वल भविष्य को निगल रही है। हिन्दू धर्म सत्संग को जीवन का आधार मानकर मन की अशांति और नशा-आसक्ति से बचाव करता है।तात्कालिक आनंद की खोज युवाओं को नशा, जुआ और अनैतिक गतिविधियों की ओर ले जा रही है। हिन्दू दर्शन स्थायी सुख के लिए त्याग, संतोष और संतुलन का मार्ग दिखाता है, जो इन कुरीतियों से मुक्ति का स्थायी समाधान है। 1.25 की लागत से निर्मित “अटल पार्क“और प्रधानमंत्री “नरेन्द्र मोदी स्टेडियम“ में फ्लडलाइट का लोकार्पण किया इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां में 100 लाख की लागत से निर्मित भव्य पार्क तथा बरोदिया कलां स्टेडियम में 25 लाख की लागत से फ्लड लाईट व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज यहां सुंदर पार्क, तालाब और फ्लडलाइट से सजा स्टेडियम देखा। देख कर लगा कि यह बरोदिया कलां नगर भविष्य के लिए तैयार हो रहा है। पार्क में और क्या हो सकता है यह भी निर्देश दिए गए हैं। आज से पार्क का नाम “अटल पार्क“ होगा और स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम “नरेन्द्र मोदी स्टेडियम“ होगा। उन्होंने कहा कि अटल पार्क में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गायिका अरुणिता कांजीलाल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से प्रतिभा को सिद्ध किया गायिका अरुणिता कांजीलाल ने अपने शालीन और आत्मविश्वासी स्वभाव के अनुसार गायन क्षमता की गहराई का इस स्टेज शो में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एक तरफ युवा वर्ग की पसंद के गीतों की प्रस्तुति से प्रांगण को जोश से भर दिया। साथ ही आल टाइम ग्रेट फिल्मी गीतों का बड़ी ही खूबसूरती से नये प्रयोगों के साथ प्रस्तुत किया। इन गीतों में पन्ना की तमन्ना है, शीशा हो या दिल हो, जिए तो जिए कैसे, प्यार हुआ इकरार हुआ, एक राधा एक मीरा, सत्यम शिवम सुंदरम, तू मेरा जानू है, करले प्यार करले, मुझे तुमसे है कितने, ये गलियां ये चौबार, मेरा पिया घर आया,मार डाला, मेरी सांसों में तू, कुछ कुछ होता है, हजारों में किसी को, प्यार हुआ इकरार हुआ, मैं हूं खुशरंग, आओ तुम्हें चाँद, दिलबर दिल से प्यारे, सुन साहिबा सुन जैसे गीत प्रस्तुति में शामिल रहे। बरोदिया कलां में अरुणिता को सुनने परे खुरई विधानसभा क्षेत्र, सागर जिले के अलावा निकटवर्ती राज्य यूपी के ललितपुर से भी दर्शक कार्यक्रम को देखने सुनने आए। दर्शकों की उत्सुकता के पीछे अरुणिता की टीवी चैनलों पर लोकप्रिय हुए म्यूजिकल रियलिटी शो कारण रहे जहां दर्शकों ने उनके काम को खूब सराहा। भव्य आतिशबाजी से रंगारंग हुआ बरोदिया कलां का आकाश,प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान हुआ नगर परिषद बरोदिया कलां के आयोजन गौरव दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन, कन्या पूजन और भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने वर्ष 2025-26 में कक्षा दसवीं और बारहवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व खेल प्रतिभाओं को सम्मान किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में लक्ष्मी यादव, चंचल साहू, मयंम चौरसिया, इन्द्रजीत समाधिया, श्रद्धा साहू, राधिका दांगी, जया कुशवाहा, मोहनीश प्रजापति, निकिता पटेल, मालती अहिरवार, चांदनी प्रजापति शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन भोपाल से आई एंकर प्रतिभा मेनन और लक्ष्मण सिंह लोधी ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती मीना देवी चुन्नी लाल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, अरविंद लोधी, पुष्पेंद्र परिहार, अनिल पाराशर, राजेंद्र सिंह दरी, बलवीर सिंह राजपूत, आरसी दुबे, संगीता कौशिक, कोमल यादव, उमेश अहिरवार, दयाराम चौरसिया, निरंजनसिंह ठाकुर, अजमेर सिंह लोधी, रामसिंह ठाकुर, बलराम ठाकुर, तोरण राय, नपं उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता दुबे, पार्षद, श्रीमती रतिराजा बुन्देला, लखन, श्रीमती पूजा, श्रीमती कमलेश कुमारी, श्रीमती हल्ली बाई, कोमल सिंह, श्रीमती रेखा चौरसिया, बलराम सिंह दांगी, खुशाल, श्रीमती रामसखी सौर, सुरेन्द्र सौर, श्रीमती लक्ष्मीबाई, दिलीप कुमार अहिरवार, मनीष पटवा सहित समस्त जनप्रतिनिधि, एसडीएम मनोज चौरसिया,नगरपालिका सीएमओ राजेश मेहतेल, नगरपरिषद सीएमओ संजय समुद्रे और हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।4
- महिला सशक्तिकरण पर प्रधानमंत्री का संदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से देश की महिलाओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि "नारी शक्ति" विकसित भारत के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। सरकार महिला आरक्षण बिल और अन्य योजनाओं के जरिए संसद में उनके प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले शिक्षकों एवं बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों के बीच समन्वय अति आवश्यक है,अशोक मिश्र डी.ए.वी बी.आर बीना विद्यालय में कक्षा नर्सरी में नव नामांकित बच्चों का उल्लास पूर्वक स्वागत किया गया बीना।डीएवी विद्यालय में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों का पारंपरिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में हर्ष उल्लास से स्वागत किया गया। विद्यालय की वैदिक परंपरा के अनुसार नवआगंतुक बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष हवन का आयोजन किया गया।विदित हो कि डीएवी संगठन वेद एवं यज्ञ में गहरी आस्था रखता है और इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए विशेष हवन किया गया। *शिक्षकों एवं बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों के बीच समन्वय अति आवश्यक है* आयोजित हवन के पावन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार मिश्र स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों का हर्षपूर्वक स्वागत किया और सभी को संस्था का अभिन्न अंग बनने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों एवं बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों के बीच समन्वय अति आवश्यक है उम्मीद व्यक्त किया जाता है कि बच्चों के सम्यक उन्नति के लिए अविभावकों का मजबूत समन्वय स्थापित होगा।प्राचार्य ने बताया कि बच्चों में उचित संस्कार व अनुशासन हेतु विद्यालय में प्रार्थना सभा के समय कक्षावार हवन का आयोजन किया जाता है।हवन के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हवन से न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है वरन् वातावरण भी शुद्ध होता है।हवन से हमारी नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता भाव बढ़ता है । सकारात्मक भाव से कार्य सहज और सरल हो जाते हैं । इससे बच्चे संस्कारित और अच्छे नागरिक बन सकते हैं। हवन विधि को संस्कृत शिक्षक गौरांग ओता ने संपन्न कराया। यज्ञ की पूर्णता के उपरांत प्राचार्य ने सभी को शुभकामनाएं दी। कक्षा शिक्षिकाओं श्रीमती ऋचा शुक्ला एवं श्रीमती ज्योति शाह ने बच्चों के कक्षाओं में उनका परिचय कराया, साथ ही विद्यालय के नियमों एवं अनुशासन के विषय में अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी। इस सुंदर और आध्यात्मिक स्वागत व्यवस्था से अभिभावक अत्यंत प्रसन्न दिखे। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान व आत्मीयता उत्पन्न होती है।2
- ललितपुर बिजली विभाग स्मार्ट मीटर की दर में अनियमितता को लेकर घंटाकार पर महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी वीडियो वायरल #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #lalitpurnews @jay_bajni_baba_khadowara follow/share करें1