logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीना रिपोर्टर राजेश बबेले डी.ए.वी बी.आर नर्सरी में नव नामांकित बच्चों का उल्लास पूर्वक स्वागत किया गया लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले शिक्षकों एवं बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों के बीच समन्वय अति आवश्यक है,अशोक मिश्र डी.ए.वी बी.आर बीना विद्यालय में कक्षा नर्सरी में नव नामांकित बच्चों का उल्लास पूर्वक स्वागत किया गया बीना।डीएवी विद्यालय में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों का पारंपरिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में हर्ष उल्लास से स्वागत किया गया। विद्यालय की वैदिक परंपरा के अनुसार नवआगंतुक बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष हवन का आयोजन किया गया।विदित हो कि डीएवी संगठन वेद एवं यज्ञ में गहरी आस्था रखता है और इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए विशेष हवन किया गया। *शिक्षकों एवं बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों के बीच समन्वय अति आवश्यक है* आयोजित हवन के पावन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार मिश्र स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों का हर्षपूर्वक स्वागत किया और सभी को संस्था का अभिन्न अंग बनने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों एवं बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों के बीच समन्वय अति आवश्यक है उम्मीद व्यक्त किया जाता है कि बच्चों के सम्यक उन्नति के लिए अविभावकों का मजबूत समन्वय स्थापित होगा।प्राचार्य ने बताया कि बच्चों में उचित संस्कार व अनुशासन हेतु विद्यालय में प्रार्थना सभा के समय कक्षावार हवन का आयोजन किया जाता है।हवन के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हवन से न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है वरन् वातावरण भी शुद्ध होता है।हवन से हमारी नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता भाव बढ़ता है । सकारात्मक भाव से कार्य सहज और सरल हो जाते हैं । इससे बच्चे संस्कारित और अच्छे नागरिक बन सकते हैं। हवन विधि को संस्कृत शिक्षक गौरांग ओता ने संपन्न कराया। यज्ञ की पूर्णता के उपरांत प्राचार्य ने सभी को शुभकामनाएं दी। कक्षा शिक्षिकाओं श्रीमती ऋचा शुक्ला एवं श्रीमती ज्योति शाह ने बच्चों के कक्षाओं में उनका परिचय कराया, साथ ही विद्यालय के नियमों एवं अनुशासन के विषय में अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी। इस सुंदर और आध्यात्मिक स्वागत व्यवस्था से अभिभावक अत्यंत प्रसन्न दिखे। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान व आत्मीयता उत्पन्न होती है।

2 hrs ago
user_RAJESH BABELE
RAJESH BABELE
Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

बीना रिपोर्टर राजेश बबेले डी.ए.वी बी.आर नर्सरी में नव नामांकित बच्चों का उल्लास पूर्वक स्वागत किया गया लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले शिक्षकों एवं बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों के बीच समन्वय अति आवश्यक है,अशोक मिश्र डी.ए.वी बी.आर बीना विद्यालय में कक्षा नर्सरी में नव नामांकित बच्चों का उल्लास पूर्वक स्वागत किया गया बीना।डीएवी विद्यालय में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों का पारंपरिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में हर्ष उल्लास से स्वागत किया गया। विद्यालय की वैदिक परंपरा के अनुसार नवआगंतुक बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष हवन का आयोजन किया गया।विदित हो कि डीएवी संगठन वेद एवं यज्ञ में गहरी आस्था रखता है और इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए विशेष हवन किया गया। *शिक्षकों एवं बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों के बीच समन्वय अति आवश्यक है* आयोजित हवन के पावन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार मिश्र स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों का हर्षपूर्वक स्वागत किया और सभी को संस्था का अभिन्न अंग बनने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों एवं बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों

के बीच समन्वय अति आवश्यक है उम्मीद व्यक्त किया जाता है कि बच्चों के सम्यक उन्नति के लिए अविभावकों का मजबूत समन्वय स्थापित होगा।प्राचार्य ने बताया कि बच्चों में उचित संस्कार व अनुशासन हेतु विद्यालय में प्रार्थना सभा के समय कक्षावार हवन का आयोजन किया जाता है।हवन के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हवन से न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है वरन् वातावरण भी शुद्ध होता है।हवन से हमारी नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता भाव बढ़ता है । सकारात्मक भाव से कार्य सहज और सरल हो जाते हैं । इससे बच्चे संस्कारित और अच्छे नागरिक बन सकते हैं। हवन विधि को संस्कृत शिक्षक गौरांग ओता ने संपन्न कराया। यज्ञ की पूर्णता के उपरांत प्राचार्य ने सभी को शुभकामनाएं दी। कक्षा शिक्षिकाओं श्रीमती ऋचा शुक्ला एवं श्रीमती ज्योति शाह ने बच्चों के कक्षाओं में उनका परिचय कराया, साथ ही विद्यालय के नियमों एवं अनुशासन के विषय में अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी। इस सुंदर और आध्यात्मिक स्वागत व्यवस्था से अभिभावक अत्यंत प्रसन्न दिखे। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान व आत्मीयता उत्पन्न होती है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • “अस्पताल में सब ठीक है… या सिर्फ कागजों में?” 👉 “जब खुद कलेक्टर पहुंच जाएं वार्ड में… तो सच सामने आ ही जाता है!” नमस्कार, आप देख रहे हैं आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24, जहां दिखाई जाती हैं सच की सूरत। और आज की बड़ी खबर आ रही है जिला अस्पताल से, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अचानक औचक निरीक्षण कर दिया। जी हां, बिना किसी पूर्व सूचना के कलेक्टर सीधे अस्पताल पहुंचीं… और एक-एक वार्ड का सघन निरीक्षण किया। सबसे खास बात—उन्होंने प्रसूति वार्ड में पहुंचकर प्रसूताओं से सीधे संवाद किया… और जाना कि असल में जमीनी हकीकत क्या है। 👉 क्या समय पर इलाज मिल रहा है? 👉 क्या दवाइयां उपलब्ध हैं? 👉 साफ-सफाई की क्या स्थिति है? इन सभी सवालों के जवाब खुद मरीजों से लिए गए। इस दौरान कुछ व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी सामने आई… जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 👉 कलेक्टर के इस अचानक दौरे से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया… 👉 और अब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। अब बड़ा सवाल ये है— क्या ये सुधार सिर्फ निरीक्षण तक सीमित रहेगा… या सच में बदलेगी अस्पताल की तस्वीर? फिलहाल के लिए इतना ही… हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 के साथ।
    2
    “अस्पताल में सब ठीक है… या सिर्फ कागजों में?”
👉 “जब खुद कलेक्टर पहुंच जाएं वार्ड में… तो सच सामने आ ही जाता है!”
नमस्कार, आप देख रहे हैं आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24, जहां दिखाई जाती हैं सच की सूरत।
और आज की बड़ी खबर आ रही है जिला अस्पताल से, जहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अचानक औचक निरीक्षण कर दिया।
जी हां, बिना किसी पूर्व सूचना के कलेक्टर सीधे अस्पताल पहुंचीं… और एक-एक वार्ड का सघन निरीक्षण किया।
सबसे खास बात—उन्होंने प्रसूति वार्ड में पहुंचकर प्रसूताओं से सीधे संवाद किया… और जाना कि असल में जमीनी हकीकत क्या है।
👉 क्या समय पर इलाज मिल रहा है?
👉 क्या दवाइयां उपलब्ध हैं?
👉 साफ-सफाई की क्या स्थिति है?
इन सभी सवालों के जवाब खुद मरीजों से लिए गए।
इस दौरान कुछ व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी सामने आई… जिस पर कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की सुविधा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
👉 कलेक्टर के इस अचानक दौरे से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया…
👉 और अब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है।
अब बड़ा सवाल ये है—
क्या ये सुधार सिर्फ निरीक्षण तक सीमित रहेगा… या सच में बदलेगी अस्पताल की तस्वीर?
फिलहाल के लिए इतना ही…
हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 के साथ।
    user_Sonu prajapati journalist Pres
    Sonu prajapati journalist Pres
    Food And Caterers देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान बाबा बनकर आया बदमाश महिला को बनाया ठगी का शिकार
    1
    लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान बाबा बनकर आया बदमाश महिला को बनाया ठगी का शिकार
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना नगर में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के नेतृत्व ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में महिलाओं ने बड़ी संख्या में नगरपालिका में एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली , यह रैली महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने हेतु आयोजित की गई थी। इस दौरान "नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार" और "भारत माता की जय" जैसे नारे लगाए गए। इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की वास्तविक शक्ति को पहचाना है। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं, लेकिन अब उन्हें पंचायत से लेकर संसद तक में भागीदारी मिली है। पूर्व विधायक डॉ विनोद पंथी ने भी रैली में पधारी महिलाओं को संबोधित किया । रैली का समापन अंबेडकर तिराहा पर किया गया । कार्यक्रम में जिला मंत्री आसमा जैन, जनभागीदारी अध्यक्ष सोनाली राय, सभापति मधुलिका यादव, सभापति भारती राय, एल्डरमैन सुनीता राय, कृष्णा कुशवाहा, संध्या जैन, मंजू बुंदेला, आस्था रजक, शशि कुशवाहा, शांति कुशवाहा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे
    1
    लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना नगर में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के नेतृत्व ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में महिलाओं ने बड़ी संख्या  में नगरपालिका में एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली , यह रैली महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने हेतु आयोजित की गई थी।
इस दौरान "नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार" और "भारत माता की जय" जैसे नारे लगाए गए।
इस अवसर पर विधायक निर्मला  सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की वास्तविक शक्ति को पहचाना है।
नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं, लेकिन अब उन्हें पंचायत से लेकर संसद तक में भागीदारी मिली है।
पूर्व विधायक डॉ विनोद पंथी ने भी रैली में पधारी महिलाओं को संबोधित किया ।
रैली का समापन अंबेडकर तिराहा पर किया गया ।
कार्यक्रम में जिला मंत्री आसमा जैन, जनभागीदारी अध्यक्ष सोनाली राय, सभापति मधुलिका यादव, सभापति भारती राय, एल्डरमैन सुनीता राय, कृष्णा कुशवाहा, संध्या जैन, मंजू बुंदेला, आस्था रजक, शशि कुशवाहा, शांति कुशवाहा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    4 hrs ago
  • contraction
    1
    contraction
    user_Sanjay News 24
    Sanjay News 24
    ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बीना शहर के गांधी वार्ड और राजीव गांधी वार्ड में दूषित पानी की सप्लाई को लेकर मामला गरमा गया है। जल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों के घरों में सीवेज का पानी पहुंच रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    बीना शहर के गांधी वार्ड और राजीव गांधी वार्ड में दूषित पानी की सप्लाई को लेकर मामला गरमा गया है। जल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लोगों के घरों में सीवेज का पानी पहुंच रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह हेडलाइन नगरपालिका की लापरवाही: नलों से गंदा और बदबूदार पानी, बीना के कई वार्डों में हड़कंप बीना से इस वक्त एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहां नगर पालिका की लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ती नजर आ रही है। गांधी वार्ड और राजीव गांधी वार्ड में पिछले कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। 🎤 रिपोर्टर (ग्राउंड रिपोर्ट) जानकारी के मुताबिक, बीना शहर के गांधी वार्ड और राजीव गांधी वार्ड में पिछले 5 से 6 दिनों से नलों में पीला और बदबूदार पानी आ रहा है। बताया जा रहा है कि नाली निर्माण के दौरान की गई खुदाई में पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते गंदा पानी सीधे पेयजल लाइन में मिल रहा है। 🗣️ स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यह पानी पीने तो दूर, नहाने और घरेलू उपयोग के लिए भी लायक नहीं है। लोगों को पिछले कई दिनों से साफ पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। 🚰 टैंकर सप्लाई पर सवाल नगर पालिका द्वारा टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन लोगों का आरोप है कि टैंकर का पानी भी साफ नहीं है, जिससे राहत नहीं मिल पा रही। 🧑‍💼 जनप्रतिनिधियों की नाराज़गी वार्ड पार्षद भारतीय राय ने साफ कहा है कि बीना को “छोटा इंदौर” नहीं बनने दिया जाएगा और इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद राय ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पाइपलाइन दुरुस्त नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ❓ प्रशासन पर सवाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा पाए? क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है? 🏛️ नगर पालिका का पक्ष नगर पालिका सीएमओ राहुल गौरव का कहना है कि काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। ⚠️ निष्कर्ष बीना में दूषित पेयजल की यह समस्या अब जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बनती जा रही है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।
    1
    लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह 
हेडलाइन
नगरपालिका की लापरवाही: नलों से गंदा और बदबूदार पानी, बीना के कई वार्डों में हड़कंप
बीना से इस वक्त एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहां नगर पालिका की लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ती नजर आ रही है। गांधी वार्ड और राजीव गांधी वार्ड में पिछले कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।
🎤 रिपोर्टर (ग्राउंड रिपोर्ट)
जानकारी के मुताबिक, बीना शहर के गांधी वार्ड और राजीव गांधी वार्ड में पिछले 5 से 6 दिनों से नलों में पीला और बदबूदार पानी आ रहा है।
बताया जा रहा है कि नाली निर्माण के दौरान की गई खुदाई में पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते गंदा पानी सीधे पेयजल लाइन में मिल रहा है।
🗣️ स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यह पानी पीने तो दूर, नहाने और घरेलू उपयोग के लिए भी लायक नहीं है।
लोगों को पिछले कई दिनों से साफ पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
🚰 टैंकर सप्लाई पर सवाल
नगर पालिका द्वारा टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन लोगों का आरोप है कि टैंकर का पानी भी साफ नहीं है, जिससे राहत नहीं मिल पा रही।
🧑‍💼 जनप्रतिनिधियों की नाराज़गी
वार्ड पार्षद भारतीय राय ने साफ कहा है कि बीना को “छोटा इंदौर” नहीं बनने दिया जाएगा और इस लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद राय ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पाइपलाइन दुरुस्त नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
❓ प्रशासन पर सवाल
सबसे बड़ा सवाल यही है कि लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा पाए?
क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?
🏛️ नगर पालिका का पक्ष
नगर पालिका सीएमओ राहुल गौरव का कहना है कि काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
⚠️ निष्कर्ष
बीना में दूषित पेयजल की यह समस्या अब जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बनती जा रही है।
अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं,अध्यक्ष लता सकवार अध्यक्ष लता सकवार के नेतृत्व के नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नगर पालिका ने निकाली रैली: महिलाओं को 33% आरक्षण देने पर PM मोदी का जताया आभार बीना।बीना नगर में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में महिलाओं ने बड़ी संख्या में नगरपालिका में एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली,यह रैली महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने हेतु आयोजित की गई थी। *नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार* इस दौरान "नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार" और "भारत माता की जय" जैसे नारे लगाए गए।इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की वास्तविक शक्ति को पहचाना है। *पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं, लता सकवार* नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं, लेकिन अब उन्हें पंचायत से लेकर संसद तक में भागीदारी मिली है। पूर्व विधायक डॉ विनोद पंथी ने भी रैली में पधारी महिलाओं को संबोधित किया।रैली का समापन अंबेडकर तिराहा पर किया गया । कार्यक्रम में जिला मंत्री आसमा जैन, जनभागीदारी अध्यक्ष सोनाली राय, सभापति मधुलिका यादव, सभापति भारती राय, एल्डरमैन सुनीता राय, कृष्णा कुशवाहा, संध्या जैन, मंजू बुंदेला, आस्था रजक, शशि कुशवाहा, शांति कुशवाहा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।
    4
    लोकेशन बीना
रिपोर्टर राजेश 
पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं,अध्यक्ष लता सकवार 
अध्यक्ष लता सकवार के नेतृत्व के नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नगर पालिका ने निकाली रैली: 
महिलाओं को 33% आरक्षण देने पर PM मोदी का जताया आभार
बीना।बीना नगर में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के समर्थन में महिलाओं ने बड़ी संख्या में नगरपालिका में एकत्रित होकर पैदल रैली निकाली,यह रैली महिलाओं को आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करने हेतु आयोजित की गई थी।
*नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार*
इस दौरान "नारी शक्ति का सम्मान, देश का उद्धार" और "भारत माता की जय" जैसे नारे लगाए गए।इस अवसर पर विधायक निर्मला  सप्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं की वास्तविक शक्ति को पहचाना है।
*पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं, लता सकवार* 
नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं, लेकिन अब उन्हें पंचायत से लेकर संसद तक में भागीदारी मिली है।
पूर्व विधायक डॉ विनोद पंथी ने भी रैली में पधारी महिलाओं को संबोधित किया।रैली का समापन अंबेडकर तिराहा पर किया गया ।
कार्यक्रम में जिला मंत्री आसमा जैन, जनभागीदारी अध्यक्ष सोनाली राय, सभापति मधुलिका यादव, सभापति भारती राय, एल्डरमैन सुनीता राय, कृष्णा कुशवाहा, संध्या जैन, मंजू बुंदेला, आस्था रजक, शशि कुशवाहा, शांति कुशवाहा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर: विजय चोहान बीना नगर में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के नेतृत्व ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 क
    1
    लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर: विजय चोहान
बीना नगर में नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के नेतृत्व ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 क
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर;- राकेश सेन बीना :- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा वर्तमान में मंत्री नहीं फिर भी उनका व्यवहार उनकी कार्यशैली आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के दिलों पर राज करती है गुरुवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी के 64 में जन्म दिवस के अवसर पर शासकीय अस्पताल पहुंचकर 80 बेडशीट एवं दो ब्लड प्रेशर मशीन दान की एवं ईश्वर से कामना की की पूर्व गृहमंत्री स्वस्थ रहें मंगल रहे दीर्घायु रहे एवं शासकीय चिकित्सालय में बीएमओ संजीव अग्रवाल एवं हेमंत पलिया से विचार करके जो भी इक्विपमेंट की कमी है उनको पूर्ति करने का भरोसा दिलाया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय प्रहलाद यादव, पार्षद मनोहर सेन, राकेश वर्मा, डब्बू लखेरा,प्रेम सिंह ठाकुर पड़रिया, सोहन ठाकुर पड़रिया, अब्दुल रकीब मंसूरी, राजकुमार पाराशर, हनु राजपूत जी आनंद राजपूत की कामता सेन, सुनील सेन, पुष्पेंद्र आदि उपस्थित।
    4
    लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर;- राकेश सेन 
बीना :- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा वर्तमान में मंत्री नहीं फिर भी उनका व्यवहार उनकी कार्यशैली आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के दिलों पर राज करती है गुरुवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी के 64 में जन्म दिवस के अवसर पर शासकीय अस्पताल पहुंचकर
80 बेडशीट एवं दो ब्लड प्रेशर मशीन दान की एवं ईश्वर से कामना की की पूर्व गृहमंत्री स्वस्थ रहें मंगल रहे दीर्घायु रहे एवं शासकीय चिकित्सालय में बीएमओ संजीव अग्रवाल एवं हेमंत पलिया से विचार करके जो भी इक्विपमेंट की कमी है उनको पूर्ति करने का भरोसा दिलाया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय प्रहलाद यादव, पार्षद मनोहर सेन, राकेश वर्मा, डब्बू लखेरा,प्रेम सिंह ठाकुर पड़रिया, सोहन ठाकुर पड़रिया, अब्दुल रकीब मंसूरी, राजकुमार पाराशर, हनु राजपूत जी आनंद राजपूत की कामता सेन, सुनील सेन, पुष्पेंद्र आदि उपस्थित।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.