“स्मार्ट मीटर हटाओ वरना विधानसभा घेरेंगे!” योगी सरकार पर बहुजन पार्टी का खुला वार कानपुर नगर: बहुजन नेशनल पार्टी (अंबेडकर विचारधारा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार 4 मई 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय, कानपुर नगर में धरना प्रदर्शन किया और महंगाई, स्मार्ट मीटर व शिक्षा क्षेत्र में हो रही धांधली के विरोध में माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों की जबरन लगाई जा रही स्थापना, अत्यधिक बिजली बिल, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर किताबें जबरन बेचने और शिक्षा में हो रही धांधली सहित महंगाई के बोझ के खिलाफ तीखा प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर आम जनमानस के साथ भेदभाव और अन्याय का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए - “जो सरकार आम जनमानस के साथ भेदभाव रखती है और महंगाई के बोझ तले दबा रखा है, जुल्मी जब जब जुल्म करेगा, सत्ता के गलियारों से चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा। जय भीम!” ज्ञापन प्रस्तुत करते समय बहुजन नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद (राज्यसभा) मान्य प्रमोद कुमार कुरील ने संबोधित करते हुए कहा, “अगर योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश की जनता के साथ भेदभाव करती है और लगाए गए स्मार्ट मीटर तत्काल नहीं हटाए जाते, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह सरकार पूर्णतः फेल हो गई है। अब जनता इन्हें हुकूमत में दोबारा नहीं आने देगी। आवश्यकता पड़ी तो उत्तर प्रदेश विधानसभा को घेरा जाएगा।” ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख लोगों में डॉ. एस. अकमल, मोहम्मद इरफान, मुजफ्फर जमाल, गुलाम वारिस, सोनेलाल गौतम, मुर्तजा खान, मेहंदी हसन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों पर जोर दिया। जय हिन्द मीडिया मोहम्मद अकील, कानपुर
“स्मार्ट मीटर हटाओ वरना विधानसभा घेरेंगे!” योगी सरकार पर बहुजन पार्टी का खुला वार कानपुर नगर: बहुजन नेशनल पार्टी (अंबेडकर विचारधारा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार 4 मई 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय, कानपुर नगर में धरना प्रदर्शन किया और महंगाई, स्मार्ट मीटर व शिक्षा क्षेत्र में हो रही धांधली के विरोध में माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों की जबरन लगाई जा रही स्थापना, अत्यधिक बिजली बिल, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर किताबें जबरन बेचने और शिक्षा में हो रही धांधली सहित महंगाई के
बोझ के खिलाफ तीखा प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर आम जनमानस के साथ भेदभाव और अन्याय का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए - “जो सरकार आम जनमानस के साथ भेदभाव रखती है और महंगाई के बोझ तले दबा रखा है, जुल्मी जब जब जुल्म करेगा, सत्ता के गलियारों से चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा। जय भीम!” ज्ञापन प्रस्तुत करते समय बहुजन नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद (राज्यसभा) मान्य प्रमोद कुमार कुरील ने संबोधित करते हुए कहा, “अगर योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश की जनता
के साथ भेदभाव करती है और लगाए गए स्मार्ट मीटर तत्काल नहीं हटाए जाते, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। यह सरकार पूर्णतः फेल हो गई है। अब जनता इन्हें हुकूमत में दोबारा नहीं आने देगी। आवश्यकता पड़ी तो उत्तर प्रदेश विधानसभा को घेरा जाएगा।” ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख लोगों में डॉ. एस. अकमल, मोहम्मद इरफान, मुजफ्फर जमाल, गुलाम वारिस, सोनेलाल गौतम, मुर्तजा खान, मेहंदी हसन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों पर जोर दिया। जय हिन्द मीडिया मोहम्मद अकील, कानपुर
- बंगाल वाले रामराज का मजा लेते हुए चारों तरफ खुशियाँ बांटी जा रही है #viralvideo4
- *चार सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन* *बोले जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह- ब्याज दर, जल योजना, अंश बंटवारा और बिजली कटौती से किसान परेशान* *मुरादाबाद,भारतीय किसान संघ पश्चिम उत्तर प्रदेश ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी मुरादाबाद को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने पर संगठन धरना-प्रदर्शन को विवश होगा। *ज्ञापन में उठाई गईं ये 4 प्रमुख मांगें* *1. सहकारी समितियों के ऋण पर ब्याज दर का भेदभाव खत्म हो* जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को पहले 3% वार्षिक ब्याज पर ऋण मिलता था। गत वर्ष इसे बढ़ाकर 7% कर दिया गया और कहा गया कि 4% ब्याज बाद में वापस मिल जाएगा, लेकिन किसानों को सिर्फ 1% ही वापस मिला। इस वर्ष भी मुरादाबाद में 7% ब्याज वसूला जा रहा है, जबकि रामपुर, मुजफ्फरनगर, शामली आदि जिलों में 3% वसूली हो रही है। यह वादा खिलाफी और भेदभाव पूर्ण व्यवस्था तुरंत बंद की जाए। *2. हर घर जल योजना की टंकियां चालू हों* गांवों में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकियां या तो अधूरी हैं या सफेद हाथी की तरह खड़ी हैं। उन्हें शीघ्र चालू कराकर गांववासियों को शुद्ध जल उपलब्ध कराया जाए। *3. गलत अंश बंटवारा से किसान परेशान* लेखपालों द्वारा किसानों की जमीन का अंश बंटवारा जल्दबाजी में गलत तरीके से किया गया है, जिससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है और अधिकारी भी किसानों को परेशान कर रहे हैं। इसे तुरंत ठीक किया जाए। *4. सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली मिले* बिजली विभाग द्वारा सरकार की नीति के अनुसार 10 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। सिंचाई के लिए किसानों को कट-कटकर 4 से 5 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है, जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। कम से कम 10 घंटे लगातार बिजली दी जाए। *ये रहे मौजूद* ज्ञापन देने वालों में ज़िला प्रचार प्रमुख पवन कोहली, जिला कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सैनी, महिपाल सिंह, बृज किशोर, कुलदीप सिंह समेत कई किसान नेता शामिल रहे। किसान नेताओं ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान जनहित में अति आवश्यक है। समाधान न होने की स्थिति में भारतीय किसान संघ बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।1
- kya mohalha dharampur ange ka yahi hall honga kya neta long vote magne hi ayenge batao 25 sal se edhar kisi chij ki sunbai nhi ho rhi hia gandi road tute huye hia naliya nhi ban pa arhi hia ya hum asi vote dete hia ye batao aap long aap kisi word main chle jye shab word ace milenge magar es word es mohalle kyu sun bai nhi hia plz aap long kuc to bole2
- पश्चिम बंगाल की जीत पर बीजेपी कार्यालय में धूमधाम से जश्न मनाया गया और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई1
- ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकालने में मदद के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की घोषणा की। वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' नाम से एक नौसैनिक अभियान की घोषणा की है। इसका मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे पोतों को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके साथ ही ट्रंप ने इसमें हस्तक्षेप करने पर ईरान को चेतावनी दी है। प्रोजेक्ट फ्रीडम की जानकारी प्रोजेक्ट फ्रीडम में 100 से अधिक विमान और 15 हजार सैन्यकर्मी शामिल होंगे। यह अभियान पश्चिम एशिया में सोमवार सुबह से शुरू हो गया है। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि दुनिया के कई देशों ने अमेरिका से सहायता का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कई देशों ने अनुरोध किया क्या हम उनके पोतों को मुक्त कराने में मदद कर सकते हैं, जो होर्मुज में फंसे हुए हैं। इसके बाद हमने प्रोजेक्ट फ्रीडम को शुरू करने का फैसला किया। ट्रंप ने कहा कि तटस्थ देशों के पोतों को अमेरिकी बल सुरक्षित तरीके से प्रतिबंधित जलमार्गों से बाहर निकालेंगे, ताकि वे सामान्य व्यावसायिक गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल अमेरिका बल्कि ईरान और पूरे पश्चिम एशिया के लिए भी लाभकारी होगी।1
- ग्राम बमरौआ शिव मंदिर के सामने दुकानों के सामने कूड़ा पड़ा रहता है कोई भी कूड़ा उठाने नहीं आता यहां पर कूदे उठाने की गाड़ी भी नहीं आती है नगर पालिका से निवेदन है यहां जो सफाई कर्मचारी काम करते हैं उनसे कहा जाए पूरा जगह-जगह से उठाया जाए जो मंदिर के सामने गंदगी नहीं हो साफ सफाई पर ध्यान दें1
- Post by महेन्द्र सिंह1
- अम्बेडकरनगर में हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर चार भाई-बहनों और माँ की हत्या करने वाले आरोपी आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। टाण्डा-बाँदा हाईवे पर हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट *जय हिन्द मीडिया* के लिए नूर मोहम्मद मुरादाबाद मुंढ़ापांडे से3