Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुना जिले की भदौरा में रतिराम कुशवाह गाय चराने गया था, जहाँ अज्ञात व्यक्ति ने गर्दन काट कर हत्या कर दी शव ले जाने शासकीय वाहन, एम्बुलेंस तक नहीं पहुंची इससे नाराज ग्रामीणों ने हनुमान चौराहा पर जाम लगा दिया प्रशासन की समझाइस पर जाम खुलवाया
रणधीर चदेल
गुना जिले की भदौरा में रतिराम कुशवाह गाय चराने गया था, जहाँ अज्ञात व्यक्ति ने गर्दन काट कर हत्या कर दी शव ले जाने शासकीय वाहन, एम्बुलेंस तक नहीं पहुंची इससे नाराज ग्रामीणों ने हनुमान चौराहा पर जाम लगा दिया प्रशासन की समझाइस पर जाम खुलवाया
More news from राजस्थान and nearby areas
- हरनावदाशाहजी- छीपाबड़ौद कस्बे में पंचायत समिति कार्यालय के सामने सांडों के बीच अचानक हुई लड़ाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सांडों की भिड़ंत के चलते सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान सांडों को अलग करने के लिए लोगों द्वारा चार से पांच पानी के कम्प्रेसर की फुहार लगाकर पानी की तेज बौछारें की गईं, लेकिन इसके बावजूद सांडों की लड़ाई नहीं रुकी। करीब 30 मिनट तक दोनों सांड आपस में लड़ते रहे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत का माहौल बना रहा। इस दौरान एक बाइक को भी सांडों ने निशाना बना दिया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। काफी मशक्कत के बाद सांडों को सड़क से हटाया जा सका, तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। स्थानीय लोगों ने कस्बे में घूम रहे आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।3
- Bhastrika pranayam at chhipabarod1
- विकसित भारत का ग्रामीण सडको पर लीपा पोती समारोह1
- #devmedianews #अकलेरा #LatestNews #RajasthanNews #JhalawarPolice #Jhalawarnews #akleranews #jhalawar #accident #nh52highway #वायरल #viralchallenge1
- मां जानकी करीला मंदिर प्रांगण में गुरुवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनय कुमार भट्ट के निर्देश पर नगर परिषद मुंगावली के फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काज़ी द्वारा करीला धाम ट्रस्ट के सभी वालंटियरों को अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र द्वारा आग़ पर काबू पाने की प्रक्रिया समझाई गई एवं फायर उपकरण चलाकर आग नियंत्रण करने की विधि बताई गईं। बता दें कि मां जानकी करीला धाम एक प्रसिद्ध स्थान है जहां श्रद्धालुओं का प्रतिदिन आवागमन बना रहता है इसके साथ ही विशेष त्योहार पर भी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का करीला धाम पर आगमन होता है जिसको मद्दे नजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन सुरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित किया गया प्रशिक्षण में करीला ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव राजस्व विभाग से रईस खान एवं नगर परिषद से ट्रेनर नवेद काजी देवेन्द्र राजपूत एवं अन्य ट्रस्ट कर्मचारी वालेंटियर उपस्थित रहे।4
- Post by Kamal Gorela1
- अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने चार दिवसीय अशोकनगर जिले के दौरे के दौरान बुधवार को पिपरई पहुंचे जहां ज्ञानालय परिवार के मुखिया पूर्व मंत्री और मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव के पुत्र अर्जुन सिंह यादव ने उनका जोरदार भव्य स्वागत किया। सिंधिया के इस भव्य स्वागत में 11 जेसीबी सहित 151 फिट लंबे स्टेज से पुष्प बर्षा की गई। वही चंदेरी में महा विद्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया के प्रतिमा का अनावरण उपरांत रास्ते में ग्राम सिंहपुर चालदा में 151 गाड़ियों सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञानालय परिवार के मुखिया अर्जुन सिंह यादव द्वारा अनोखी आगवानी की गई। वहीं विधानसभा क्षेत्र के पिपरई में संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ज्ञानालय परिवार के मुखिया के द्वारा 1 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।2
- *संवाददाता शशिकांत शेषा चंदेरी जिला अशोकनगर मध्य प्रदेश* *शिशु मंदिर और नई माधवराव साइंस बिल्डिंग की दी सौगात* चंदेरी- केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने चंदेरी प्रवास के दौरान आज चंदेरी में शिशु मंदिर का उद्घाटन किया और माधव महाविद्यालय में अपने पिता स्व. माधवराव सिंधिया सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण एवं नई माधव साइंस कॉलेज बिल्डिंग का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह विद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि गाँव के बच्चों के सपनों, संभावनाओं और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। *चंदेरी में शिक्षा और विरासत को समर्पित महत्वपूर्ण पहल* इससे पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आज चंदेरी में ₹30 लाख की लागत से निर्मित शिशु मंदिर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने माधव महाविद्यालय परिसर में अपने पिता स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया तथा नई माधव साइंस कॉलेज भवन का लोकार्पण भी किया। इन कार्यों के माध्यम से शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सशक्त करने के साथ-साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक और वैचारिक विरासत को सम्मान देने का संदेश दिया गया। *संस्कार, संस्कृति और जिम्मेदार नागरिकता* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार दिलाना नहीं, बल्कि संस्कारवान, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। इस विद्यालय में बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ा जाएगा, ताकि वे ज्ञान के साथ-साथ चरित्र निर्माण की भी मजबूत नींव प्राप्त कर सकें। *नया भारत: ज्ञान और तकनीक का संगम* अपने संबोधन में सिंधिया ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लागू ‘नई शिक्षा नीति’ (NEP) विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी स्कूल से भविष्य के डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, उद्यमी और देश का नेतृत्व करने वाले कर्णधार निकलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार में प्रदेश में नौनिहालों की शिक्षा को लेकर बड़े कदम उठाये जा रहे हैं।1
- *मगरौनी में राम जानकी स्टेडियम की शासकीय भूमि का सीमांकन पूरा, अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज विधायक रमेश प्रसाद खटीक करेरा एस डी एम अनुराग निंगवाल एवं आई पी एस डॉक्टर आयुष जाखड़ एस डी ओ पी करेरा के नेतृत्व मे कड़ी कार्यबाही* करेरा : मगरौनी नगर परिषद क्षेत्र स्थित राम जानकी स्टेडियम की शासकीय भूमि का प्रशासन द्वारा सीमांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्षों से स्टेडियम की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। सीमांकन के बाद शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। सीमांकन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पूर्व विधायक लखन सिंह बघेल द्वारा स्टेडियम की भूमि पर कब्जा किया गया था। राजस्व विभाग की टीम द्वारा किए गए सीमांकन में उनके कब्जे वाले हिस्से में लगभग 20 से 25 फीट भूमि स्टेडियम की शासकीय भूमि पाई गई। हैरानी की बात यह है कि उक्त भूमि पर वर्तमान में भी गेहूं की फसल बोई गई है। राम जानकी स्टेडियम के सौंदर्यीकरण एवं विकास की प्रक्रिया भी प्रारंभ होने जा रही है। करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक के प्रयासों से स्टेडियम विकास के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। नगरवासियों की लंबे समय से मांग रही है कि स्टेडियम की लगभग सात बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर खेल गतिविधियों के लिए विकसित किया जाए। सीमांकन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर करैरा एसडीएम अनुराग निगवाल, करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़, नरवर तहसीलदार संतोष धाकड़, नरवर थाना प्रभारी विनय यादव, नगर परिषद सीएमओ गोपाल कृष्ण गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी ने भी राम जानकी स्टेडियम की शासकीय भूमि पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी *गजेन्द्र सिंह कुशवाह जिला क्राईम रिपोर्टर मो -9407053212*1