शिव गौर क्लीनिक में मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप सैफई ले जाने पर चिकित्सकों ने करीब एक घंटे पहले मौत होने की बात बताई, स्वास्थ्य विभाग से जांच व कार्रवाई की मांग जसवंतनगर (इटावा)। कस्बा जसवंतनगर स्थित शिव गौर क्लीनिक एक बार फिर विवादों में आ गया है। ग्राम सिसहाट निवासी अरविंद यादव पुत्र सुदामा सिंह की क्लीनिक पर इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने क्लीनिक के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही और गलत उपचार का गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के अनुसार, तबीयत खराब होने पर अरविंद यादव को इलाज के लिए शिव गौर क्लीनिक ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान उन्हें इंजेक्शन लगाए गए। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन और उपचार के बाद मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन और दवाओं के संबंध में जानकारी मांगी तो उनका आरोप है कि क्लीनिक की ओर से बताया गया कि इंजेक्शन व अन्य सामग्री कचरे में फेंक दी गई है और संभवतः पानी में बह गई होगी। इसके बाद परिजन मरीज को लेकर सैफई पहुंचे। परिजनों का कहना है कि सैफई में चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीज की करीब एक घंटे पहले ही मौत होने की जानकारी दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि क्लीनिक पर मौजूद चिकित्सक के पिता ने उनसे मरीज को वहां से ले जाने को कहा और कथित रूप से यह भी कहा कि उन्हें जो करना है, कर लें। मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का दावा है कि शिव गौर क्लीनिक को लेकर पूर्व में भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं और इस वर्ष यह छठा-सातवां मामला होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि क्लीनिक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं तो विभाग ने अब तक क्या कार्रवाई की, इसकी भी जांच होनी चाहिए। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक जांच और कार्रवाई की स्थिति सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट होगी।

- सीजेएम के खिलाफ शिकायत के बाद दर्ज अपराध की विवेचना रोकने की मांग भिंड। जिला अधिवक्ता संघ भिंड के अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थाना देहात में दर्ज अपराध क्रमांक 536/26 की विवेचना वरिष्ठ न्यायालय से दिशा-निर्देश मिलने तक रोकने की मांग की है। अध्यक्ष विनीत मिश्रा नें बताया कि सीजेएम श्रीमती निधि नीलेश श्रीवास्तव और जेएमएफसी श्रीमती मुनमुन सिंह शर्मा के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि दर्ज अपराध को झूठा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।आवेदन में कहा गया है कि सीजेएम के रूप में पदस्थ श्रीमती निधि नीलेश श्रीवास्तव तथा तत्कालीन बाबू सुवीर जोशी के संबंध में भ्रष्टाचार एवं दलाली से जुड़ी शिकायतें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पूर्व में की जा चुकी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन्हीं शिकायतों से क्षुब्ध होकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ बिना जांच के अपराध दर्ज कराया गया है। उन्होंने घटना से स्वयं तथा अन्य अधिवक्ताओं का कोई संबंध नहीं होने की बात कही है।अध्यक्ष विनीत मिश्रा ने आशंका जताई कि मामले की फरियादी न्यायिक अधिकारी होने के कारण विवेचना प्रभावित हो सकती है तथा पुलिस पर दबाव बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च न्यायालय जबलपुर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भी पत्र दिया गया है।आवेदन में पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश अथवा संबंधित न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण तक अपराध क्रमांक 536/26 की विवेचना रोक दी जाए। अधिवक्ता संघ द्वारा इस संबंध में ठहराव प्रस्ताव पारित किए जाने की बात भी आवेदन में कही गई है।1
- इटावा में चोरों का आतंक प्राथमिक विद्यालय की रसोई का गेट तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी इटावा में चोरों का आतंक प्राथमिक विद्यालय की रसोई का गेट तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी,चोरों ने बच्चों पर भी नहीं खाया रहम कैसे बनेगा बच्चों के लिए खाना* *आखिर क्यों नहीं थम पा रहा है चोरों का आतंक* *जनपद में लगातार बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं* *शासन की सख्ती के बाद भी चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही आखिर प्रशासन क्यों आंखे बंद किए है* *सुबह रसोइया के विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।* *मामले में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है।* *प्राथमिक विद्यालय टोला भूरा में शुक्रवार रात चोरों ने रसोई को निशाना बनाया।* *चोरों ने किचन में लगे लोहे के गेट की चादर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए।* *शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे रसोइया विद्यालय पहुंचा तो रसोई के गेट की चादर टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो दोनों गैस सिलेंडर गायब थे। उसने तत्काल विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाचार्य अंजना को घटना की जानकारी दी।* *प्रधानाचार्य ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद थाना कोतवाली पुलिस को भी घटना की लिखित तहरीर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने संदेह के आधार पर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।* *पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरी करने वालों का सुराग लगाया जा सके। घटना के बाद विद्यालय स्टाफ में भी नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।*1
- main Pramod Kumar aapse nivedan hai main Pramod Kumar itna padha likha nahin hun munh se bol kar hi Kam chala raha hun hamari samasya yah hai hamare yahan sadak Gair rasta kharab hai school jaane ke liye bacchon ko bahut pareshani ho rahi hai nakule pathar wala Kharnja hai hamari samasya hai ki Jaise bacche school nahin ja pa rahe hain gail kharab hai dusri samasya hai jaise ki hamare yahan koi marij ho jata hai usko ham charpi road tak le aate Hain Teesri samasya yah hai koi delivery wala marij hai usko ham bahut pareshani se le jaate Hain paidal chalne ke liye rasta nahin hai Na koi shauchalay hai ham log letring khet mein karne jaate Hain what you want to kitchen mein paar hokar latrin karne jaate Hain. itni hamari samasya hai astro kripya pinahat tahshil waah jilla agrA uttar pradesh yah Mera pata hai. ek bar seva ka mauka avashya den2
- ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवती ने प्रेम विवाह कर वीडियो किया वायरल, युवती हिना ने मोहल्ले के ही रहने वाले जीत से किया प्रेम विवाह, प्रेमी जोड़े ने प्रयागराज के आर्य समाज मंदिर में रचाई शादी, प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्जी से एक-दूजे को माला पहनाकर लिए साथ फेरे, युवती ने वीडियो वायरल कर बिना किसी के दबाव में अपनी मर्जी से शादी का किया दावा, युवती ने वीडियो में परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप, अपने भाई पर दोनों को जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप, युवती ने कहा किसी भी अनहोनी के माता-पिता और भाई होंगे जिम्मेदार, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर के एक ही समाज के हैं दोनों निवासी।2
- 🚨 कांवड़ यात्रा अपडेट हरिद्वार में मॉडिफाइड बाइक लेकर गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों पर पुलिस सख्त है। नियम तोड़ने वाली बाइकों को मौके पर ही सीज किया जा रहा है।1
- रांची में छात्र प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा पर फेंकी स्याही, कहा इसी स्याही से लिखेंगे इंकलाब रांची में छात्र प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा पर स्याही फेंकने का मामला सामने आया। घटना के बाद नेहा बोरा ने कहा कि उनके ऊपर फेंकी गई स्याही उन्हें रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा, “इसी स्याही से हम इंकलाब लिखेंगे। नेहा ने कहा कि झारखंड के छात्र अभी भी एकजुट होकर अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि छात्रों की आवाज दबाने की कोशिशों के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी छात्रों के मुद्दों और उनके जीवन से जुड़े सवालों को गंभीरता से नहीं लेते थे, उन्हें अब छात्रों की एकजुटता और संघर्ष की ताकत दिखाई दे रही है।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। नेहा बोरा ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन तमाम छात्रों की है जो अपने भविष्य, रोजगार और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध और दबाव के बावजूद छात्र पीछे हटने वाले नहीं हैं।1
- *ब्रेकिंग* बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे पर झांसी से बरेली उर्स मे शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं की डिजायर कार आगे जा रहे ट्रक मे पीछे से घुस गई। मौके पर पहुचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी विजय सिंह ने सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया जंहा डाक्टरों जामाल व शकीला निवासी उन्नाव गेट झांसी को म्रत घोषित कर दिया..।1