पुरोहित समाज की रोजी रोटी पर दिख रहा संकट,प्रशासन द्वारा छप्पर व तख्त हटवाए जाने से दिखी नाराजगी। अयोध्या जिले की रामनगरी में कल 3 अगस्त को सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है पुरोहित समाज की रोजी रोटी पर संकट,नयाघाट समेत अन्य घाटों पर पुरोहित समाज के बैठने के लिए लगाए गए छप्पर और तख्त नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा हटवाए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ तख्त आदि सामान को नगर निगम की टीम अपने कब्जे में ले रही है पुरोहित समाज का कहना है कि हर साल सावन मेला आता है और इसी दौरान बारिश व तेज धूप से बचने के लिए घाटों पर छप्पर लगाया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं और पुरोहितों को बैठने में परेशानी न हो पुरोहितों का कहना है कि सावन का महीना बारिश का महीना होता है, ऐसे में बिना छप्पर और छाया के घाटों पर बैठना मुश्किल होगा। छप्पर हटाए जाने को लेकर पुरोहित समाज में आक्रोश देखने को मिला अब सवाल यह है कि सावन मेले के दौरान पुरोहित समाज और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन क्या वैकल्पिक व्यवस्था करेगा?
पुरोहित समाज की रोजी रोटी पर दिख रहा संकट,प्रशासन द्वारा छप्पर व तख्त हटवाए जाने से दिखी नाराजगी। अयोध्या जिले की रामनगरी में कल 3 अगस्त को सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है पुरोहित समाज की रोजी रोटी पर संकट,नयाघाट समेत अन्य घाटों पर पुरोहित समाज के बैठने के लिए लगाए गए छप्पर और तख्त नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा हटवाए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ तख्त आदि सामान को नगर निगम की टीम अपने कब्जे में ले रही है पुरोहित समाज का कहना है कि हर साल सावन मेला आता है और इसी दौरान बारिश व तेज धूप से बचने के लिए घाटों पर छप्पर लगाया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं और पुरोहितों को बैठने में परेशानी न हो पुरोहितों का कहना है कि सावन का महीना बारिश का महीना होता है, ऐसे में बिना छप्पर और छाया के घाटों पर बैठना मुश्किल होगा। छप्पर हटाए जाने को लेकर पुरोहित समाज में आक्रोश देखने को मिला अब सवाल यह है कि सावन मेले के दौरान पुरोहित समाज और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन क्या वैकल्पिक व्यवस्था करेगा?
- मुर्गा चोर गिरोह,मुर्गा चोरी कर मनाते थे पार्टी, बच्चों ने खोली पोल बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लो,केशन अयोध्या मुर्गा चोरी कर मनाते थे पार्टी, बच्चे ने खोली पोल शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र में मुर्गा चोरी कर पार्टी किए जाने का मामला सामने आया है। बच्चे की ओर से खुलासा किए जाने के बाद पीड़ित ने तहरीर नगर कोतवाली पुलिस को दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के महाजनी टोला कोयला हाता निवासिनी महिला कुसुम पत्नी स्वर्गीय शत्रुघ्न अपने घर पर मुर्गा पालन का काम करती है। उसने देशी मुर्गा पाला हुआ था लेकिन काफी दिनों से मुर्गा चोरी हो रहा था। होली के पर्व पर तीन मुर्गे चोरी हुए थे। इधर बीच 24 एवं 25 जुलाई की रात्रि सात मुर्गा चोरी हो गए। वह मुर्गा चोरी को लेकर परेशान थी। पीड़िता कुसुम यह समझ रही थी कि मुर्गों को बिलैया खा गई होगी। इसी बीच शनिवार 1 अगस्त को दोपहर लगभग एक से दो बजे के बीच एक मुर्गी चोरी हो गई। पीड़िता को शक हुआ तो उसने तहकीकात शुरू की। कुसुम का कहना है कि मोहल्ले के बच्चे ने बताया कि मुर्गी को हाता में ही रहने वाला हनुमान पुत्र स्वर्गीय दिलीप तथा अभिषेक ठाकुर उर्फ शंभू पुत्र अजय ठाकुर और कसाब बाड़ा निवासी राशिद पुत्र शकील चुरा कर ले गए हैं। इन लोगों ने मुर्गा चोरी करने के बाद ऋषि टोला गढ़िया पर बनाया और खाया तथा शराब पी। एक आरोपी अभिषेक ठाकुर की मां पुलिस लाइन में बर्तन मनाने का काम करती है। जिसके चलते इनका लड़का मनबढ़ हो गया है और कई बार उसके खिलाफ छेड़खानी और चोरी की शिकायत आई है। रिकाबगंज चौकी इंचार्ज चंद्र मोहन शुक्ला ने बताया कि हेड कांस्टेबल मोहम्मद राशिद के साथ उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मोहल्ले के एक बच्चे ने मुर्गा चोरी के बारे में जानकारी दो है और आरोपियों का नाम बताया है। बच्चे के बयान की तस्दीक कराई जा रही है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।1
- पवन पांडे बोले जब अपनों द्वारा हनुमान जी का अपमान होता है तब भगवा प्रेम सो जाता है1
- *थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति (वेंडर) की तबियत खराब *थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति (वेंडर) की तबियत खराब होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, मृतक की पत्नी द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर की बाइट।*👇1
- सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने BJP-RSS-VHP पर साधा निशाना सपा नेता पवन पांडेय ने BJP-RSS-VHP पर साधा निशाना अयोध्या। सपा पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘चढ़ावे की चोरी होती है तो कोई नहीं बोलता।’ उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के लोगों के मुंह से आवाज नहीं निकलती। संघ और विहिप के लोग भी चोरी पर नहीं बोलते। पवन पांडेय सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने पुतला दहन को दलित समाज का अपमान बताया। पवन पांडेय ने कहा,जनता इसका हिसाब जरूर करेगी।मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के मंदिर में चढ़ावे की चोरी होती है, तब संघ, विहिप और भाजपा के लोगों के मुँह से आवाज़ तक नहीं निकलती। जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हनुमान जी महाराज, बजरंगबली जी को भाजपा का झंडा पकड़ाकर नचाया जाता है, तब आपकी भावना और सम्मान को ठेस नहीं पहुँचती। संघ, विहिप और भाजपा के लोगों को कोई तकलीफ़ नहीं होती। जब राम मंदिर पर सवाल उठाने पर भाजपा प्रवक्ता द्वारा भगवा वस्त्रधारी पुजारी को पीटा जाता है, तब संघ, विहिप और भाजपा का सम्मान नहीं जागता। लेकिन जब दलित बिरादरी के सांसद राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी का मुद्दा उठाते हैं और संघ, विहिप व भाजपा की पोल खोलते हैं, तब भारतीय जनता पार्टी, संघ, विहिप और भाजपा के लोगों को बहुत बुरा लगता है। जिस तरह संघ, विहिप और भाजपा के लोगों द्वारा माननीय सांसद श्री अवधेश प्रसाद जी का पुतला फूँककर तथा उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें अपमानित किया गया, वह केवल उनका ही नहीं, बल्कि पूरे PDA समाज और दलित समाज का अपमान है। यह अयोध्या के 18 लाख निवासियों का भी अपमान है। प्रभु श्रीराम जी की देवतुल्य जनता इसका हिसाब ज़रूर करेगी।1
- दिल्ली के जंतर मंतर पर 45 दिनों तक चले आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाये छात्र नेता पिंटू यादव सपा नेता महेंद्र यादव ने साथियों संग छात्र नेता पिंटू यादव का खंडासा में किया भाव स्वागत अयोध्या अमानीगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत जिगनाहीं खण्डासा निवासी छात्रसंघ नेता पिंटू यादव का दिल्ली के जंतर-मंतर पर 45 दिनों तक चले आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने के उपलक्ष्य में खण्डासा स्थित महेंद्र प्रताप यादव के कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बावजूद पिंटू यादव अपने साथियों के साथ आंदोलन में डटे रहे। उनके संघर्ष और साहस के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही साथ उपस्थित साथियों ने छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार कि कडे शब्दों में निंदा किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सपा नेता महेंद्र यादव ने मौजूदा सरकार बेरोजगारी, महंगाई ,भ्रष्टाचार मिटाने मे विसफल है। गरीब व्यक्ति को शिक्षा से दूर रखना चाहती है मौजूदा सरकार। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, छात्रसंघ नेता पिंटू यादव, हरी शंकर यादव, पवन तिवारी, पवन यादव, विनोद यादव, संजय यादव, अमित कुमार, मोनू यादव, विनय शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिशंकर यादव, गणेश कनौजिया, रविंद्र कुमार राठौर, त्रिलोकी यादव ,मोहम्मद आमिर, राम निहाल मौर्य, अशोक कुमार शर्मा ,नितेश गौतम, गुड्डू यादव, देवशरन रावत ,रनदीप विश्वकर्मा, मोहम्मद रफीक, हृदय राम गुप्ता, बबलू यादव ,सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं युवा साथी उपस्थित रहे।2
- अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा, संघ और विहिप पर सवाल उठाए हैं। सपा का कहना है कि जब राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी, मंदिर से जुड़े विवाद, या धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक उपयोग जैसे मुद्दे सामने आते हैं, तब भाजपा, संघ और विहिप मौन रहते हैं। लेकिन जब सांसद अवधेश प्रसाद राम मंदिर के चढ़ावे का मुद्दा उठाते हैं, तब उनके विरोध में प्रदर्शन किए जाते हैं। सपा ने आरोप लगाया कि सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला फूंकना और उनके चित्र के साथ दुर्व्यवहार करना केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि पीडीए और दलित समाज का भी अपमान है। पार्टी का कहना है कि अयोध्या की जनता इस पूरे घटनाक्रम का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।1
- अपर आयुक्त सुमित कुमार ने वायरल खबर का किया खंडन बताया पूरी तरह फर्जी========================================= अपर आयुक्त सुमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर नगर निगम द्वारा घाट पर अभियान चलाने के दौरान किसी वेंडर की मृत्यु होने से जुड़ी वायरल पोस्ट पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। जोन अधिकारी अयोध्या एवं प्रभारी प्रवर्तन दल द्वारा कराई गई जांच में यह पाया गया कि नगर निगम द्वारा किसी भी घाट पर ऐसा कोई भी अतिक्रमण या अभियान नहीं चलाया गया था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की निराधार खबरों पर ध्यान न दें।1
- पुरोहित समाज की रोजी रोटी पर दिख रहा संकट,प्रशासन द्वारा छप्पर व तख्त हटवाए जाने से दिखी नाराजगी। अयोध्या जिले की रामनगरी में कल 3 अगस्त को सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है पुरोहित समाज की रोजी रोटी पर संकट,नयाघाट समेत अन्य घाटों पर पुरोहित समाज के बैठने के लिए लगाए गए छप्पर और तख्त नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा हटवाए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ तख्त आदि सामान को नगर निगम की टीम अपने कब्जे में ले रही है पुरोहित समाज का कहना है कि हर साल सावन मेला आता है और इसी दौरान बारिश व तेज धूप से बचने के लिए घाटों पर छप्पर लगाया जाता है, ताकि श्रद्धालुओं और पुरोहितों को बैठने में परेशानी न हो पुरोहितों का कहना है कि सावन का महीना बारिश का महीना होता है, ऐसे में बिना छप्पर और छाया के घाटों पर बैठना मुश्किल होगा। छप्पर हटाए जाने को लेकर पुरोहित समाज में आक्रोश देखने को मिला अब सवाल यह है कि सावन मेले के दौरान पुरोहित समाज और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन क्या वैकल्पिक व्यवस्था करेगा?1