Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनशा बछौली दहन कार्यक्रम में शामिल हुआ! इस कार्यक्रम में आदरणीय पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना जी, वीडियो विजय कुमार चंद्रा सर, सीईओ प्रिया AAYARNNI मैडम, थाना अध्यक्ष पूजन कुमार सर, मेला समिति का बहुत-बहुत धन्यवाद, दीवार में बुलाने के लिए, राहुल भाई को बहुत-बहुत धन्यवाद, और रघुनाथ वार्ड मेंबर जी को बहुत-बहुत हरित धन्यवाद,
Nitish Kumar
सोनशा बछौली दहन कार्यक्रम में शामिल हुआ! इस कार्यक्रम में आदरणीय पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना जी, वीडियो विजय कुमार चंद्रा सर, सीईओ प्रिया AAYARNNI मैडम, थाना अध्यक्ष पूजन कुमार सर, मेला समिति का बहुत-बहुत धन्यवाद, दीवार में बुलाने के लिए, राहुल भाई को बहुत-बहुत धन्यवाद, और रघुनाथ वार्ड मेंबर जी को बहुत-बहुत हरित धन्यवाद,
More news from बिहार and nearby areas
- सोनशा बछौली दहन कार्यक्रम में शामिल हुआ! इस कार्यक्रम में आदरणीय पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना जी, वीडियो विजय कुमार चंद्रा सर, सीईओ प्रिया AAYARNNI मैडम, थाना अध्यक्ष पूजन कुमार सर, मेला समिति का बहुत-बहुत धन्यवाद, दीवार में बुलाने के लिए, राहुल भाई को बहुत-बहुत धन्यवाद, और रघुनाथ वार्ड मेंबर जी को बहुत-बहुत हरित धन्यवाद,3
- बलहा मां दुर्गा की विदाई पर नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें, प्रतिमा विसर्जन में उमड़े भक्त मां दुर्गा की विदाई के वक्त भावुक हुए श्रद्धालु, नम आंखों से दी मां को अंतिम विदाई। जय माता दी के जयकारों के बीच श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन में जुटे। मां से अगले वर्ष फिर आने की कामना की।1
- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना के पीछे दुर्गा स्थान में महादंगल महासंग्राम कुश्ती का आयोजन समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना के पीछे दुर्गा स्थान में महादंगल महासंग्राम कुश्ती का आयोजन .सभी पहलवानो ने जबरदस्त करतब दिखाए .इस दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी दूर दूर से दर्शक आए .1
- बंगराहा में मानवता की मिसाल! मनोकामना दुर्गा मंदिर परिसर में लगा रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन। बंगराहा में मानवता की मिसाल! मनोकामना दुर्गा मंदिर परिसर में लगा रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन। नमस्कार! आप देख रहे हैं जन क्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन समस्तीपुर बिहार से अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट राजेश कुमार वर्मा के साथ समस्तीपुर जिले के विद्यापति प्रखंड से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती है। जहां एक ओर लोग अपने निजी जीवन में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आगे आ रहे हैं। जी हां! विद्यापति प्रखंड अंतर्गत बंगराहा पंचायत स्थित मनोकामना दुर्गा मंदिर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक, समस्तीपुर की ओर से आलोक कुमार, दीपक कुमार और ब्लड बैंक तकनीशियन दिलीप कुमार मौजूद रहे। वहीं, फाउंडर राहुल श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों की भी सहभागिता रही। इस शिविर में कुल 15 लोगों ने पंजीकरण कराकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में मणिकांत चौधरी और सरवन पंडित सहित अन्य लोग शामिल रहे। रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी या ऑपरेशन के दौरान जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बेहद अहम होती है। ऐसे में बंगराहा पंचायत में आयोजित यह शिविर समाज को एक बड़ा संदेश देता है—आपका किया गया रक्तदान किसी परिवार की खुशियां लौटा सकता है और किसी की जिंदगी बचाने में मददगार बन सकता है। समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जरूरत है कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के महत्व को समझें और अपनी स्वास्थ्य स्थिति तथा चिकित्सकीय पात्रता के अनुसार इस पुनीत कार्य में भाग लें। तो दोस्तों, याद रखिए— रक्तदान महादान है, आपका एक कदम किसी की जिंदगी बचाने का कारण बन सकता है। बंगराहा से मानवता और जनसेवा की इस पहल पर हमारी विशेष रिपोर्ट। ऐसी ही महत्वपूर्ण और जनसरोकार से जुड़ी खबरों के लिए जन क्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और खबर को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर करना न भूलें। कैमरे और समाचार के साथ, जन क्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन। धन्यवाद! नमस्कार!1
- आदित्य कुमार झा दरभंगा आदित्य कुमार झा दरभंगा स्नातक प्रत्याशी निर्दलीय क्या कुछ कहा सुनिए प्रत्याशी आदित्य कुमार झा दरभंगा स्नातक प्रत्याशी निर्दलीय क्या कुछ आदित्य कुमार झा दरभंगा स्नातक प्रत्याशी निर्दलीय क्या कुछ कहा सुनिए सुनिए1
- SPN News Live रिपोर्ट गोपाल प्रसाद...............................................समस्तीपुर के जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में रावण विध्वंस मेला का आयोजन इस समारोह को देखने के लिए 5 लाख लोग पहुंचे जिला पुलिस प्रशासन और एसडीओ ने सुरक्षा को लेकर कराई इंतजार. प्रशासन के पदाधिकारी ने दी अपनी प्रतिक्रिया एवं लोगों को शुभकामनाएं ..... ........... (पूरी वीडियो देखें रावण विध्वंस लीला का)1
- सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन के विस्तार और विकास की मांग, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने उठाया मुद्दा ,सिंघिया घाट (विभूतीपुर) राजद विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर स्थित सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन के विस्तार और विकास की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिंघिया घाट एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है, बावजूद इसके यहाँ अभी भी यात्री सुविधाओं का अभाव है। प्रमुख मांगें :--- 1. प्रमुख ट्रेनों का ठहराव --- इस रूट से गुजरने वाली प्रमुख एक्सप्रेस / मेल ट्रेनों का ठहराव सिंघिया घाट में दिया जाए, ताकि पटना, कोलकाता, दिल्ली जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल सके। 2. रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण --- सिंघिया घाट रेलवे फाटक (गुमटी) बेहद व्यस्त मार्ग है। यहाँ से प्रतिदिन 20 से 30 हजार लोग और 5 से 7 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। फाटक बंद होने पर लंबा जाम लग जाता है, जिसमें मरीज, एम्बुलेंस और छात्र फंस जाते हैं। ROB के जल्द निर्माण की मांग वर्षों से लंबित है। इस ओर पहल किया जाना चाहिए l 3. रेल लाइन का दोहरीकरण --- समस्तीपुर से खगड़िया रेलखंड के बीच दोहरी रेल लाइन (Double Track) बिछाई जाए, ताकि ट्रेनों की लेटलतीफी कम हो और नई ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सके। 4. बुनियादी यात्री सुविधाओं का विस्तार -- प्लेटफॉर्म संख्या दो और पूरे स्टेशन परिसर में पर्याप्त लाइटिंग, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, पीने के साफ पानी, शौचालय और धूप-बारिश से बचने के लिए बड़ा शेड की जरुरत है l1
- *डबल मर्डर से सनसनी! नाश्ता दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, पत्नी को 200 मीटर तक खदेड़कर मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार* *डबल मर्डर से सनसनी! नाश्ता दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, पत्नी को 200 मीटर तक खदेड़कर मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार* भागलपुर नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है इस्माइलपुर प्रखंड कार्यालय के सामने एक नाश्ते की दुकान में घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में रंजन मंडल और उनकी पत्नी किरण देवी की मौत हो गई जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने नाश्ते की दुकान में रंजन मंडल पर गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गए। घटना को देखकर उनकी पत्नी किरण देवी परिजनों को सूचना देने के लिए घर की ओर भागीं। आरोप है कि बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और करीब 200 मीटर तक खदेड़ने के बाद उन्हें गोली मार दी। इस हमले में किरण देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी सहीम राजा और इस्माइलपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी सहीम राजा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि परिजनों की निशानदेही पर एक आरोपी सौरव कुमार पिता ज्योतिष मंडल निवासी इस्माइलपुर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है घटनास्थल पर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल तो उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया उन्होंने कहा कि बाजार में बीते दिनों लगातार हत्याएं होती रही है लेकिन पुलिस की कार्रवाई नदारद देखी जा रही है इस दोहरी हत्या के बाद मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, चार दिन पहले रंजन मंडल की छोटी बेटी लापता हो गई थी। इसके बाद से ही परिवार बच्ची की तलाश में जुटा हुआ था। लेकिन इस दोहरे हत्याकांड के बाद भी लापता बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है मृतक की बेटी ने बताया कि दो लोग बाइक पर सवार होकर आए और उसकी मां का पीछा करते हुए उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रंजन मंडल के कथित मादक पदार्थों के कारोबार और लेनदेन के विवाद को भी इस घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, इस बिंदु पर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस दोहरे हत्याकांड के पीछे कौन है? क्या इस घटना का संबंध चार दिन से लापता बच्ची के मामले से है या फिर इसके पीछे कोई दूसरा विवाद है? फिलहाल पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। जांच और आगे की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी1