Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा केंद्रिय कार्यालय पर कुंवर बासित अली ने कार्यभार संभाला,रोड शो मे नारों की गूंज,, द पंछी:दिल्ली मे भाजपा केंद्रिय कार्यालय पर कुंवर बासित अली ने कार्यभार संभाला,रोड शो मे नारों की गूंज के साथ बरसे फूल,भवय स्वागत,बरेली समेत प्रदेश के अन्य जनपदों से जुटी भारी भीड़,रामपुर ज़िलें से सोसायटी चेयरमैन समी खान ने भी की ख़ास शिरकत,मीडिया हाईलाईटस,,
THE PANCHHI HEADLINES UP NEWS
भाजपा केंद्रिय कार्यालय पर कुंवर बासित अली ने कार्यभार संभाला,रोड शो मे नारों की गूंज,, द पंछी:दिल्ली मे भाजपा केंद्रिय कार्यालय पर कुंवर बासित अली ने कार्यभार संभाला,रोड शो मे नारों की गूंज के साथ बरसे फूल,भवय स्वागत,बरेली समेत प्रदेश के अन्य जनपदों से जुटी भारी भीड़,रामपुर ज़िलें से सोसायटी चेयरमैन समी खान ने भी की ख़ास शिरकत,मीडिया हाईलाईटस,,
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- भोजपुर-धूनपुरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत मुरादाबाद थाना भगतपुर क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुर-धूनपुरी मार्ग पर कचनाल के मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक भोजपुर-धूनपुरी मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही वह कचनाल के मोड़ के पास पहुँचा, वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया और कैंटर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला और कैंटर के मलबे में दबने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया राहगीरों द्वारा घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भगतपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कैंटर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों की शिनाख्त करने और हादसे के कारणों की जाँच में जुट गई है।4
- सावन के आखिरी सोमवार को मुरादाबाद की सड़कों पर भक्ति का एक ऐसा समंदर उमड़ पड़ा है, जो बस हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। मुरादाबाद के कोने-कोने से निकले ये भोले के भक्त बृजघाट के पवित्र तट से माँ गंगा का पावन जल भरकर अपनी मंजिल की ओर निकल पड़े हैं। इस बार कांवरियों का उत्साह देखते ही बनता है; उनकी यात्रा केवल भक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि कला और अटूट श्रद्धा का अद्भुत संगम बन चुकी है। भक्तों ने अपनी-अपनी कांवड़ों को बड़े ही मनमोहक और भव्य रूपों में सजाया है—किसी ने विशाल शिवलिंग की आकृति बनाई है, तो किसी ने अमरनाथ की गुफा की तर्ज पर कांवड़ को तैयार किया है। रंग-बिरंगी चमचमाती लाइटें, डीजे पर बजते शिव भजन और उन पर झूमते भक्त पूरे माहौल को शिवमय बना रहे हैं। मीलों का लंबा सफर, पैरों के छाले और भारी थकान भी इनके हौसले के आगे पस्त हो चुके हैं। हर कदम के साथ बस एक ही गूँज है— "बम-बम भोले!" बृजघाट से जल लेकर मुरादाबाद के शिवालयों की ओर बढ़ते इन कांवरियों का यह भव्य रूप हमारी सनातन परंपरा, आस्था और अटूट एकता का वो सुंदर उदाहरण है, जो सावन के इस अंतिम सोमवार को हमेशा के लिए यादगार बना देता है। हर-हर महादेव!1
- हैंडीक्राफ्ट्स सोसाइटी के संस्थापक नोमान मंसूरी ने दी ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद #EidMiladUnNabi #Moradabad #MoradabadNews #MuftiMaqboolNaimi #MiladUnNabi #JashnEEidMiladUnNabi #PeacefulMilad #NoDJInJulous #ProphetMuhammad #IslamIsPeace #MuslimCommunity #UPNews #MoradabadDiaries #RabiUlAwwal #UrduNews #DaroodOSalaam JAN PRIME MEDIA NEWS 95280401011
- नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने संभाला कार्यभार*। । । *371 कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने वाले मॉडल से शुरू होगा 'पोषण 2.0' अभियान, महिलाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन को मिलेगा विस्तार* *–1994 बैच की पीसीएस व 2009 बैच की आईएएस संगीता सिंह रहीं हैं आयुष्मान भारत की स्टेट सीईओ व सुल्तानपुर की डीएम, अलीगढ़ कमिश्नर के बाद संभाली कमान* मुरादाबाद, 25 अगस्त। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संगीता सिंह ने मंगलवार, 25 अगस्त को मुरादाबाद मंडल के नए मंडलायुक्त (कमिश्नर) के रूप में विधिवत कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आयुक्त सभागार में आयोजित अपनी पहली विस्तृत प्रेसवार्ता में नवागत मंडलायुक्त ने मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, अमरोहा और रामपुर के चौमुखी विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन को लेकर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक तंत्र में 'टीम बिल्डिंग' और 'मेंटरशिप' उनकी सर्वोच्च कार्यशैली होगी, जिसमें सभी अधिकारी एक ही दिशा में तालमेल के साथ कार्य करेंगे। जनसमस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, कानून-व्यवस्था की मजबूती, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। *मंगलवार को 'श्रीजी' मॉडल से सुलझेंगे 5 से 6 सबसे जटिल राजस्व विवाद* जमीनी और राजस्व विवादों के पारदर्शी व त्वरित समाधान के लिए कमिश्नर संगीता सिंह मुरादाबाद मंडल में अपना चर्चित 'श्रीजी' मॉडल लागू करेंगी। पूर्व तैनाती के दौरान ब्रज क्षेत्र में सफलतापूर्वक संचालित इस नवाचार के तहत प्रत्येक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के एक जिले की सभी तहसीलों को सीधे जोड़ा जाएगा। हर तहसील से सबसे जटिल, लंबे समय से लंबित 5 से 6 गंभीर राजस्व प्रकरणों का कमिश्नर के समक्ष प्रेजेंटेशन कराया जाएगा। कमिश्नर स्वयं इन प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा कर मौके पर ही न्यायसंगत निस्तारण का साझा फॉर्मूला तय करेंगी, जिससे जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और भू-माफियाओं व भूमि विवादों पर त्वरित अंकुश लगेगा। *उद्योग बंधु बैठक से हल होंगी पीतल नगरी व एमएसएमई की जमीनी समस्याएं* विश्व पटल पर पहचान रखने वाले मुरादाबाद के हस्तशिल्प और पीतल उद्योग के उत्थान के लिए मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक को बेहद प्रभावी बनाया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि मंडल के प्रमुख निर्यातकों, हस्तशिल्पियों और छोटे एमएसएमई उद्यमियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर औद्योगिक विकास में आ रही रुकावटों को चिन्हित किया जाएगा। पीतल उद्योग को वैश्विक बाजार में मजबूती देने के लिए मार्केटिंग, उत्पाद विक्रय में आ रही समस्याओं, बिजली आपूर्ति, आधुनिक तकनीक के प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। *371 बच्चों पर सफल रहा पोषण मॉडल, मंडल में गति पकड़ेगा 'पोषण 2.0'* कुपोषण के खिलाफ जंग में नवागत कमिश्नर का सफल प्रयोग मुरादाबाद मंडल में भी संजीवनी बनेगा। रामपुर और अलीगढ़ मंडल में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के सहयोग से चलाए गए मॉडल के तहत पूर्व में 4 विकासखंडों के 371 गंभीर रूप से कुपोषित (सैम) और मध्यम कुपोषित (मैम) बच्चों को चिन्हित कर विशेष पोषण किट दी गई थी। लगातार छह माह तक चली इस सघन निगरानी का परिणाम रहा कि लगभग 350 बच्चे कुपोषण से पूरी तरह उबरकर सामान्य श्रेणी में आ गए। इसी तर्ज पर अब मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों में सक्षम सामाजिक संस्थाओं और औद्योगिक घरानों के सहयोग से 'पोषण 2.0' अभियान को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। *महिला स्वास्थ्य पर एचपीवी वैक्सीनेशन व सड़क सुरक्षा पर सख्त कदम* महिला स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकता बताते हुए कमिश्नर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर योजना के पूर्ण विस्तार से पहले ही उन्होंने मंडल स्तर पर बालिकाओं और महिलाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत कराई थी, जिसे मुरादाबाद मंडल में भी व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंडल में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समितियों की नियमित बैठकें होंगी, जिसमें ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, सुगम यातायात और नागरिक सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। *30 वर्षों का समृद्ध प्रशासनिक अनुभव, आयुष्मान भारत की रही हैं पहली सीईओ* नवागत कमिश्नर संगीता सिंह प्रशासनिक सेवा का तीन दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखती हैं। वर्ष 1994 में पीसीएस अधिकारी के रूप में चयनित होने के बाद उन्हें वर्ष 2015 में 2009 बैच की आईएएस संवर्ग वरिष्ठता प्रदान की गई। वह सुल्तानपुर की जिलाधिकारी रहने के साथ-साथ वर्ष 2018 में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' की उत्तर प्रदेश में पहली स्टेट सीईओ रहीं, जहां उन्होंने राज्य स्तर पर इस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का मजबूत ढांचा तैयार कराया। इसके बाद अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर के रूप में कई नवाचार करने के उपरांत अब उन्होंने मुरादाबाद मंडल की बागडोर संभाली है। *पर्वों पर आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता की अपील* कार्यभार संभालने के बाद कमिश्नर संगीता सिंह ने पवित्र सावन मास, आगामी रक्षाबंधन और मिलादुन्नबी (ईद-ए-मिलाद) के पावन अवसरों पर मुरादाबाद मंडल के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है, ऐसे में सभी नागरिक और सामाजिक संगठन आपसी भाईचारे, समरसता और सौहार्द की परंपरा को मजबूत बनाते हुए त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाएं और मंडल के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।1
- पटना : गांधी मैदान में पास प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन और वज्र रायट कंट्रोल वाहनों का इस्तेमाल किया की छात्रों को हिरासत में लिया गया #BreakingNews #TrendingNews #ViralVideo1
- BREAKING NEWS यूपी में बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी यूपी में बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी: MBBS इंटर्न्स भत्ता 13 हजार बढ़ाया, योगी कैबिनेट में 24 प्रस्ताव पास1
- क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जापान सोप । मिलक मंगलवार को भारतीय किसान क्रांति यूनियन के द्वारा ज्ञापन दिया गया ।परम पीएचसी में प्रकाश एवं सफाई की व्यवस्था पीएचसी के मुख्य गेट पर रात के समय पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण वहां अंधेरा रहता है। पीएचसी परिसर के अंदर बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है, जिससे जहरीले सांप एवं अन्य कीड़े-मकौड़ों का खतरा बना रहता है। इससे हिलाओं कोगों में भय का माहौल रहता है। अतः पीएचसी परिसर को तत्काल सफाई कराकर सदा जाए तथा मह प्रकाश व्यवस्था की जारण एवं परिसर में पर्याप्त करीमगंज एवं उसका मजरा में श्मशान घाट समन्वितंत्रता करीमगंज एवं उसका मजरा में श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते जलभराव और कीचड़ के कारण पूरी तरह खराब हो चुके हैं। रास्तों पर बड़ी-बड़ी घास भी उग आई है। इस समस्या के संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई। अतः तत्काल प्रभाव से रास्तों की सफाई, जल निकासी एवं मरम्मत कराई जाए गरीबों के राशन कार्ड बनवाने में हो रही परेशानी गरीब एवं पात्र लोगों को राशन कार्ड बलवाने के लिए सप्लाई विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। आरोप है कि पात्र लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है तथा कुछ लोगों से पैसे लेकर राशन कार्ड बनाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। अतः पूरे मामले की जांच कराकर पात्र गरीब परिवारों के राशन कार्ड नियमानुसार बनाए जाएं और यदि कोई कर्मचारी अनियमितता या रिश्वतखोरी में दोषी पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जर्जर बिजली के तारों की मरम्मतः क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली की जर्जर एवं झज्जर तारें लगी हुई हैं, जिनमें आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अतः जर्जर तारों को तत्काल बदलवाकर सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गन्ने के उचित मूल्य की मांग चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए किसानों को भी उनके गन्ने का उचित मूल्य मिलना चाहिए। भारतीय किसान क्रांति यूनियन मांग करती है कि किसानों के गन्ने का मूल्य बढ़ाकर ₹600 प्रति क्विंटल किया जाए, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित एवं लाभकारी मूल्य मिल सके।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत क्षेत्र के ऐसे पात्र गरीब, जरूरतमंद एवं आवासविहीन परिवार, जिनका नाम अभी तक पात्रता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनके नाम पात्रता सूची में जोड़े जाएं। ज्ञापन के दौरान राष्ट्रीय सचिव मोनू शर्मा जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव प्रेमपाल गंगवार थान सिंह सीमा संतोष उर्मिला रेखा गीता पिंकी सोहन सिंह कविता आदि किसान मौजूद रहे।न1
- ईद-मिलादुन्नबी पर मुफ़्ती मक़बूल नईमी की अपील: डीजे से परहेज और सादगी से निकालें जुलूस ! JAN PRIME MEDIA NEWS 95280401011