आकलन सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रदेश कमेटी के आह्वान पर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रस्तावित आवरण अनशन एवं भूख हड़ताल कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रविवार को पाटन प्रखंड के बीआरसी प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने की,जबकि संचालन प्रखंड सचिव सूरत राम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की बनाई गई नियमावली में भविष्य में आकलन को टेट के बराबर मान्यता देने की बात कही गई है, लेकिन अब तक आकलन पास सहायक अध्यापकों को यह दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आकलन पास शिक्षकों को अविलंब टेट के समकक्ष मान्यता दी जाए। प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और सरकार को उनकी मांगें माननी ही पड़ेगी। जिला सचिव विवेकानंद वर्मा एवं सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार में दक्षता पास शिक्षकों को टेट के बराबर दर्जा देकर स्थायी किया गया है, तो झारखंड में भी ऐसा किया जाना चाहिए। उन्होंने झारखंड सरकार से आकलन पास शिक्षकों को सरकारी शिक्षक का दर्जा देने की मांग की। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 18 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आमरण अनशन एवं 19 अप्रैल 2026 को भूख हड़ताल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यभर के सहायक अध्यापक भाग लेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, विमलेश कुमार सिंह, अनिमा कुमारी, अजय कुमार मांझी, संजू देवी, आरती कुमारी, अंबिका सिंह, रामजी यादव,इंद्रजीत यादव,रब्बानी अंसारी, कृष्णा विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रमोद ठाकुर, फारूक अहमद, रफीउल्लाह खान, खेकू राम, शंभू नाथ राम, राजीव रंजन कुमार, महेंद्र कुमार सिंह, विनोद सिंह, ललन यादव, प्रवीण कुमार सिंह, प्रभु राम सहित सैकड़ों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

- गोंडा विधायक संजय कुमार यादव का झारखंड सरकार का मंत्री1
- https:// Bharat News bulletin जन हित हेतू प्रसारण l यह बाबा सनातन धर्म के ठेकेदार हैं इनके काले कारनामे है जो यह वीडियो वायरल तेजी से हो रहा है। जागते रहो सचेत करते रहो l नहीं तो इस प्रकार के बाबा लोग देश को नाश के रख देंगे l अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू1
- Post by Sunil singh1
- बरडीहा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरसतिया गांव में बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ता परेशान हैं। जिससे 30 घरों में बिजली बाधित हो गई है।1
- रोजगार की तलाश में चेन्नई जा रहे एक युवक की रास्ते में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ, जबकि मृतक का शव रविवार सुबह लगभग 11 बजे उसके पैतृक गांव प्रतापपुर पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान प्रतापपुर निवासी समोद प्रसाद के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है, जो परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए चेन्नई जा रहा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर होते, तो युवाओं को पलायन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। आए दिन प्रवासी मजदूरों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पलायन और रोजगार की समस्या को उजागर कर दिया है।1
- मनिका ,लातेहार:-मनिका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग पंचायत के बैगा टोला कलीम मियां के घर के पास लाखों के लागत से बनी जल मीनार जो ठिकेदार के द्वारा जल का मीनार तो बनाया गया पर जल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई क्योंकि जल मीनार के लिए बोर तो हुआ पर बोर में पानी ही नहीं निकल और दुबारा ना ही बोर हुआ| जबकि भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन की तहत इस जल मीनार का निर्माण हुआ जो भारत सरकार के उद्देश्यों को नकारा गया क्योंकि भारत सरकार के इस मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के हर घर में पाइप के माध्यम से शुद्ध और प्रयाप्त पानी पहुंचना था1
- गढ़वा उपयुक्त महोदय दिनेश कुमार यादव का बयान के बाद भी काफी विद्यालयों में भी मनमानी एनुअल फीस एवं उससे संबंधित पैसा लिया जा रहा है DC महोदय द्वारा जुर्माना या मान्यता रद्द बोला गया था लेकिन अभी तक एक भी विद्यालयों की नहीं हुई कार्रवाई जनता सब देख रही है?1
- जिस भाई लोगो को काम करना है , संपर्क कर सकते हैं l carpenter 🪚, mesan , helper, संपर्क संख्या Engineer :- संजय यादव सर जी:-- 7607201579 / Ramashankar Sharma संग्रहे खुर्द-पंचायत / रिपोर्टर एवं मुख्य संपादक:- 87570807991
- गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 24 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद कर जब्त किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बीरेंद्र दांगी (उम्र करीब 48 वर्ष), पिता स्वर्गीय महादेव दांगी, निवासी बीच टोला, गिद्धौर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 41/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। छापेमारी दल में शामिल अधिकारी: इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम कुमार खंडेलवाल, गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव सहित गिद्धौर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।1