रोजगार की तलाश में निकले युवक की दर्दनाक मौत, ट्रेन से गिरकर गई जान — शव पहुंचते ही मचा कोहराम रोजगार की तलाश में चेन्नई जा रहे एक युवक की रास्ते में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ, जबकि मृतक का शव रविवार सुबह लगभग 11 बजे उसके पैतृक गांव प्रतापपुर पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान प्रतापपुर निवासी समोद प्रसाद के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है, जो परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए चेन्नई जा रहा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर होते, तो युवाओं को पलायन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। आए दिन प्रवासी मजदूरों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पलायन और रोजगार की समस्या को उजागर कर दिया है।
रोजगार की तलाश में निकले युवक की दर्दनाक मौत, ट्रेन से गिरकर गई जान — शव पहुंचते ही मचा कोहराम रोजगार की तलाश में चेन्नई जा रहे एक युवक की रास्ते में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ, जबकि मृतक का शव रविवार सुबह लगभग 11 बजे उसके पैतृक गांव प्रतापपुर पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान प्रतापपुर निवासी समोद प्रसाद के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है, जो परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए चेन्नई जा रहा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर होते, तो युवाओं को पलायन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। आए दिन प्रवासी मजदूरों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पलायन और रोजगार की समस्या को उजागर कर दिया है।
- रोजगार की तलाश में चेन्नई जा रहे एक युवक की रास्ते में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ, जबकि मृतक का शव रविवार सुबह लगभग 11 बजे उसके पैतृक गांव प्रतापपुर पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान प्रतापपुर निवासी समोद प्रसाद के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है, जो परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए चेन्नई जा रहा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर होते, तो युवाओं को पलायन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। आए दिन प्रवासी मजदूरों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पलायन और रोजगार की समस्या को उजागर कर दिया है।1
- Post by Hindustan Express News1
- आकलन सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा प्रदेश कमेटी के आह्वान पर मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रस्तावित आवरण अनशन एवं भूख हड़ताल कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रविवार को पाटन प्रखंड के बीआरसी प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने की,जबकि संचालन प्रखंड सचिव सूरत राम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की बनाई गई नियमावली में भविष्य में आकलन को टेट के बराबर मान्यता देने की बात कही गई है, लेकिन अब तक आकलन पास सहायक अध्यापकों को यह दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आकलन पास शिक्षकों को अविलंब टेट के समकक्ष मान्यता दी जाए। प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और सरकार को उनकी मांगें माननी ही पड़ेगी। जिला सचिव विवेकानंद वर्मा एवं सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार में दक्षता पास शिक्षकों को टेट के बराबर दर्जा देकर स्थायी किया गया है, तो झारखंड में भी ऐसा किया जाना चाहिए। उन्होंने झारखंड सरकार से आकलन पास शिक्षकों को सरकारी शिक्षक का दर्जा देने की मांग की। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 18 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आमरण अनशन एवं 19 अप्रैल 2026 को भूख हड़ताल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यभर के सहायक अध्यापक भाग लेंगे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, विमलेश कुमार सिंह, अनिमा कुमारी, अजय कुमार मांझी, संजू देवी, आरती कुमारी, अंबिका सिंह, रामजी यादव,इंद्रजीत यादव,रब्बानी अंसारी, कृष्णा विश्वकर्मा, उपेंद्र सिंह, प्रमोद ठाकुर, फारूक अहमद, रफीउल्लाह खान, खेकू राम, शंभू नाथ राम, राजीव रंजन कुमार, महेंद्र कुमार सिंह, विनोद सिंह, ललन यादव, प्रवीण कुमार सिंह, प्रभु राम सहित सैकड़ों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।1
- लातेहार लातेहार:जिला मुख्यालय अंतर्गत हेतपोचरा निवासी इकबाल अंसारी पिता नईम अंसारी जो लगभग 40 वर्ष का अधेड़ व्यक्ति था जिसका शव महुआ के पेड़ में फंदे से लटका मिला | लातेहार जिला प्रशासन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम घर भेज दिया|1
- रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के बेढना बिगहा स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में मैट्रिक के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि बुलबुल सिंह, मुखिया बिंदेश्वर यादव, पूर्व उप प्रमुख रणविजय यादव, अरमान खान तथा सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष रामकुमार दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत कुमार ने की, जबकि संचालन संजीत कुमार ने किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत शिक्षक विशाल सागर ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर किया। रविवार संध्या 6 बजे विधान पार्षद ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य के निर्माता हैं। धन-संपत्ति बांटी जा सकती है, लेकिन शिक्षा ऐसी संपत्ति है जिसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं राजद नेता रणविजय यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थी यदि सच्ची लगन और ईमानदारी से पढ़ाई करें, तो वे जीवन में ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर कुंदन सिंह, गुड्डू कुमार, रामजीवन दास, हरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- Post by Mohd Sameer Khan aimim1
- महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत रामपुर स्थित आरपीएस सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित आरपीएस अनाथ आश्रम में रविवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे अनाथ बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनसे आत्मीय संवाद किया। सांसद ने बच्चों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अनाथ आश्रम पहुंचने पर बच्चों ने सांसद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बच्चों का स्नेह और उत्साह देखकर सांसद भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी समाज और सरकार दोनों की है। सांसद ने आश्रम के बच्चों के हित में जल्द ही आवश्यक विकास कार्य कराने का भरोसा दिया।इस दौरान सांसद कालीचरण सिंह ने आश्रम तक जाने वाली सड़क के निर्माण का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से आश्रम तक पहुंचने में सुविधा होगी और बच्चों के लिए बेहतर माहौल तैयार होगा। सांसद ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, लातेहार जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमित जायसवाल, यादव समाज के अध्यक्ष मोहन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वहीं आश्रम की ओर से अध्यक्ष कमलेश यादव, श्रवण यादव, मुकेश यादव, जसवंत यादव, शंकर यादव, जितेंद्र यादव एवं राजनाथ यादव मौजूद रहे।सांसद के इस दौरे से आश्रम के बच्चों और प्रबंधन में खुशी का माहौल देखा गया। सभी ने अनाथ बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सहयोग और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।1
- गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 24 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद कर जब्त किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बीरेंद्र दांगी (उम्र करीब 48 वर्ष), पिता स्वर्गीय महादेव दांगी, निवासी बीच टोला, गिद्धौर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 41/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। छापेमारी दल में शामिल अधिकारी: इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम कुमार खंडेलवाल, गिद्धौर थाना प्रभारी शिवा यादव सहित गिद्धौर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।1